Best Lipstick Shades: इन ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स से अपने चेहरे को बनायें आकर्षक

महिलाओं में सुन्दर दिखने के लिए प्रतिस्पर्धा लगी रहती है। सुन्दर और खूबसूरत दिखने के लिए वह बहुत मशक्कत भी करती है। अनेक प्रकार के उत्पादों का सहारा लेती है। साथ ही पार्लर में भी अपना समय बिताती हैं।

सुंदर दिखने के लिए चेहरे का मेकअप भी अच्छा होना चाहिए। मेकअप ऐसा होना चाहिए जो की आपके चेहरे से मेल खाये तभी आप आकर्षक नजर आएँगी । आपको सुन्दर बनाने के लिए लिपस्टिक की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Lipstick आपके चेहरे को निखारने का कार्य करती है। इसलिए इसका चुनाव भी बहुत सोच समझ कर ही करना चाहिए बाजार में अनेक प्रकार की Lipstick Colors उपलब्ध रहते है। बस जरुरत है इस बात कि की आप अपने लिए किस प्रकार के रंगो का चुनाव करती है।

लिपस्टिक को आप अपनी त्वचा के रंग के अनुसार भी चुन सकती है। आइये आज के लेख में विस्तार से जानते है Best Lipstick Shades के बारे में जो आपको सुन्दर बनाने में मदद करेंगे।

Best Lipstick Shades: जाने कौन से रंग के लिपस्टिक आपके व्यक्तित्व को निखारेंगे

Best Lipstick Shades

जानते है कुछ Best Lipstick के बारे में जो आपके चेहरे को सुन्दर बनाने में मदद करेंगी।

सबकी पसंद डीप रेड: Deep Red Lipstick

  • बहुत सी महिलाओं को लाल रंग की लिपस्टिक बहुत ही पसंद होती है। साथ ही इस रंग की लिपस्टिक को आप कभी भी कहीं पर भी लगा सकती है। यह कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता है। बल्कि आपके चेहरे को और भी आकर्षक बना देता है।
  • लाल रंग की लिपस्टिक आपको बोल्ड और अट्रेक्टिव लुक देती है। इसे हर महिला लगा सकती है क्योंकि यह सभी पर अच्छी तरह से सूट हो जाता है।
  • आप चाहे दुल्हन हो या फिर ऑफिस में काम करने वाली महिला हर कोई इस रंग को आसानी से कैरी कर सकता है। इसलिए लाल रंग का चुनाव करना आपके लिए भी अच्छा रहेगा।
  • आप चाहे तो Klara Lipstick in Flaming Red Color भी चूज कर सकती है यह लिपस्टिक Long Lasting होती है। साथ ही यह फैलती भी नहीं है।

कोरल रेड को बनाये अपना पसंदीदा कलर

  • जो महिलाएं फेयर रंग की होती है उन पर यह रंग बहुत ही आकर्षक लगता है। यह रंग देखने में नारंगी रंग की तरह ही दिखता है।
  • आप किसी पार्टी में या फिर किसी आउटिंग में जाना चाहती है तो इस रंग की लिपस्टिक का चुनाव कर सकती है।
  • यह आपके लुक में चार चाँद लगा देगा। साथ ही यह रंग आजकल काफी चलन में भी है जिसके कारण आप भी स्टाइलिश नजर आएगी।
  • यह आपको फ्रेश लुक देने में मदद करता है। साथ ही यह आपको तरोताज बना देता है। आप इस रंग के साथ अपने कपड़ो का भी चुनाव कर सकती है।

कलरबार मैट टच लिपस्टिक पीच

  • यह कलर भी बहुत सुन्दर लगता है। साथ ही इसे आप अपने होंठो पर घंटों तक लगाए हुए भी रह सकती है क्योंकि यह जल्दी नहीं निकलता है, साथ ही वाटरप्रूफ भी होता है जिसके कारण आपको पानी से भी दूर रहने की जरुरत नहीं होती है।
  • आप इस रंग को भी किसी फंक्शन में आसानी से लगा सकती है यह आपके लुक को आकर्षक बनाता है।

लाइट मेकअप के साथ न्यूड कलर

  • कुछ महिलाओं को लाइट मेकअप बहुत अच्छा लगता है तो ऐसे में इस कलर की लिपस्टिक उनके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है।
  • इस लिपिस्टिक को लगाने पर आपका लुक एकदम नेचुरल लगता है और यह बहुत ही हटके लुक देता है।
  • यदि आप कहीं बाहर कुछ काम से जा रही है तो आप इस रंग की लिपस्टिक को आसनी से लगा सकती है यह आपको ऑड नहीं लगेगा। सामान्य दिनों में भी इसे लगाना अच्छा रहता है।
  • यह रंग हर तरह की त्वचा पर सूट करता है। इसलिए यह भी चिंता करने की जरुरत नहीं है की यह आपके सूट करेगा या नहीं।

लॉ रियल पेरिस कलर रिच मोइस्ट मैट लीप कलर, मैपल मोचा

  • यह कलर भी बहुत अच्छा कलर होता है। जो हर रंग पर आसानी से सूट हो जाता है।
  • इस लिपस्टिक को भी आप काम से कम 6 घंटो के लिए लगा सकती है यह बिलकुल भी नहीं छूटता है।
  • साथ ही आपके होठों को इससे नमी मिलती है जिसके कारण यह सूखे हुए भी नहीं दिखते है।
  • इस लिपस्टिक को आप किसी से मिलने जाने पर लगा सकते है। यह आपके व्यक्तित्व को निखारने में मदद करेगा साथ ही आपकी शोभा को बढ़ा देगा।
  • इस कलर की लिपस्टिक का चुनाव करना भी बहुत अच्छा होता है इसे आप हर सीजन में आसानी से लगा सकती है।

ब्राउन कलर जो लाये मैच्योरिटी

  • यदि आप मेच्योर दिखना चाहती है तो आप इस रंग का चुनाव कर सकती है। यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
  • साथ ही इस रंग को लगाने से आप फ्रेश लगती है। किसी भी मौके पर इस रंग की लिपस्टिक को लगाया जा सकता है।
  • यह कलर भी कभी ऑउटडेटेड नहीं होता है। इसलिए आप इसे कभी भी लगा सकती है। बाजार में इसके कई शेड्स आते है जिन्हे आप ट्राय कर सकती है।
  • यदि आप लाल रंग की लिपस्टिक से बोर हो गयी है तो आप इस रंग की लिपस्टिक का चुनाव भी कर सकती है।

मैक्स फैक्टर कलर एलिक्सर लिपस्टिक, मारून डस्ट

  • इस तरह की लिपस्टिक का चुनाव करना भी बहुत अच्छा रहता है। यह हर महिला के लिए बहुत ही सुन्दर लुक देता है।
  • पार्टी या फंक्शन में जाने के लिए इस रंग की लिपस्टिक को लगाना अच्छा है यह आपके लुक को अट्रेक्टिव बना देता है साथ ही इसके कारण आपकी ड्रेस में भी चार चाँद लग जाते है।
  • इस लिपस्टिक को भी आप लम्बे समय तक लगा सकते है।

इस तरह आप उपरोक्त कलर की लिपस्टिक का चुनाव करके अपने आप को स्टाइलिश बना सकती है। साथ ही सुन्दर और खूबसूरत भी लग सकती है। उपरोक्त कलर को चुनते समय स्टोर पर इनकी क्वालिटी का भी ध्यान दे ताकि आपको सही रंग के साथ साथ गुणवत्ता भी मिले जिससे आपके होंठो को कोई नुक्सान न हो। साथ ही जब भी लिपस्टिक चुनने जाये तो अच्छी कंपनी का ही चुने। यह आपके होंठो के लिए सही रहेगा।

नोट – आप अपने उपयोग के कलरो में Liquid Lipstick भी चुन सकती है यह भी एक अच्छा ऑप्शन होता है।

Loading...

You may also like...