Saunf Ke Fayde: मुंह की बदबू को दूर करने के अलावा कई और फायदे पहुँचाता है सौंफ

मसाले केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते है बल्कि इन्हे खाने से शरीर की कई बीमारियाँ भी दूर हो जाती है। सौंफ भी इनमे से एक मसाला है जिसका उपयोग कई चीजों में किया जाता है।

लोग Saunf का स्वाद लेने के लिए इसे तरह तरह से खाते हैं। कोई इसका उपयोग मसाले के रूप में करता है तो कोई मुंह का स्वाद बदलने के लिए इसे खाता है। तो कोई पान में भी इसे डालकर खाता है।

सौंफ बच्चों से लेकर बड़ों बूढ़ो सभी को पसंद आती है। पर क्या आप जानते है की यह सौंफ आपके लिए कितनी फ़ायदेमंद है ? Fennel Benefits कितने स्वास्थ लाभ मिलते हैं?

सौंफ को खाने से सेहत अच्छी रहती है साथ ही यह रोगों को दूर करने में भी मदद करती है। इसे खा कर आप अपना वजन भी कम कर सकते है। आईये जानते है Saunf Ke Fayde के बारे में विस्तार से।

Saunf Ke Fayde: जाने सौंफ के सेवन से मिलने वाले अद्भुत स्वास्थ्य सम्बंधित फ़ायदों के बारे में

Saunf Ke Fayde

कैसा होता है Saunf?

  • सौंफ का छोटा सा झाड़ होता है जिसमे पतली पतली पत्तियां होती है।
  • इसके फूलों का रंग पीले रंग का होता है और इसके बीज ही सौंफ का रूप ले लेते है। भारत में इसकी खेती बहुतायत में की जाती है।
  • अंग्रेजी भाषा में सौंफ को अनिसीड भी कहा जाता है। साथ ही इसे Fennel के नाम से भी जाना जाता है।
  • सौंफ के जो दाने होते है वह हरे रंग के होते है। इसमें खुशबू होती है साथ ही यह दो प्रकार की होती है, एक छोटी सौंफ और दूसरी बड़ी सौंफ।
  • इसका उपयोग सब्जियों में किया जाता है। साथ ही अचार बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है। आयुर्वेद में भी इसका उपयोग किया जाता है।

सौंफ के अनेक फायदे है इसका सेवन करने से आप कई लाभों को प्राप्त कर सकते है। आइये जानते है Benefits of Saunf कौन कौन से होते है।

आँखों के लिए फ़ायदेमंद

आँखों के लिए सौंफ बहुत ही फ़ायदेमंद होती है इसका सेवन करने से आँखों की रौशनी बढ़ती है।

कैसे करे उपयोग

  • इसका उपयोग करने के लिए प्रतिदिन खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ का सेवन करे ऐसा करने से आँखों की रौशनी में वृद्धि होती है।
  • साथ ही आँखों में होने वाली समस्याएँ भी दूर हो जाती है।
  • इसके अतिरिक्त सौंफ का पाउडर बना ले और रात को सोने से पहले दूध में शक्कर मिला कर उसमे आधा चम्मच सौंफ पाउडर को डाल कर मिला ले। फिर इसका सेवन करे इससे भी आँखों की रौशनी बढ़ती है।

वज़न घटाने में मददगार: Saunf for Weight Loss

वजन को कम करने में भी सौंफ बहुत ही फ़ायदेमंद होती है।

कैसे करे उपयोग

  • इसका नियमित रूप से सेवन करने से वजन में कमी आती है। इसे आप भोजन के बाद भी खा सकते है।
  • खाने में भी सौंफ का इस्तेमाल करने से यह फ़ायदेमंद रहती है।

हिचकी रोकने में सहायक

हिचकी को रोकने के लिए भी सौंफ बहुत ही लाभकारी होती है। इसका सेवन करने से हिचकी आना बंद हो जाती है।

कैसे करे उपयोग

  • इसके लिए सौंफ का रस निकल ले और उसे गुलाबजल के साथ मिलाकर पिए। ऐसा करने से हिचकी तुरंत बंद हो जाती है।
  • इसके अतिरिक्त 10 ग्राम पीसी हुयी सौंफ ले और उसमे 10 ग्राम शक्कर को मिला ले। इसे दूध या फिर पानी के साथ मिलकर पिए। इससे भी हिचकी आना बंद हो जाती है।

मुंह की दुर्गन्ध को दूर करे

मुंह की दुर्गंघ कई कारणों से होती है जिसमे से एक है पाचन क्रिया का सही ढंग से ना हो पाना इसके कारण भी मुंह में बदबू आने लगती है। मुंह की इस बदबू को दूर करने के लिए सौंफ बहुत ही असरकारी होती है। इसका सेवन करने से मुंह में बदबू दूर हो जाती है।

कैसे करे उपयोग

  • प्रतिदिन सुबह और शाम के समय भोजन के बाद सौंफ को चबाकर खाये। ऐसा करने से मुंह की बदबू दूर हो जाती है और मुंह से खुशबू आने लगती है।
  • सौंफ को मुखवास के रूप में भी उपयोग कर मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है।

नींद को दूर करे

कई बार ऐसा होता है की हम कुछ ज़रूरी काम करे रहे होते है और हमें नींद आती है। ऐसे में नींद को दूर करने के लिए आप सौंफ का सेवन कर सकते है।

कैसे करे उपयोग

  • इसका उपयोग करने के लिए 10 ग्राम सौंफ ले और उसे पानी में उबाल ले।
  • इसे पानी में तब तक उबाले जब तक की सौंफ का पानी एक चौथाई न रह जाए। इसके बाद पानी को छानकर उसमे नमक को मिला कर इसका सेवन करे।
  • ऐसा करने से नींद दूर हो जाती है। साथ ही सौंफ को चबाकर खाने से भी नींद दूर होती है।

उलट में लाभकारी

उलटी की समस्या को दूर करने के लिए भी सौंफ का उपयोग करना अच्छा होता है। इसे खाने से उलटी नहीं आती है साथ ही यदि मितली की समस्या हो रही है तो वह भी दूर हो जाती है।

कैसे करे उपयोग

  • उलटी की समस्या को दूर करने के लिए 20 ग्राम सौंफ ले लें और उसमे कुछ पुदीने के पत्तो को मिला ले और इसे उबाल ले।
  • इसके बाद जब इसमें उबाल आ जाए तो इसे छानकर निकाल ले और इसके पानी को थोड़ा थोड़ा करके पिए। ऐसा करने से उलटी की समस्या दूर हो जाती है।

सौंफ के अन्य लाभ

  • उपरोक्त लाभ के अतिरिक्त स्मरण शक्ति को बढ़ने में भी सौंफ मदद करती है। इसके लिए सौंफ को मिश्री के साथ मिलाकर खाना चाहिए।
  • सिरदर्द को दूर करने में भी सौंफ बहुत ही फ़ायदेमंद होती है। इसे खाने से मूड भी अच्छा हो जाता है। साथ ही इसका सेवन करने से पाचन अच्छे से होता है। गैस और अपच की समस्या को दूर करने में भी आप सौंफ का सेवन कर सकते है।
  • खांसी के लिए भी सौंफ बहुत लाभकारी होती है। यदि किसी व्यक्ति के पेट में दर्द हो रहा है तो उसे सौंफ का सेवन करना चाहिए। यह पेट दर्द को ठीक करने में सक्षम होती है।

नोट – यदि सौंफ का सेवन करने से भी आपकी समस्याएं दूर नहीं हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर को संपर्क करना चाहिए क्योंकि वही आपकी बीमारी का सही से पता चल सकता है।

आज के लेख में आपने Saunf Khane ke Fayde के बारे में पढ़ा। अगर लेख में बताई गयी समस्याएं आपको भी होती है तो आपको भी सौंफ का सेवन ज़रूर करना चाहिए ।

Loading...

You may also like...