Health Benefits Of Pea: कई स्वास्थ्यवर्धक लाभों से भरपूर होते हैं मटर के दाने

ठंड का मौसम आते ही बाजारों में कई प्रकार की सब्ज़ियाँ देखने को मिलने लगती है। मटर भी ठंड के समय में मिलने वाली सबसे लोकप्रिय फली है। लोग इसका प्रयोग कई प्रकार के व्यंजनो को बनाने में बहुत शौक से करते है। वैसे तो मटर की फली को खाना सभी पसंद तो करते है लेकिन उन्हे यह भ्रम रहता है कि इसमे स्वास्तवर्धक गुण है या नही। लेकिन हम आपको बताना चाहते है की इसमे भी कई सेहतमंद गुण होते है।

हरी मटर की फली 2 से 4 इंच के आकर की होती है। अंग्रजी में इसे Pea कहा जाता है। इसके अंदर के दानो का प्रयोग ही हम खाने के रूप में करते है। इन्हे किसी भी तरह से खाया जा सकता है जैसे कच्चा, भूनकर या पकाकर। मटर हमारे शरीर और स्वास्थ्य दोनो के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी मटर को अपने आहार में शामिल करने की सलाह देते है।

शोध से पता चलता है कि ठंड में मिलने वाली Green Peas में कौमेस्ट्रॉल होता है। कौमेस्ट्रॉल एक प्रकार का फीटोनुट्रिएंट्स होता है। जिसकी शरीर में संतुलित मात्रा रहने पर शरीर को कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा रोजाना भोजन में इसका प्रयोग करने से पेट में होने वाले कैंसर के ख़तरे से मुक्ति मिलती है।

शुरूआती पंक्तियों को पढ़कर आपको यह तो समझ आ ही गया होगा की मटर आपके लिए बहुत ज्यादा गुणकारी और फ़ायदेमंद है। तो आइये आज के इस लेख में इसी मटर के स्वास्थ्यवर्धक फ़ायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं। पढ़ें Health Benefits Of Pea.

Health Benefits Of Pea: जानिए मटर के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ और चमत्कारी गुण

Health Benefits Of Pea

मधुमेह में फ़ायदेमंद

  • मधुमेह रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए मटर बहुत ही फ़ायदेमंद होती है।
  • मटर की फली में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर और Pea Protein पाया जाता है जो कि हमारे शरीर के खून में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • जिससे डायबिटीज की समस्या से आराम पाने में मदद मिलता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

  • Green Peas Nutrition की फली में आयरन, ज़िंक, मैंगनीज, कॉपर की भी अधिक मात्रा होती है जो कि शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
  • इसके अलावा इसमे एंटी-ऑक्सीडेंट का गुण भी होता है जो कि शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे शरीर बीमारियों से लड़ सके।

हड्डियों को मजबूत बनाए

  • शोध से पता चला है कि मटर में विटामिन K भरपूर मात्रा में उपस्थित होता है जो शरीर की हड्डियों को मज़बूती प्रदान करता है।
  • इसके अलावा यह हड्डियों को होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस के ख़तरे से भी दूर रखता है।
  • इसका मतलब यही है कि हरी मटर हड्डियों की सुरक्षा के लिए पावर पैक का काम करती है और हमारी बॉडी को हेल्दी बनाती है।

वजन कम करे

  • वजन को कम करने के लिए किसी भी प्रकार की मेहनत करने के बजाय मटर का सेवन करना लाभकारी होता है।
  • इसमे उच्च मात्रा में फाइबर होता है, साथ ही लो कैलोरी और लो फैट होता है जो हमारे शरीर के वजन को कम करने में सहायक होता है।
  • सुबह नाश्ते में इसका सेवन करने से, इसमे उपस्थित फाइबर से हमे दिन भर एनर्जी से भरा हुआ महसूस करवाती है।

कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करे

  • हरी मटर का सेवन हमारे शरीर में कोलेस्टरॉल के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • इसमे ऐसे स्वास्थ्यवर्धक गुण होते है जो कि कोलेस्टरॉल के लेवल को बढ़ने नही देते है, साथ ही यह शरीर से ट्रिगलीसेरिड्स के स्तर को बढ़ने नही देता है।
  • इसके साथ ही इसके सेवन से ब्लड में कोलेस्टरॉल का लेवल संतुलित रहता है और हम कई प्रकार की बीमारियों से दूर रहते है।

दिल की बीमारियों को दूर करे

  • दिल और हृदय के रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भी मटर का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है।
  • इसके सेवन से हम हार्ट की बीमारियों से दूर रहते है।
  • मटर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते है जिससे शरीर दिल से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों से दूर रहता है।
  • साथ ही उच्च रक्तचाप और हार्ट अटैक का ख़तरा भी कम हो जाता है।

कैंसर से बचाए

  • मटर में एंटी कैंसर गुण भी होते है जो शरीर को कई प्रकार के ख़तरे से बचाता है।
  • इसमे उपस्थित कौमेस्ट्रॉल, शरीर को कैंसर से लड़ने की शक्ति देता है।
  • इसलिए हर दिन मटर का सेवन करने से शरीर से सभी विषैले पदार्थ और कैंसर एलिमेंट को दूर करने में मदद करता है।

चेहरे की चमक बढ़ाए

  • मटर हमारे चेहरे के लिए एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है जिससे हमारी त्वचा जवां और सुंदर दिखाई देती है।
  • इसके साथ ही इसमे उपस्थित फीटोनुट्रिएंट्स, फ्लावोनोइड्स, कैरोटीन हमारे शरीर को एनर्जी से भरपूर बनाने में मदद करते है।
  • मटर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण शरीर को चुस्त और दुरस्त बनाने में मदद करता है।
  • चेहरे के लिए इसका प्रयोग करने के लिए मटर की कुछ फलियो को पानी में उबाल ले। फिर इसे पीसकर इसका लेप बना ले।
  • इस लैप से अपने चेहरे को रगड़ें और 15 से 20 मिनिट के बाद चेहरे को धो लें ।
  • ऐसा करने से चेहरे की खोई हुई चमक वापस आती है और चेहरे से धूल, मिट्टी और गंदगी दूर होती है।
  • इसके अलावा दूध में उबली हुई मटर और संतरे के छिलके को अच्छी तरह से पीसकर उबटन बनाए और चेहरे पर अच्छे से रगड़ें। इससे चेहरे का रंग साफ होता है, झाइया और दाग-धब्बे भी दूर होते है।

बालों के लिए फ़ायदेमंद

  • मटर में उपस्थित विटामिन C बालों को झरने से रोकता है और रूखे बालों की देखभाल में मदद करता है।
  • साथ ही इसमे उपस्थित विटामिन B6, B12 और फोलेट एसिड लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।
  • इससे ऑक्सिजन की मात्रा सिर तक पहुँच पाती है और बालों के बढ़ने की गति बढ़ती है। जिससे बाल लंबे होते है और बालों का झरना कम होता है।

हरी मटर के अन्य स्वास्थ्य लाभ

  • मटर का रोज़ाना सेवन करने से लोगो को जल्दी भूलने की बीमारी (अल्जाइमर) दूर होती है।
  • मटर में उपस्थित फॉलिक एसिड, गर्भवती महिलाओ को पोषण देता है और भ्रूण के विकास में मदद करता है।
  • उबले हुए मटर के पानी से नहाने पर शरीर की सूजन दूर होती है। इसके अलावा जले हुए स्थान पर मटर का पेस्ट लगाने से भी जलन दूर हो जाती है।
  • मटर का सेवन करने से महिलाओ को होने वाली माहवारी में आने वाली रुकावट दूर होती है।
  • इसमे उपस्थित विटामिन सी शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है।

आज के लेख में आपने जाना Health Benefits of Green Peas. अगर आप भी रहना चाहते है फिट और फाइन, तो अपनी दिनचर्या में मटर के सेवन को ज़रुर शामिल करें।

Loading...

You may also like...