Nimbu Pani Ke Fayde: बीमारियों को दूर रखने में सहायक नींबू पानी

हम सभी नींबू के फायदों से परिचित है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका रस लगाने से ना केवल हम चेहरे की सुंदरता को बढ़ा सकते है बल्कि इसका सेवन हमे कई तरह की बीमारियो जैसे की वजन का बढ़ना, एसिडिटी आदि चीज़ो से निजाद दिलाता है।

जिस तरह यह कहावत बनी है की रोजाना एक एप्पल का सेवन करने से हमे डॉक्टर के पास नही जाना पढ़ता है। उसी तरह नींबू के रस का 2 चम्मच रोजाना लेने से हमारा शरीर बीमारियो को दूर रखता है।

नींबू के प्रयोग हम कई तरह से कर सकते है। या तो इसे साबुत खाने में छिटकर या फिर इसे पानी मे निचोड़ कर। लेकिन खाने में निचोड़ कर खाने के बजाय यह पानी के साथ लेने पर ज़्यादा फायदा करता है। वैसे भी हमारे घर में रोज रोज ऐसा खाना नही बनता है की हम इसे उस पर छिटकर इसका रोजाना सेवन कर सके।

इसलिए इसे पानी में मिलाकर पिया जाए तो ही अच्छा है। रोज सुबह नींबू के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से वजन कम होता है। पेट को साफ़ करने के लिए भी यह सहायक है। तो आइये जानते है और भी कई Nimbu Pani Ke Fayde.

Nimbu Pani Ke Fayde: सेहत और सोंदर्य के लाभ पाए

Lemon Water Benefits in Hindi

वजन घटाने में सहायक

नींबू पानी पीने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए सुबह के वक्त गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीना चाहिए। यह पीने से आपको भूख कम लगती है और आप खाना कम खाते है। इसके अतिरिक्त सुबह के वक्त लिया गया नींबू पानी हमारे शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकल देता है।

नींबू में वियामिन सी मौजूद होता है जो हमारे शरीर के मेटाबोलिस्म को बढाता है जिससे वजन कम होता है। इसे सादा पीना थोडा मुश्किल है इसलिए आप इसमे काला नमक मिला सकते है। इससे आपको गैस की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। वैसे तो आप इसके पानी को दिन के किसी भी वक्त पी सकते है, लेकिन Motapa Kam karne Ke Liye Nimbu Pani सुबह के वक्त पीना फायदेमंद है।

कफ की समस्या दूर करे

कुछ लोगो को सुबह उठते ही गले में कफ महसूस होता है। उनके लिए भी नींबू पानी पीना बेहद फायदेमंद है। बार बार कफ होने का संबंध पाचन तंत्र के कमजोर होने से भी है। रोज सुबह सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से कफ की समस्या से निजाद मिलती है।

नींबू में मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है जिससे अक्सर रहने वाले कफ और ख़ासी की समस्या दूर हो जाती है। गरम पानी गले को सॉफ करने में मदद करता है।

शरीर की गर्मी मिटाए

गर्मी के दीनो में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में ठंडे पानी में नींबू निचोड़कर और उसमे शक्कर मिलाकर आप शरबत बना सकते है। इस शरबत को पीने से शरीर में ठंडक महसूस होती है। इससे शरीर को गर्मी से मिलने वाली थकान भी दूर हो जाती है और स्फूर्ति आती है।

चर्बी जलाए

कुछ लोगो को पानी कम पीने की आदत होती है। जिसके कारण उनके शरीर में वसा उर्जा के रूप में जलने के बजाय एकत्रित होना शुरू हो जाता है। और शरीर पर मोटापा बढ़ जाता है। मोटापा से ना केवल आपका शरीर बेढोल दिखता है बल्कि इससे शरीर को कई बीमारिया भी घेर लेती है।

दरहसल शरीर में मौजूद वसा का एनर्जी में बदलना आपके शरीर में मौजूद पानी की मात्रा पर निर्भर करता है। आप जितना ज़्यादा पानी पीते है उतनी ही चर्बी आप अपने शरीर से जला पाते है। तो यदि आप गुनगुने पानी वाला नींबू पानी नही भी पसंद करते है तो नींबू पानी का मीठा शरबत भी पी सकते है।

शरीर से विषैले पदार्थ हटाए

सुबह के वक्त खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर के अंदर की गंदगी और विशेले पदार्थ बाहर निकल जाते है। इसके अतिरिक्त यदि आपको कब्ज की समस्या है तो गरम पानी में नींबू और शहद डालकर पिए।

पी एच लेवल संतुलित करे

नींबू पानी का सेवन हमारे शरीर में क्षरिय और अम्लिय तत्वो को संतुलित रखने में मददगार है। दरहसल जब शरीर में अम्ल की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है तो इसके कारण कई तरह की बीमारिया होने लगती है। वैसे तो बीमारियो के कारण कुछ और भी हो सकते है। लेकिन कारण कुछ भी हो अपने शरीर को बीमारियो से बचने के लिए प्रिपेयर करे और मजबूती दे। इसके लिए क्षारिय चीज़ो का सेवन ज़रूरी है और नींबू पानी क्षारीय पदार्थों में से एक है|

पाचन तंत्र ठीक करे

जैसा की हम सभी जानते है की शरीर को स्वस्थ रहने के लिए आपके पाचन तंत्र का ठीक होना ज़रूरी है। अगर आपकी पाचन क्रिया बेकार है तो यह शरीर में कई समस्याओ को जन्म देती है जैसे अपच, कब्ज आदि। नींबू पानी का नियमित सेवन आपके शरीर की पाचन क्रिया को सामान्य रखने में मदद करता है। दरहसल यह अनाव्यशक तत्वो को बाहर निकालता है और पित्त के निर्माण में मदद करता है।

ठंड और संक्रमण से लड़े

ठंड के दीनो में गुनगुने पानी में नींबू पानी पीने के भी कई फायदे है। इसमे भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो हमारे शरीर को ठंड और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

दरहसल खट्टे पदार्थो में पोटैशियम की भी मात्रा ज़्यादा होती है। जो की आपके दिमाग़ और तंत्रिकाओ के कार्यो को बेहतर करती है। यह पोटैशियम लाल कोशिकाओ का निर्माण करता है साथ ही उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी सहायक है। इसका काम शरीर से फ्री रॅडिकल्स को कम करना भी होता है।

Drinking Lemon Water in Hindi

 

नींबू पानी को शहद के साथ लेने के फायदे:-

नींबू पानी को शहद के साथ लेने के भी कई फायदे है। आइए जाने है वो क्या है।

किडनी स्टोन

आजकल किडनी में स्टोन होने की समस्या बहुत ही आम हो गयी है। किडनी में होने वाला स्टोन कुछ और नही बल्कि जमा हुआ कैल्शियम होता है। लेकिन नींबू पानी में शहद मिलाकर सेवन इसे जमने से रोकता है।

त्वचा रोगो में फायदा

जो लोग गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीते है। उनसे ना केवल उनका पेट साफ़ रहता है बल्कि खून भी साफ़ होता है। खून के साफ़ होने से त्वचा में निखार आता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी से चेहरे पर चमक आती है।

पानी के सेवन से त्वचा में नमी आती है। वही शहद चेहरे की इलास्टिसिटी बढाने में मदद करता है। शहद में मौजूद जिवानुरोधी गुणों के कारण नियमित यह मिश्रण पीने वालो में त्वचा के रोग दूर होते है।

कब्ज में राहत

आजकल की बिज़ी लाइफस्टाइल में लोगो को अनियमित खानपान के कारण कब्ज होना आम है। ऐसे में कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए Nimbu Pani Pina सबसे सस्ता और उत्तम इलाज है। इश् समस्या से राहत पाने के लिए सुबह के समय गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिए। इससे पेट में सुस्त पड़ी आंतड़िया फिर से कार्य करना शुरू कर देती है।

इस मिश्रण से पानी का स्त्रवन ठीक से होता है। जिससे सूखे मल आसानी से बाहर निकल जाते है। और पाचन ठीक होने से कब्ज की समस्या ठीक हो जाती है।

मुह की दुर्गंध से निजाद

गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर प्रतिदिन सुबह के वक्त पीने से मुह से आने वाली दुर्गंध से छुटकारा मिलता है। नींबू और शहद मुह की सफाई करने में मददगार है। इसको पीने से जीभ की सफेद परत भी निकल जाती है और मुह से आने वाली दुर्गंध से छुटकारा मिलता है।

बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक

आपने अक्सर देखा होगा जब हम कमज़ोरी महसूस करते है और उसके बाद मीठा खाले तो शरीर को उर्जा मिल जाती है। उसी तरह शहद को लेने से भी तुरंत उर्जा मिलती है। नींबू का स्वाद और सुगंध से नव चेतन्य प्राप्त होता है। उठने के बाद सुबह खाली पेट इसे पीने से दिन की शुरुवात उर्जावान होती है और हम दिन भर उर्जा से भरपूर महसूस करते है। यह एक हेल्थी एनर्जी ड्रिंक से कम नही है।

गले की खराश

क्या आपको गले की खराश की समस्या है तो आपको नींबू और शहद का सेवन करना चाहिए। शहद में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते है। जो बैक्टीरिया को जर्म्स को साफ़ करता है। साथ ही गरम पानी भी गले में से कफ को एकदम साफ़ कर देता है।

मूत्र पथ साफ़ करे

शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण आपके शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। जब शहद को नींबू और पानी के साथ मिलाया जाता है तो यह मूत्र पथ को साफ़ करने में मदद करता है।

उपर आपने जाना Nimbu Pani Pine Ke Fayde. नींबू पानी हमारे सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है। वैसे भी गर्मी के दिन शुरू हो चुके है तो ऐसे में बाहर मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स पिने के बजाय जो की शरीर को नुकसान पहुचाते है, नींबू पानी के शरबत को पिया करे। इसके अतिरिक्त जब ठंडी के दिन हो और आपको कुछ गरम गरम पीने का मन करता है तो गुनगुने पानी में नींबू और शहद डालकर पिए।

Loading...

You may also like...