Kiwi Fruit Benefits In Hindi: कीवी है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक फल, जानें इसके लाभ

कीवी एक आयताकार आकार का फल होता है। इसका रंग हल्का भूरा होता है। यह देखने में चिकू के फल की तरह ही होता है। इसमे भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। यह एक पहाड़ी फल है। इसका स्वाद लगभग हर किसी को पसंद आता है। इसका इस्तेमाल कई तरह के डिटर्जेंट जैसे केक, आइस-क्रीम आदि को सजाने के काम आता है।

अन्य फलो की तरह यह फल भी हमे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। चिकित्सों के अनुसार Kiwi Ke Fayde की बात करें तो इस फल को खाने से आयु लंबी होती है। दरअसल कीवी में सारे तत्व मौजूद होते है जो हमारे शरीर के लिए जरुरी होते है।

बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जिनको Kiwi Fruit Benefits के बारे में अच्छे से जानकारी होगी। त्वचा की देखभाल करने के साथ साथ यह मधुमेह के रोगियो के लिए भी फ़ायदेमंद है। यह फल आपकी दिन भर की थकान दूर करता है। इस फल का सेवन करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।

विटामिन सी की कमी से होने वाले बहुत से रोगों को दूर करने में यह मदद करता है। यह आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में भी सहायक है। तो आइए जाने और भी कई Kiwi Fruit Benefits in Hindi.

Kiwi Fruit Benefits in Hindi: कीवी फल करता है शरीर और त्वचा की अच्छी देखभाल

Kiwi Fruit Benefits In Hindi

जोड़ो की सूजन दूर करे

बहुत कम लोग इस बात से परिचित होंगे इसलिए हम आपको बताना चाहते है की जिन लोगो को आर्थराइटिस की समस्या होती है उनके लिए यह फल बहुत फ़ायदेमंद होता है। यह ना केवल आपके जोड़ो की सूजन को दूर करता है बल्कि उनकी टूटफूट को रोकने में भी सहायक है।

वसा घटाए

अगर कोई व्यक्ति लगातार 25 दीनो तक, रोज दो या तीन कीवी फल ख़ाता है तो उसके शरीर में वसा जमा होने तथा खून का थक्का जमने की संभावना काफ़ी कम हो जाती है। इस फल का सेवन करने से खून में पाए जाने वाले ट्राइग्लिसराइड तकरीबन 15 प्रतिशत तक कम हो जाते है।

गर्भवती महिलाओ के लिए

गर्भवती महिलाओं के लिए Kiwi Fruit ke Fayde बहुत उपयोगी होते हैं। कीवी फल फॉलिक एसिड का अक्चा स्त्रोत है। गर्भवती महिलाओ को 400 से 600 माइक्रोग्राम फॉलिक एसिड की आवश्यकता होती है। इसलिए गर्भवती महिलाओ को गर्भ में बच्चे के मस्तिष्क के विकास में इसके सेवन से बहुत फायदा मिलता है।

मधुमेह में फ़ायदेमंद

Kiwi Fruit Uses मधुमेह से बचाव के लिए भी किया जाता है। रक्त में जब ग्लूकोज की मात्रा बहुत अधिक बढ़ जाती है तो मधुमेह की समस्या हो जाती है। कीवी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा बहुत कम होती है। जिससे रक्त में ग्लूकोज नही बढ़ता है। इसी कारण-वश यह मधुमेह, दिल के रोगी यहाँ तक की वजन घटाने में भी बहुत फ़ायदेमंद है।

अनिद्रा की परेशानी में राहत

यदि आपको रात में नींद ना आने की समस्या है तो कीवी फल आपके लिए बेहद ही फ़ायदेमंद है। दरअसल इस फल में उच्च मात्रा में सेरोटोनिन होता है। जो की अच्छी नींद के लिए बहुत ज़रूरी होता है।

सर्दी जुकाम दूर करे

कुछ लोगो का इम्यूनिटी सिस्टम बहुत ही वीक होता है उनके लिए भी Kiwi Benefits लाभदायक होता है । इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण उन लोगो को बार बार सर्दी खाँसी की समस्या से गुज़रना पढ़ता है। यदि आपको भी बार बार सर्दी जुकाम हो जाता है तो कीवी फ्रूट का सेवन शुरू कर दे। इससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है और सर्दी खाँसी जैसे छोटी बीमारियाँ नही होती है।

आँखो की रक्षा

कीवी फ्रूट के सेहत को कई लाभ है। उम्र बढ़ने के साथ साथ आपको एम् आर डी अर्थात ऐज रिलेटेड मैकुलर डिजनरेशन होने का ख़तरा बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप आज कीवी फ्रूट खाना शुरू कर देंगे, तो आपका यह ख़तरा नही बढ़ेगा। कीवी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स होते है जो आपकी आँखो को लंबे वक्त तक डैमेज होने से बचाते है।

एनीमिया का उपचार

इसमे विटामिन सी की बहुत अधिक मात्रा होती है। आप शायद नही जानते होंगे लेकिन इसमे संतरे के मुक़ाबले भी अधिक विटामिन सी होता है। दरअसल यह शरीर में आयरन को सोखने में मदद करता है। इसलिए एनीमिया के उपचार में इसका सेवन बहुत फ़ायदेमंद है।

त्वचा बनाए जंवा

कीवी के फल में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते है। यह त्वचा की कोशिकाओं को लंबे समय तक ठीक रखते है और प्रतिरोधी क्षमता भी बढाते है|

डी एन ए डैमेज से बचाये

एक शक्तिशाली एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट होने के अलावा कीवी में विटामिन सी भरपूर होता है। इसलिए ही इसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट कहा जाता है। एक कप कीवी में विटामिन सी की मात्रा 164 होती है। विटामिन सी फ्री ऑक्सिजन रॅडिकल्स से होने वाले डी एन ए डैमेज से बनता है।

कोलेस्ट्रॉल बेहतर बनाए

कोलेस्ट्रॉल को ठीक करने के लिए भी कीवी फ्रूट बहुत फ़ायदेमंद है। यह ना केवल बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाता है बल्कि अच्छे कोलेस्टरॉल को बनाता है। इससे दिल की बीमारियाँ होने का ख़तरा काफ़ी हद तक बढ़ जाता है।

कब्ज की परेशानी से राहत

कीवी एक फाइबर से भरपूर फल है। जिन लोगो को कब्ज की शिकायत बनी रहती है उन्हे यह फल अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए। इससे पेट दर्द और दस्त की समस्या से भी निजात मिलती है।

डिप्रेशन दूर करने में सहायक

कीवी का फल आपके मूड को ठीक करने में भी सहायक होता है। इसलिए जिन लोगो के ऑफीस का माहौल तनाव पूर्ण होता है या जिन्हे किसी तरह का डिप्रेशन रहता है उन्हे नियमित रूप से कीवी का सेवन ज़रूर करना चाहिए।

कीवी फ्रूट के अन्य फायदे। इन्हे भी जाने:-

  • कीवी मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद फल है।
  • इससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है और थकान नही होती है।
  • इससे शरीर में खून की कमी पूरी होती है।
  • इसको खाने से पेट दर्द और उल्टी की समस्या से निजात मिलती है।
  • इसमे मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण खून में थक्का नही जमने देता है।
  • यह आपके बालों और त्वचा दोनो के लिए फ़ायदेमंद है।
  • कीवी फल खाने से ब्लड शुगर कम होती है और हृदय रोगों से भी राहत मिलती है।
  • डेंगू तथा अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए चिकित्सक कीवी खाने की सलाह देते है।
  • यह त्वचा में कसाव लाने में मदद करती है। इससे चेहरे पर झुर्रिया भी नही पढ़ती है।
  • इसके सेवन से व्यक्ति का व्यवहार खुशनुमा बनता है। दरअसल यह डिप्रेशन की समस्या को दूर करता है।
  • इसके फल का सेवन करने से त्वचा पर चमक आती है। और चेहरे पर होने वाले मुहाँसे भी दूर हो जाते है।
  • कीवी में केले जितना पोटेशियम पाया जाता है। यह आपके हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसलिए ऑस्टियोपोरोसिस के रोगियों के लिए भी यह बेहद फ़ायदेमंद है।

आज के लेख में आपने जाना Kiwi Benefits In Hindi. यदि आप भी उपरोक्त लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस फल का सेवन करना ज़रूर शुरू कर दे।

Loading...

You may also like...