Home Remedies for Menstrual Cramps: मासिक धर्म के दर्द से राहत पाने के लिए

लड़कियों में होने वाली पीरियड्स की समस्या को कई लोग माहवारी और मासिक धर्म के नाम से भी जानते है। इस माहवारी में होने वाले दर्द को मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स कहते है। यह माहवारी लड़कियों को माह में एक बार होती है।

कई लड़कियाँ ऐसा भी सोचती है की ये पीरियड्स क्यों आते है लेकिन मेंस्ट्रुरेशन साइकिल अगर हर एक बार नहीं आती है तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मासिक धर्म के दौरान अक्सर महिलाओं को पेट दर्द और कमर दर्द की शिकायत रहती है।

मासिक धर्म में होने वाले इस दर्द का कारण प्रोस्टेग्लेंडाइन है। प्रोस्टेग्लेंडाइन एक हॉर्मोन होता है जो गर्भाशय के पास से निकलता है। इस हॉर्मोन के सक्रीय होने से माँसपेशियो को काफी पीड़ा होती है।

इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं पीरियड्स में होने वाले दर्द से महिलाओं को किस तरह राहत मिल सकती है और इस दर्द के लिए उन्हें घर पर कौन से उपचार करने चाहिए। इस लेख में पढ़े Home Remedies for Menstrual Cramps.

Home Remedies for Menstrual Cramps: जाने किस तरह से मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स से राहत पा सकते है

Home Remedies for Menstrual Cramps

मेथी मददगार

  • मासिक धर्म की समस्या में मेथी एक बहुत ही लाभदायक औषधि होती है।
  • मेथी में मौजूद दर्दविनाशक तत्व पीरियड्स में होने वाली दर्द की तकलीफ को दूर करते है।
  • दर्द से राहत के लिए मेथी दानों को थोड़ा सा भून लें।
  • फिर इस मेथी दानों को गुनगुने पानी के साथ फांक लें।
  • इसके अलाव आप मेथी को भून लें और इसके बाद उसे पीस लें।
  • इससे मेथी का चूर्ण तैयार हो जाएगा और फिर इस चूर्ण का इस्तेमाल करे।
  • ध्यान रखे की मेथी का सेवन हमेशा गुनगुने पानी के साथ ही करें।

दालचीनी है सहायक

  • दालचीनी एक ऐसी वस्तु है जो किसी भी घर में काफी आसानी से मिल जाती है।
  • यह एक ऐसा पदार्थ है जो कई सारे गुणकारी तत्वों से भरपूर है।
  • इस का इस्तेमाल एलर्जी, सर्दी और अपच में भी किया जाता है।
  • दालचीनी का सेवन मासिक धर्म की ऐंठन से मुक्ति दिलाने में भी काफी लाभकारी है।
  • इसमें आयरन, कैल्शियम और फाइबर होता है जो मासिक धर्म में होने वाली खून की कमी और कब्ज से राहत दिलाता है।
  • इसी के साथ पेट के दर्द में राहत दिलाने वाला मैग्नीशियम भी इससे मिलता है। इससे बड़ी आसानी से दर्द में राहत मिल जाती है। Period Pain Relief के लिए दालचीनी काफी असरकारी होता है।

पानी की मात्रा ज्यादा रखे

  • कई महिलाओं में पीरियड्स के दौरान कमर दर्द के साथ साथ सूजन और कब्ज की शिकायत भी देखी जाती है।
  • अपने पीरियड्स के दौरान महिलाओं को गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।
  • इससे कमर दर्द में राहत मिलने के साथ साथ कब्ज की समस्या और सूजन में भी मदद मिलती है।
  • गर्म पानी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में सहायक होता है।
  • अगर आप बार बार पानी नहीं पी पाते तो ऐसे खाघ पदार्थो का सेवन करे जिस में काफी ज्यादा मात्रा में पानी मौजूद हो।
  • ऐसे में रस वाले फलो का सेवन काफी फ़ायदेमंद साबित होगा।
  • इसमें आप बेरी, जामुन, तरबूज आदि का सेवन कर सकते है।

अदरक लाभदायक

  • अदरक में काफी प्रभावशाली तत्व होते है जो दर्द को दूर करने में काफी मददगार होते है।
  • इस समस्या में अदरक का सेवन करने के लिए आपको अदरक के पानी का उपयोग करना चाहिए।
  • अदरक के पानी को पीने से यह मासिक धर्म में होने परे दर्द के साथ दूसरी परेशानियों से भी राहत दिला सकता है।
  • अदरक का पानी बनाने के लिए पहले अदरक को मसल लें।
  • इसके बाद उसे एक बर्तन में पानी लेकर उबाल लें। यह दर्द को काफी हद तक कम करने में मददगार होता है।

पपीता का सेवन

  • पीरियड्स में पपीता का सेवन काफी लाभदायक माना जाता है।
  • पपीता में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन ए और सी पाया जाता है।
  • इसी के साथ इसमें कैल्शियम के साथ साथ आयरन भी होता है।
  • इसका सेवन शरीर में गर्मी बनाए रखता है और साथ ही दर्द से राहत दिलाने में भी सहायक होता है।
  • इसके अलावा मासिक धर्म के दौरान महिलाओं में आई कमजोरी से भी यह राहत दिलाता है।

अजवाइन का इस्तेमाल

  • अजवाइन आसानी से सभी घरो में मिल जाता है क्योंकि कई लोग इसे मसालो में इस्तेमाल करते है।
  • मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स से राहत के लिए अजवाइन को एक कप उबलते पानी में डालें।
  • इसके बाद इसके गुनगुने पानी का सेवन करें।
  • चाहे तो इसके अलावा अजवाइन को भून कर दूध के साथ निगल भी सकते है।
  • Menstrual Cramp Relief प्रदान करने में सक्षम होता है।
  • अजवाइन के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते है।
  • इस से मसाज करने पर मांसपेशियों को काफी आराम मिलता है।
  • यह सभी तनावपुर्ण मांसपेशियों को राहत दिलाता है।

एलोवेरा भी फ़ायदेमंद

  • कई महिलाओं को असहनीय दर्द होता है इसमें एलोवेरा काफी मददगार होता है।
  • इस तरह के मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स के लिए महिलाओं को एलोवेरा के जूस का सेवन करना चाहिए।
  • इसका जूस का सेवन ज्यादा रक्त बहाव को कम करता है और आराम पहुंचाता है।

आयरन से भरपुर आहारों का सेवन

  • पीरियड्स के दौरान महिलाओं में आयरन की भारी मात्रा में कमी हो जाती है।
  • इसके लिए इन दिनों सभी महिलाओं को आयरन की मात्रा से भरपूर पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
  • यह शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है।

शहद मददगारी

  • पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत के लिए शहद का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके लिए एक चम्मच शहद को एक गिलास गर्म पानी में डालें।
  • इसमें एक चम्मच जीरा और एक चम्मच हल्दी मिलाये।
  • अब इस पानी को बिना छाने ठंडा होने पर पी ले।
  • यह Period Cramps से राहत दिलाने में काफी हद तक सक्षम होता है।

अलसी के बीज सहायक

  • अलसी के बीज काफी ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर होते है।
  • इसका कच्चा ही सेवन करने से पीरियड्स में होने वाले दर्द में काफी राहत मिलती है।

इस ऊपर दिए लेख में आज अपने जाना की पीरियड्स में होने वाले दर्द से किस तरह राहत पाई जा सकती है और यह कमर दर्द और पेट दर्द को कैसे कम करता है। इन दिनों में होने वाले दर्द के लिए ऊपर दिए सभी उपचारो को आप आसानी से अपने घर पर कर के राहत पा सकते है।

Loading...

You may also like...