Fruits for Weight Loss: इन फलों के सेवन से अब घटा सकते हैं अपने शरीर का बढ़ता वज़न

मोटापा एक ऐसी समस्या है जिसे दूर करने के लिए लोग बहुत प्रयास करते हैं। यह कई बीमारियों का कारण बनता है साथ ही इसके कारण हम अपने पसंदीदा कपड़ों को भी नहीं पहन पाते है।

Motapa Kam करने के लिए लोग जिम का सहारा लेते है। व्यायाम करते है साथ ही अपनी अलग अलग प्रकार की डाइट भी प्लान करते है। इन सब चीजों में अपना पसीना बहाते है और परेशान भी होते है।

इन सब चीजों से Motapa को कुछ हद तक कम कर भी लिया जाता है परन्तु जब हम फिर से अपनी पसंदीदा चीजे खाना शुरू कर देते है तो मोटापा फिर से हमारे शरीर पर हावी होने लग जाता है।

हम जानते है की खाना खाने से मोटापा और बढ़ जाता है परन्तु आपको बता दे की कुछ फल ऐसे होते है जिसे खाने से मोटापा कम हो जाता है। यानी की आप खा कर भी अपना वजन कम कर सकते है। जानते है Fruits for Weight Loss.

Fruits for Weight Loss: अगर करना है वजन को कम तो इन लाभकारी फलों का करें सेवन

Fruits for Weight Loss

फलों से कैसे होता है वेट लॉस ?

  • फलों में भरपूर मात्रा में फायबर पाया जाता है जो की Weight Loss करने में सहायक होता है
  • ऐसे फल जिनमे ज्यादा मात्रा में फाइबर हो उसे खाने से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते है।
  • साथ ही इनमें कम मात्रा में कैलोरी पायी जाती है जो वजन को बढ़ने नहीं देती है और यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का भी कार्य करते है।

जानते है वह फल कौन कौन से है

सेब का सेवन

  • सेव का सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है इस फल को वजन कम करने के लिए भी खाया जाता है।
  • सेव में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसके कारण वजन कम होता है।
  • सेब में 85% पानी होता है और यह आवश्यक विटामिन और खनिजों से भी समृद्ध होता है।
  • शोध से पता चला है की यदि आप प्रतिदिन सुबह एक सेव का सेवन करते है तो आपको भूख बहुत कम लगती है और आपका पेट भरा भरा रहता है साथ ही पोषक तत्वों की पूर्ति भी होती है।
  • जिसके चलते आप अनावश्यक चीजों को नहीं खाते हैं जो वजन को बढ़ाती है।

अनानास (PINEAPPLE)

  • पाइनएप्पल एक बहुत ही पसंदीदा ग्रीष्मकालीन फल है जिसका टेस्ट मीठा और चटपटा होता है।
  • यह एंटीऑक्सीडेंट तत्त्वों से भरपूर होता है जिसके कारण शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद मिलती है और यह वजन को कम करने में भी मदद करता है।
  • इसमें एक उच्च स्तर का मैंगनीज भी होता है जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद फाइबर के कारण आपको बहुत देर तक भूख नहीं लगती है। यह आपकी बीच बीच में खाने की आदत को भी कम करती है जिसके कारण आपका वजन बढ़ता नहीं है।
  • अनानास एक हेल्दी खाद्य पदार्थ है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और हड्डी की शक्ति में सुधार करता है।

पपीता मेटाबॉलिज्म को बढ़ाये

  • पपीता ऐसा फल है जो की हर मौसम में मिलता है। इसे खाने से पेट साफ रहता है।
  • इसमें भी फाइबर होता है साथ ही इसमें मौजूद तत्व मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते है जिससे वजन कम होता है।
  • यदि आप सुबह के समय एक प्लेट पपीते का सेवन करते है तो आपका पेट भी भरा रहता है साथ ही यह आपके पेट को ठंडा भी रखता है।
  • इसमें कैलोरी भी कम होती है। यह पाचन तंत्र को नियंत्रित करता है। पपीता में आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो कुछ प्रकार के कैंसर को रोकने में भी मदद करते हैं।
  • पपीता दिल के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद करता है।

नारियल (Coconut)

  • नारियल का सेवन करके भी आप अपने वजन को कम कर सकते है।
  • नारियल में कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण भी वजन में वृद्धि नहीं होती है।
  • नारियल को आप कई रूप में सेवन कर सकते है जैसे की नारियल का तेल, पानी या कटे हुए रूप में भी इसे खाया जा सकता है।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए भी नारियल बहुत लाभकारी होता है।
  • नियमित रूप से इसका सेवन करने से गुर्दे और मूत्राशय के रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है।

तरबूज

  • तरबूज गर्मियों के दिनों में मिलने वाला फल होता है जिसमे काफी मात्रा में पानी होता है।
  • आप वजन कम करना चाहते हैं तो तरबूज को सबसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है।
  • तरबूज वसा को कम करने में मदद करता है इसमें कोलेस्ट्रॉल भी बहुत कम होता है।
  • इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और कैलोरी कम होती है जिसके कारण यह पाचन के दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा होता है।
  • तरबूज विटामिन ए, बी और सी जैसे पोषक तत्वों में समृद्ध है और इसमें लाइकोपीन नामक एक महत्वपूर्ण घटक भी शामिल है, जो कैंसर को रोकने में मदद करता है और आपको हृदय रोग से बचाता है।
  • चूंकि यह पानी से भरा होता है इसलिए यह आपको लंबे समय तक हाइड्रेटेड बनाये रखेगा, गर्मी के स्ट्रोक को रोक देगा और शरीर को शुद्ध करने के लिए काम करेगा।

वजन को कम करने में मददगार अन्य उपयोगी फल

  • निम्बू – वजन को कम करने के लिए आप गुनगुने पानी में निम्बू के रस को मिलाकर पी सकते है।
  • अनार – यदि आप एक आनर प्रतिदिन खाते है तो इससे आपको भूख कम लगती है जो वजन को कम करने में मदद करती है।
  • संतरा – इसमें कैलोरी कम होती है और फायबर बहुत होता है। जो वजन को कम करने में सहायक होती है।
  • केला – ऐसा सोचा जाता है की केले को केवल वजन बढ़ाने के लिए खाया जाता है परन्तु ऐसा नहीं है यदि आप प्रतिदिन एक केला खाते हैं तो इससे आपका वजन कम होता है।
  • अमरुद – इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें भी वजन को कम करने के गुण होते है। साथ ही यह पेट की बीमारियों को भी दूर करता है।

उपरोक्त फलों का सेवन कर आप वजन कम कर सकते है साथ ही आपको इससे स्वास्थ्य लाभ भी होता है जो आपके लिए फ़ायदेमंद है।

Loading...

You may also like...