Barley Water Benefits: जौ के पानी से रखे अपने शरीर को हमेशा स्वस्थ एवं तंदरुस्त

जौ एक ऐसा अनाज है जिसमे आपको कई तरह के विटामिन्स का संग्रहन मिलता है। जौ को स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत उत्तम माना जाता है। कई तरह की बीमारियों के लिए डॉक्टर Barley Water पीने की सलाह देते है। बड़ों के साथ साथ बच्चों के लिए भी जौ का पानी बहुत फ़ायदेमंद होता है।

कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैगनीज, सेलेनियम, जिंक, कॉपर, प्रोटीन, अमीनो एसिड, वीटामिन्स, बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट इसमें पाए जाते है। जौ या जौ के पानी का नियमित सेवन करने से अनेक प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है।

अगर आप घर पर जौ के पानी को बनाकर पीते है तो ये और भी ज्यादा लाभकारी होता है क्योंकि घर पर बना हुआ जौ का पानी बाज़ार में मिलने वाले जौ के पानी की तुलना में अधिक शुद्ध होता है। घर पर जौ का पानी बनाना बहुत आसान होता है।

अगर आप घर पर जौ का पानी नही बना सकते है तो आपको बाज़ार में भी यह आसानी से उपलब्ध हो जायेगा। जौ के पानी के सेवन से यूरिन सम्बन्धित इन्फेक्शन को भी खत्म किया जा सकता है। हृदय सम्बन्धित बीमारियों में भी जौ का पानी पीना अत्यंत लाभकारी होता है। बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को जौ के पानी के सेवन से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। जानते है Barley Water Benefits के बारे में।

Barley Water Benefits: जाने इसे बनाने की विधि और इसके अद्भुत फायदे

Barley Water Benefits

आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिये घर में ही जौ का पानी बनाने की आसान सी विधि बतायेंगे साथ ही जौ के पानी से होने वाले अनगिनत चमत्कारिक फायदे भी बतायेंगे।

जौ का पानी बनाने की विधि

  • सबसे पहले दो-तीन चम्मच जौ को अच्छे से धो लें।
  • अब एक लीटर पानी में दो बड़े चम्मच जौ डालकर उसे किसी बर्तन में ढककर अच्छी तरह उबाल ले।
  • जब यह मिश्रण पानी के साथ घुलकर हल्के गुलाबी रंग का पारदर्शी मिश्रण बन जायें तो समझ जाना चाहिए कि यह पीने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
  • इस मिश्रण को एक जालीदार कपड़े से छान लें। बारीक जाली वाली छलनी से भी पानी को छानकर पीया जा सकता है।
  • अगर आप चाहे तो आप हर दिन 1 कप जौ का पानी पि सकते हैं।
  • आप जौ के पानी को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें नींबू, शहद और नमक भी डाल सकते है।
  • आप छिलके वाले और बिना छिलके वाले दोनों में से किसी भी प्रकार के जौ को ले सकते हैं।
  • छिलके वाले में ज्यादा फाइबर होता है और पकाने में ज्यादा समय लगता है इसलिए बिना छिलके वाले पकाने में आसान है।
  • अगर आप चाहे तो जौ को 2-3 घंटे के लिए गलाकर के भी रख सकते है। उसके बाद आप जौ का पानी बनाकर तैयार कर सकते है।
  • आप थोड़ा ज्यादा जौ का पानी बनाकर के उसे फ्रिज में रख सकते है।
  • जब भी आप उसे पीना चाहे आसानी से पी सकते है।
  • अगर आप जौ के पानी को अपनी डेली डाइट में भी शामिल करना चाहे तो कर सकते है जौ का पानी आपको बहुत सारी बीमारियों से बचाकर रखने में कारगर रहेगा।

जौ का पानी पीने के फायदे: Barley Water Benefits

  • जौ के पानी के सेवन से आप अपने वजन को आसानी से कम कर सकते है .अगर आप अपने वजन को कम करने के लिए बहुत सारे उपाय कर चुके है तो आप जौ का पानी ज़रुर पीकर देखे। इससे आपको एक सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
  • जौ का पानी पाचन क्रिया को सुधारने में भी सहायक होता है। शरीर की पाचन शक्ति को मजबूत रखने के लिए फाइबर की ज्यादा से ज्यादा आवश्यकता होती है।
  • जौ का पानी आपके फाइबर की आवश्यकता को पूरा करेगा। इस पानी का एक गिलास नियमित सेवन करने से फाइबर की पूर्ति होती है।
  • आपके पाचन को सुचारू रूप से करने के लिए जौ का पानी बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
  • अगर किसी को गठिया की दिक्कत और जोड़ों में दर्द रहता है तो रोज जौ का पानी का सेवन करना गठिया के मरीज़ो के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • मधुमेह के रोगियों के लिए भी जौ का पानी पीना बहुत अच्छा होता है। हर दिन जौ का पानी का सेवन करने से शुगर के मरीज अपनी शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल में रख सकते है।
  • कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने के लिए जौ का पानी बहुत कारगर होता है जिससे दिल से सम्बन्धित रोगों से भी आसानी से बचा जा सकता है।
  • जौ का पानी आपके बच्चे के लिए दूध छुड़ाने के समय में बेहद पौष्टिक होता है। जौ के पानी मे गुड़ मिलाकर आप उसे अपने बच्चे को दे सकते है इससे वो आसानी से इसे पी सकते है।
  • इसमें विटामिन सी की मात्रा को बढ़ाने के लिए नींबू का रस डालें, जो आपके बच्चे को सर्दी-ख़ासी से बचाने में बहुत फ़ायदेमंद रहेगा।
  • पथरी और यूरिन इंफेक्‍शन होने पर जौ का पानी पीना बहुत अच्छा रहता है ज्यादातर चिकित्सक भी इसे पीने की हिदायत देते है।
  • यूरिन इन्फेक्शन होने पर दिन में 2-3 बार जौ का पानी ज़रुर पीना चाहिए इससे यूरिन इन्फेक्शन जल्द ही खत्म हो जाता है।
  • कब्ज की समस्या रहने पर भी जौ के पानी का सेवन करना फ़ायदेमंद होता है।
  • अगर आपको दस्त की परेशानी हो रही हो तो ऐसे में भी जौ का पानी पिया जा सकता है।
  • नियमित रुप से जौ का पानी पीने से ये आपके शरीर में इक्‍ट्ठा हुए विषैले तत्‍व को मूत्र के द्वारा बाहर निकालने में मदद करता है।
  • जौ में मौजूद बीटा-ग्‍लुकन नामक शर्करा समूह शरीर में विषैले तत्‍व को बाहर निकालने के साथ ही शरीर की आंतरिक सिस्‍टम की सफाई करता है।
  • इसलिए जौ के पानी को बॉडी डिटॉक्‍स करने के लिए उपयोगी माना जाता है।
  • अगर आप अपनी त्वचा की रंगत निखारना चाहते है तो जौ या जौ के पानी का प्रयोग सप्ताह में 2-3 दिन इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे चमकदार हो जायेगा साथ ही त्वचा कोमल हो जाएगी।

इस तरह आप जौ का और जौ के पानी का नियमित रूप से सेवन कर के कई तरह के रोगो से मुक्ति प्राप्त कर सकते है। इसका सेवन रोजाना नियमित रूप से करे।

Loading...

You may also like...