लड़कियों को मालूम होना चाहिए लड़कों के ये 5 सीक्रेट

हर कोई चाहता है कि वक्त के साथ उनका रिश्ता मजबूत हो और कभी ना टूटे| लेकिन रिश्तो की डोर तभी मजबूत हो सकती है जब आप एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हो|

लोगो का कहना होता है कि लड़कियों के दिमाग में क्या चल रहा है इसे समझ पाना मुश्किल है| लेकिन ऐसा कुछ ही मामलो में होता है हकीकत में तो लड़किया इतनी ज्यादा बाते करती है लड़को को उनके बारे में सब पता होता है|

वही समझ ना पाने वाली लड़को पर जोर लागू होती है| लड़को के दिल में क्या चल रहा है इसे समझ पाना थोड़ा मुश्किल है| इसलिए जो लड़किया लड़कों के दिल की बात अच्छे से समझ लेती है, उसका रिश्ता उतना ही परिपक्व हो जाता है|

लड़कों के सीक्रेट्स को समझकर आप उनके साथ बेहतर तालमेल बिठा सकती है, लेकिन आपको बता दे लड़को को अच्छे से जानना और समझना ठीक बिलकुल ऐसा है जैसे दूसरी भाषा को समझना| क्योंकि केवल लड़किया ही नहीं लड़के भी कई बातों को छुपाकर रखते हैं। आइये जानते है Mens Secret के बारे में|

Mens Secret: लड़को के इन राज को जानती है आप?

वो रखना चाहते है आपको दिल के करीब

  • सबका सोचना होता है की लड़कियों को लड़को को गले लगाना बहुत पसंद होता है, लेकिन यह बात लड़को पर भी लागु होती है|
  • वे आपके करीब तो रहना पसंद करते है लेकिन वे अपने दिल की बात कहने की बजाय यह चाहते है कि आप उन्हें खुद समझें।

आपके बाल बांधने का स्टाइल उन्हें पसंद आता है

  • लड़कियों को पता भी नहीं होता है, लेकिन लड़को को उनकी बहुत सी चीज़े पसंद होती है|
  • और इसके कोई खास बाते नहीं सामान्य सी चीज़े शामिल है जैसे बाल बांधने से तरीका, आपका शर्माना या बेफिक्रे वाला अंदाज, फिल्म के देखने का रिएक्शन आदि|
  • यदि आप जानले की आपके लव आपकी कौनसी अदा पर फ़िदा होते है तो इन्हे जानकर आप उनके दिल के और भी करीब हो जाएँगी|
  • यहाँ आप अच्छी अच्छी हेयरस्टाइल देख सकती है|

तारीफ सुनना पसंद करते है

  • आपने लड़को के मुँह से यह बात कभी नहीं सुनी होगी की उन्हें तारीफ सुनना पंसद होती है|
  • लेकिन आपको बतादे की लड़के केवल खुद को अकडू दिखाने का नाटक करते है असल में तो उन्हें अपनी तारीफ सुनना बहुत पंसद होता है|
  • खासकर लड़को को अपने बालों से प्यार होता है यदि कोई उनके बालो की तारीफ करदे तो वो खुशी से पागल हो जायेंगे|

भावनात्मक सहारे की उम्मीद करते है

  • आपके लाइफ में जो भी लड़का होगा वो चाहे मजबूत हो या ना हो वो आपको हमेशा यही दिखाएगा की वो शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत है|
  • लेकिन सच बात तो यही है की वे भी कभी कबार भावनाओं के मामले में कमजोर पढ़ जाते है और चाहते है की आप उन्हें संभाले|

लड़कों को चाहिए स्पेस

  • कुछ लड़किया, लड़को को बिलकुल भी स्पेस नहीं देती, इस वजह से लड़के उनसे दूर भागने लगते है|
  • जान ले कि लड़को को अपनी आजादी काफी पसंद होती है। यदि वो कुछ समय के लिए अकेला रहना चाहते है तो उन्हें रहने दे|
Loading...

This website uses cookies.