Pani Pine ke Fayde: त्वचा की चमक बढ़ाये, रोगों को दूर भगाये

Pani Pine ke Fayde: कई लोग सही और पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते है ऐसे में शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। इसलिए अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। मानव शरीर को 70% पानी की आवश्यकता होती है।

बॉडी को हमेशा हाइड्रेट रखना चाहिए जिससे की आपको त्वचा और अन्य बीमारियों से राहत मिल सके। पानी आपकी बॉडी को कई प्रकार से फायदा पहुंचाता है। डॉक्टर्स भी कहते चाहे खाना कम खाओ लेकिन पानी ज्यादा से ज्यादा पियों।

पानी कई प्रकार के स्वस्थ गुणों से भरपूर होता है। इसका पर्याप्त मात्रा में सेवन करना हमेशा सेहतमंद रखता है। पानी बॉडी को फिट रखने में भी मददगार होता है साथ ही शरीर के अंदर मौजूद विषैले तत्व को बाहर भी निकालता है।

खासकर गर्मी के मौसम में तो बहुत पानी पीना चाहिए ताकि भीषण गर्मी की तपिश से आपका शरीर बचा रह सके। यहाँ हम आपको बता रहे पानी पीने से शरीर को क्या क्या फायदे होते है और इसकी कमी की पूर्ति होते ही आपको कौनसी बीमारियों में राहत मिलती है। इस लेख में पढ़े Pani Pine ke Fayde.

Pani Pine ke Fayde: जानिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना क्यों है जरुरी

Pani Pine ke Fayde

शरीर में संतुलन बनाए

  • अगर आपके शरीर में पानी की मात्रा सही रहती है तो यह शरीर में सभी चीज़ो को संतुलित रखता है।
  • बॉडी 60% पानी से भरी हुई होती है। इसलिए जरुरी है की आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिए।
  • इससे शरीर का तापमान भी संतुलित रहता है।
  • साथ ही शरीर को पूरा पोषण भी प्रदान करता है।

कैलोरीज को कंट्रोल करें

  • जो भी लोग अपना वजन कम करना चाहते है तो उन्हें पानी ज्यादा पीना चाहिए।
  • क्योंकि पानी ज्यादा पीने से भूख कम लगती है।
  • जिससे बॉडी में कैलोरीज काफी हद तक कम रहती है। बार बार खाने की इच्छा भी कम हो जाती है।

मांसपेशियों को स्वस्थ रखें

  • दिन भर की भागदौड़ के बाद शरीर से पसीना बहुत आता है उससे आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
  • इसलिए पानी की पूर्ति हेतु हर थोड़ी देर में पानी पीना चाहिए।
  • इससे आपकी मांसपेशिया काफी स्वस्थ रहेगी।
  • Pani Pine ke Fayde का पता ऐसे भी चलता है कि पसीना बहाने के लिए भी पानी की जरूरत होती है।

किडनी के लिए फायदेमंद

  • डेली किडनी कम से कम 120 से 150 क्वार्टस खून को साफ़ करती है।
  • इसी के साथ यह यूरिन और बॉडी वेस्ट को भी फ़िल्टर करने का काम करती है।
  • किडनी को इस काम को करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है।
  • इसलिए बॉडी में उचित मात्रा में पानी होना जरुरी होता है।
  • और अगर पर्याप्त मात्र में पानी नहीं मिलेगा तो बॉडी वेस्ट किडनी में ही जम जायेगा जिससे स्टोन प्रॉब्लम होने की शिकायत रहती है।
  • इस समस्या में Water Benefits एक असरकार उपाय का काम करता है।

ऊर्जा प्रदान करें

  • जब कभी भी बॉडी कोई काम करके थक जाती है तो सबसे पहले पानी पीने का ख्याल आता है।
  • ऐसा इसलिए होता है क्योकि पानी बॉडी को रिफ्रेश करने में मदद करता है।
  • साथ ही बॉडी में एनर्जी लेवल भी बढ़ाता है।
  • इससे मनुष्य के अंदर की क्रिएटिविटी भी बढ़ती है।
  • यह एक बहुत अच्छा Water Benefits है।

आँखों के लिए फायदेमंद

  • आँखों में ड्राईनेस महसूस होती और आँखों से पानी निकलने लगता है।
  • वैसे ऐसा कम नींद लेने से भी होता है पर कभी कभार शरीर में पानी की कमी की वजह से भी ऐसा होता है।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आँखों में भी नमी बनी रहती है जिससे आँखों की परेशानियाँ कम होती है।

जोड़ो के दर्द में फायदेमंद

  • कई लोगो को हड्डियों में और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती है।
  • ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जोड़ो के बीच में द्रव कम हो जाता है।
  • इसक कारण जोड़ो का दर्द होना शुरू हो जाता है।
  • जिन लोगों को हमेशा जोड़ो में दर्द की शिकायत होती है उन्हें पानी ज्यादा मात्रा में पीना चाहिए।
  • इससे उनका जोड़ो का दर्द कम होगा और शरीर को काफी राहत भी मिलेगी।

टोक्सिन को बाहर निकाले

  • बॉडी में ऐसे टॉक्सिन्स होते है जिनके शरीर में मौजूद होने से यह कई प्रकार की समस्या शरीर में उत्पन्न करते है।
  • यह टॉक्सिन्स शरीर के कई पार्ट्स को काफी बुरी तरह से प्रभावित करने की क्षमता रखता है।
  • टोक्सिन को दूर करने के लिए ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए।

पोषण प्रदान करने के लिए

  • शरीर को सम्पूर्ण पोषण की जरूरत होती है उसके लिए सिर्फ भोजन करना ही पर्याप्त नहीं होता है।
  • इस भोजन से मिलने वाले पोषण को बॉडी में ब्लड, सेल्स और नसों में पहुंचाने के लिए पानी की जरूरत होती है।
  • इसलिए बॉडी में पर्याप्त मात्रा में अगर पानी नहीं होगा तो बॉडी को भी आहारों से पूरा पोषण नहीं मिलता है। अब तो आप Benefits of Drinking Water in Hindi जान ही गए होंगे।

बालों के लिए फायदेमंद

  • अगर आप अपने बालों को धोने के लिए ठन्डे पानी का सेवन करते है तो आपके बाल काफी चमकदार बनते है।
  • पानी का तापमान ठंडा होने से यह बालों के क्यूटिकल्स को नरम और चमकदार बनाता है।
  • इससे बालों को सभी प्रकार के आवश्यक तत्व मिल जाते है।  

त्वचा के लिए फायदेमंद

  • जिन लोगो को चेहरे पर काफी ज्यादा फुंसी या फोड़े होते है तो डॉक्टर्स उन लोगो को काफी ज्यादा पानी पीने की सलाह देते है।
  • ज्यादा पानी पीने से चेहरे की रंगत निखरती है और फुंसी वगैहरा ख़त्म हो जाती है।
  • पानी की अधिक मात्रा त्वचा में नरमी बनाए रखती है।  
  • बॉडी में पानी की सही मात्रा होने से यह कीटाणुओं को फैलने से रोकता है।
  • पानी का अधिक सेवन करने से चेहरे पर आए काले निशान भी दूर हो जाते है।

मौसम कोई भी हो पर्याप्त मात्रा में Drinking Water in Hindi बहुत जरुरी होता है, क्योंकि शरीर एम् पानी की कमी से क्या नुक्सान हो सकते है यह आप ऊपर जान चुके है। एक सामान्य व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 12 से 15 गिलास पानी पीना चाहिए।

Loading...

You may also like...