elaichi ke totke – Hrelate Astrology https://hrelate.com/astrology Wed, 20 Sep 2017 12:16:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.3.21 Elaichi Ke Totke – शादी से लेकर ऑफिस में प्रमोशन तक हर समस्या हल https://hrelate.com/astrology/elaichi-ke-totke/ https://hrelate.com/astrology/elaichi-ke-totke/#comments Tue, 19 Sep 2017 12:59:05 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16473 हर भारतीय घरो में इलायची मिल ही जाती है। इसका स्वाद बहुत ही अलग होता है और इसे खाने से हमारा माउथ फ्रेश भी हो जाता है।  इसलिए इलायची सब लोगों को पसंद आ...

The post Elaichi Ke Totke – शादी से लेकर ऑफिस में प्रमोशन तक हर समस्या हल appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
हर भारतीय घरो में इलायची मिल ही जाती है। इसका स्वाद बहुत ही अलग होता है और इसे खाने से हमारा माउथ फ्रेश भी हो जाता है।  इसलिए इलायची सब लोगों को पसंद आ ही जाती है।

इलायची का प्रयोग भारत देश में प्राचीनकाल से चला आ रहा है। इलायची का प्रयोग हम पूजा पाठ में, मसाला में या फिर किसी भी त्यौहार में मिठाई बन रही है तो उसमे भी करते है|

यदि चाय बनाते वक्त उसमे इलाइची डाल दी जाये तो चाय बहुत टेस्टी लगती है| लेकिन क्या आप लोग जानते है कि इलायची प्रयोग जिस तरह हेल्थ संबंधी चीज़ो में किया जाता है उसी तरह इसका प्रयोग काले जादू और टोटको में भी किया जाता है।

काले जादू और टोटके में इसका असर बहुत ही प्रभावी होता है। जैसे दोस्तों में वासना लाने के लिए, प्रेम संबंध के लिए, शिक्षा में सफलता के लिए आदि| आइए जानते है Elaichi Ke Totke किस प्रकार किए जाते है|

Elaichi Ke Totke – जानिए इलायची के प्रभावी टोटके

Elaichi Ke Totke

शुक्र के उपाय के लिए

जिन लोगों का शुक्र कमजोर या ख़राब होता है। तो उन लोगों को इलायची के टोटके करना बहुत ही उचित रहेगा। इसके लिए एक लौटे में जल लेकर उसमें 2 इलायची को डाल दे। फिर पानी को उबलने दे जब तक यह पानी आधा नहीं हो जाता।

इस पानी को आप अपने नहाने के पानी में मिलाकर स्नान कर ले। नहाते वक्त स्वछता और पवित्रता का ध्यान रखना भी जरुरी है।

नहाते समय शुक्र के निम्न श्लोक का पाठ करें

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा

इस शुक्र के उपाय से आपके सभी प्रकार के रोग और शोक का अंत हो जाएगा।

शिक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए

जिन छात्र-छात्रों को अपनी शिक्षा में सफलता प्राप्त करना है उन लोगों को इलायची का यह उपाय करना चाहिए।

गुरुवार के दिन भगवान सूर्य नारायण के अस्त होने के ठीक आधा घंटे पहले बड़ के पत्ते पर 5 प्रकार की अलग अलग मिठाई और 2 छोटी इलायची को पीपल के पेड़ के नीचे पूरे श्रद्धा भाव के साथ रख दे और अपनी शिक्षा के लिए भगवान पीपल से कामना करें।

इस उपाय को करने के बाद घर आते समय आप पीछे मुड़कर न देखे। इस टोटके को आप लोग बिना किसी रुकावट के लगातार तीन गुरुवार तक करे।

यदि आप उपरोक्त उपाय नहीं कर सकते है तो यह उपाय भी आजमा सकते है। एक छोटी सी इलायची को दूध में उबालकर किसी गरीब व्यक्ति को लगातार सात सोमवार पीला दे, इससे भी आपका काम हो जायेगा|

विवाह जल्दी होने के लिए 

जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है उन लोगों को इलाइची के इस टोटके का प्रयोग करना चाहिए। इस टोटके को शुल्क पक्ष के पहले गुरुवार को मंदिर में जा कर करना होता है।

गुरुवार के दिन दो हरी इलाइची, 5 प्रकार की मिठाई, घी का एक दीपक और जल के साथ भगवान को अर्पित कर। इस उपाय को जब कोई महिला कर रही हो तो उसको तो यह गुरुवार के दिन ही करना है किन्तु यदि कोई पुरुष इस उपाय को कर रहा है तो उसे इसे शुक्रवार के दिन करना चाहिए|

दरिद्रता दूर करने के लिए

जिन लोगों के अपनी दरिद्रता दूर करना है उन लोगों को किसी भी दरिद्र, असहाय व्यक्ति को एक रुपए का सिक्के देकर उसे हरी इलायची खिला देना चाहिए।

इस उपाय को करने के लिए जब कभी भी आपको मौका मिले इसे कर लेना चाहिए। अगर आप लोग यह टोटका नहीं कर पाते है तो इस उपाय की जगह अपने पर्स में 5 इलायची को जरूर रखे। इस उपाय को करने से आप लोग धनवान जरूर बन जाएगे

सुंदर बीबी पाने के लिए

यदि आप सुन्दर बीबी की तलाश में है तो आपको इलायची के टोटके को करना आना चाहिए। इस टोटके के अनुसार आप हर गुरुवार को सुबह के वक्त किसी भी गरीब को 5 इलायची और पीले वस्त्र दान में दे दे। इस उपाय को कम से कम 5 गुरुवार तक निरंतर रूप से जरूर करे। इस टोटके से आप लोगों को अपनी मनचाही वधु मिल जाएगी।

कार्य की सफलता हेतु

यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले से बाहर जा रहे हैं तो प्रात:काल तीन इलायची दाएं हाथ की मुट्ठी में रख कर और श्रीं श्रीं बोलें और अपनी मुट्ठी को खोल दे। फिर उसके बाद इस इलायची को खाने के बाद ही बाहर जाए।

सैलरी या प्रमोशन के लिए

जो लोग अपने जॉब में प्रमोशन या फिर सैलरी को लेकर बहुत ही चिंतित है और सोचते है कि इतनी मेहनत के बावजूद भी आपको अपनी पसंद की सैलरी या प्रमोशन क्यों नहीं मिल रहा है?

इस सवाल को अपनी जिंदगी से दूर करने के लिए हर रात हरे रंग के कपड़े में एक इलायची को बांधकर उसको अपने तकिए के नीचे रखकर सो जाएं। प्रात: काल में उठकर इस इलायची को घर के किसी भी बाहरी इंसान को दे दे।

The post Elaichi Ke Totke – शादी से लेकर ऑफिस में प्रमोशन तक हर समस्या हल appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/elaichi-ke-totke/feed/ 1