Upay – Hrelate Astrology https://hrelate.com/astrology Mon, 23 Jul 2018 12:49:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.3.26 Chandra Grahan In Hindi: चंद्र ग्रहण के समय क्या करे और क्या ना करे https://hrelate.com/astrology/chandra-grahan-in-hindi/ Mon, 23 Jul 2018 12:49:50 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16824 ग्रहण के बारे में तो आप बचपन से सुनते आ रहे होंगे। आप ने किताबों में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के बारे में पढ़ा भी होगा। हो सकता है आपने सूर्य ग्रहण और...

The post Chandra Grahan In Hindi: चंद्र ग्रहण के समय क्या करे और क्या ना करे appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
ग्रहण के बारे में तो आप बचपन से सुनते आ रहे होंगे। आप ने किताबों में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के बारे में पढ़ा भी होगा। हो सकता है आपने सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को देखा भी हो।

आपको बता दे की भारतीय संस्कृति में ग्रहण का विशेष स्थान है। हिन्दू धर्म में चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। जिसके कारण प्राचीन काल से चंद्र ग्रहण के दौरान हमारे पूर्वज कुछ नियमों का पालन करते आ रहे है क्योंकि इसका प्रभाव मनुष्यों पर पड़ता है।

ग्रहण में कई ऐसे कार्य हैं जिसे नहीं किये जाते है। लोग सारे कार्य छोड़कर भगवान् की आराधना करते है। आपने कभी सोचा है की ग्रहण होने से मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है ? यदि ग्रहण लगे तो क्या करना चाहिए ?

आज इस लेख में हम आपको चंद्र ग्रहण के बारे में बताने जा रहे है। हम बताएँगे की यह हमारे ऊपर किस प्रकार का असर डाल सकता है। आईये जानते है Chandra Grahan In Hindi.

Chandra Grahan In Hindi: जाने चंद्र ग्रहण के प्रभाव और सावधानियों के बारे में

Chandra Grahan In Hindi

क्या होता है चंद्र ग्रहण?

  • चंद्र ग्रहण की स्थिति तब आती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के मध्य आ जाती है। जिसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इसमें चंद्रमा का या तो पूरा भाग ढक जाता है या फिर आधा ढकता है।
  • जब चन्द्रमा पूर्ण रूप से ढक जाता है तो उसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहा जाता है। और जब चन्द्रमा आधा ढका होता है तो उसे अर्ध चंद्र ग्रहण कहते है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओ को विशेष ध्यान रखना होता है साथ ही इस दौरान भोजन भी नहीं किया जाता है।

Chandra Grahan Pregnancy Effect

चंद्र ग्रहण का प्रभाव गर्भवती महिला पर पड़ता है जिसके कारण उसके शिशु को हानि पहुंच सकती है। जिसके कारण गर्भवती महिला को ग्रहण में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

  • ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें शिशु को हानि पंहुचा सकती है। इसलिए ग्रहण के समय महिला को घर से बाहर जाने के लिए मना किया जाता है।
  • ग्रहण के दौरान किसी भी नुकीली या फिर पैनी चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जैसे कैंची, सुई या चाकू आदि। ऐसा कहा जाता है की यदि गर्भवती महिला ग्रहण के समय नुकीली चीजों का इस्तेमाल करती है तो उसका असर बच्चे के अंगो पर पड़ता है। शिशु के अंगो में विकृति आ जाती है।
  • वैसे तो गर्भवती महिला को थोड़ा थोड़ा खाना दिनभर में खाते रहना चाहिए लेकिन यदि ग्रहण पड़ रहा है तो उस समय खाना नहीं खाने की सलाह दी जाती है।
  • जिस कमरे में गर्भवती महिला रह रही है उसके खिड़कियों और दरवाज़ों को मोटे चादर या पेपर से ढक देना चाहिए ताकि चन्द्रमा का प्रकाश कमरे में ना आने पाए क्योंकि यह प्रकाश बच्चे को हानि पंहुचा सकता है।
  • गर्भवती महिला को ग्रहण के दौरान पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से ऐसा माना जाता है की शिशु की त्वचा सूख हो जाती है।
  • महिला को ग्रहण के दौरान सोना भी वर्जित माना गया है।
  • ग्रहण के समाप्त होने के बाद महिला को नहाना चाहिए ऐसा नहीं करने से बच्चे को बीमारियाँ हो सकती है।

ग्रहण के समय भोजन क्यों नहीं करना चाहिए ?

  • ऐसा कहा जाता है की ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए और यदि भोजन रखा हुआ है तो उसे भी नहीं खाना चाहिए।
  • बैक्टेरिया का संक्रमण ग्रहण के समय में सबसे अधिक होता है। जिसका संक्रमण भोजन पर भी हो सकता है इसलिए ग्रहण में भोजन नहीं किया जाता है।
  • ग्रहण के समय खाद्य पदार्थ, जल आदि में सूक्ष्म जीवाणु इकट्ठा हो जाते है जिससे वह दूषित हो जाता है। जिसके कारण खाद्य पदार्थों को खाना नहीं चाहिए।
  • वैज्ञानिकों का मानना है की ग्रहण के समय पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है जिसके कारण यदि भोजन किया जाये तो अपच की समस्या उत्पन्न हो जाती है इसलिए ग्रहण में भोजन नहीं किया जाता है।

Moon Eclipse के दौरान रखने वाली सावधानियां

गर्भवती महिलाओ के अतिरिक्त सामान्य लोगो को भी ग्रहण में कुछ सावधानियों को बरतने की आवश्यकता होती है। जैसे –

  • ग्रहण के समय खाना पीना नहीं चाहिए और जैसे ही ग्रहण समाप्त होता है स्नान करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान मल- मूत्र त्याग, सर में तेल और कंघी, ब्रश आदि काम नहीं करने चाहिए।
  • ग्रहण से बचाव करने के लिए घर में रखे जल और अन्न में तुलसी या फिर दूर्वा डालना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान सोना भी मना होता है। कहा जाता है की इस दौरान प्रार्थना और भगवान् की आराधना में समय बिताना चाहिए। मूर्ति पूजा करना भी ग्रहण में वर्जित होता है। ग्रहण के दौरान मंदिर के पट भी बंद रखे जाते है।

कितना होता है सूतक काल –

  • ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लगता है जिसमे भी उपरोक्त चीजों को नहीं करना चाहिए।
  • सूतक का अर्थ ख़राब समय या फिर ऐसे समय से होता है जब प्रकृति ज्यादा संवेदनशील होती है।

नोट – बच्चों, बूढ़ो और बीमार व्यक्ति को ग्रहण का प्रभाव नहीं लगता है। इस दौरान यह अपनी दवाओं का सेवन कर सकते है साथ ही आराम भी कर सकते है।

ग्रहण के दौरान क्या करे –

  • ग्रहण के समय भगवान की आराधना करना अच्छा होता है।
  • तुलसी दल को सूतक के पहले ही तोड़ लेना चाहिए और इसे खाद्य पदार्थ जो फेकने योग्य नहीं है जैसे की दूध, जल अनाज आदि में डाल देना चाहिए।
  • जितना हो सके धार्मिक पुस्तकों को पढ़े। यह ग्रहण के दौरान लाभकारी होती है।
  • इस दौरान बुरा नहीं सोचना चाहिए। सकारात्मक विचारों को ही मन में लाना चाहिए।
  • सूतक से दौरान भी भोजन को कलह कर ख़त्म कर ले ताकि ग्रहण के दौरान न खाना पड़े।
  • ग्रहण के समाप्त होने के बाद घर में घी और खीर से हवन करना अच्छा होता है ऐसा करने से आपको लाभ की प्राप्ति होती है साथ ही लंबे रोग से छुटकारा भी मिलता है।

इस तरह ग्रहण के दौरान उपरोक्त चीजों को नहीं करना चाहिए।यह मान्यताएं प्राचीन काल से चली आ रही हैं। हालाँकि वैज्ञानिक तौर पर सभी चीजों की पुष्टि पूर्ण रूप से नहीं हुयी है। परन्तु इन मान्यताओं को माना जाता आ रहा है। इसलिए इन चीजों का ध्यान रखे।

The post Chandra Grahan In Hindi: चंद्र ग्रहण के समय क्या करे और क्या ना करे appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
Kale Ghode Ki Naal: जानिए काले घोड़े की नाल के अचूक उपाय https://hrelate.com/astrology/kale-ghode-ki-naal/ https://hrelate.com/astrology/kale-ghode-ki-naal/#respond Mon, 09 Oct 2017 10:03:37 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16537 घोड़े की नाल को आपने देखा ही होगा, साथ ही शायद उसके चमत्कारी फायदों के बारे में भी सुना ही होगा। यदि आपने नहीं सुना है तो कोई बात नहीं आज हम आपको घोड़े...

The post Kale Ghode Ki Naal: जानिए काले घोड़े की नाल के अचूक उपाय appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
घोड़े की नाल को आपने देखा ही होगा, साथ ही शायद उसके चमत्कारी फायदों के बारे में भी सुना ही होगा। यदि आपने नहीं सुना है तो कोई बात नहीं आज हम आपको घोड़े की नाल के बारे में और इसके लाभ के बारे में जानकारी दे रहे है।

जो लोग यह सोचते है कि किसी भी प्रकार की बुरी नज़रों से घोड़े की नाल उनको बचा सकती है, तो यह बात बिलकुल सही है।जिस प्रकार बच्चों की नज़र उतारने के लिए उनके दादा दादी उनको काला टीका लगा देता है, वैसे ही यह घोड़े की नाल भी नज़र उतारने में मददगार साबित होती है।

यदि आप मकान, दुकान या प्रोपेरी आदि को बुरी नज़र से बचाना चाहते है तो काले घोड़े की नाल को इन जगहों पर लगा देने से आपको बहुत ही फायदा मिलता है।

ध्यान रखे की जब भी आप घोड़े की नाल ख़रीदे तो काले घोड़े की ही नाल ख़रीदे। आपको बतादे की आज के समय में घोड़े की नाल को ऑनलाइन भी ख़रीदा जा सकता है। जानिए Kale Ghode Ki Naal को लगाने से क्या फायदा होता है।

Kale Ghode Ki Naal: इसे लगाने से मिलते है यह अनोखे फायदे

Kale Ghode Ki Naal

अनाज की कमी होना

  • हम में से कोई भी अपने घर में कभी भी अनाज की कमी का सामना नहीं करना चाहते है।
  • तो इसके लिए काले घोड़े की नाल को काले कपडे में लपेटकर कर अनाज में रख दे।
  • ऐसा करने से आप के घर में कभी भी अनाज की कमी नहीं होगी।

धन में वृद्धि करे

  • आप लोगों को अपने धन में वृद्धि करना हो तो आप काले घोड़े की नाल को काले कपडे में बांधकर तिजोरी में रख दे।
  • ऐसा करने से आप के धन में वृद्धि होगी।

बुरी नजर से बचाना

  • यदि आप अपने घर को बुरी नज़र और नेगेटिव एनर्जी से मुफ्त रखना चाहते है, तो अपने घर के मुख्य गेट के बाहर की ओर काले घोड़े की नाल को “यू” अक्षर की तरह टांग दे।
  • ऐसा करने से यह आप लोगों के घर को बुरी नज़र ओर नेगेटिव एनर्जी से बचाएगा।

शनि देव की कृपा

  • इस नाल को जो लोग अपने घर में लगाते है उन लोगों के घर में भगवान शनि की कृपा दृष्टि बनी रहती है।
  • साथ ही यह जादू टोने और तंत्र मंत्र से भी रक्षा करता है।

शनि के प्रकोप से मुक्ति

  • यदि आपके घर में कोई इंसान भगवान शनि के प्रकोप से पीड़ित है तो उस इंसान के पलंग में काले घोड़े की नाल से 4 कील बनाकर उसके पलंग में लगवा देना चाहिए।
  • ऐसा करने वह इंसान भगवान शनि के प्रकोप से मुक्त हो जाएगा।

अच्छी सेहत

  • जिन लोगों की सेहत हमेशा ख़राब रहती है, उन लोगों को काले घोड़े के नाल से कील बनाकर उसको सवा किलो उड़द दाल और नारियल में रखकर इन सब चीज़ को जल में बहा देना चाहिए।
  • इस उपाय को करने से आप की सेहत अच्छी होने लगेगी।

व्यवसाय में फायदा

  • आप सभी लोग यह सोचते होंगे कि आपकी दुकान की सेल्स में बढ़ोतरी हो जाए।
  • इसके लिए आप लोगों को अपने दुकान के बाहर काले घोड़े की नाल लगा देना चाहिए ।
  • ऐसा करने से आप के दुकान की सेल्स बढ़ जाएगी और आप को अपने शत्रुओं से प्रतिस्पर्धा में जीत भी हासिल करेंगे ।
  • इस उपाय को करते ही आप के जीवन की परिस्थितियां धीरे धीरे अनुकूल होते जाएगी।

पारिवारिक क्लेश

  • आप लोगों के घर में पारिवारिक क्लेश चल रही हो तो उसको ख़त्म करने के लिए आप लोग अपने घर के बाहर काले घोड़े की नाल को टांग दे।
  • इससे आप की यह समस्या खत्म हो जाएगी और साथ ही घर में आर्थिक उन्नति प्राप्त होगी।

बिगड़े काम

  • क्या जब भी आप कोई काम करने जाते है और वह काम बनने से पहले ही बिगड़ जाता है?
  • यदि आपको अपने बिगड़े कामों को पूरा करना है तो आप शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल से बनी हुई अंगूठी को अपने दाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में पहन लीजिये।
  • इससे आपके सारे बिगड़े काम बनने लगते है।

The post Kale Ghode Ki Naal: जानिए काले घोड़े की नाल के अचूक उपाय appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/kale-ghode-ki-naal/feed/ 0
Achuk Totke: 5 ऐसे टोटके जो आपकी समस्या का समाधान करे https://hrelate.com/astrology/achuk-totke/ https://hrelate.com/astrology/achuk-totke/#comments Thu, 05 Oct 2017 10:46:11 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16523 भारत देश में टोटको का प्रयोग सदियों से चला आ रहा है। किसी भी प्रकार के शुभ कार्यो में लाभ पाने के लिए कई प्रकार के टोने टोटके किये जाते है। ऐसा कहा जाता...

The post Achuk Totke: 5 ऐसे टोटके जो आपकी समस्या का समाधान करे appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
भारत देश में टोटको का प्रयोग सदियों से चला आ रहा है। किसी भी प्रकार के शुभ कार्यो में लाभ पाने के लिए कई प्रकार के टोने टोटके किये जाते है। ऐसा कहा जाता है कि टोटकों से काम बनते है और कई समस्याओं का हल भी मिल जाता।

इसलिए कई व्यक्ति अपने घर से निकलते समय अपने हाथ में कुछ ऐसी चीज़ लेकर निकलते है जिससे कि उसका काम बन जाए। टोने टोटके से आपके कई रुके हुए काम असफल हो जाते है।

हमारे देश में तांत्रिको के अनुसार हर इंसान को कई प्रकार की समस्या होती है। और कुछ समस्या का समाधान सिर्फ टोने टोटके से ही दूर किया जा सकता है। यदि आपको इसे अपनाना है तो इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह टोने टोटके सही ढंग और उचित समय में किये जाने चाहिए।

सही तरीके से करने पर इसका परिणाम अच्छा होता है।परन्तु इनके गलत होने पर इसका असर बहुत ही गलत होता है। कुछ ऎसे ही Achuk Totke है, जिनको करने से आप न केवल धनी बल्कि सफल भी बनते हैं।

Achuk Totke: आपके रुके हुए काम को पूर्ण करे

Achuk Totke

किसी महत्वपूर्ण कार्य के सफल होने के लिए

  • जब भी आप अपने घर से किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए बाहर जाते है तो अपने साथ एक रोटी का टुकड़ा लेकर जाना चाहिए।
  • फिर रास्ते में जब भी कौवा दिखे, रोटी के टुकड़े को उसे खिला देना चाहिए।
  • इस टोटके को करने से आपको अपने महत्वपूर्ण काम में सफलता प्राप्त हो जाएगी।

व्यापार में सफलता पाने के लिए

  • यदि आपके दुकान या व्यवसाय में ग्राहक कम आ रहे है तो आप रविवार के दिन दोपहर में पांच पीले नींबू काटकर व्यवसाय स्थल पर एक मुट्ठी काली मिर्च, एक मुट्ठी पीली सरसों के साथ रख दें।
  • अगले दिन दुकान खोलने के बाद इन सभी सामान को किसी भी सुनसान जगह पर जाकर उसको धरती में दबा देना चाहिए।
  • इस उपाय को करते ही आप को व्यवसाय में तुरंत ही लाभ मिलने लगेगा।

बॉस या व्यापारिक दुश्मन के परेशान करने पर

  • यदि आप अपने बॉस या फिर व्यापारिक दुश्मन से परेशान है तो आपको यह टोटका करने से जल्द फायदा मिल जाएगा।
  • इसके लिए आपको एक सफ़ेद रंग का आधा मीटर कपड़ा लेना है और उस कपडे पर आपको काजल से उस व्यक्ति का नाम अपनी तर्जनी उंगली से लिखना है।
  • इसके बाद उस व्यक्ति के नाम में जितने अक्षर है उस कपडे पर उतनी ही बार थूकना है।
  • इस टोटके को करने से आपको तुरंत आराम मिल जाएगा।

घर के बाहर घुघंची रखना

  • जब भी आप किसी बेहद जरुरी काम से घर से बाहर जा रहे है तो अपने घर के पूर्व दिशा की दहलीज के बाहर एक मुट्ठी घुघंची को रखते हुए अपने काम का ध्यान करते हुए उसका मन में उच्चारण करें।
  • फिर उसके बाद घुघंची पर पूरे बल से पैर रखें और फिर आगे बढ़ जाए।
  • इस उपाय को करने से भी आपका काम जरूर बन जाएगा।

अनिवार्य कार्य के लिए निम्बू और लौंग का टोटका

  • किसी भी प्रकार के अनिवार्य कार्य के लिए घर से बाहर जाते समय आप एक निम्बू ले ले और उसमे चार लौंग को लगा दे।
  • फिर उसके बाद ॐ श्री हनुमंते नमः इस मंत्र का 21 बार जाप करे।
  • इस उपाय को करते समय आप सभी लोग महाबली हनुमान जी का स्मरण करते हुए आपने साथ इस नीम्बू को रखे रहे और जिस काम के लिए जा रहे है उसके लिए चले जाए।
  • इस टोटके को करने से आप के किसी भी कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी और जिस काम के लिए जा रहे है वह काम निश्चित रूप से पूरा हो जाएगा।

The post Achuk Totke: 5 ऐसे टोटके जो आपकी समस्या का समाधान करे appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/achuk-totke/feed/ 1
कालसर्प दोष, पितृदोष और वास्तु दोष से मुक्ति दिलाते है कपूर के यह उपाय https://hrelate.com/astrology/kapur-ke-totke/ https://hrelate.com/astrology/kapur-ke-totke/#respond Mon, 25 Sep 2017 10:05:49 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16489 हिन्दू धर्म में कपूर को पवित्र वस्तु माना गया है। इसका उपयोग पूजा के कार्यो और हवन सामग्री में किया जाता है| इसके बिना सभी धार्मिक कार्य अधूरे माने जाते है। जब भी हम...

The post कालसर्प दोष, पितृदोष और वास्तु दोष से मुक्ति दिलाते है कपूर के यह उपाय appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
हिन्दू धर्म में कपूर को पवित्र वस्तु माना गया है। इसका उपयोग पूजा के कार्यो और हवन सामग्री में किया जाता है| इसके बिना सभी धार्मिक कार्य अधूरे माने जाते है।

जब भी हम अपने घरो में पूजा या हवन करते समय कपूर जलाते है। तो कपूर की महक से हमारे आसपास की सभी नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है| यही एक वजह है कि घर में कपूर को जलाने की डॉक्टर भी सलाह देते है।

धार्मिक के साथ साथ स्वास्थ की दृष्टि से भी कपूर बहुत ही फायदेमंद होता है। कपूर को अक्सर आरती के समय या फिर उसके बाद जलाया जाता है। कपूर को जलाने से सारे वातावरण में एक अलग सी महक फ़ैल जाती है।

इसकी महक हमारे मन और मस्तिष्क में एक प्रकार की शांति का अनुकूल देती है। हिन्दू धर्म के वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कपूर के महत्व और इसके उपयोग के बारे में बताया गया है। आज के लेख में आप Kapur Ke Totke जान पाएंगे|

Kapur Ke Totke – कपूर के चमत्कारी टोटके

kapur ke totke

कपूर को संस्कृत में कर्पूर, फारसी में काफूर और अंग्रेजी में कैंफर कहा जाता है। कपूर के दवाई के रूप में भी कई फायदे है। इसके अतिरिक्त यह आपके घर और लाइफ की बाधा को भी दूर करता है| आइये जानते है क्या है कपूर के टोटके:-

अचानक धन प्राप्ति का उपाय

  • यदि आप अचानक से धन प्राप्त करना चाहते है तो गुलाब के फूल में कपूर का एक टुकड़ा रखे और उस फूल वाले कपूर को जला दे और माँ दुर्गा को चढ़ा दे।
  • इस प्रक्रिया को करने से आपको अचानक से धन मिल सकता है।
  • इस उपाय को आप कभी भी कर सकते है मगर कम से कम इस उपाय को 43 दिन तक करना होगा|
  • इस कार्य को नवरात्री के दिनों में करने से आप को इसका ज्यादा फायदा मिलेगा।

पुण्य प्राप्ति हेतु

  • हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी पूजा में या फिर त्योहारों में प्राचीन काल से कपूर जलाने की परंपरा चली आ रही है।
  • शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान के सामने कपूर को पूजा के समय या बाद में जलाने से अक्षय पुण्य मिलता है।
  • जब भी आप भगवान की आरती करते है तो कपूर को जरूर जलाए।

विवाह में बाधा

  • यदि आप के विवाह में किसी प्रकार की बाधा आ रही है तो उसके लिए आपको यह उपाय करना बहुत ही सही साबित होगा।
  • 36 लौंग और 6 कपूर के टुकड़े इन दोनों में हल्दी और चावल मिलाकर माँ दुर्गा को इन सब चीज़ की आहुति दे।

पितृदोष और कालसर्पदोष से मुक्ति

  • यदि आपको पितृदोष, या राहु और केतु का प्रभाव होता है तो कपूर जलाकर आप इनका शमन कर सकते है|
  • आपको प्रतिदिन सुबह, शाम और रात्रि में कपूर को घी में भिगो कर जलाना चाहिए।
  • या फिर घर में बने हुए शौचालय और बाथरूप में कपूर की दो दो टिकियां को रख दे। इस उपाए से भी आप लोगों को फ़ायद होगा।

आकस्मिक घटना या दुर्घटना से बचाव

  • जिस भी व्यक्ति के साथ आकस्मिक घटना या दुर्घटना होती है, वह सिर्फ राहु, केतु और शनि के कारण होती है।
  • आकस्मिक दुर्घटना से बचने लिए शाम की पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करे और उसके बाद कपूर से आरती करे।
  • जिस घर में नित नियम से सुबह और शाम को कपूर जलता है उस घर में कभी भी किसी प्रकार की आकस्मिक घटना और दुर्घटना नहीं होती है।

सकारात्मक उर्जा और शां‍ति के लिए

  • यदि आप घर में पॉजिटिव एनर्जी और शांति बनाए रखना चाहते है तो अपने घरो में प्रतिदिन सुबह और शाम को घी में डुबाकर कपूर को जलाए और इसकी खुशबू पूरे घर में फैलाएं।
  • ऐसा करने से घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है इसके साथ ही घर में अमन शांति बनी रहती है|
  • वैज्ञानिक शोध से पता चला है कि कपूर की सुगंध से जीवाणु, विषाणु आदि बीमारी फ़ैलाने वाले जीव ख़त्म हो जाते है।और सारा वातावरण शुद्ध होता है।

घर से वास्तु दोष हटाये

  • कही आप लोगों के घर में वास्तु दोष हो रहा हो तो आप लोग अपने घर में कपूर की 2 टिकियां को रख दे।
  • जब यह टिकिया खत्म हो जाए तो फिर से दूसरी टिकिया घर के कोने में रख दे।
  • इस तरह करने से आप लोगों के घर में वास्तु दोष निर्मित नहीं होगा।

भाग्य चमकाने के लिए

  • यदि आप लोग अपना भाग्य चमकाना चाहते है तो नहाते समय पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंद को डालकर नहाए।
  • इस उपाय को करने से आप फ्रेश रहेंगे और आपका भाग्य भी चमकेगा।
  • इस प्रक्रिया में आप लोग चमेली के तेल भी डाल लेते है तो इससे राहु, केतु और शनि के दोष भी नहीं होंगे।
  • बस इस प्रक्रिया को आपको सिर्फ शनिवार के दिन ही करना है।

पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने हेतु

  • यदि किसी पति पत्नी के बीच कुछ तनाव है तो उस तनाव को दूर करने के लिए रात में सोते समय पत्नी अपने पति के तकिये में सिंदूर की एक पुड़िया और पति अपनी पत्नी के तकिये में कपूर की 2 टिकिया को रख दे।
  • इस क्रिया को सुबह होते ही सिंदूर की उस पुड़िया को घर से कही बाहर उचित जगह पर फेक दे और उस कपूर को अपने शयन कक्ष में जला दे।
  • या फिर आप लोग दूसरा उपाय यह कर सकते है कि नियमित शयन कक्ष में कपूर जलाए या फिर शयन कक्ष में कपूर की 2 टिकिया को किसी कोने पर रख दे।
  • जब यह टिकिया गलकर समाप्त हो जाए तो उस टिकिया की जगह दूसरी कपूर की टिकिया रख दे।

कपूर के अन्य उपाय

  1. यदि आप लोग नीम के तेल में कपूर की 2 से 3 टिकिया को डालकर उसको जलाते है। तो घर में मच्छर नहीं आते है और घर का वातावरण भी स्वच्छ होता है।
  2. यदि आपको बुद्धि या धन प्राप्त करना है तो यह बुधवार के दिन ही किया जाना चाहिए। इस उपाय से कुंडली में मौजूद बुध दोष दूर हो जाते है| बुधवार के दिन सुबह नहाने के बाद हरे रंग का कपड़ा पहने। हरे रंग के वस्त्र या अन्य वस्तुओं का दान करें। इन चीज़ों में घी, कांसा, कपूर और मिश्री शामिल करने से आप लोगों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
  3. यदि आप चाहते है की घर में माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। तो अपने घर में “श्री यंत्र” को रखे। इस यंत्र को घर में लाने से पहले आपको एक छोटा सा उपाय करना होगा। उसके लिए आपको विपुष्य, गुरुपुष्य नक्षत्र या अन्य शुभ मुहूर्त में रजत, ताम्र, स्वर्ण या भोजपत्र पर इस यंत्र को कपूर का दीपक दिखाकर घर में स्थापित करें। माँ लक्ष्मी के इस यंत्र की पूजा अर्चना करने से आपके घर से दुख और दरिद्रता दूर हो जाएगी और माँ लक्ष्मी का वास होगा।
  4. यदि आपके कमाये गए धन का कही फिजूल खर्चा हो रहा हो तो आप लोगों को कपूर का उपाय करना चाहिए। इसके लिए आप सूर्यास्त होने के समय कपूर का दीपक जलाए और सारे घर में घुमाएं। अंत में माँ तुलसी पर आरती करते हुए घर के मंदिर में स्थापित कर दें। इस प्रक्रिया को करने से माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।

The post कालसर्प दोष, पितृदोष और वास्तु दोष से मुक्ति दिलाते है कपूर के यह उपाय appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/kapur-ke-totke/feed/ 0
Ek Mukhi Rudraksha Benefits: भाग्य में वृद्धि कर कार्यों में सफलता दिलाये https://hrelate.com/astrology/ek-mukhi-rudraksha-benefits/ https://hrelate.com/astrology/ek-mukhi-rudraksha-benefits/#comments Sat, 23 Sep 2017 08:09:02 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16486 Ek Mukhi Rudraksha  – एकमुखी रुद्राक्ष साक्षात शिव स्वरुप है| इस रुद्राक्ष में केवल एक धार होती है। जो भी इंसान इस रुद्राक्ष को ग्रहण करता है। उस इंसान को भगवान शिव के तत्व...

The post Ek Mukhi Rudraksha Benefits: भाग्य में वृद्धि कर कार्यों में सफलता दिलाये appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
Ek Mukhi Rudraksha  – एकमुखी रुद्राक्ष साक्षात शिव स्वरुप है| इस रुद्राक्ष में केवल एक धार होती है। जो भी इंसान इस रुद्राक्ष को ग्रहण करता है। उस इंसान को भगवान शिव के तत्व की प्राप्ति होती है।

इस रुद्राक्ष में सभी प्रकार के पापों का विनाश करने की शक्ति है। वास्तव में देखे तो रुद्राक्ष परम तत्व का प्रकाशक होता है। किसी महान पुण्य के योग तथा शिवजी की कृपा होने पर ही किसी व्यक्ति को एकमुखी रुद्राक्ष की प्राप्ति धारण और जप का संयोग मिलता है।

एक मुखी रुद्राक्ष बहुत ही दुर्लभ होता है। इस रुद्राक्ष को जो भी इंसान धारण करता है वह इंसान भगवान शिव हो जाता है। किन्तु यह रुद्राक्ष दुनियाभर में बहुत ही कम पाया जाता है।

एक मुखी रुद्राक्ष का दर्शन करना भगवान शिव के दर्शन के समान माना जाता है। इस एक मुखी रुद्राक्ष के दर्शन नेपाल के काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ के मंदिर में किया जा सकता है। आज हम आपको Ek Mukhi Rudraksha Benefits से अवगत करवाएंगे|

Ek Mukhi Rudraksha Benefits – एकमुखी रुद्राक्ष का महत्व व फायदे

Ek Mukhi Rudraksha Benefits

एक मुखी रुद्राक्ष का बाज़ार में मिलना बहुत ही मुश्किल है। इसलिए इस रुद्राक्ष को लेते समय आप साधू, दुकानदार या फिर अन्य अजनबी इंसान से इसे लेने से बचे|

असली एक मुखी रुद्राक्ष की जगह हरगौरी रुद्राक्ष को पहना जा सकता है। हरगौरी रुद्राक्ष को एक मुखी रुद्राक्ष को मानकर इसकी प्राण-प्रतिष्ठा करके पूजन, धारण और जप में उपयोग करना चाहिए।

भगवान शिव के आंसुओं से बना है एकमुखी रुद्राक्ष

भगवान शिव के रुद्राक्ष में एक मुखी रुद्राक्ष का अपना एक ही महत्व है। इस रुद्राक्ष को सभी रुद्राक्ष से ऊपर रखा गया है। माना जाता है कि भगवान शिव के आँखों से निकले आंसुओं से Rudraksha Tree उत्पन्न हुआ ऐसे एकमुखी रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई है। एक मुखी रुद्राक्ष दो प्रकार के होते है। एक गोल आकार का होता है और दूसरा काजू आकार का लेकिन जो गोल आकार का रुद्राक्ष होता है उसे ही असली माना जाता है। आइये जानते है इस रुद्राक्ष का इतना महत्व क्यों है?

घर में माँ लक्ष्मी का निवास

  • एक मुखी रुद्राक्ष को बहुत ही उपयोगी माना गया है।
  • जिस घर में यह एक मुखी रुद्राक्ष होता है उस घर में माँ लक्ष्मी का निवास होता है।

मन को शांति दे

  • इस एक मुखी रुद्राक्ष के प्रयोग से सांसारिक मोह बहुत कम होता है।
  • इस रुद्राक्ष को धारण करने से हमारी इंद्रिया क्रेंदित होती है और मन को शांति मिलती है|
  • रुद्राक्ष आपको तनावपूर्ण स्थितियों से उभरने में मदद करता है और हमारे नेतृत्व क्षमता को बढ़ता है।

शारीरिक परेशानी दूर करे

  • जिन लोगों को कई प्रकार की शारीरिक परेशानी होती है उन्हें इसे जरूर धारण करना चाहिए|
  • यह बीपी की समस्या, आँखों की रोशनी तेज करना, सिरदर्द, हृदय रोग, पेट संबंधी बीमारिया आदि से उभरने में मददगार साबित होता है।

भाग्य में वृद्धि

  • एक मुखी रुद्राक्ष को भाग्य में वृद्धि का कारक माना गया है।
  • इस रुद्राक्ष को जो भी इंसान धारण करता है उसे अपने कार्यो में सफलता, धन संपत्ति और मान सम्मान सब कुछ मिलता है।
  • यदि किसी इंसान को किसी कार्य में बाधा आ रही हो तो एक मुखी रुद्राक्ष इसे दूर करने में सहायक है|

एकग्रता बढ़ाए  

  • अगर एक मुखी रुद्राक्ष को शिव जी की पूजा पाठ कर के धारण किया जाए तो यह एकग्रता बढ़ाने में मदद करता है।
  • इसके लिए सुबह जल्दी उठकर नहा-धोकर तैयार होकर पूजा स्थल पर बैठे और 10 से 15 मिनट तक शिव जी का ध्यान करें।
  • अगर समय मिल पाए तो दोहपर को या फिर शाम को इस प्रक्रिया को दोहरा सकते है।

आत्मविश्वास बढ़ाए  

  • जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है उन्हें पूजा स्थल पर एक मुखी रुद्राक्ष रखकर शिव जी की पूजा करनी चाहिए।
  • इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और धीरे धीरे मन के अंदर का डर कम होता है।
  • जो आपको भविष्य में नई उचाईयों पर ले आने में सहायक होंगे।

ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को कंट्रोल करें

  • जिन लोगो को हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की शिकायत होती है उनके लिए एक मुखी रुद्राक्ष मददगार होता है।
  • एक मुखी रुद्राक्ष को धारण करके, हफ्ते में तीन बार पूजा करें।
  • पूजा करते समय ध्यान रहे कि मन को शांत रखते हुए और दिमाग से सभी बातों को अलग रखते हुए पूरा मन पूजा में ही हो।

One face Rudraksha : जानिए इसके अन्य लाभ

  • एक मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से मनुष्य अपनी सभी इन्द्रियों को वश में करने में सक्षम हो जाता है।
  • इसी के साथ ब्रम्ह ज्ञान के लिए तैयार होता है।
  • एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने के बाद मनुष्य अपने शत्रुओं से बच जाता है। यह शत्रुओं से रक्षा प्रदान करता है।
  • एक मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से मनुष्य अपने कई पापों से मुक्त हो जाता है।

रुद्राक्ष जितना छोटा उतना प्रभावी

एक मुखी रुद्राक्ष गोल तथा काजू की शेप की तरह भी होता है। गोल वाला एक मुखी रुद्राक्ष का मिलना बहुत ही कठिन होता है। रुद्राक्ष जितना छोटा होता है वह उतना ही अच्छा और अधिक असरदार होता है। सफेद रंग का एक मुखी रुद्राक्ष बहुत ही अच्छा माना जाता है।

1 Mukhi Rudraksha को धारण करने का मंत्र

जब कभी की कोई एक मुंखी रुद्राख को धरण करता है तो उसके पहले उसे अपने आप को स्वच्छ करना चाहिए और पूजा स्थल पर ही इसे ग्रहण करना चाहिए क्योंकि पूजा स्थल एक ऐसा स्थान होता है जो सबसे पवित्र स्थान माना जाता है और वहां कोई नेगेटिविटी नहीं होती है। रुद्राक्ष धारण करते समय निम्नलिख मन्त्र बोले –

“ॐ ह्रीं नमः”  

रुद्राक्ष धारण करने के बाद निम्नलिख मन्त्र बोले

“ॐ नमः शिवाय”

इस मन्त्र का 5 माला जाप करें इस एक मुखी रुद्राक्ष का प्रभाव दुगना हो जाएगा।

इस ऊपर दिए लेख में आज हम ने आपको बताया की Ek Mukhi Rudraksha को धारण करने का सही तरीका क्या है? और यह आपको किस तरह से अनेक फायदे पहुंचा सकता है। एक मुखी रुद्राक्ष को काफी अहम् माना जाता है और इस हर प्रकार से मनुष्य को काफी फायदा पहुंचता है।

The post Ek Mukhi Rudraksha Benefits: भाग्य में वृद्धि कर कार्यों में सफलता दिलाये appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/ek-mukhi-rudraksha-benefits/feed/ 1
Elaichi Ke Totke – शादी से लेकर ऑफिस में प्रमोशन तक हर समस्या हल https://hrelate.com/astrology/elaichi-ke-totke/ https://hrelate.com/astrology/elaichi-ke-totke/#comments Tue, 19 Sep 2017 12:59:05 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16473 हर भारतीय घरो में इलायची मिल ही जाती है। इसका स्वाद बहुत ही अलग होता है और इसे खाने से हमारा माउथ फ्रेश भी हो जाता है।  इसलिए इलायची सब लोगों को पसंद आ...

The post Elaichi Ke Totke – शादी से लेकर ऑफिस में प्रमोशन तक हर समस्या हल appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
हर भारतीय घरो में इलायची मिल ही जाती है। इसका स्वाद बहुत ही अलग होता है और इसे खाने से हमारा माउथ फ्रेश भी हो जाता है।  इसलिए इलायची सब लोगों को पसंद आ ही जाती है।

इलायची का प्रयोग भारत देश में प्राचीनकाल से चला आ रहा है। इलायची का प्रयोग हम पूजा पाठ में, मसाला में या फिर किसी भी त्यौहार में मिठाई बन रही है तो उसमे भी करते है|

यदि चाय बनाते वक्त उसमे इलाइची डाल दी जाये तो चाय बहुत टेस्टी लगती है| लेकिन क्या आप लोग जानते है कि इलायची प्रयोग जिस तरह हेल्थ संबंधी चीज़ो में किया जाता है उसी तरह इसका प्रयोग काले जादू और टोटको में भी किया जाता है।

काले जादू और टोटके में इसका असर बहुत ही प्रभावी होता है। जैसे दोस्तों में वासना लाने के लिए, प्रेम संबंध के लिए, शिक्षा में सफलता के लिए आदि| आइए जानते है Elaichi Ke Totke किस प्रकार किए जाते है|

Elaichi Ke Totke – जानिए इलायची के प्रभावी टोटके

Elaichi Ke Totke

शुक्र के उपाय के लिए

जिन लोगों का शुक्र कमजोर या ख़राब होता है। तो उन लोगों को इलायची के टोटके करना बहुत ही उचित रहेगा। इसके लिए एक लौटे में जल लेकर उसमें 2 इलायची को डाल दे। फिर पानी को उबलने दे जब तक यह पानी आधा नहीं हो जाता।

इस पानी को आप अपने नहाने के पानी में मिलाकर स्नान कर ले। नहाते वक्त स्वछता और पवित्रता का ध्यान रखना भी जरुरी है।

नहाते समय शुक्र के निम्न श्लोक का पाठ करें

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा

इस शुक्र के उपाय से आपके सभी प्रकार के रोग और शोक का अंत हो जाएगा।

शिक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए

जिन छात्र-छात्रों को अपनी शिक्षा में सफलता प्राप्त करना है उन लोगों को इलायची का यह उपाय करना चाहिए।

गुरुवार के दिन भगवान सूर्य नारायण के अस्त होने के ठीक आधा घंटे पहले बड़ के पत्ते पर 5 प्रकार की अलग अलग मिठाई और 2 छोटी इलायची को पीपल के पेड़ के नीचे पूरे श्रद्धा भाव के साथ रख दे और अपनी शिक्षा के लिए भगवान पीपल से कामना करें।

इस उपाय को करने के बाद घर आते समय आप पीछे मुड़कर न देखे। इस टोटके को आप लोग बिना किसी रुकावट के लगातार तीन गुरुवार तक करे।

यदि आप उपरोक्त उपाय नहीं कर सकते है तो यह उपाय भी आजमा सकते है। एक छोटी सी इलायची को दूध में उबालकर किसी गरीब व्यक्ति को लगातार सात सोमवार पीला दे, इससे भी आपका काम हो जायेगा|

विवाह जल्दी होने के लिए 

जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है उन लोगों को इलाइची के इस टोटके का प्रयोग करना चाहिए। इस टोटके को शुल्क पक्ष के पहले गुरुवार को मंदिर में जा कर करना होता है।

गुरुवार के दिन दो हरी इलाइची, 5 प्रकार की मिठाई, घी का एक दीपक और जल के साथ भगवान को अर्पित कर। इस उपाय को जब कोई महिला कर रही हो तो उसको तो यह गुरुवार के दिन ही करना है किन्तु यदि कोई पुरुष इस उपाय को कर रहा है तो उसे इसे शुक्रवार के दिन करना चाहिए|

दरिद्रता दूर करने के लिए

जिन लोगों के अपनी दरिद्रता दूर करना है उन लोगों को किसी भी दरिद्र, असहाय व्यक्ति को एक रुपए का सिक्के देकर उसे हरी इलायची खिला देना चाहिए।

इस उपाय को करने के लिए जब कभी भी आपको मौका मिले इसे कर लेना चाहिए। अगर आप लोग यह टोटका नहीं कर पाते है तो इस उपाय की जगह अपने पर्स में 5 इलायची को जरूर रखे। इस उपाय को करने से आप लोग धनवान जरूर बन जाएगे।

सुंदर बीबी पाने के लिए

यदि आप सुन्दर बीबी की तलाश में है तो आपको इलायची के टोटके को करना आना चाहिए। इस टोटके के अनुसार आप हर गुरुवार को सुबह के वक्त किसी भी गरीब को 5 इलायची और पीले वस्त्र दान में दे दे। इस उपाय को कम से कम 5 गुरुवार तक निरंतर रूप से जरूर करे। इस टोटके से आप लोगों को अपनी मनचाही वधु मिल जाएगी।

कार्य की सफलता हेतु

यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले से बाहर जा रहे हैं तो प्रात:काल तीन इलायची दाएं हाथ की मुट्ठी में रख कर और श्रीं श्रीं बोलें और अपनी मुट्ठी को खोल दे। फिर उसके बाद इस इलायची को खाने के बाद ही बाहर जाए।

सैलरी या प्रमोशन के लिए

जो लोग अपने जॉब में प्रमोशन या फिर सैलरी को लेकर बहुत ही चिंतित है और सोचते है कि इतनी मेहनत के बावजूद भी आपको अपनी पसंद की सैलरी या प्रमोशन क्यों नहीं मिल रहा है?

इस सवाल को अपनी जिंदगी से दूर करने के लिए हर रात हरे रंग के कपड़े में एक इलायची को बांधकर उसको अपने तकिए के नीचे रखकर सो जाएं। प्रात: काल में उठकर इस इलायची को घर के किसी भी बाहरी इंसान को दे दे।

The post Elaichi Ke Totke – शादी से लेकर ऑफिस में प्रमोशन तक हर समस्या हल appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/elaichi-ke-totke/feed/ 1
Pitra Dosh Symptoms: पितृ दोष के लक्षण को पहचान कर जल्द करें उनका निवारण https://hrelate.com/astrology/pitra-dosh-ke-lakshan/ https://hrelate.com/astrology/pitra-dosh-ke-lakshan/#respond Fri, 01 Sep 2017 11:24:40 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16463 Pitra Dosh – आजकल की जनरेशन जितनी ज्यादा मॉडर्न होती जा रही है उतनी ज्यादा अध्यात्म से उनकी दुरी बन गयी है| यह सभी घटनाओं को विज्ञान के आधार पर जांचते है| परन्तु कुछ घटनाएं...

The post Pitra Dosh Symptoms: पितृ दोष के लक्षण को पहचान कर जल्द करें उनका निवारण appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
Pitra Dosh – आजकल की जनरेशन जितनी ज्यादा मॉडर्न होती जा रही है उतनी ज्यादा अध्यात्म से उनकी दुरी बन गयी है| यह सभी घटनाओं को विज्ञान के आधार पर जांचते है|

परन्तु कुछ घटनाएं और हालात ऐसे होते हैं जिनका जवाब विज्ञान के पास नहीं होता है| ऐसे में ज्योतिष और आध्यात्मिकता के बारे में अपने आप विश्वास जागने लगता है|

आज के लेख में हम आपको पितृ दोष के बारे में बता रहे है| जब कोई जातक जीवित अवस्था में अपने माता पीता का अनादर करता है या पिता की मृत्यु के बाद उनका श्राद्ध नहीं करता है तो अगले जन्म में उसकी कुंडली में पितृ दोष लग जाता है|

यह दोष बहुत अशुभ प्रभाव देने वाला होता है| इसके होने पर कई समस्याए आती है जैसे पुत्री का विवाह न होना, हर समय विपत्ति आपदा, पारिवारिक कलह, बीमारी, कष्ट आदि| आइये आज हम विस्तार से जानते है Pitra Dosh Ke Lakshan ताकि इसे पहचान कर इसका निवारण कर सके|

Pitra Dosh Ke Lakshan: जानिए इस दोष के बारे में समस्त जानकारी

Pitra Dosh Symptoms in Hindi

धन की हानि

जिन लोगों को पितृदोष होता है। उन लोगों को हमेशा धन की कमी बनी रहती है। या फिर किसी न किसी रूप में उन लोगों को धन की हानि होती है।

संतान होने में दिक्कत

जिस व्यक्ति के कुंडली में पितृदोष होता है। उस व्यक्ति के यहाँ संतान होने में समस्या आती है। इस दोष कि वजह से संतान पैदा या तो पैदा नहीं होती है और हो भी जाए तो ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहती|

किसी एक सदस्य का बीमार रहना

इस दोष के चलते परिवार में एक न एक सदस्य हमेशा बीमार में बना रहता है। जिस भी इंसान को बीमारी है, वह उससे जल्दी ठीक नहीं हो पाता है।

विवाह नहीं हो पाता

जिस भी व्यक्ति के कुंडली में पितृदोष होता है। उन लोगों को अपनी शादी में कई प्रकार की समस्या का सामना करना होता है।

घर में झगड़ा होता है

जिस व्यक्ति के ऊपर पितृदोष होता है। वह व्यक्ति अपने घर के सदस्य से किसी कारण झगड़ा करता रहता है। उस इंसान के अपने परिवार में हमेशा मनमुटाव बना रहता है।

कोर्ट के चक्कर लगाने पढ़ते है

जो इंसान बार बार कोर्ट के चक्कर लंबे समय से लगा रहा हो उस इंसान को पितृदोष हो सकता है।

पसंद का लड़का नहीं मिलता

पितृदोष वाली लड़की की शादी में परेशानी आती है। उस लड़की को अपना पसंदीदा लड़का नहीं मिलता है या उस लड़की की शादी देर से होती है।

आत्मबल की कमी

जिस व्यक्ति को यह दोष होता है। उस इंसान के आत्मबल में कमी होने के साथ उसको निर्णय लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उस इंसान को लोगों से सलाह लेनी पढ़ती है|

इंसान क्रोधी होता है

जिन इंसान को पितृदोष होता है। वह इंसान का स्वाभाव क्रोधी होता है। उस इंसान को हमेशा मानसिक व्यथा का सामना करना होता है।

दुर्घटना हो सकती है

किसी भी इंसान को यदि पितृदोष होता है तो वह इंसान किसी प्रकार के नुकसान या दुर्घटना का शिकार हो सकता है|

यदि उपरोक्त कई लक्षण आपको आपकी लाइफ में देखने को मिलते है तो इसका मतलब आपको पितृ दोष हो सकता है| इसके लिए किसी पंडित से जानकारी ले| इस दोष से मुक्ति पाने के लिए श्राद्ध होता है| और यदि आपसे श्राद्ध करवाना संभव नहीं है तो आप पितृ दोष दूर करने के लिए उपाय यहाँ देख सकते है|

The post Pitra Dosh Symptoms: पितृ दोष के लक्षण को पहचान कर जल्द करें उनका निवारण appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/pitra-dosh-ke-lakshan/feed/ 0
Pitra Dosh Nivaran: जानिए पितृ दोष दूर करने के 10 सरल उपाय https://hrelate.com/astrology/pitra-dosh-nivaran/ https://hrelate.com/astrology/pitra-dosh-nivaran/#comments Wed, 30 Aug 2017 13:16:09 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16456 ज्योतिष अनुसार भगवान सूर्य को पिता का कारक और मंगल को रक्त का कारक माना जाता है। और जब भी किसी की कुंडली में सूर्य और मंगल के पाप का प्रभाव हो, तो इससे...

The post Pitra Dosh Nivaran: जानिए पितृ दोष दूर करने के 10 सरल उपाय appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
ज्योतिष अनुसार भगवान सूर्य को पिता का कारक और मंगल को रक्त का कारक माना जाता है। और जब भी किसी की कुंडली में सूर्य और मंगल के पाप का प्रभाव हो, तो इससे पितृदोष का निर्माण  होता है।

जब भी हम अपने कुल के पितृ देवी और देवता की पूजा नहीं करते, या फिर उन्हें सम्मान नहीं देते| इसके अलावा यदि किसी भी शुभ कार्यो अपने कुल देवी और देवता को याद नहीं करते है। तो वे हमसे नाराज़ हो जाते है।

और यही वजह है की हमें पितृदोष का सामना करना पड़ता है। इस पितृदोष के चलते परिवार में सुख-शांति नहीं रहती| साथ ही आर्थिक समस्या होना शुरू हो जाती है|

जो भी हमारे पितृ है वह सिर्फ मान सम्मान चाहते है। हम सब को कभी भी नहीं भूलना चाहिए। और उन्हें पूर्ण श्रद्धा के साथ पूजते रहना चाहिए। आज हम आपको बता रहे है Pitra Dosh Nivaran करने के तरीके|

Pitra Dosh Nivaran – पितृ दोष से मुक्ति कैसे पाए?

Pitra Dosh Nivaran

जिस किसी भी व्यक्ति के कुंडली में पितृदोष होता है। उस व्यक्ति को इसके निवारण करना होता है और इसके लिए श्राद्ध पक्ष का समय बहुत ही विशेष होता है। क्योंकि इन 16 दिनों में पितृदोष का निवारण करने से शीघ्र पितृदोष से मुक्ति मिल जाती है।

पितृदोष निवारण के उपाय

  1. मांगलिक कार्य के दौरान पितरो को याद करे

जब भी आपके घर में किसी प्रकार का शुभ कार्य, मांगलिक कार्य और पूजा हवन हो रहा हो तो आप लोगो अपने पितर को याद करे और पूर्ण आदर सम्मान से उनका भी पूजन करे। क्योंकि आपके पितर आपके स्नेह के भूखे होते है।

  1. भगवान से उनकी गलती की क्षमा मांगे

जब भी आप अपने घरो में पूजा करते है तो बाद में भगवान से अपने ज्ञात और अज्ञात पितरो के हित के लिए कामना करे। साथ ही यदि अपने पितरो से कोई भी भूल चूक या फिर उनसे कोई भी अपराध हुआ हो तो उसकी भगवान से क्षमा मांग ले।

  1. ब्राह्मण को तिल दान में दे

इस दोष से मुक्ति पाने के लिए आप लोग विद्वान ब्राह्मण को एक मुट्ठी काली तिल का दान भी दे सकते है| इससे भी पितर खुश हो जाते है।

  1. पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का दिया जलाये

हर दिन नित नियम से शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल से दीपक अपने पितरो के नाम से जलाए और उनसे अपने लिए आशीष मांगे। मगर याद रखे कि रविवार के दिन दीपक न जलाए। क्योंकि रविवार के दिन पीपल की पूजा नहीं होती है।

  1. गौ माता को पांच फल खिलाये

अमावस्या के दिन गौ माता को पांच फल या फिर चारा खिला सकते है। ऐसा करने से भी आपके पितृ खुश हो जाएंगे।

  1. पवित्र नदी में तिल अर्पण करे

अगर कोई व्यक्ति गरीब है। या फिर उस इंसान के पास धन की कमी होने के कारण वह उपाय करने में समर्थ नहीं है। तो वह इंसान किसी पवित्र नदी के जल में काला तिल डालकर अर्पण कर दे।

इस उपाय को करने से भी उस इंसान के पितर खुश हो जाएंगे और उसके दोष भी कम हो जाएंगे।

  1. हलवा और खीर का भोग

अमावस्या के दिन अपने पितरों को हलवा और खीर का भोग लगाए।

  1. स्वर्गीय पूर्वजों की तस्वीर पर माला चढ़ाये

जिस भी व्यकित की कुंडली में पितृ दोष बन रहा हो उस जातक को अपने घर में दक्षिण दिशा पर अपने स्वर्गीय पूर्वजों की तस्वीर पर माला चढ़ाकर उनकी नित नियम से रोज़ाना पूजा अर्चना और उनकी स्तुति करना चाहिए। अपने पितरों के आशीर्वाद मिलने पर पितृदोष से मुक्ति मिलने लगती है|

  1. बबूल के पेड़ पर भोजन समर्पित करे

अमावस्या वाले दिन आप लोग किसी बबूल के पेड़ पर शाम की समय में अपने पितरो को भोजन समर्पित करते हुए रखे।

  1. शिवलिंग पर नियमित जल चढ़ाये

जो भी इंसान पितृदोष से पीड़ित है। उस इंसान को रोज़ाना भगवान शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद महामृत्यूंजय मंत्र का जाप,नाग स्तोत्र, रुद्र सूक्त या पितृ स्तोत्र व नवग्रह स्तोत्र करना चाहिए। ऐसा करने से उस इंसान के पितृदोष कम होते है।

The post Pitra Dosh Nivaran: जानिए पितृ दोष दूर करने के 10 सरल उपाय appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/pitra-dosh-nivaran/feed/ 2
How to Worship Peepal Tree: पीपल वृक्ष का पूजन कैसे करे और इसका महत्व https://hrelate.com/astrology/how-to-worship-peepal-tree/ https://hrelate.com/astrology/how-to-worship-peepal-tree/#respond Tue, 22 Aug 2017 13:35:30 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16427 हिन्दू धर्म में पीपल को सबसे पूजनीय वृक्ष माना गया है। पीपल का शुद्ध नाम अश्वत्थ है। इसे विश्व वृक्ष, चैत्य वृक्ष और वासुदेव के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म के...

The post How to Worship Peepal Tree: पीपल वृक्ष का पूजन कैसे करे और इसका महत्व appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
हिन्दू धर्म में पीपल को सबसे पूजनीय वृक्ष माना गया है। पीपल का शुद्ध नाम अश्वत्थ है। इसे विश्व वृक्ष, चैत्य वृक्ष और वासुदेव के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदू धर्म के अनुसार मान्यता है की इसके पत्ते-पत्ते में देवता का वास रहता है। विशेषकर माना जाता है की इसमें विष्णु का वास होता है| आपको बता दे की ऋगवेद में अश्वत्थ की लकड़ी के पात्रों का उल्लेख मिलता है।

साथ ही अथर्ववेद और छंदोग्य उपनिषद में पीपल वृक्ष के नीचे देवताओं का स्वर्ग बताया गया है। पीपल के पेड़ की पूजा के कई धार्मिक और वैज्ञानिक कारण भी हैं। साथ ही वृक्ष की पूजा करने के कुछ नियम भी है।

माना जाता है जो व्यक्ति इन नियमों को मानकर पीपल की पूजा करता है उसे सुख की प्राप्ति होती है, और जो व्यक्ति ध्यान नहीं रखता वो कंगाल हो जाता है। प्राचीन काल से इस पेड़ की पूजा की जाती रही है। आइये जानते है How to Worship Peepal Tree.

How to Worship Peepal Tree: पीपल वृक्ष से जुड़ी धार्मिक और वैज्ञानिक धारणाएँ

How to Worship Peepal Tree

क्या है पेड़ की पूजा का धार्मिक कारण

श्रीमद्भगवदगीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि

‘अश्वत्थ: सर्ववृक्षाणाम, मूलतो ब्रहमरूपाय मध्यतो विष्णुरूपिणे, अग्रत: शिवरूपाय अश्वत्थाय नमो नम:’

अर्थात  मैं वृक्षों में पीपल हूं।

पीपल के मूल में ब्रह्मा जी, मध्य में विष्णु जी व अग्र भाग में भगवान शिव जी साक्षात रूप से विराजित हैं। जबकि स्कंदपुराण के अनुरूप पीपल के मूल में विष्णु, तने में केशव, शाखाओं में नारायण, पत्तों में भगवान श्री हरि और फलों में सभी देवताओं का वास बताया जाता है।

इसी कारण धार्मिक दृष्टि से पीपल को देवता मान कर उनका पूजन किया जाता है।

इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

पेड़ दिन में आक्सीजन छोड़ते हैं और कार्बनडाइआक्साईड ग्रहण करते हैं। और रात को सभी वृक्ष कार्बन-डाइआक्साईड छोड़ते हैं व आक्सीजन लेते हैं, इसी कारण यह कहा जाता है कि रात को कभी भी पेड़ों के निकट नहीं सोना चाहिए।

वैज्ञानिकों के अनुसार एकमात्र पीपल का वृक्ष ऐसा वृक्ष है जो कभी कार्बन डाईआक्साइड नहीं छोड़ता। वह 24 घंटे आक्सीजन ही छोड़ता है इसलिए इसके पास जाने से कई रोग ठीक होते हैं और शरीर स्वस्थ बना रहता है।

क्या है इसके पूजन का फल

कहा जाता है की पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने व पूजन करने तथा परिक्रमा करने से सारी कामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही यह सुख -संपत्ति, धन-धान्य, संतान सुख, ऐश्वर्य व सौभाग्य प्रदान करने वाला है।

पीपल के वृक्ष की पूजा करने से पितरदोष, काल सर्प योग और  ग्रह पीड़ा जैसे दोषो का भी निदान होता है। यदि अमावस्या और शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते है और साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करते है  तो सारी पेरशानियां दूर होती हैं।

कैसे करे पीपल वृक्ष का पूजन

प्रतिदिन सुबह नियम से पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर जप, तप और प्रभु नाम का स्मरण करने से जीव को शारीरिक व मानसिक लाभ की प्राप्ति होती है।

पीपल के पेड़ के नीचे प्रतिदिन सरसों के तेल का दीपक जलाना अच्छा होता है। परन्तु यदि किसी कारणवश ऐसा संभव न हो तो शनिवार की रात को पीपल के नीचें दीपक अवश्य जलाएं| इससे घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है और रुके हुए काम बनने लगते हैं। साथ ही कारोबार में सफलता मिलती है।

सावधानियां

शनिवार को पीपल पर लक्ष्मी जी का वास माना जाता है। उस दिन जल चढ़ाना श्रेष्ठ होता है परन्तु रविवार को पीपल पर जल चढ़ाना निषेध माना गया है। क्यूंकि रविवार को पीपल पर जल चढ़ाने से घर में दरिद्रता आती है। साथ ही कभी भी पीपल के वृक्ष को काटना नहीं चाहिए। ऐसा करने से पितरों को कष्ट मिलता हैं आैर वंशवृद्धि में रुकावट आती है।

The post How to Worship Peepal Tree: पीपल वृक्ष का पूजन कैसे करे और इसका महत्व appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/how-to-worship-peepal-tree/feed/ 0
Ganesh Ji Ko Prasan Karne Ke Upay जाने और अपनी हर परेशानी से पाएं निजात https://hrelate.com/astrology/ganesh-ji-ko-prasan-karne-ke-upay/ https://hrelate.com/astrology/ganesh-ji-ko-prasan-karne-ke-upay/#comments Fri, 18 Aug 2017 13:45:57 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16418 गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है क्योंकि यह हमारे सारे दुखो को हर लेते है। कहा जाता है की जिस व्यक्ति पर गणेश जी की कृपा हो जाए उसके जीवन में आने वाली...

The post Ganesh Ji Ko Prasan Karne Ke Upay जाने और अपनी हर परेशानी से पाएं निजात appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है क्योंकि यह हमारे सारे दुखो को हर लेते है। कहा जाता है की जिस व्यक्ति पर गणेश जी की कृपा हो जाए उसके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

भगवान गणेश की पूजा से सारे कार्य मंगल मय होते हैं और सारे रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं साथ ही इनकी कृपा होने से बिगड़े काम भी बन जाते है।

हिंदू धर्म में प्रमुख पांच देवी-देवता माने जाते है जो की सूर्य, विष्णु, शिव, शक्ति और गणपति जी है। इसमें भगवान गणेश की पूजा सर्व प्राथन होती है। क्योंकि दैहिक, भौतिक और अध्यात्मिक कामनाओं के सिद्धि हेतु गणेश जी को सबसे पहले पूजा जाता है।

इसलिए इन्हें गणाध्यक्ष और मंगलमूर्ति भी कहा जाता हैं। गणेश जी भक्तों की बाधा, संकट तथा दरिद्रता को दूर करते हैं। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि श्री गणेश जी की विशेष पूजा का दिन बुधवार है। आइये जानते है इस दिन Ganesh Ji Ko Prasan Karne Ke Upay क्या है|

Ganesh Ji Ko Prasan Karne Ke Upay: ऐसे करे गणपति जी को प्रसन्न

Ganesh Ji Ko Prasan Karne Ke Upay

गणेश जी को प्रसन्न करने का मंत्र

आप जिस कार्य को करने का प्रयास करते है वो पूर्ण नहीं हो रहा है या फिर आपको हर कार्य में असफलता मिल रही है तो बुधवार के दिन गणेश के इस मंत्र का जाप विधि-विधान से करें। आपकों सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाएगा।

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।

नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

शुभ फल प्राप्ति के लिए

बुधवार के दिन सुबह स्नान कर गणेशजी के मंदिर में उन्हें दूर्वा की 11 या 21 गांठ का अर्पण करे। जल्द ही आपको शुभ फल प्राप्त होगा।

मेहनत का फल ना मिलने पर

आपको यदि कोई धन-संबंधी समस्या है। साथ ही आप अधिक मेहनत भी करते है परन्तु आपको इतना धन नही मिलता कि आप संतुष्ट रह सकें।

इसके लिए बुधवार के दिन श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करने के उपरांत गुड़ और घी का भोग लगाएं तथा थोडी देर बाद वह भोग गाय को खिला दें। ऐसा करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।

घर में कलह का माहौल रहने पर

घर में हमेशा यदि कलह का माहौल रहता है और उसके कारण आपके परिवार में कभी भी सुख-शांति नही रहती है। तो इसके लिए बुधवार को दूर्वा द्वारा निर्मित प्रतिकात्मक मूर्ति बनवाएं फिर उसे अपने घर के पूजा-स्थल में स्थापित करें साथ ही इनका प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा पाठ करे|

नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकालने के लिए

आपके घर में यदि नकारात्मक ऊर्जा का प्रवास है। उसके लिए आपने कई उपाए किए परन्तु आपको कोई लाभ नही मिला। तो इस बार बुधवार के दिन श्री गणेश जी की सफेद रंग की मूर्ति अपने घर में स्थापित करें। इस उपाय को करने से आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जायेगी|

अपनी हर मनोकामना पूर्ण करने के लिए

हनुमानजी के तरह ही गणेशजी का श्रृंगार भी सिंदूर के साथ किया जाता है। इसीलिए गणेशजी को सिंदूर चढ़ाने से सभी परेशानियां ख़त्म हो जाती है। और सभी मनोकामनाएं जल्द ही पूर्ण होती है। हर बुधवार को इस मंत्र के साथ गणेशजी को सिंदूर चढ़ाना चाहिए।

मंत्र:

सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।

शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्।।

बुध ग्रह का दोष दूर करने के लिए

आपका बुध ग्रह यदि खराब है तो इसके लिए बुधवार के दिन कोई गरीब या किसी मंदिर में जाकर हरे मूंग का दान करे ऐसा करने से आपका बुध ग्रह का दोष शान्त हो जाएगा।

The post Ganesh Ji Ko Prasan Karne Ke Upay जाने और अपनी हर परेशानी से पाएं निजात appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/ganesh-ji-ko-prasan-karne-ke-upay/feed/ 1