Home Remedies for Throat Pain: इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर गले के दर्द से पाएं राहत

कभी कभी कुछ लोगो को गले में खराश, सूजन और दर्द की समस्या होने लगती है। गले में सूजन और दर्द को फैरिन्जाइटिस कहा जाता है। गले में होने वाले दर्द और खराश की समस्या की वजह से व्यक्ति को खाना खाने में भी परेशानी होती है।

इस तरह की समस्या ज्यादातर सर्दियों के मौसम में देखने को मिलती है। यह बीमारी वायरस के कारण होती है। साथ ही बैक्टीरियल इन्फेक्शन भी इसका कारण होता है।

इस बीमारी का खतरा उन लोगो को अधिक होता है जो कि जुकाम से पीड़ित होते है या फिर उन्हें जल्दी ऐलर्जी होने की समस्या रहती है। इतना ही नहीं साइनस इन्फेक्शन और सेकेंड-हैंड स्मोक से भी इस बीमारी के होने का खतरा रहता है।

Throat Pain को घरेलू उपायों से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए यह जानना ज़रुरी है की इस समस्या से निजात पाने के लिए कौन कौन सी चीजे लाभकारी होती है। जानते है Home Remedies for Throat Pain के बारे में विस्तार से।

Home Remedies for Throat Pain: असरकारी घरेलु नुस्खे जो गले के दर्द से दिलाये राहत

Home Remedies for Throat Pain

आइए जानते है Throat Pain Home Remedies?

कुछ घरेलु उपाय गले के दर्द को ठीक कर सकते है और यह आसानी से घरों में उपलब्ध रहते है। जैसे –

गर्म पानी से गरारा

हलके गुनगुने पानी से गरारा करने पर गले को राहत मिलती है साथ ही गले की सूजन की समस्या और दर्द ठीक हो जाता है।

उपयोग विधि

  • गरारा करने के लिए एक ग्लास पानी को हल्का गर्म कर ले उसके बाद उस पानी में एक चुटकी नमक मिला ले और फिर इस पानी से दिन में दो-तीन बार गरारे करे।
  • इससे गले को आराम मिलता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखे की गरारे करने के बाद कुछ भी ठंडा नहीं लेना चाहिए। यह बहुत ही पुराना नुस्खा है।

अदरक का उपयोग

अदरक भी गले के दर्द के लिए अच्छा होता है। यह भी गले को आराम पहुँचाता है।

उपयोग विधि

  • इसका उपयोग करने के लिए थोड़ी सी अदरक लें और उसे पीस लें । इसके बाद इसमें शहद को मिला ले साथ ही थोड़ी सी पिसी हुई काली मिर्च भी मिला लें।
  • इसके बाद इस पेस्ट का सेवन करे। इसका उपयोग करने से गले में संक्रमण नहीं होता है साथ ही गले का दर्द भी ठीक हो जाता है।

नींबू के रस का इस्तेमाल

नींबू का रस गले के दर्द को ठीक करने में लाभकारी होता है। यह गले से बेक्टेरिया को खत्म कर देता है क्योंकि निम्बू में नेचुरल एसिड पाया जाता है।

उपयोग विधि

  • इसके लिए एक कप गर्म पानी ले लें और उसमे नींबू के रस की कुछ बूंदे और थोड़ा सा नमक मिला ले। फिर इस पानी के गरारे करे।

शहद के साथ लौंग

शहद के साथ साथ लौंग भी गले के दर्द के लिए लाभकारी होती है। दोनों का उपयोग एक साथ करने से गले को जल्दी आराम मिलता है।

उपयोग विधि

  • इसके लिए एक गिलास पानी को गर्म करे और उस उबले पानी में काली मिर्च, लौंग और शहद को मिला दे।
  • फिर जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए तो उस पानी से गरारे करे। ऐसा करने से गले के दर्द में राहत मिलती है। साथ ही गले का संक्रमण भी दूर हो जाता है।

मुलेठी

मुलेठी में औषधीय गुण पाए जाते है जो कि गले के दर्द को ठीक करने में मदद करते है। इसका सेवन करने से गले में होने वाली सूजन भी दूर हो जाती है।

उपयोग विधि

  • इसका उपयोग करने के लिए एक ग्राम मुलेठी की छोटी सी गांठ को रात में सोते समय मुंह में रख कर सोये। इससे सुबह तक गले का दर्द दूर हो जायेगा।
  • इसके अलावा मुलेठी के चूर्ण को पान के पत्ते में चबाकर खाने पर भी गले को राहत मिलती है।

मेथी के पानी का उपयोग

मेथी में पाए जाने वाले गुण भी गले को राहत देने का कार्य करते है। मेथी के पानी से गरारे करने पर गले की सूजन और दर्द दूर हो जाता है।

उपयोग विधि

  • इसके लिए एक गिलास पानी को उबाले। उबालते समय पचास ग्राम मेथी को भी उसमे डालकर उबाले।
  • इसके बाद जब पानी थोड़ा गुनगुना हो जाए तो इसके गरारे करे। इससे गला खुल जाता है और गले को राहत मिलती है।

अन्य Throat Pain Remedies

  • उपरोक्त उपाय तो गले के लिए लाभकारी है इसके अतिरिक्त तुलसी के पत्तों से गरारे करना भी असरकारी होता है।
  • इसके अलावा लहसुन के कलियों को चबाने से भी गले को आराम मिलता है। साथ ही गले का संक्रमण भी ख़त्म हो जाता है।
  • मुनक्का को चबाकर खाने से भी राहत मिलती है। लेकिन इसके बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
  • पालक को पीसकर उसकी लेप को गले पर लगाने से भी राहत मिलती है।
  • गले की भाप से सिकाई करने पर भी गले को राहत मिलती है। इसके लिए दिन में दो से तीन बार गले की भाप से सिकाई करे।
  • अंजीर और सुहागा भी गले के लिए लाभकारी होते है। ये गले की खराश मिटाने में मदद करते है। इसके लिए अंजीर को पानी में उबाल लें। फिर इसे छान ले और इसके पानी को सुबह-शाम हल्का गरम करके पिएं। इससे गले को जल्द राहत मिलेगी।
  • इसके अलावा आप रात में सोने से पहले दूध और पानी को समान मात्रा में मिला ले फिर इसका सेवन करे। यह भी गले के सूजन और दर्द को जल्द कम कर देता है।
  • सौंफ भी गले के संक्रमण को दूर करने में मदद करती है। इसके लिए सुबह के समय चुटकी भर सौंफ मुंह में लेकर उसे धीरे-धीरे चबाएं। ऐसा करने से भी आराम मिलेगा और आपके मुंह का भी स्वाद ठीक होगा।

उपरोक्त उपायों में उपयोग हुई चीजे आपको आसानी से घरों में मिल सकती है इसलिए गले का दर्द होने पर आप इन्हे इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन इनका उपयोग सिमित मात्रा में ही करे। उपरोक्त उपायों को करने से भी यदि गले को आराम नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर को ज़रुर दिखाए। डॉक्टर के परामर्श पर आप गले के आराम के लिए दवाओं का भी सेवन कर सकते है। जब भी गरारा करे तो उसके बाद ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए ये आपके गले को नुकसान पंहुचा सकते है इस बात का भी ध्यान रखे।

Loading...

You may also like...