15 Minute Workout in Hindi: परफेक्ट बॉडी के लिए घर पर ही करे वर्कआउट

आज कल बहुत से लोग अपनी हेल्थ को लेकर सतर्क हो गए है और वर्कआउट करने जिम जाते है पर उन्हें पता नहीं होता की वर्कआउट से क्या असर होता है। जो लोग मोटे होते है वो वर्कआउट कर सकते है और जो पतले होते है वो भी पर लोगो को पता होना चाहिए की उन्हें किस तरह का वर्कआउट करना चाहिए जिससे वो परफेक्ट बॉडी पा सके।

परफेक्ट बॉडी पाने के लिए शरीर के सभी पार्ट का वर्कआउट करना चाहिए तभी आपको एक परफेक्ट बॉडी मिल पायेगी। अक्सर ऐसा देखने में आता है कि लोग जिम तो ज्वाइन कर लेते है पर उनके पास समय नहीं होता है की वो जिम जा पाए। कभी कभी लोग जिम ज्वाइन करने के बाद ज्यादा दिनों तक जिम को कंटिन्यू नहीं कर पाते हैं ।

इसके लिए लोगो को बस थोड़ा समय निकालना चाहिए और घर पर ही वर्कआउट स्टार्ट कर देना चाहिए जिससे कि वे फिट रह सके साथ ही परफेक्ट बॉडी पा सके। वर्कआउट करना सेहत के लिए अच्छा होता है और साथ ही फ़ायदेमंद भी होता है। वर्कआउट लोगो को हमेशा करना चाहिए भले ही थोड़ी देर के लिए करे।

वर्कआउट घर पर ही करे ताकि समय की बचत हो सके और आप सेहतमंद भी रह सके। वर्कआउट करने के लिए आपको पता होना चाहिए कि आपको घर पर कौन कौन सी एक्सरसाइज करना चाहिए। इस लेख में पढ़े 15 Minute Workout in Hindi.

15 Minute Workout in Hindi: घर पर करे ये वर्कआउट

15 Minute Workout in Hindi
जाने 15 मिनट में आप कितनी कैलोरी बर्न कर सकते है?

Excercise Calorie Burns Time
Rassi Kudna 1000 Calorie/week 10 minute
Cycle Chalana 250 Calorie/day 15 minute
Doudna 50 Calorie/day 10 minute
Squats 115 Calorie/day 10 minute
Dumbbell 18 pounds/6 weeks 15 minute

रनिंग करे

  • रनिंग के लिए कोई ट्रेडमिल लेने की जरूरत नहीं है बस चलने के बहाने ढूंढे।
  • आप सुबह सुबह जल्दी उठ कर भी किसी पार्क में जाये और दौड़े।
  • लम्बे लम्बे कदम ले और जितनी तेज आप दौड़ेंगे आपकी साँसे उतनी हीं तेज चलेगी ।
  • इससे आपकी छाती में ज्यादा हवा जायेगी और आपके सीने को अच्छा आकार मिलेगा ।
  • लम्बी लम्बी साँसे लेने से आपके शरीर में कभी भी ऑक्सीजन की कमी वाली समस्या नहीं होगी।
  • आपके शरीर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको रोज़ कम से कम 15 से 20 मिनट दौड़ना चाहिए।
  • धीरे धीरे अपना दौड़ने का समय बढ़ाना चाहिए।
  • आप स्पॉट रनिंग भी कर सकते है इसमें आपको एक जगह पर खड़े हो कर दौड़ना रहता है।
  • स्पॉट रनिंग से फैट कम होता है और चेस्ट में मज़बूती होती है।
  • इससे जांघों से और कमर की साइड से भी फैट कम होता है।

स्क्वैट

  • इस वर्कआउट को सबसे अच्छा वर्कआउट माना जाता है।
  • इसे करने से शरीर की सभी मांसपेशियाँ खुल जाती है।
  • स्क्वैट (Squat) करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।
  • इस वर्कआउट को करने से हमेशा शरीर में ताज़गी का आभास होता है और साथ ही शरीर का आलस दूर हो जाता है।
  • इस वर्कआउट को करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और साथ ही आप हर क्रिया में भाग लेने के लिए तैयार रहते है।
  • स्क्वैट (Squat) आपके शरीर की मांसपेशियाँ खोलने के साथ साथ उन्हें आकार भी देता है।
  • इससे किसी प्रकार से मांशपेशियों को नुकसान नहीं होता है।
  • यह वर्कआउट जांघो और काल्फ मसल्स के लिए लाभदायक होता है।
  • रोज़ाना इसके 15-15 के 3 सेट लगाने चाहिए, इससे आप की जांघे सुडौल बनती और शेप में आ जाती है।

पुश-अप्स

  • आप ने सुना ही होगा पुशअप्स के बारे में,  यह शरीर को सुडौल बनाने में काफी फ़ायदेमंद साबित होने वाला वर्कआउट होता है।
  • इस वर्कआउट को करने से कंधे, छाती, ट्राइसेप्स, और कोर मांसपेशियाँ सभी में लाभ होता है।
  • इसको करने का तरीका भी बहुत ही आसान होता है।
  • बस अपने हाथों को ज़मीन पर रखे और पैरों के पंजो के साथ अपनी अपर बॉडी को ऊपर उठाये और और नीचे करे।
  • इस वर्कआउट के स्टार्टिंग में इसके सिर्फ 12 – 12 के 2 सेट ही लगाए।
  • अब धीरे धीरे अपने सेट लगाने की क्षमता को बढ़ाए और ज्यादा सेट लगाने की कोशिश करे।
  • पुशअप्स वर्कआउट करने से कंधे, पेट, और चेस्ट शेप में आने लगते है।
  • परफेक्ट बॉडी के लिए यह एक महवपूर्ण और बेसिक वर्कआउट है।

क्रंचेस

  • इसको पेट की मांसपेशियों के लिए सबसे अच्छा वर्कआउट माना जाता है।
  • इस वर्कआउट से आपका पेट शेप में आ जाता है और साथ ही पेट की चर्बी भी कम होती है।
  • यह शरीर की निष्कासन क्रिया के लिए भी काफी फ़ायदेमंद होता है।
  • यह वर्कआउट पेट में मज़बूती बनाए रखता है।
  • इस वर्कआउट को करना भी काफी आसान होता है।
  • इसे करने के लिए ज़मीन पर लेट जाए फिर अपने हाथों को अपने सर के पीछे रखे और घुटनो से पैर मोड़ ले।
  • अब अपने हाथों से सर को उठाते हुए घुटनो को स्पर्श करे।
  • इस वर्कआउट को करने से आपको पेट से संबंधित हर प्रकार की समस्या से राहत मिलेगी।
  • क्रंचेस एब्स बनाने के लिए भी किया जाता है।

वॉकिंग लंजेज़

  • यह वर्कआउट पैरो और कंधे के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होती है।
  • इसे करने से हाथों को मज़बूती मिलती है।
  • यह वर्कआउट पैरो के जोड़ों को भी स्थिर रखता है।
  • इस वर्कआउट को करने के लिए आप छोटे डमबल्स उठा ले या फिर एक एक इट से भी ये कर सकते हैं ।
  • अब एक पैर को उठा कर आगे ले और पैर को मोड़ते हुए घुटने को ज़मीन पर स्पर्श करे।
  • इस दौरान दूसरे पैर से 90 डिग्री का एंगल बनना चाहिए।
  • अब इसे अपने दूसरे पैर से दोहराए।
  • इस वर्कआउट को करने से शरीर संतुलित बनता है।
  • वॉकिंग लंजेज़ करने से शरीर की कार्य क्षमता भी बढ़ती है।

ट्राइसेप डिप्स

  • इससे हाथों की मांसपेशियाँ मजबूत होती है।
  • इस वर्कआउट से आपके हाथों में ग़जब की शक्ति आ जाती है और आपके ट्राइसेप्स मजबूत होते है ।
  • इस वर्कआउट को करने के लिए आपको एक मेज़ की जरूरत होती है।
  • इस वर्कआउट को करने के लिए आपको अपने पीछे मेज़ रखनी है और उस पर अपने दोनों हाथ।
  • अब अपने पूरे शरीर का भार अपने हाथों पर छोड़ दे और ऊपर नीचे करे।
  • इस वर्कआउट को स्टार्टिंग में सिर्फ 12 – 12 के दो सेट से करे।
  • धीरे धीरे सेट बढ़ाते जाये।

अगर आपके पास भी समय नहीं है जिम जाने का या फिर आप कई दिनों से सोच रहे जिम जाने का पर नहीं जा पा रहे तो अब वर्कआउट घर पर ही करे और ऊपर दिए गए वर्कआउट को करे। इससे आपको एक परफेक्ट बॉडी तो मिलेगी साथ ही यह फुल बॉडी वर्कआउट है जो आप घर पर भी आसानी से कर सकते है।

 

Loading...

You may also like...