2 Minute Healthy Snacks: मैगी की जगह दो मिनट में बनायें ये हेल्दी स्नैक्स

इस बात में तो कोई दो राय नहीं है की घर से अकेले बाहर रहने वाले बच्चे या वर्किंग लोग मैगी को बहुत पसंद करते है और आखिर ऐसा हो भी क्यों न, जब जोरों की भूख लगी हो तो मैगी ही झटपट बन सकती है।

लेकिन पिछले कुछ समय में मैगी की खराब गुणवत्ता की खबरों के चलते मैगी पर बैन लग गया था। आधिकारिक बयान के मुताबिक, जांच में पाया गया कि मैगी में सीसा (लीड) की अधिक मात्रा पाई गई है। जो तय सीमा से भी अधिक है।

इसेक साथ ही टेस्ट मेकर में एमएसजी (मोनोसोडियम ग्लूटामेट) भी पाया गया है। बताया गया की मोनोसोडियम ग्लूटामेट के बारे में मैगी प्रोडक्ट पर किसी तरह की कोई जानकारी भी नहीं दी गयी है।

फ़िलहाल मैगी क्वालिटी चेक्स के साथ फिर बाजार में आ चुकी है और इसके कदरदान आज भी कम नहीं, सिर्फ इसलिए क्योंकि यह दो मिनट में बनकर आपके पेट की भूख को मिटा सकती है। लेकिन यदि आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहते है तो आपको उसकी जगह 2 Minute Healthy Snacks में कुछ दूसरे डिशेज भी ट्राय करने चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे हीं डिशेज बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जो झटपट तैयार हो पाएं।

2 Minute Healthy Snacks: जानिए कम समय में बनने वाले हेल्‍दी स्‍नैक्‍स

2 Minute Healthy Snacks

दलिया

  • यदि आप हेल्थ का बहुत ख्याल रखते है तो दलिया आपके लिए फ़ायदेमंद होने के साथ साथ पसंदीदा भी होगी।
  • दलिया को Easy Snack Recipes में से एक भी माना जाता है।
  • आप मार्केट से भूनी हुई दलिया ले सकते है।
  • बस एक छोटी तपेली में गर्म दूध, दलिया और अपने स्वाद के अनुसार चीनी डाल दीजिए।
  • जब तक आप हाथ-मुंह धोकर आयंगे, आपकी दलिया खाने के लिए तैयार होगी।

अंडे की भूर्जी

  • यदि आप अंडे खाने के शौक़ीन हैं तो अंडे की भूर्जी भी खा सकते है।
  • यह स्वादिष्ट तो है ही साथ ही इसे बनाने में भी केवल दो मिनट लगते है।
  • आप अंडे की भुर्जी के साथ दो ब्रेड भी सेक ले, फिर इसे सैंडवीच की तरह भी खा सकते है।

सीजनल फ्रूट्स

  • अगर आपको बहुत जोरों की भूख लगी है और गैस पर कुछ भी पकाने का मन नहीं कर रहा है।
  • तो सीजनल फ्रूट्स से अच्छा और फ़ायदेमंद Simple Snacks कोई और नहीं हो सकता है।
  • या तो आप सिंगल फ्रूट खा सकते है या दो तीन फलो को काटकर उस पर चाट मसाला डाल कर उसे एन्जॉय कर सकते हैं ।

पोहा

  • यदि आपको उपरोक्त विकल्प का मन नहीं है तो चेंज के लिए आप पोहा ट्राय करे।
  • यह स्वाद में तो अच्छा होता है ही साथ ही पोहा बनाना काफी आसान भी है।
  • जब आप कुछ काम कर रहे हों तो भी 5 मिनट के लिए पोहे को भीगने के लिए रख दे।
  • फिर कांदा, हरी मिर्च डालकर 2 मिनट में फ़्राय कर ले। पोहा खाने के फायदे भी है और इसे Healthy Snack Ideas में से एक माना जाता है।
  • यह आयरन का अच्छा स्रोत होता है इसलिए इससे आपको अच्छी ख़ासी एनर्जी मिल जाती है।

कॉर्नफ्लेक्स

  • कॉर्नफ्लेक्स को सबसे Easy Snack Recipes में से एक मन जाता है।
  • अगर आप सुबह सुबह ऑफ़िस जाते हैं और जल्दी जल्दी में कुछ नाश्ता नहीं बना पाते तो आप कॉर्नफ्लेक्स को खा कर भी रह सकते हैं।
  • कॉर्नफ्लेक्स सेहत के लिए भी फ़ायदेमंद माना जाता है।
  • इसे आप गर्म दूध के साथ मिक्स कर के खा सकते हैं। कॉर्नफ्लेक्स के अलावा दूध के भी फायदे इससे आपको मिल जाएंगे।

पनीर सैंडविच

  • अगर आप कहीं दूर से घर वापिस आये हैं और आपको जोरों की भूख लगी है पर आपको किचेन में जा कर ज्यादा टाइम रहने का मन नहीं कर रहा तो आप पनीर सैंडविच ट्राय कर सकते हैं।
  • पनीर सैंडविच बनाने में बहुत कम टाइम लगता है और इसे खाकर आपकी भूख भी कुछ देर के लिए मिट जायेगी।

ब्रेड ऑमलेट

  • अगर आप अंडे खाते हैं तो ब्रेड ऑमलेट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है तुरंत अपनी भूख मिटाने के लिए।
  • ब्रेड ऑमलेट बनाने में भी बहुत कम समय लगता है और यह स्वदिष्ट भी होती है।
  • ये आपकी सेहत के लिए भी अच्छी होती है।

फ्रेंच फ्राइज

  • फ्रेंच फ्राइज का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। यह रुटीन स्नैक्स से चेंज के लिए आप भी आजमा सकते हैं।
  • इसे पार्टी समारोह में भी आजकल सर्व किया जा सकता है।
  • इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। आप अपनी भूक के तत्क्षण निदान के लिए इसे भी बना कर खा सकते हैं।
  • बच्चों को भी फ्रेंच फ्राइज बहुत पसंद आती है और वो इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं।

पीनट चाट और कॉर्न चाट

  • अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ स्नैक्स लेना चाहते हैं तो आपके लिए पीनट चाट और कॉर्न चाट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
  • यह स्नैक्स हेल्दी होने के साथ साथ चटपटा और स्वादिष्ट भी होता है।
  • ये दोनों चाट बहुत कम समय में तैयार हो जाती है और आपके शाम की चाह का मजा दोगुना कर सकती है।

मल्टीग्रेन चिवड़ा

  • अक्सर लोग टी टाइम स्नैक्स में हल्का नाश्ता करना पसंद करते हैं।
  • मल्टीग्रेन चिवड़ा एक लाइट स्नैक है। इसे पका कर आप हफ्ते भर रख भी सकते हैं और जब खाने का मन करे खा सकते हैं।
  • इसीलिए इसे Healthy Snack Ideas में सबसे अच्छा माना जाता है।
  • इसमें बहुत सारे अलग अलग अनाज मिक्स रहते हैं इसी कारण इसे हेल्दी स्नैक्स में से एक भी माना जाता है।

शाही टुकड़ा

  • अगर आप स्नैक्स में कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं तो आप के लिए शाही टुकड़ा एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • शाही टुकड़े को दूध तथा मेवों की मदद से बनाया जाता है इसलिए ये पौष्‍ट‍िक भी बहुत माना जाता है।
  • पौष्टिक होने के साथ साथ शाही टुकड़ा स्‍वादिष्‍ट भी बहुत होता है।
  • इसे आप घर में किसी मेहमान के आने पर भी स्‍वीट डिश की तरह परोस सकते हैं।

उपरोक्त चीज़ो के अलावा आप मुगफली को तल कर उसपर नमक मिर्ची डालकर, या फिर ड्राई फ्रूट्स को दूध के साथ ले सकते हैं।

आज के लेख में आपने जाना कुछ स्नैक्स बनाने की विधि जिसे आप बड़े हीं कम समय में बना सकते हैं। अगर आप भी कुछ कम समय में बनाना चाहते हैं तो इस लेख में दिए गए डिशेज को ज़रूर ट्राय करें।

Loading...

You may also like...