Bronchitis Home Remedies: घरेलू उपायों से गले में खिचखिच की समस्या को दूर करे

क्या आपके गले में खराश रहती है? गले में खिचखिच होती रहती है? साँस लेने में परेशानी हो रही है? यदि यह सब आपके साथ हो रहा है तो आपको Bronchitis होने की संभावनाएं प्रबल हो जाती हैं।

सांस से संबंधित कई प्रकार के संक्रमण होते है। जिनमे से एक है ब्रोंकाइटिस। ब्रोंकाइटिस के रोगी सही तरीके से साँस नहीं ले पाते हैं। साथ ही इसके कारण गले में दर्द बना रहता है। जो की वायरस और बैक्टीरिया के प्रभाव के कारण होता है।

ब्रोंकाइटिस जैसे रोग को कई औषधियों की मदद से ठीक किया जा सकता है इसके लिए आप घरेलू उपाय भी अपना सकते है। घरेलू उपायों के आपको कोई नुकसान भी नहीं होता है और यह लम्बे समय तक असरकारी भी होती है।

घरेलू उपायों को अपनाने के लिए यह जानना भी ज़रुरी है की किस रोग के लिए कौन सी औषधि असरकारी होगी। आईये इसके लिए जानते है Bronchitis Home Remedies.

Bronchitis Home Remedies: जाने यह क्या है ? और इसके घरेलू उपाय

Bronchitis Home Remedies

What is Bronchitis: ब्रोंकाइटिस क्या है?

  • यह एक प्रकार का संक्रमण होता है जो की बैक्टीरिया के कारण होता है। फेफड़े और नाक के मध्य एक नली होती है जिसमे सूजन होने से ब्रोंकाइटिस की समस्या पैदा होती है।
  • इस बीमारी के कारण नाक में सूजन के साथ साथ थकान जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है।

Bronchitis Symptoms: ब्रोंकाइटिस के लक्षण

  • गले में खिचखिच,
  • गले में चुभन और दर्द होना
  • साँस लेने में कठिनाई
  • मांसपेशियों में दर्द होना
  • बुखार के साथ खांसी

Bronchitis Home Remedies in Hindi: ब्रोंकाइटिस के घरेलू उपाय

अदरक का सेवन

  • खांसी, जुकाम और गले की खराश को ठीक करने के लिए अदरक का सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है।
  • एंटी इंफ्लामेट्री गुण अदरक में पाए जाते है जिसके कारण यह गले को आराम दिलाने में मदद करता है।

उपयोग विधि

  • अदरक को कई रूपों में खाया जा सकता है जैसे की अदरक का रस निकाल कर उसमे शहद को मिला कर खाने से गले की सूजन कम हो जाती है।
  • अदरक वाली चाय का सेवन करने से भी इस रोग से राहत मिलती है। इसके लिए एक कप पानी को गर्म कर ले उसमे अदरक को डाल कर अच्छी तरह से उबाल लें। आप चाहे तो उसमे चीनी भी डाल सकते है। फिर इसे छान कर इसकी चाय पीये। राहत मिलेगी।
  • अदरक चूसने से भी गले की सूजन को कम किया जा सकता है और यह अच्छा उपाय है Bronchitis Cure के लिए ।

गुणकारी हल्दी

  • हल्दी में भी अच्छी मात्रा में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है।
  • यह दर्द को ठीक करने में बहुत हद्द तक मदद करती है।

उपयोग विधि

  • एक गिलास दूध को गर्म कर ले और उसमे एक चम्मच हल्दी पाउडर को डाल दे।
  • रात को सोने से पहले इस दूध का सेवन प्रतिदिन करे। ऐसा करने से गले का दर्द ठीक हो जाता है।

लहसुन का सेवन

  • ब्रोंकाइटिस का उपचार करने के लिए लहसुन का सेवन करना उपयोगी होता है। इसका सेवन करने से रोगी को गले में सूजन और दर्द से राहत मिल जाती है।
  • आपको बता दे की लहसुन में एंटीवायरल और एंटीबायोटिक गुण होते है।

उपयोग विधि

  • 3 कच्चे लहसुन का सेवन प्रतिदिन करने से ब्रोंकाइटिस से निजात मिलता है।
  • साथ ही आप एक गिलास दूध को गर्म होने के लिए रख दे और उसमे लहसुन के छोटे छोटे टुकड़े काट कर डाल दे। फिर इस दूध को रात को सोने से पहले पी ले। ऐसा नियमित रूप से करने पर इस रोग से राहत मिल जाती है।

गार्गलस

  • गार्गलस करने से भी गले को बहुत आराम मिलता है।
  • गले में होने वाली सूजन को भी इससे बहुत हद्द तक कम किया जा सकता है।

उपयोग विधि

  • एक ग्लास गरम पानी ले और उसमे नमक को मिला ले।
  • जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए तो उससे गार्गलस करे। ऐसा करने से गले की समस्या दूर हो जाती है।
  • गार्गलस को हर तीन घंटे में करने से जल्दी आराम मिलता है।

सेंधा नमक का उपयोग

  • सेंधा नमक भी ब्रोंकाइटिस के उपचार के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • इसका इस्तेमाल करने से ब्रोंकाइटिस से जल्द निजात मिलता है।

उपयोग विधि

  • सेंधा नमक के पानी से नहाने पर यह बीमारी दूर हो जाती है। इसके लिए पानी में दो से तीन किलो सेंधा नमक डाल दे।
  • पर इस बात का ध्यान रखे की पानी गर्म होना चाहिए। जब पानी में सेंधा नमक अच्छे से घुल जाए साथ ही पानी हल्का गरम हो जाये तो आप इस पानी से नहा सकते है।
  • यदि आप चाहे तो उस पानी में बैठ भी सकते है। ऐसा करने से यह बीमारी दूर हो जाती है।

हाइड्रेट रहे

  • ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारी ना हो उसके लिए हाइड्रेट रहना बहुत ज़रुरी होता है। हाइड्रेट रहने से कई प्रकार की बीमारियाँ नहीं होती है।

उपयोग विधि

  • प्रतिदिन 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिए। जितना हो सके तरल पदार्थों का सेवन करे। आप इसके लिए जूस और सुप भी पी सकते है।
  • साथ ही प्रतिदिन सुबह के समय एक ग्लास हलके गर्म पानी में निम्बू के रस और शहद को मिला कर पिए।
  • आप दिन भर हाइड्रेट रहेंगे और आपकी गले की दर्द व सूजन की समस्या भी दूर हो जाएगी।

प्याज का सेवन

  • प्याज भी ब्रोंकाइटिस के उपचार में सहायक होती है।
  • इसका सेवन करने से सूजन और दर्द दूर हो जाता है।

उपयोग विधि

  • ब्रोंकाइटिस को दूर करने के लिए प्रतिदिन खाली पेट एक चम्मच प्याज का रस निकाले और उसे पी ले।
  • इसके अतिरिक्त खाने में भी प्याज का इस्तेमाल करे। जितना हो सके सलाद के रूप में भी प्याज को खा सकते है यह भी लाभकारी होता है।

अन्य उपाय

उपरोक्त उपायों के अतिरिक्त भी आप कुछ तरीके अपना सकते है, जैसे

  • हर्बल टी – यह भी ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारी को ठीक करने में मदद करती है।
  • शहद – शहद में उपस्थित गुण गले की खराश को ठीक कर सकते है साथ ही यह दर्द से भी राहत दिलाने का कार्य करते है इसलिए इसका सेवन भी किया जा सकता है।
  • तिल –तिल का सेवन भी लाभकारी होता है इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है जो की इस बीमारी से निजात दिलाने में मदद करते है।
  • नीलगिरि का तेल – नीलगिरि के तेल का उपयोग करने से खांसी तथा कफ भी दूर हो जाते है यह ब्रोंकाइटिस को भी दूर कर सकती है।

आज के लेख में आपने Bronchitis in Hindi के बारे में बहुत सारी बातें जानी। उपरोक्त उपायों को अपनाकर आप ब्रोंकाइटिस का उपचार कर सकते है यदि फिर भी आपकी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है तो आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते है। इसके लिए ज्यादा दिन का वेट न करे।

Loading...

You may also like...