Motapa Kam Karne Ke Gharelu Nuskhe: मोटापे से छुटकारा पाने के लिए चमत्कारी उपाय

दुनिया में अलग अलग प्रकार के लोग होते है। कुछ लोग ऐसे होते है जो बहुत सारा खाते है पर उनके शरीर को लगता नहीं है और कुछ लोग ऐसे होते है जो थोड़ा सा भी खाने पर वेट गेन कर लेते है। ऐसे में ही कुछ लोग होते हैं जो पतले रह जाते हैं और वज़न बढाने के लिए सोचते रहते हैं पर बढ़ा नहीं पाते हैं।

आजकल हर कोई शरीर को लेकर चिंतित है। जो लोग पतले है वो वेट गेन करना चाहते है और वही दूसरी तरफ जो लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं वो Motapa Kam करना चाहते है। इसके लिए वे तरह तरह के हथकंडे अपनाते है जैसे जिम में मेहनत करते है, योग करते है, घूमने जाते हैं और दौड़ लगाने लगते है। लेकिन क्या आप जानते है की वजन कम करने के लिए फिजिकल एक्सरसाइज करना ही ज़रुरी नहीं है बल्कि डाइट और खानपान भी सबसे इसका अहम हिस्सा है।

मोटापा जितना जल्दी बढ़ता है उतना ही मुश्किल है इसे कम करने में होता है। मोटापा एक स्थिति होती है जिसमे शरीर में अनचाही चर्बी जमा होने लगती है। ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है । आज दुनिया की कम-से-कम 20 प्रतिशत आबादी मोटापे से ग्रस्त है। मोटापे को बीमारी नहीं माना जाता, लेकिन माना जाता है कि यह बीमारियों की वजह बन सकता है। इसकी वजह से आपको डायबिटीज, हार्ट फेलियर, अस्थमा, कोलेस्ट्रॉल, जोड़ों में दर्द, आदि का खतरा बढ़ जाता है।

मोटापा कम करने के लिए लोग कई तरह के हथकंडे अपनाते है। कोई खाना खाना कम कर देता है, कोई तरह तरह का पाउडर का उपयोग करता है तो वहीं कोई फैट बर्न करने वाली गोली दवा का सेवन करता है। इसके अलावा कई लोग अलग अलग डाइट प्लान को फॉलो करते है या तो सूप डाइट को फॉलो करते है। कई बार यह दवा चर्बी कम करने में मदद तो करती है बल्कि इसके आगे जा के कई साइड इफेक्ट्स भी होते है। आइये आज जानते है किस तरह के घरेलू उपचार से वजन कम किया जा सकता है। आइये जाने Motapa Kam Karne Ke Gharelu Nuskhe.

Motapa Kam Karne Ke Gharelu Nuskhe: जाने कैसे करें मोटापे को कम

Motapa Kam Karne Ke Gharelu Nuskhe in Hindi

मोटापे के कारण

मोटापा के कई कारण होते है, आइये जानते कुछ इनमे से कुछ मुख्य कारणों को।

  • आजकल लोग घर का खाना छोड़ बाहर का जंक फूड्स ज्यादा सेवन करते है, जिससे मोटापा जल्दी बढ़ता है।
  • व्यायाम नहीं करना भी मोटापे का एक मुख्य कारण है।
  • खाना खा के एक जगह बैठे रहने से भी मोटापा बढ़ जाता है। इसलिए खाने के बाद थोड़ी देर जरूर घूमे।
  • अधिक घी और तेल से बनी चीज़ों का सेवन करना।
  • कई लोगो में उनके जेनेटिक्स (Genetics) के असर के कारण वजन बढ़ने लगता है।
  • कई बार बीमारी के कारण भी मोटापा बढ़ने लगता है।
  • दवाओं का साइड-इफेक्ट भी मोटापे के कारणों में से एक हैं।

मोटापा कम करने के उपाय: Motapa Kam Karne ke Upay

आइये जानते है मोटापा कम करने के लिए कुछ घरेलू टिप्स जिनका सेवन करके आप वजन कम कर सकते है।

निम्बू पानी से:

  • निम्बू पानी वजन कम करने के लिए एक सबसे अच्छा और सस्ता उपाय है। निम्बू विटामिन सी, आहार फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरा हुआ है।
  • नींबू का रस पीने से न केवल वसा (Charbi) जलाने में मदद मिलती है बल्कि यह आपके पूरे स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है।
  • यदि आप जल्दी वजन घटाना चाहते है तो रोज सुबह चाय की जगह गुनगुने पानी में निम्बू निचोड़ कर पिए। आप चाहे तो उसमे शहद को भी मिला सकते है।

ग्रीन टी से

  • मोटापा घटाने के लिए ग्रीन टी रामबाण का काम करती है।
  • ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी अधिक होता है जो शरीर से विषैले पदार्थ नष्ट करती है।
  • इसमें कैफीन मात्र अधिक होती है जिससे शरीर में Calorie बर्न होती है जो मोटापा कम करने के लिये ज़रुरी है।

सेब के सिरके से

  • सेब का सिरका बेहद अम्लीय और एसिडिक होता है, जो वजन घटाने में कारागार साबित होता है।
  • इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है जो शुगर कंट्रोल और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते है।
  • यह शरीर साफ़ करता है यानी टॉक्सिन और हानिकारक वसा को शरीर से बाहर निकालने में मददगार होता है।
  • इसलिए इसे सलाद में मिला कर खाएं या एक कप पानी में मिला कर पियें।

अजवाइन का पानी

  • अजवाइन का गर्म पानी सेवन करके आप नेचुरल तरीके से वजन कम कर सकते है।
  • अजवाइन की तासीर गर्म रहती है, जिसके कारण शरीर का मेटाबॉल्ज़िम बढ़ता है, इससे मोटापा अपने आप कम होने लगता है।
  • अक्सर महिलाओं को बेबी होने के बाद अजवाइन का पानी दिया जाता है ताकि पेट का शेप वापस सही हो जाये।
  • इसलिए रोज अजवाइन के पानी का नियमित तौर पर सेवन करें।

एलोवेरा से

  • एलोवेरा में कई विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य एक्टिव कंपोनेंट पाए जाते हैं। एलोवेरा के जेल को पानी या जूस बना कर पी सकते है।
  • यह भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। फैट कम करना हो या Motapa Kam Karna हो इसमें मौजूद मिनरल आपकी मदद करते है।
  • वेट लॉस करने के लिया आपको रोज एलोवेरा का जूस का सेवन करना पड़ेगा।

लौकी के जूस से

  • लौकी के जूस में प्रोटीन, फाइबर, वसा की मात्रा बहुत कम होती है और पानी की मात्रा परिपूर्ण होती है।
  • लौकी का जूस पीने से अनचाही चर्बी कम होने लगती है। यह बहुत कम लोग जानते है की दूसरों की तुलना में लौकी जल्दी वजन कम करने में मदद करती है।
  • जो लोग लौकी का जूस नहीं पी सकते वह चाहे तो इसे उबाल कर, इसमें नमक डालकर सेवन कर सकते है।
  • लौकी के जूस का सेवन करना Motapa Kam Karne ke Tarike में से एक है।

वजन कंट्रोल के लिए कुछ टिप्स

  • रात में सोने के दो घंटे पहले ही भोजन करें।
  • योग और एक्सरसाइज के लिए कुछ समय जरूर निकाले।
  • खाने के बाद थोड़ी देर ज़रूर टहले।
  • खाने के 1 घंटे बाद पानी पिए।
  • खाने में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन की मात्रा अधिक लें।
  • वजन बड़ा हुआ है तो मीठा बहुत कम खाएं।
  • खाने में सलाद और फल का ज्यादा सेवन करें।
  • एक बार में ज्यादा न खाएं। दिन में 3 – 4 बार में थोड़ा थोड़ा खाएं।
  • जहाँ तक हो जंक फूड्स और ज्यादा घी तथा तेल से बनी चीज़ों को अवॉइड करें।

वजन बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण होता है आप खाने-पीने के रूप में जितनी कैलोरी ले रहे हैं उतनी बर्न नहीं कर रहे हों, बस इसी कारण से आपका वजन बढ़ता है अतः इस पर विशेष ध्यान दें।

Loading...

You may also like...