Home Remedies for Blocked Nose: बंद नाक से राहत के लिए असरकारी नुस्खे

बदलते मौसम के साथ लोगो को सर्दी जुकाम समस्या तो आये दिन होती ही रहती है,जैसे ही मौसम में परिवर्तन आता है अधिकांश लोग सर्दी जुकाम से परेशान रहते है। सर्दी जुकाम होने से कई प्रकार की तकलीफे भी होती है।

सर्दी में सबसे ज्यादा तकलीफ तो तब होती है जब नाक बंद (Blocked Nose) हो जाती है क्योंकि नाक के बंद हो जाने से हम सही तरीके से साँस नहीं ले पाते है। सोते समय भी साँस लेने में परेशानी होती है जिसकी वजह से नींद भी पूरी नहीं हो पाती है।

Stuffy Nose होने की इस परेशानी से छोटे बच्चे से लेकर बड़े बूढ़े सभी परेशान रहते है। बंद नाक को खोलने के लिए बाजार में कई तरह की दवाईयां भी आती है परन्तु यह भी कुछ समय के लिए ही फ़ायदेमंद होती है।

आप Nasal Congestion के लिए घरेलू उपाय भी कर सकते है। जानते है Home Remedies for Blocked Nose के बारे में विस्तार से।

Home Remedies for Blocked Nose: इन तरीको द्वारा बंद नाक को खोले

Home Remedies for Blocked Nose

Home Remedies for Stuffy Nose अनेक होते है। जानते है इसके कुछ असरकारी उपाय

भाप ले

  • यह तो सभी जानते है की जब भी Clogged Nose हो जाए तो सबके दिमाग में एक ही चीज आती है भाप लेने की।
  • यह सही भी है, यह बहुत ही आसान और असरकारी उपाय होता है।
  • नाक यदि बंद हो जाती है तो आप गर्म पानी की भाप ले सकते है। इससे नाक को खुलने में आसानी होती है।

कैसे करे उपयोग

  • बंद नाक को खोलने के लिए एक बर्तन में पानी ले लें और उसे उबाल लें।
  • जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए और उसमे भाप निकलने लगे तो उसमे एक चम्मच विक्स डाल कर उसकी भाप ले।
  • भाप लेते समय यह भी ध्यान दे की आप अपने मुंह को तौलिये की मदद से कवर कर ले ताकि भाप आपके नाक में सीधी जा सके।
  • इसमें दूसरी विधि यह है की आप पुदीने की पत्तियों को पीस ले और उसे उबलते हुए पानी में डाल दे।
  • जब इसमें उबाल आ जाए इसकी भाप लें। यह भी बहुत ही असरकारी होता है।
  • दिन में दो से तीन बार इसकी भाप लेने से बंद नाक खुल जाती है और आपको राहत मिलती है।

सेक का करे इस्तेमाल

यदि आपके पास विक्स या फिर पुदीना नहीं मिल पा रहा है तो आप ऐसे में केवल नाक को सेकने से भी राहत पा सकते है।

कैसे करे उपयोग

  • यदि आपकी नाक बंद है तो आप पानी को उबाल ले और उसमे कॉटन के रुमाल को डाल दे।
  • इसके बाद रुमाल को बाहर निकाल कर हल्का ठंडा होने दे ताकि आप उसे अपनी नाक पर रख सके।
  • इस बात का भी ध्यान रखे की रुमाल ज्यादा ठंडा न हो जाए, ऐसा होने पर सेंक का असर नहीं रहेगा। रुमाल को नाक पर रख दे। ऐसा करने से तुरंत राहत मिलती है।

काढ़े की मदद लें

काढ़े की मदद से भी बंद नाक को ठीक किया जा सकता है। यह भी बहुत असरकारी होता है ।

कैसे करे उपयोग

  • इसके लिए तुलसी के 6 से 7 पत्तों को ले और उन्हें अच्छी तरह से धो लें साथ ही अदरक का टुकड़ा लेकर उसे भी काट ले।
  • इसके बाद एक बर्तन में पानी ले और उसमे एक कप पानी डाल दे। उस पानी को गर्म होने के लिए गैस पर रख दे।
  • फिर उसमे तुलसी के पत्ते और अदरक के टुकड़ो को भी डाल दे। इसे कुछ देर के लिए अच्छे से उबलने दे और किसी बर्तन से ढंक दे।
  • कुछ देर के बाद गैस को बंद कर दे और काढ़े को कप में छान ले। इसका सेवन गर्म गर्म ही करे तभी यह फ़ायदेमंद रहेगी।
  • इसका सेवन करने से बंद नाक खुलने लगती है।

तीखा भोजन

मसालेदार और तीखा भोजन भी नाक को खोलने में मदद करता है। इसका सेवन करने से बंद नाक अपने आप बहने लगती है क्योंकि तीखी मिर्ची जलन पैदा करती है। इसलिए आप बंद नाक की समस्या के समय तीखा भोजन भी खा सकते है।

शहद और काली मिर्च का इस्तेमाल

शहद और काली मिर्च दोनों ही बंद नाक को खोलने में मदद करते है।

कैसे करे उपयोग

  • इन दोनों के मिश्रण का उपयोग करने के लिए एक बर्तन में एक कप गर्म पानी करे। उस पानी में एक चम्मच काली मिर्च का पाउडर डाले।
  • इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद भी डाल दे। इस तरह आपकी चाय बनकर तैयार हो जाएगी। इसे भी आपको गर्म गर्म ही पीना है।
  • इसका सेवन करने से बंद नाक खुल जाती है।

अन्य उपाय

  • नीलगिरी का तेल भी बंद नाक को खोलने के लिए असरकारी होता है। इसके लिए नीलगिरी के तेल को गर्म करके फिर हल्का ठंडा करने के बाद दो बूँद बंद नाक में डालने से नाक खुल जाती है।
  • यदि आप तुलसी के पत्तों का सेवन करते है तो यह भी आपके नाक को खोलने में मददगार हो सकती है।
  • गरमा गर्म सूप भी बंद नाक को खोलने में मदद करते है। जब भी आप सुप बनाये उसमे कुछ कलिया लहसुन की भी डाल दे, इससे नाक खुल जाती है।
  • गर्म पानी में शहद को मिला कर पीने से भी नाक को खोला जा सकता है। यह भी बहुत फ़ायदेमंद होती है।
  • सरसो के तेल की कुछ बुँदे नाक पर लगाने से भी नाक खुल जाती है। पुराने लोग इसे सदियों से अपनाते आ रहे है।
  • बंद नाक को खोलने के लिए आप एक कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद और दो चम्मच सेव का सिरका मिला ले। और इस चाय का सेवन करे इससे भी बंद नाक को खोलने में मदद मिलती है।

उपरोक्त उपायों के अतिरिक्त बंद नाक को खोलने के लिए आप योग का भी सहारा ले सकते है यह भी बहुत ही असरकारी होते है। आसन करने से भी नाक को आसानी से खोला जा सकता है।

इस तरह आप अपनी बंद नाक की परेशानी से छुटकारा पा सकते है। उपरोक्त उपायों को करना आसान है और यह बहुत ही असरकारी भी होते है। लेकिन फिर भी यदि आपको इन सब से भी आराम नहीं मिलता है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करे वह आपको सही उपाय बता सकते है।

Loading...

You may also like...