Cake Recipe in Hindi: अपनी ख़ुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए घर पर बनाये यमी केक

चाहे कोई भी सेलिब्रेशन हो, आजकल लोग अपनी प्रसन्नता को जाहिर करने के लिए केक का सहारा ज़रूर लेते है। किसी का जन्म दिन हो या फिर किसी की सालगिरह। उसमे केक ज़रूर काटा जाता है। केक का नाम सुनते ही लोगो के मुँह में पानी आने लगता है और फिर आये भी क्यों ना केक चीज ही ऐसी है जो अपनी तरफ सभी को आकर्षित कर लेती है। केक का नाम सुनते ही मन प्रसन्न हो जाता है और उसे खाने की इच्छा जाग जाती है।

केक जैसी डिश बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ो सभी को पसंद आती है। केक की आपको कई प्रकार की वैरायटीज मिल जाती है किसी को चॉकलेट केक पसंद आता है तो किसी को पाइनेपल। बाजार में मिलने वाले केक को आप घर पर भी आसानी से बना सकती है और अपने परिवार वालों को भी खिला सकती है।

घर पर केक को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे आप कूकर, ओवन, माइक्रोवेव किसी में भी अपनी सुविधा अनुसार बना सकती है।
यदि परिवार में किसी का जन्म दिन है या फिर किसी की सालगिरह है तो आप घर में केक बना कर उन्हें सप्राइज भी दे सकती है।

केक को बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसके लिए आपको मैदा, बेकिंग पाउडर, मक्खन और कुछ ड्राई फ्रूट्स की जरुरत पड़ती है। यदि आप घर पर चॉकलेट केक या फिर अन्य फ्लेवर का केक बनाना चाहती है तो वह भी आसानी से बना सकती है। केक को दो प्रकार से बनाया जाता है एक तो अंडा रहित केक और दूसरा अंडे के साथ। आज हम आपको सिंपल अंडा रहित केक को घर पर कैसे बनाना है इस इस बारे में बताने जा रहे है जिसे आपको बनाने में भी मजा आएगा। आईये जानते है Cake Recipe in Hindi.

Cake Recipe in Hindi: जाने अपने घर पर आसानी से केक को कैसे बनाये

Cake Recipe in Hindi

केक एक ऐसी डिश होती है जो मीठा खाने वाले लोगो को तो पसंद आती है साथ ही जिन लोगो को मीठा कम पसंद है या फिर बिलकुल भी पसंद नहीं है उन्हें भी केक का स्वाद पसंद आता है क्योंकि यह खाने में बहुत ही लजीज होती है। बहुत ही कम लोग होंगे जो केक को पसंद नहीं करने होंगे। जानते है इसे आप घर बैठे कैसे बना सकते है।

Course Dessert
Cuisine Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 40 minutes
Total Time 50 minutes
Servings 5 People

Ingredients

Cake Recipe in Hindi: केक को बनाने के लिए सामग्री

  • 1 tbsp बेकिंग पाउडर [बड़ा चम्मच]
  • मैदा [आधा कप ]
  • 50 Gm मक्खन
  • 1 tbsp वैनिला एसेंस [बड़ा चम्मच]
  • 3-4 बादाम [छोटे छोटे टुकड़ो में]
  • 3-4 काजू [छोटे छोटे टुकड़ो में]
  • 200 Gm दूध

Instructions

Cake Recipe: मिश्रण को कैसे बनाये

  1. सबसे पहले एक बर्तन में मक्खन को ले और उसे पिघला ले।

  2. मक्खन को पिघलाने के लिए आप गैस या फिर माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकती है।

  3. इसके बाद उपरोक्त सारी सामग्री को एक साथ बर्तन में डालकर अच्छे से मिला ले।

  4. मिश्रण को अच्छे से मिलाने के लिए आप ब्लेंडर की भी मदद ले सकती है।

  5. इस मिश्रण को कुछ देर तक अच्छे से मिलाये जिससे एक मुलायम पेस्ट बनकर तैयार हो जायेगा।

Cake Recipe: बेकिंग के लिए बर्तन को तैयार करने की विधि

  1. बेकिंग के लिए एक बर्तन ले लें। आप किसी भी आकार का बर्तन ले सकती है।

  2. बर्तन लेने के बाद एक चम्मच तेल को बर्तन के अंदर चारों तरफ डाल दे।

  3. तेल को बर्तन में अच्छे से लगाने के बाद 1 चम्मच मैदा को बर्तन की दीवारों और तले पर सामान मात्रा में लगा दे।

Cake Recipe: कुकर में केक बनाने की विधि

  1. जितना आपका बेकिंग बर्तन है उसके अनुसार आप कुकर का साइज इस्तेमाल कर सकती है। 

  2. इसके बाद बेकिंग बर्तन में केक के मिश्रण को डाल दे।

  3. इस बर्तन को कुकर में रखने से पहले कुकर में इडली स्टैंड या फिर कोई कटोरी रख दे। ऐसा करने से बेकिंग ट्रे में सीधे आंच नहीं आएगी और केक के जलने की सम्भावनाये भी कम रहेंगी।

  4. इसके बाद बेकिंग ट्रे को कुकर में रख कर कुकर को बंद कर दे और कुकर की सिटी को निकाल दे।

  5. गैस की आंच को तेज कर दे। 2 मिनट के बाद गैस की आंच को धीमा कर दे और केक को धीमे आंच में लगभग ३० मिनट तक पकने दे।

  6. इसके बाद गैस को बंद कर दे और केक को बहार निकाल ले।

  7. केक अच्छे से पक गया है की नहीं इसके लिए आप किसी टूथपिक या फिर चम्मच क उपयोग कर सकती है। इसके लिए केक के बीचोंबीच चम्मच को डालकर देखे।

  8. अगर चम्मच को अंदर डालकर बाहर निकालने पर उसमे केक नहीं चिपकता है तो इसका मतलब है की आपका केक अच्छी तरह से पक चुका है और यदि अभी भी चम्मच में केक चिपक रहा है तो उसे 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर इसे फिर पका दे।

  9. इस तरह आपका केक बनकर तैयार हो जायेगा।

  10. इसे बाहर निकाल कर चाकू की मदद से काट ले और सर्व करे।

Recipe Notes

  • गैस पर  मक्खन को पिघलाते समय इस बात का ध्यान रखे की जैसे ही यह पिघलता है उसे तुरंत गैस से हटा ले। नहीं तो बर्तन में आग पकड़ सकती है।
  • यदि आप केक में फ्लेवर चाहती है तो आप इसके मिश्रण में फ्लेवर भी मिला सकती है।
  • आप जब भी केक बनाये तो कुकर की सिटी को निकाल दे ऐसा करने से कुकर के फटने की सम्भावनाये नहीं रहती है।  या फिर आप कुकर में थोड़ा पानी भी डाल सकते है दोनों तरीके सुरक्षित रहते है।
  • केक को आप आपके इच्छानुसार शेप में काट कर सर्व कर सकते है।  
  • केक को और भी अट्रेक्टिव बनाने के लिए आप केक के ऊपर क्रीम से सजावट भी सकती है या फिर आपको केक पर अगर कुछ लिखना है आप वह भी लिख कर व्यक्त कर सकती है ।

उपरोक्त रेसिपी के द्वारा आप लाजबाब केक को घर पर ही कम समय में तैयार कर सकती है और अपनी घर की ख़ुशी को और बढ़ा सकती है तो आज ही ट्राय करे केक की यह रेसिपी और अपने चाहने वालों का दिल जीत ले।

Loading...

You may also like...