Vastu Shastra – Hrelate Astrology https://hrelate.com/astrology Fri, 31 Aug 2018 10:42:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.3.21 Feng Shui Tips In Hindi: फेंगशुई की मदद से चमकाए अपना भविष्य https://hrelate.com/astrology/feng-shui-tips-in-hindi/ Fri, 31 Aug 2018 10:42:50 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16967 हर कोई चाहता है की वह जो काम करे उसमे सफल हो। फिर चाहे तो व्यापार हो, भवन निर्माण हो या फिर यात्रा। लोग यह जानना चाहते है की वह जिस काम को करने...

The post Feng Shui Tips In Hindi: फेंगशुई की मदद से चमकाए अपना भविष्य appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
हर कोई चाहता है की वह जो काम करे उसमे सफल हो। फिर चाहे तो व्यापार हो, भवन निर्माण हो या फिर यात्रा। लोग यह जानना चाहते है की वह जिस काम को करने वाले है वह उनके लिए अनुकूल होगा या नहीं ?

व्यक्ति के मन में ऐसे कई प्रश्न होते है। ऐसे प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए व्यक्ति वास्तु शास्त्र जैसी चीजों का सहारा लेता है। वास्तु शास्त्र को भारतीय लोग बहुत मानते है ठीक उसी प्रकार चीन में भी ऐसी ही एक विद्या होती है फेंगशुई। इस विद्या को अब भारत बहुत पसंद करते है और इसका उपयोग भी करते है।

Feng Shui उपयोग करने में भी बहुत आसान होती है। लोग अपने घर की सुख शांति और प्रसिद्धि के लिए इसका सहारा लेते है। आजकल बाजारों में भी फेंगशुई की सामग्रियां बड़ी आसानी से मिल जाती है।

यदि आप भी फेंगशुई के इस्तेमाल से अपने जीवन में प्रसिद्धि चाहते है तो उसके लिए यह जानने की जरुरत है की फेंगशुई की किस सामग्री का उपयोग करने से क्या लाभ मिलता है। इसके लिए जानते है Feng Shui Tips In Hindi के बारे में विस्तार से।

Feng Shui Tips In Hindi : जाने फेंगशुई सामग्रियां किस प्रकार पहुंचती हैं फायदे?

Feng Shui Tips In Hindi

फेंगशुई सामग्रियां: Feng Shui Products

फेंगशुई से सम्बंधित बाजार में कई सामान मिलते है जैसे –

  • विंड चाइम
  • बांस के पौधे
  • ड्रैगन
  • कछुआ
  • लाफिंग बुद्धा आदि

ऐसी कई Feng Shui Items बाजार में उपलब्ध है जिसके उपयोग से लोगो को सुख और समृद्धि मिलने में मदद मिलती है।

Feng Shui In Hindi: जानते है फेंगशुई सामग्रियों से होने वाले फायदे

फेंगशुई पौधे: Feng Shui Plants-

  • यदि बांस के पौधे को घर के उस स्थान पर रखा जाए जहाँ पर घर के लोग एक साथ बैठते है तो ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है।
  • साथ ही घर के सदस्यों का स्वास्थ भी अच्छा रहता है। इसलिए फेंगशुई के अनुसार घर में बांस का पौधा रखना अच्छा होता है।
  • बांस के पौधे को बैठक के कोने वाले हिस्से में रखे।
  • फेंगशुई के अनुसार घर में खुशहाली बनी रहे इसलिए घर के पूर्व दिशा में मिट्टी के बर्तनों में तीन हरे पौधों को लगाए।

क्या न करे

  • इस बात का ध्यान रखे की घर में कैक्टस या फिर बोनसाई का पौधा नहीं लगाना चाहिए यह घर की प्रगति में बाधा लाते है। इसलिए इन्हे कभी भी घर में ना लगाए।

फेंगशुई मछलियाँ: Feng Shui Fish

  • फेंगशुई के अनुसार मछलियों को भी घर में रखना शुभ माना जाता है।
  • इसके लिए घर में मछलियों के जोड़े को एक्वेरियम में रखें। ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है और घर धन्य की बरकत बनी रहती है।
  • मछलियों को यदि घर में रखा जाए तो इससे परिवार वालों का मन शांत रहता है। मछलियाँ जब एक्वेरियम में चहलकदमी करती है तब उनको देखने से शांति का अनुभव होता है साथ ही आपका मन भी लगा रहता है।
  • ऐसा कहा जाता है की जब मछलियाँ घर से जाती है तो वो अपने साथ घर के सारे अपशगुन भी ले जाती है।
  • मछलियों को घर के उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही रखना शुभ होता है।

क्या न करे

  • गोल्डन फिश को कभी भी अपने शयनकक्ष में नहीं रखना चाहिए साथ ही रसोईघर और शौचघर में भी इसे नहीं रखना चाहिए।

विंड चाइम: Wind chime

  • इसका उपयोग भी बहुत से लोग करते है।
  • यह हवा में हिलने वाली एक घंटी होती है जिसे घर के दरवाज़े पर लटकाया जाता है और जब हवा चलती है तो यह बजने लगती है।
  • जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और इसका असर व्यक्ति के स्वास्थ पर भी पड़ता है।
  • विंड चाइम्स से जो आवाज़ निकलती है उससे ऊर्जा और वातावरण दोनों ही साफ हो जाता है। साथ ही इससे भाग्य का भी उदय होता है।

क्या न करे

  • ध्यान रखें की जिस जगह पर विंड चाइम लगाया है उसके नीचे कभी भी नहीं बैठना चाहिए और न ही उसके नीचे से कभी निकलना चाहिए
  • घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए घर में 6, 7, 8, 9 रॉड वाली या भी घंटियों वाली विंड चाइम को लगाना अच्छा होता है।

फेंगशुई दर्पण: Feng Shui Mirrors

  • फेंगशुई के अनुसार दर्पण भी घर की सुख समृद्धि के लिए अच्छा होता है।
  • दर्पण को घर के पूर्व या उत्तर दिशा में दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है।
  • ऐसा करने से धन आपके घर में आता है और आपको धन की कमी नहीं होती है।

क्या न करे

  • इस बात का भी ध्यान रखे की दर्पण उस कमरे के दरवाज़े के विपरीत दिशा में नहीं लटकाना चाहिए जिस कमरे में आप सोते है। ऐसा करने से पॉजिटिव ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है।
  • शयन कक्ष में जब आप दर्पण लगाए तो उसे ऐसी जगह न लगाए जहाँ सोते उठते समय आपकी नजर दर्पण पर पड़े। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही यह उन्नति में भी बाधा लाती है।

फेंगशुई कछुआ: Feng Shui Tortoise

  • फेंगशुई में कछुआ भी बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए इसे भी घरों में रखा जा सकता है।
  • कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए इसे घर और ऑफिसों में रखा जा सकता है।
  • घर में कछुआ रखने से धन की प्राप्ति होती है। आपकी धन से जुड़ी सारी समस्याएं इसकी मदद से दूर हो जाती है। इसलिए आप घर में क्रिस्टल वाला कछुआ भी ला सकते है। इससे परिवार वालों की उम्र भी बढ़ती है साथ ही बीमारियाँ भी दूर होने लगती है।
  • काले रंग के कछुआ को उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है।

क्या न करे

  • कछुए को अपने शयन कक्ष में नहीं रखना चाहिए।
  • कभी भी दो कछुओं को एक साथ भी नहीं रखना चाहिए इससे भी हानि होती है।

अन्य Feng Shui Vastu tips in Hindi

  • घर में ड्रैगन रखना भी अच्छा होता है यह घर की रक्षा करता है इसलिए ड्रैगन की मूर्ति या फिर उसके चित्र को घर में लगाना चाहिए।
  • सिक्के भी शुभ होते है इसके लिए घर के दरवाज़े के हेंडल पर सिक्कों को लटकाना चाहिए ऐसा करना सौभाग्य का प्रतीक होता है।

इस तरह आप उपरोक्त टिप्स को अपना कर अपने घर में खुशहाली ला सकते है साथ ही अपने परिवार वालों को भी सुख और शांति दे सकते है। तो फिर आज ही लाये अपने घर में भी Feng Shui वाली चीजे। बस उसे लाने से पहले उसके शुभ और अशुभ होने वाले नियमो का भी ख्याल रखे।

The post Feng Shui Tips In Hindi: फेंगशुई की मदद से चमकाए अपना भविष्य appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
Vastu Tips to Get Rid of Nightmares: डरावने सपनों से बचने के लिए वास्तु उपाय https://hrelate.com/astrology/vastu-tips-to-get-rid-of-nightmares/ https://hrelate.com/astrology/vastu-tips-to-get-rid-of-nightmares/#comments Mon, 30 Oct 2017 09:28:12 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16610 हर इंसान की ज़िंदगी में आजकल बहुत ही परेशानियां भरी हुई है। सभी इंसान किसी न किसी परेशानी में है। कुछ इंसान अपनी परेशानियां से लड़ने की हिम्मत रखते है तो कुछ परेशानियों से...

The post Vastu Tips to Get Rid of Nightmares: डरावने सपनों से बचने के लिए वास्तु उपाय appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
हर इंसान की ज़िंदगी में आजकल बहुत ही परेशानियां भरी हुई है। सभी इंसान किसी न किसी परेशानी में है। कुछ इंसान अपनी परेशानियां से लड़ने की हिम्मत रखते है तो कुछ परेशानियों से हार मान लेते है।

मनुष्य के जीवन में परेशानियां तो होगी ही जिसके चलते उसके मन में नकारात्मक सोच घर कर लेती है।

जीवन की परेशानियों के कारण या फिर आसपास की नकारात्मक ऊर्जा के चलते कई लोग ठीक से नींद भी नहीं ले पाते है। आधी रात को वे डरवाने सपने देखकर उठने लगते है।

जिसके चलते कई लोगो को खासकर बच्चों को तो सोने में भी डर लगने लगता है। लेकिन अच्छी नींद होना स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रुरी है, इसलिए आज के लेख में हम आपको Vastu Tips to Get Rid of Nightmares बता रहे है।

Vastu Tips to Get Rid of Nightmares: अच्छी नींद आने में मदद करे

Vastu Tips to Get Rid of Nightmares

01: रात को सोने में डर लगाना और भय के कारण नींद टूट जाती है। तो इसके लिए आपको अपने तकिए के नीचे 5-6 इलाइची को एक कपड़े में बांध कर रखना चाहिए।

02: तांबे के बर्तन का लौटा या जग में पानी भरकर अपने बिस्तर के पास रख ले और सुबह उठकर इस बर्तन का जल किसी भी पौधे में डाल दे।

03: वास्तु शास्त्र के अनुसार रात को सोने में डर लगता है तो इसके लिए आपको अपने तकिए के नीचे चाकू, कैची, नेलकटर और काटा इन सब में जो भी हो उसको रख सकते है। ऐसा करने से आपको डर नहीं लगेगा।

04: कागज़ या फिर कपड़े में थोड़े से पीले चावल को बाँधकर अपने तकिए के नीचे रखने से आपको बुरे सपनों का डर है सतात है।

05: महिलाओ को अपने बाल बाँधकर सोना चाहिए। बाल खुले रहने से भी बुरे सपने आते है।

06: गंदे और अव्यवस्थित बिस्तर पर सोने भी से बुरे सपने आते है एवं डर लगता है। सोने से पहले आपको अपने बिस्तर को ठीक से साफ़ एवं व्यवस्थित करके सोना चाहिए।

07: पलंग के आसपास अौर नीचे रखे हुए जूते चप्पल भी डर अौर बुरे सपनों का कारण होता है।

08: जिस चादर पर डार्क या हिंसक जानवरों का प्रिंट हो उसका प्रयोग बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको बुरे सपने या फिर डर का सामना करना पड़ता है।

09: फटी हुई चादर का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह भी वास्तु शास्त्र के मुताबिक बहुत ही गलत है।

10: कई बार हमारे सपनों में बच्चे, भटकती आत्माए, जंगली जानवर, अंधेरे रास्ते या फिर किसी भी प्रकार के संकट को देख लेने से हमारी नींद अचानक से खुल जाती है। और हम लोग पसीने पसीने या फिर डर जाते है। तो ऐसे में सोने से पहले प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करके ही सोना चाहिए। ऐसा करने से आपको बुरे सपने नहीं आएँगे एवं डर भी नहीं लगेगा।

12: रात में किसी भी तरह का डर लगता है। तो सोने से पहले आपको अपने सिरहाने के नीचे पीपल के पेड़ की जड़ या फिर टहनी का एक छोटा सा टुकड़ा रखना चाहिए।

13: कई बार आपको अपने सपनों में नदी, झरना या पानी दिखाई देता है। तो यह सब पितृ दोष के कारण होते है। इन सब से निजात पाने के लिए आपको अमावस्या के दिन सफ़ेद चावल, शक्कर और घी इन सब चीज़ को मिलाकर पीपल के पेड़ पर सूर्यास्त के बाद चढ़ाने से आराम मिलता है।

14: कई बार घर में नेगेटिव एनर्जी अधिक होने से बुरे सपने एवं डर सताने लगता है। इसलिए घर से नेगेटिव एनर्जी को खत्म करना बहुत ही जरूरी होता है। घर में प्रतिदिन सुबह सेंधा नमक को पानी में मिलकर घर में पौंछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी से आराम मिलेगा।

15: इस उपाय के अलावा घर में सूर्यअस्त के समय धूप और गूगल को जलाने से भी नेगेटिव एनर्जी घर से बाहर निकलती है।

The post Vastu Tips to Get Rid of Nightmares: डरावने सपनों से बचने के लिए वास्तु उपाय appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/vastu-tips-to-get-rid-of-nightmares/feed/ 1
Vastu Tips for Money Plant: मनी प्लांट लगाने से पहले जानें ये बातें, होगा लक्ष्मी का वास https://hrelate.com/astrology/vastu-tips-for-money-plant-in-hindi/ https://hrelate.com/astrology/vastu-tips-for-money-plant-in-hindi/#respond Tue, 17 Oct 2017 10:52:59 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16568 घरों में पेड़ पौधे लगाने से आपको इसे देखकर अच्छा तो लगता ही है साथ ही इससे आपके घरों में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह भी होता है। वैसे तो घरो में कई तरह के...

The post Vastu Tips for Money Plant: मनी प्लांट लगाने से पहले जानें ये बातें, होगा लक्ष्मी का वास appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
घरों में पेड़ पौधे लगाने से आपको इसे देखकर अच्छा तो लगता ही है साथ ही इससे आपके घरों में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह भी होता है।

वैसे तो घरो में कई तरह के पौधे लगाए जाते है, लेकिन आपको मनी प्लांट का पौधा ज्यादातर देखने को मिलेगा।आपको बतादे की मनी प्लांट को लगाने से घर में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है।

कहा जाता है की इस प्लांट को घर या ऑफ़िस मे रखने से किसी भी व्यक्ति को पैसे की कमी नहीं होती है। इन्ही वजह से कई लोग अपने घरों या ऑफ़िस में इस प्लांट को लगाते है।

परन्तु बहुत कम लोगों को ही इस प्लांट का फायदा मिलता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस पौधे को केवल लगाना ही काफी नहीं है, आप इसे किस तरह लगा रहे है, यह भी मायने रखता है।क्योंकि यदि इसे गलत तरीके से लगाया जाये तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।आइये आज के लेख में विस्तार से जाने Vastu Tips for Money Plant in Hindi.

Vastu Tips for Money Plant: जानिए मनी प्लांट को लगाने से जुडी कुछ बातें

Vastu Tips for Money Plant

क्या है मनी प्लांट की दिशा के पीछे का कारण

घर या ऑफ़िस में ईशान कोण दिशा को भगवान गुरु बृहस्पति प्रतिनिधित्व करते है। वही दूसरी ओर दक्षिण दिशा के देवता भगवान गजानन है और शुक्र गृह को इस दिशा का प्रतिनिधि माना जाता है। भगवान बृहस्पति और शुक्र इन दोनों के बीच दुश्मनी है। इसलिए कहा गया है कि घर या ऑफ़िस में मनी प्लांट को अग्निकोण दिशा में ही लगाना चाहिए। इसको इस दिशा में लगाने से इसका सही फल मिलता है।

कैसे मिलता है मनी प्लांट से फायदा

  • जब यह पौधा बढ़ता है तो इस पौधे के साथ साथ उसके बेल का भी बढ़ना हर जगह के लिए फायदा होता है।
  • जब भी आप अपने घरों या ऑफ़िस में मनी प्लांट को लगाते है। तो इस प्लांट को अग्निकोण की दिशा में ही लगाए।
  • जब भी इसे लगाए इस बात का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए कि इसे दरवाज़े से बांध कर हमेशा ऊपर की ओर ले जाए, कभी भी इस पौधे को ज़मीन के नीचे न लटकने दे।
  • हरा रंग बुध का कारक होता है इसलिए जब भी आप लोग इस पौधे को लगाते है तो बुधवार के दिन लगाए। इससे आपको इसका बहुत ही फायदा मिलेगा।
  • इस पौधे को अपने घरों या ऑफ़िस में लगाते वक्त इस बात का भी ध्यान रखे कि यह पौधा बाउंड्री वॉल के अंदर ही रहे।
  • यदि मनी प्लांट मुरझा गया हो तो उस प्लांट को जल्द ही बदल दे। या फिर उसमें सफ़ेद पत्तिया आ रही हो तो उन पत्तियों को जल्द से काट देना ही उचित होगा।
  • Vastu Tips for Wealth के लिए मनी प्लांट का पौधा घर के अंदर लगाना चाहिए।

कब होता है मनी प्लांट से नुकसान

  • इस पौधे को ईशान कोण और उत्तर पूर्व कोण में लगाने से धन में हानि होना शुरू हो जाता है।
  • इसे गलत जगह पर लगाने से पति पत्नी के बीच मन मुटाव भी होने लगता है।

मनी प्लांट को मुरझाने से बचाने के लिए

मनी प्लांट के पौधे को Money Tree Plant भी माना जाता है। इस में लक्ष्मी का वास समझा जाता है। मान्यता यह हैकि अगर घर में मनी प्लांट हो तो घर पर धन की वर्षा होती है। पौधा जितना हराभरा होता है उतनी तेज़ी से धन-धान्य प्राप्त होता है। अगर पौधा मुर्झाया हुआ है या बढ़ नहीं रहा हो तो इसकी अच्छी तरह देखभाल करे वरना इसे घर से हटा दे क्योंकि इसके जितने फायदे होते है उतने ही मुरझाने से नुकसान भी होते है। इसीलिए नीचे पढ़े की कैसे मनी प्लांटके पौधे को स्वस्थ रख सकते है।

पानी में लगाए

  • सबसे अच्छा होगा की आप मनी प्लांट पहले पानी में लगाए।
  • इसके लिए मनी प्लांट को किसी बॉटल में लगा दें।
  • जब धीरे धीरे इसकी जड़े निकलने लगे तो फिर इसे किसी गमले में लगा दें।
  • इससे मनी प्लांट का पौधा जल्दी बढ़ेगा।

पानी की मात्रा का ध्यान रखें

  • पौधे को हरा बनाये रखने के लिए उसमे ज्यादा पानी डालना भी ठीक नहीं होता है।
  • मनी प्लांट के पौधे में पानी रखे जितनी जरूरत हो बस उतना ही पानी डाले।
  • मनी प्लांट को बढ़ने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है।
  • हमेशा मौसम के हिसाब से मनी प्लांट के पौधे में पानी डालें।
  • Vastu Tips for Money के लिए इस पौधे को कभी मुरझाने न दें।

हल्की धुप जरुरी

  • मनी प्लांट को बढ़ने के लिए धुप भी जरुरी होती है।
  • लेकिन इसका मतलब ये नहीं की बहुत तेज़ धुप में इसे रखें।
  • मनी प्लांट के पौधे को स्वस्थ रखने के लिए हल्की धुप की आवश्यकता होती है।
  • अगर मनी प्लांट को खुली खिड़की में रखा जाए तो वह सूरज की ओर ग्रो करता हुआ नज़र आएगा।
  • इसलिए मनी प्लांट के पौधे को रोज़ धुप में ना रखे।
  • एक एक दिन छोड़ कर धुप में रखें।

खाद डालना जरुरी

  • जब मनी प्लांट के पौधे में थोड़ी जड़ आ जाती है तो उसे गमले में लगाते वक़्त खाद जरूर डालें।
  • मनी प्लांट के पौधे में किसी भी प्रकार की खाद का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • खाद का इस्तेमाल जरुरी होता है क्योंकि यह पौधे को बढ़ने में मदद करता है।
  • समय समय पर खाद डालते रहें।

पौधे को बांधे जरूर

  • जैसा की सभी लोग जानते है कि मनी प्लांट का पौधा बेल रूप में बढ़ता है।
  • साथ ही इसको ज़मीन पर फैलने नहीं देना चाहिए यह वास्तु के हिसाब से अच्छा नहीं माना जाता है।
  • इसके लिए इसकी बेल को बांधे और रस्सी से बंधे होने की वजह से यह उसके सहारे बढ़ने लगती है।
  • ध्यान रहे कि जब मनी प्लांट का पौधा थोड़ा ज्यादा बड़ा हो जाए तब ही उसे बांधे।
  • मनी प्लांट के पौधे को जल्दी बढ़ाने के लिए किसी लकड़ी के सहारे इसके तने को बांध दें।

कटाई जरुरी

  • समय समय पर मनी प्लांट के पौधे के सफ़ेद और मुरझाए पत्तो को कांटे।
  • सफेद पत्ते को वास्तु के हिसाब से अच्छा नहीं माना जाता है।
  • समय समय पर सही कटाई करने से भी पौधा जल्द ही बढ़ता है।

मनी प्लांट का पौधा लगाते समय इन बातों का रखे ध्यान

  • पौधे को अगर पानी में लगा रहे है तो हर हफ्ते पौधे के पानी को बदलें।
  • ज़मीन पर इसकी बेल ना फैले इस बात का ख्याल रखें।

यहाँ हमने आपको बताया कि मनी प्लांट का पौधा Vastu Tips for Money के हिसाब से बहुत अच्छा माना जाता है इसी के साथ इसके विपरीत प्रभाव से बचने के लिए मनी प्लांट की किस तरह से देखभाल करनी चाहिए। मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना चाहिए यह आपके घर को आकर्षक बनाने के साथ साथ घर में पॉसिटिविटी भी बढ़ाता है। मनी प्लांट का पौधा घर में सुख शांति के साथ घर को समृद्ध भी बनता है। Vastu Shastra Tips for Money अगर कभी यह पौधा मुर्झाने लगे तो इसके मुर्झाए पत्तो को कटवा देना चाहिए।

The post Vastu Tips for Money Plant: मनी प्लांट लगाने से पहले जानें ये बातें, होगा लक्ष्मी का वास appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/vastu-tips-for-money-plant-in-hindi/feed/ 0
Vastu tips for Success in Business: व्यवसाय में तरक्की चाहिए तो अपनाएं ये उपाय https://hrelate.com/astrology/vastu-tips-for-success-in-business/ https://hrelate.com/astrology/vastu-tips-for-success-in-business/#comments Wed, 27 Sep 2017 12:45:44 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16497 जब भी कोई किसी प्रकार का बिज़नेस स्टार्ट करता है तो हर किसी की यही उम्मीद होती है कि उसका बिज़नेस खूब चले और दिन रात तरक्की करे। मगर कई लोगो का यह सपना...

The post Vastu tips for Success in Business: व्यवसाय में तरक्की चाहिए तो अपनाएं ये उपाय appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
जब भी कोई किसी प्रकार का बिज़नेस स्टार्ट करता है तो हर किसी की यही उम्मीद होती है कि उसका बिज़नेस खूब चले और दिन रात तरक्की करे। मगर कई लोगो का यह सपना पूरा नहीं होता है।

आपका बिज़नेस ठीक से चल नहीं पा रहा है इसके पीछे कई कारण हो सकते है| कई बार तो वास्तु दोष के चलते भी आपके बिज़नेस की तरक्की में रुकावट पैदा होने लगती है|

वास्तु शास्त्र में इसके उपाए बताए गए है। जिसको करने से आपको अपने बिज़नेस में तरक्की मिल सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी बिज़नेस में तरक्की के लिए कौन से रंग का उपयोग आपको करना चाहिए यह भी मायने रखता है|

आज के लेख में हम आपको Vastu Tips for Success in Business बता रहे है| इन उपाय को करके आप भी अपने बिजनेस में तरक्की और सफलता पा सकते है|

Vastu Tips for Success in Business: व्यवसाय में तरक्की के लिए वास्तु शास्त्र

Vastu Tips for Success in Business.jpg

ईशान कोण को बनाये पूजा का स्थान

  • व्यवसाय करने वाले लोगों को अपनी दुकान के ईशान कोण को खाली रखना चाहिए। क्योंकि इस जगह पर भगवान का निवास होता है।
  • इस जगह पर पानी की व्यवस्था के साथ ही इस जगह को पूजा का स्थान भी बना सकते है।
  • ईशान कोण को साफ सुथरा और स्वच्छ रखने से ग्राहक आपकी दुकान के और आकर्षित होते है|

न करे यहाँ जुते चप्पल रखने की गलती

  • गलती से भी ईशान कोण में जूते चप्पल या फिर कोई भी भारी सामान ना रखे|
  • यदि पहले से रखा हो तो उन सब को इस जगह से हटा दे, क्योंकि इससे आप लोगों को भारी नुकसान का सामान करना पढ़ सकता है।

स्विच बोर्ड हो पूर्व दक्षिण दिशा में

  • जब भी आप लोग अपनी दुकान का निर्माण करवाते है तो बिजली का मीटर, स्विच बोर्ड और इनवर्टर इन सब चीज़ को पूर्व दक्षिण दिशा में रखें, यह आपके लिए बहुत ही बेहतर होगा।
  • सीढ़ियां ईशान कोण के अतिरिक्त किसी भी दिशा में रख सकते हैं।

सामान रखने का तरीका

  • यदि आप बिज़नेस कर रहे है तो अपने दुकान के सामान को उत्तर दिशा में रखे|
  • यदि आप कुछ सामान को लंबे समय के लिए रख रहे है तो उसे दक्षिण दिशा में रखे|
  • या फिर आपको अपना स्टॉक जल्द ही निकलना हो तो उसके लिए उत्तर पश्चिम दिशा बहुत ही उत्तम है।

इस तरह बैठने से मिलेगी तरक्की

  • आप सभी लोग अपनी दुकान में बैठक का स्थान दक्षिण पश्चिम या दक्षिण दिशा की ओर करे।
  • याद रखे कि आप लोगो का मुख पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए, ऐसा करने से आपको अपने बिज़नेस में तरक्की मिलती है।

यदि हो ज्वैलरी की दुकान

  • जिन लोगो की ज्वैलरी की दुकान है वे लोग अपने बैडरूम में चांदी से बना मोरपंख टांग दे|
  • या फिर अपने दुकान में गुलाबी, सफ़ेद और आसमानी, इन कलर को लगवाए|
  • इसको करने से आपको लाभ होगा साथ ही धन में भी वृद्धि होना चालू हो जाएगा।

दुकान में गाय और बछड़े की मूर्ति

  • यदि आपके पास किराना की दुकान है तो आपको अपने दुकान में हल्का गुलाबी, आसमानी और सफेद रंग करवाना बहुत ही शुभ रहेगा।
  • जिन लोगों के पास होटल, रेस्टोरेंट का बिज़नेस है। उन लोगों को अपने दुकान में गाय और बछड़े की मूर्ति रखना चाहिए।
  • ऐसा करने से आपको अपने बिज़नेस में तरक्की मिलना चालू हो जाएगा।

स्टेशनरी व कपडे बेह्चने वाले करवाए यह रंग

  • जिन लोगों की लाइब्रेरी या स्टेशनरी की दुकान है उन लोगों को अपनी दुकान में पीला, आसमानी और गुलाबी कलर से पेंट करवाना चाहिए। ऐसा करने से आप को अपने बिज़नेस में फायदा मिलना चालू हो जाएगा।
  • जिन लोगों की रेडीमेड कपडे या फिर वस्त्रों की दुकान है। उन लोगों को अपनी दुकानों में हरा, हल्का पीला या आसमानी रंग का पेंट करवाना चाहिए।

चिकित्सा से सम्बंधित बिज़नेस

  • जो व्यक्ति मेडिकल, क्लिनिक या फिर चिकित्सा से सम्बंधित बिज़नेस करते है उन लोगों को अपने दुकान में गुलाबी, आसमानी और हरे रंग का पेंट करवाना चाहिए।

The post Vastu tips for Success in Business: व्यवसाय में तरक्की चाहिए तो अपनाएं ये उपाय appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/vastu-tips-for-success-in-business/feed/ 1
Fish Aquarium Vastu: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें फिश टैंक https://hrelate.com/astrology/fish-aquarium-vastu/ https://hrelate.com/astrology/fish-aquarium-vastu/#respond Fri, 07 Jul 2017 06:36:48 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16291 आज हर घर में एक्वेरियम बहुत आसानी से देखा जा सकता है। यह घर की शोभा को बढ़ाता है ही साथ ही इसमें तैरने वाली रंग बिरंगी छोटी छोटी मछलियां मन को आनंदित कर...

The post Fish Aquarium Vastu: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें फिश टैंक appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
आज हर घर में एक्वेरियम बहुत आसानी से देखा जा सकता है। यह घर की शोभा को बढ़ाता है ही साथ ही इसमें तैरने वाली रंग बिरंगी छोटी छोटी मछलियां मन को आनंदित कर देती है। यह घर के इंटीरियर का हिस्सा तो है साथ ही इससे वास्तु शास्त्र का भी प्रभाव होता है।

अगर इसे सही दिशा में रखा जाये तो घर के सजावट के साथ साथ घर के वातावरण में चार चाँद लग जाते है। आज कल तो एक्वेरियम भी कई प्रकार और स्टाइल के आने लगे है। जिसे आप कहीं पर भी अपनी आवश्यकता और जगह के हिसाब से रख सकते है। इसके अलावा आज कल तो एक्वेरियम लगाने की कई नयी टेक्निक आ गयी है जो काफी इम्प्रेसिव लगती है।

यहाँ हम आपको बता रहे है कि एक़्वेरियम को घर में कैसे रखना चाहिए और कहाँ पर रखना चाहिए ताकि यह आपके घर की शोभा भी बढ़ाये और साथ ही घर की खुशहाली और तरक्की में सहायता भी करे। आइये जानते है Fish Aquarium Vastu.

Fish Aquarium Vastu: वास्तु के हिसाब से इन बातों का रखें ध्यान

Fish Aquarium Vastu

  • एक़्वेरियम को घर के दक्षिण पूर्वी भाग में रखना बहुत ही शुभ माना गया है। धन में वृद्धि करने और घर में संपन्नता के लिए यह दिशा काफी शुभ मानी गयी है।
  • घर के उत्तरी या पूर्वी भाग में एक्वेरियम रखने से कॅरियर में सफलता मिलती है और खुशहाली आती है, क्योंकि घर का उत्तरी भाग कॅरियर का प्रतिनिधित्व करता है तथा पूर्वी भाग खुशहाली को दर्शाता है।
  • ध्यान रखें कि एक्वेरियम को ऐसे स्थान पर ना रखें जहाँ पर खाना बनता हो या जहां पर विश्राम किया जाता हो। इसके अलावा कभी भी घर के मध्य में एक्वेरियम को स्थापित नहीं करना चाहिए।
  • आपके घर में जो भी मछली घर हो, उसमें नौ मछलियां रखनी चाहिए।
  • एक से दूसरी जगह पर मछलियों को बार-बार नहीं रखना चाहिए और उन्हे सिर्फ एक ही व्यक्ति के द्वारा भोजन देना चाहिए।
  • Fish Aquarium का घर में होना शुभ शगुन होता है, क्योंकि मछलियां घर को बुरी नज़र से दूर रखती हैं।
  • ऐसी मान्यता है कि अगर आपके द्वारा पाली गई मछलियां प्राकृतिक मृत्यु द्वारा मरती हैं तो आपके घर या ऑफिस की भी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक, फिश टैंक में बहुत सारा पानी भरा जाता है, जो भर सही तरीके से बैलेंस करता है। भर को बैलेंस करने के लिए एक्वेरियम को घर के हॉल या वरांडे के साउथ वेस्ट कोने में रखना चाहिए। ताकि घर में आने वाला हर व्यक्ति उसे देख सके।
  • उस घर और कार्यालय में काफी ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जहां मछलियों का पालन किया जाता है।
  • जब कभी आप चिंतित होते है या थके हुए हो तो इन मछलियों को देखने से दिमाग को आराम मिलता है।
  • मछलियों को दाना देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार उत्पन्न होता है।
  • एक्वेरियम को सदैव साफ सुथरा रहना चाहिए, समय समय पर एक्वेरियम का पानी बदलते रहना चाहिए।
  • रात में कमरे की बत्ती बन्द करने के बाद भी एक्वेरियम की लाईट जलती रहनी चाहिए। इसके जलते रहने से घर में किसी तरह बुरी रूह या गलत ताकते प्रवेश नहीं कर सकती है।
  • एक्वेरियम में मछलियों का चुनाव करते समय सुनरही मछली और कम से कम एक काली मछली अवश्य रखनी चाहिए। एक गोल्ड फिश को भी बेस्ट माना जाता है।
  • प्राकृतिक रौशनी के नीचे एक्युरियम रखने से तनाव कम होता है। इसके अंदर बहने वाले पानी की आवाज से पॉजिटिव एनर्जी उत्पन्न होती है।
  • इसके अलावा चीनी फेंग सुई के अनुसार, मछलियों को घर में रखने से ची नमक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो धन को बढ़ाती है और हमें स्वस्थ रखती है।

The post Fish Aquarium Vastu: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें फिश टैंक appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/fish-aquarium-vastu/feed/ 0
हमेशा घर में रखे यह पांच चीजें, बनी रहेगी सुख समृद्धि और खुशहाली https://hrelate.com/astrology/vastu-shastra-for-house/ https://hrelate.com/astrology/vastu-shastra-for-house/#respond Tue, 04 Jul 2017 12:46:58 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16235 अपने घर में सुख समृद्धि और खुशहाली बढ़ाने के लिए आप लोग बहुत से उपाय करते होंगे। जैसे की घर में पूजा पाठ से लेकर टोटके भी आज़माते होंगे, ताकि आपके घर में किसी...

The post हमेशा घर में रखे यह पांच चीजें, बनी रहेगी सुख समृद्धि और खुशहाली appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
अपने घर में सुख समृद्धि और खुशहाली बढ़ाने के लिए आप लोग बहुत से उपाय करते होंगे। जैसे की घर में पूजा पाठ से लेकर टोटके भी आज़माते होंगे, ताकि आपके घर में किसी भी प्रकार की कोई बाधा या फिर किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

आज हम आपको कुछ ऐसी 5 चीज़ो के बारे में बताने जा रहे है। जो आपके घर में खुशहाली को बढ़ाने का काम करेंगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन 5 सामान्य चीजों को अपने घरों में रख आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते है। आइये जानते Vastu Shastra for House.

Vastu Shastra for House: घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए

Vastu Shastra for House

वीणा

यह तो आप भी जानते है कि वीणा एक वाद्य यंत्र है। जिसे माँ सरस्वती का यन्त्र माना जाता है। सरस्वती जी बुद्धि और शिक्षा की देवी है। अगर वीणा को आप लोग अपने घर पर रखते है, तो माँ सरस्वती की कृपा से आपके परिवार में खुशहाली बढ़ेगी और आपके बच्चो की बुद्धि का विकास होगा। सरस्वती जी के इस यन्त्र को घर में रखने से कठिन समय में धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए प्रेरणा मिलती है।

घी

घी का सेवन हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करता है। शरीर को स्वस्थ रखने के अलावा घी को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। यह घर के वास्तु दोष को कम करने में मददगार भी साबित होता है। घर में देवी देवताओ की पूजा के लिए घी के दीपक को जलने से हमारे आसपास का वातावरण शांत रखता है। पूजा-पाठ में घी का विशेष महत्व होता है, इसलिए घर में हमेशा घी को रखना चाहिए। घी से भरे हुए दीपक को जलाने पर उसमें से उत्पन्न प्रकाश से पुरे घर में पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ती हैं।

चंदन

चन्दन को पवित्र माना जाता है। चन्दन की मनमोहक महक से घर के वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का खत्म होता है। चन्दन के उपयोग से घर में कलह नहीं होती है और वातावरण शांत रहता है। चन्दन का उपयोग भगवान की पूजा में भी करना चाहिए। इसके साथ ही चन्दन का तिलक लगाने से हमारा मन और दिमाग दोनों शांत बने रहते है।

शहद

शहद को घर पर रखने से निहित वास्तु दोष में शांति मिलती है। और वास्तु दोष का प्रभाव कम होता है। शहद का उपयोग पूजा के विधि विधान में भी किया जाता है। शहद को देवी देवताओ को भी अर्पित करने से उनकी कृपा बढ़ती है। इसके साथ ही सफलता भी प्राप्त होती है। आप अपने घर में नित नियम से पूजा करते है, तो उसमें शहद को अवश्य शामिल करें और भगवान को इसका भोग भी लगाया करें।

पानी

घरो में हमेशा साफ और स्वच्छ जल भरना चाहिए। घर के किसी भी हिस्से में गंदे पानी को जाम नहीं होने दें, क्योंकि घर में गन्दा पानी इक्कठा होने से घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा मिलता है। जिस कारण घर में अशांति का माहौल पैदा हो जाता है। इसके अलावा घर पर जब भी कोई मेहमान आये, तो आपको उन्हें सबसे पहले ठंडा जल जरूर देना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में मौजूद दोष दूर हो जाते है।

The post हमेशा घर में रखे यह पांच चीजें, बनी रहेगी सुख समृद्धि और खुशहाली appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/vastu-shastra-for-house/feed/ 0