Heartburn Home Remedy: प्राकृतिक उपायों की मदद से करे हार्टबर्न की समस्या को दूर

हार्टबर्न यानि सीने में जलन एक आम समस्या है। जो अधिकांश लोगो को परेशान करती है। सीने में जलन होने पर दर्द, पेट में सूजन, मितली जैसी समस्या भी हो सकती है। सीने में जलन की समस्या तीखा और मसालेदार खाने आदि के कारण होती है। साथ ही अम्लता के कारण भी सीने में जलन होती है।

सीने की जलन को कम करने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते है जिससे कुछ हद तक यह समस्या दूर हो जाती है लेकिन कभी कभी ज्यादा दवाओं का सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है।

सीने की जलन के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा भी ले सकते है। इनका इस्तेमाल करने से कोई नुकसान नहीं होता है।

इस लेख में हम आपको बतायेंगे कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जो की सीने की जलन को कम कर सकते है। इसके लिए पढ़िए Heartburn Home Remedy के बारे में।

Heartburn Home Remedy: सीने में जलन की परेशानी से निजात पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Heartburn Home Remedy

सीने में जलन के लक्षण: Heartburn Symptoms

  • खाना खाने के बाद छाती में जलन की भांति दर्द होना
  • लेटते समय दर्द का बढ़ना
  • गले में खट्टा सा स्वाद आना और गले में भी जलन महसूस होना

जानते हैं इसके उपाय: Home Remedies for Heartburn in Hindi

सीने में जलन की समस्या ज्यादा खा लेने से भी होती है। चलिए जानते है कुछ घरेलू चीजें जो की सीने की जलन को कम करती है और यह घरों में आसानी से मिल जाती है।

कच्चा दूध- कम करे जलन

  • कच्चा दूध सीने में जलन को कम करने में मदद करता है।
  • दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।
  • कच्चे दूध का सेवन करने से गैस की समस्या भी नहीं होती है।
  • ठंडा और कच्चा दूध का सेवन करने से पेट में पीएच का स्तर भी संतुलित रहता है साथ ही सीने की जलन भी कम होती है।

दही – जो रखे पाचन सही

  • दही भी सीने की जलन में लाभकारी होती है। यह पाचन को सही करने का कार्य करती है। जिससे सीने की जलन कम होती है।
  • दही को आप ऐसे भी खा सकते है या फिर उसकी लस्‍सी और छाछ बना कर भी पी सकते है।

लहसुन का उपयोग

  • लहसुन किसी जड़ी बूटी से कम नहीं होती है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते है जो कि सीने की जलन की समस्या को कम करने में मदद करती है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है जो दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
  • रोगजनक सूक्ष्मजीवों को मारने में लहसुन फ़ायदेमंद होता है। इसलिए लहसुन का सेवन ज़रूर करना चाहिए।

संतरा – सिट्रस एसिड से भरपूर

  • संतरे में सिट्रस एसिड होता है जिसके कारण संतरा खाने में खट्टा लगता है।
  • परन्तु इसका सेवन करने से हार्टबर्न की समस्या दूर हो जाती है।

केला – पहुंचाए पेट को लाभ

  • केला खाना पेट के स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद होता हैं। केले में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन प्रक्रिया के लिए बहुत लाभकारी है।
  • केला फाइबर के साथ साथ पोटेशियम से भी समृद्ध होता है जो पेट में म्यूकस के उत्पादन को रोकने में मदद करता है।
  • केले का सेवन करने से पेट में एसिड निर्मित नहीं होता है जिससे सीने में जलन की समस्या भी नहीं होती है।

मुलेठी – फाइबर से युक्त

  • मुलेठी भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है।
  • मुलेठी में फाइबर बहुतायत मात्रा में होता है जिसका सेवन करने से हार्ट बर्न को दूर करने में मदद मिलती है।
  • यह गैस्‍ट्रिक एसिड को शरीर में बनने से रोकता है।

बादाम- प्राकृतिक तेलों से समृद्ध

  • कच्चे बादाम का सेवन करने से सीने की जलन से छुटकारा मिल जाता है।
  • बता दें कि बादाम प्राकृतिक तेलों से युक्त होता है। जिसके कारण सीने की जलन की समस्या दूर हो जाती है।

एलो वेरा जूस

  • एलो वेरा जूस का सेवन भी हार्टबर्न की समस्या को दूर करने में मददगार होता है।
  • यदि इसके जूस का सेवन किया जाए तो यह गैस्‍ट्रिक एसिड बनाने वाले बैक्‍टीरिया को ख़त्म कर देता है।
  • एलो वेरा जूस में विटामिन ए, बी1, बी2, बी3, सी और ई पाया जाता है। यह हार्टबर्न की समस्या दूर करती है।

पुदीना

  • पुदीना के पत्ते पाचन के लिए बहुत लाभकारी होते है। इसमें पाए जाने वाले तत्व एसिडिटी, पेट दर्द आदि समस्या को भी दूर करते हैं।
  • पुदीना सीने की जलन को भी कम करता है इसका सेवन करने से पेट में ठंढक मिलती है और सीने की जलने कम हो जाती है।

नींबू और जीरा

  • सीने में तेज जलन से राहत पाने के लिए निम्बू और जीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके लिए एक ग्लास पानी ले और उसमे एक नींबू, आधा चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर और नमक मिला ले फिर इस पानी को पिए।
  • इससे जलन तुरंत ख़त्म हो जाती है। साथ ही पाचन भी ठीक होता है।

गुड़

  • गुड़ भी इस समस्या के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यदि आप भोजन के बाद गुड़ का सेवन करते हैं तो इससे भोजन आसानी से पच जाता है और पाचन भी सही रहता है। साथ ही सीने में जलन की समस्या भी नहीं रहती है।
  • इसके लिए जब भी भोजन करे तो उसके बाद गुड़ के छोटे टुकड़े को ले लें और उसे धीरे धीरे करके चूसे। ऐसा करने से पेट की पाचन क्षमता में वृद्धि होती है और जलन में राहत मिलती है।

क्या है इसका उपचार: Heartburn Treatment?

  • सीने में जलन ना हो इसके लिए ज्यादा भोजन ना करे और ना ही मसालेदार खाना खाये यह भी सीने में जलन का कारण होती है।
  • इस बात का ध्यान रखे की यदि आप मसालेदार और तीखा खाना खा रहे है तो उसे रात के समय ना खाये।
  • पेट में जलन हो रही हो तो कपड़े कसे हुए नहीं पहनने चाहिए इससे समस्या बढ़ सकती है।
  • सोने के तुरंत पहले खाना नहीं खाना चाहिए। एक साथ ज्यादा भोजन भी नहीं करना चाहिए जब भी खाना खाये तो थोड़ा थोड़ा करके 2-3 बार में खाये।
  • सीने में जलन से बचने के लिए उच्च प्रोटीन वाले भोजन को खाना अच्छा होता है।

इस तरह आप सीने की जलन की समस्या से निजात पा सकते है। उपरोक्त बातों को ध्यान में रखे। उपरोक्त उपायों को करने के बाद भी यदि जलन की समस्या दूर नहीं हो रही हो तो आप अपने डॉक्टर से भी दिखा सकते है।

Loading...

You may also like...