Home Remedies for Loose Motion: दस्त की समस्या के घरेलु उपचार

लूज मोशन को आम भाषा में दस्त की समस्या भी कहते है। दस्त की समस्या ज्यादातर बाहर का खाना खाने से होती है क्योंकि बाहर का खाना ज्यादा स्वच्छ नहीं होता है, कई बार ख़राब चीज़े मिली होने के कारण खाने की पौष्टिकता ख़त्म हो जाती है और खाना ख़राब हो जाता है। वैसे तो दस्त एक आम बीमारी है पर ये हमेशा पेट दर्द से शुरू होती है और इससे शरीर में काफी कमज़ोरी भी आ जाती है।

कई बार दस्त की वजह से शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है और अगर समय पर इसका उपचार नहीं किया जाए तो यह डायरिया की समस्या को उत्पन्न कर देती है। दस्त आपको 4 – 5 कारणों से भी हो सकते है जैसे पानी कम पीना, मसालेदार खाना, ख़राब खाना, प्रदूषित पानी पीना आदि।

दस्त के कारण शरीर में कमज़ोरी तो होती है साथ ही शरीर में तरलता की भी कमी हो जाती है।  इसके लिए आप घर में ही कई उपचार कर सकते है जो आपके लिए किफायती होने के साथ साथ लाभदायक भी होंगे। इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा और आप स्वस्थ हो जायेंगे।

अगर आप या आपके परिवार में किसी को दस्त की समस्या होती है तो आप इस लेख में बताए जाने वाले Home Remedies for Loose Motion के बारे में उन्हें बताए जिससे की वे पहले जैसे स्वस्थ और सेहतमंद हो जाएँ।  

Home Remedies for Loose Motion: जानिए घरेलु नुस्खे दस्त के लिए

Home Remedies for Loose Motion

नमक

  • नमक का सेवन दस्त के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • नमक को डायरेक्ट हीं थोड़ा सा फांक ले इससे आपको आराम मिलेगा।
  • अगर आप नमक नहीं फांक पाए तो उसे गर्म पानी के साथ पी ले।
  • चाहे तो पानी में थोड़ी ज्यादा मात्रा में नमक खोल कर पी सकते है।  

दूध और निम्बू 

  • एक कप ठंडा दूध ले और उसमे कुछ बुँदे निम्बू के रस की डाले।
  • अब तुरंत इसे पी लें और इसको पीने के बाद 30 मिनट तक कुछ न खाए।
  • इस मिश्रण को दिन में 3 – 4 बार बना कर पिए।
  • इससे आपको ज़रुर लाभ होगा।

पुदीना और निम्बू 

  • पुदीने के पत्ते और रस दोनों ही दस्त की समस्या में लाभदायक होते हैं ।
  • पुदीने के पत्ते 15 से 20 ले और उन्हें पीस ले।
  • अब एक गिलास पानी ले और उसमे पीसे हुए पुदीने के पत्ते डाले और निम्बू का रस भी मिला दे।
  • इस मिश्रण को दिन में 2 से 3 बार पिए।
  • ताज़े निम्बू का रस दस्त की समस्या को दूर करने में लाभदायक होता है।

अदरक

  • अदरक का रस भी बहुत लाभदायक होता है दस्त की समस्या में और ये पतले दस्त पर तुरंत असर करता है।
  • यह पेट से जुड़ी सभी समस्या को दूर करने में कारगर है।
  • पहले अदरक के टुकड़े को छील ले, अदरक का टुकड़ा 2 इंच का होना चाहिए।
  • अब आप उसे पीस कर उसका रस निकाल लें, फिर गुनगुने पानी में अदरक का रस मिलाकर पी ले।
  • इसे दिन में कम से कम 2 से 3 बार ज़रूर पिए, लाभ होगा।

कच्चा केला

  • कच्चे केले में आयरन भरपूर मात्रा में होता है जिससे की पेट से जुड़ी सभी समस्या में राहत मिलती है।
  • कच्चा केला कब्ज़ और पतले दस्त में भी काफी हद तक मददगार होता है।
  • कच्चे केले को उबाल कर नियमित भोजन के साथ लेना चाहिए।
  • चाहे तो कच्चे केले की सब्जी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते है, लाभ होगा।

मेथी दाने

  • मेथी के दाने पेट की सभी समस्या के लिए फ़ायदेमंद होते है।
  • मेथी के सूखे दानो को लेकर उन्हें पीस ले।
  • अब गुनगुने पानी में पीसे मेथी के दाने का पाउडर डाल दे।
  • इसे दिन में 3 से 4 बार ज़रूर पिए।

खजूर और शहद

  • खजूर और शहद को दस्त के लिए एक आयुर्वेदिक तरीका माना जाता है।
  • पहले खजूर को भिगो कर पेस्ट बना ले।
  • फिर एक चम्मच पेस्ट में 2 से 3 शहद की बुँदे मिला ले।
  • अब इस मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ खाये।
  • दिन में 2 बार इसका सेवन करे और दस्त की समस्या से राहत पाए।

घी और प्याज

  • अगर आप शुद्ध शहद का उपयोग करते है तो इसे प्याज से साथ करे इससे दस्त की समस्या दूर होगी।
  • इससे दस्त में होने वाले पेट दर्द और मरोड़ से भी राहत मिलती है।
  • प्याज को बारीक़ काट ले और घी में तले, प्याज के सुनहरा होने तक।
  • अब इसे सादे पके हुए चावल के साथ खाए, फायदा होगा।

हल्दी

  • हल्दी तो हर तरह से शरीर के लिए फ़ायदेमंद है।
  • दस्त में हमेशा कच्ची हल्दी का प्रयोग करे।
  • पहले कच्ची हल्दी को धो कर साफ़ कर ले।
  • अब इसे पीस कर पेस्ट बना ले और 2 चम्मच हल्दी पेस्ट को गुनगुने पानी में मिला कर पिए।
  • इसे कम से कम दिन में 2 बार पिए।
  • इससे दस्त की समस्या जल्द ही ठीक होगी।  

अनार का रस

  • अनार आयरन और मिनरल्स के गुणों से भरपूर होता है।
  • अनार के दानो का जूस बना ले।
  • दिन में 2 से 3 बार जूस को ज़रूर पिए।
  • अनार का जूस पीने से दस्त की समस्या में तुरंत राहत मिलेगी।
  • यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
  • यह शरीर में और भी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।

सरसो के बीज

  • एक घंटे के लिए एक गिलास पानी में सरसो के बीज को भिगो कर रख दे।
  • अब पानी छान ले और फिर उस पानी को पी ले।
  • इसे कम से कम दिन में 2 से 3 बार ज़रूर पिए।
  • दस्त की समस्या में लाभ होगा।

छाछ और जीरा

  • एक गिलास छाछ में थोड़ा जीरा पाउडर मिला दे।
  • अब उसमे अपने स्वादानुसार काला नमक मिलाये।
  • अब इसे पी ले और इसे दिन में 2 से 3 बार ज़रूर पिए।

गन्ने का जूस

  • दिन में कम से कम 4 से 5 बार गन्ने का जूस पिए।
  • इससे शरीर में ग्लूकोज और पानी की मात्रा बनी रहेगी।

अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य दस्त की समस्या से परेशान है तो ऊपर दिए गए घरेलु नुस्ख़े को अपनाए। इससे आपको दस्त की समस्या में लाभ होगा और आप जल्दी ही स्वास्थ हो जायेंगे।

Loading...

You may also like...