Fish Aquarium Vastu – Hrelate Astrology https://hrelate.com/astrology Fri, 07 Jul 2017 06:37:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.3.21 Fish Aquarium Vastu: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें फिश टैंक https://hrelate.com/astrology/fish-aquarium-vastu/ https://hrelate.com/astrology/fish-aquarium-vastu/#respond Fri, 07 Jul 2017 06:36:48 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16291 आज हर घर में एक्वेरियम बहुत आसानी से देखा जा सकता है। यह घर की शोभा को बढ़ाता है ही साथ ही इसमें तैरने वाली रंग बिरंगी छोटी छोटी मछलियां मन को आनंदित कर...

The post Fish Aquarium Vastu: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें फिश टैंक appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
आज हर घर में एक्वेरियम बहुत आसानी से देखा जा सकता है। यह घर की शोभा को बढ़ाता है ही साथ ही इसमें तैरने वाली रंग बिरंगी छोटी छोटी मछलियां मन को आनंदित कर देती है। यह घर के इंटीरियर का हिस्सा तो है साथ ही इससे वास्तु शास्त्र का भी प्रभाव होता है।

अगर इसे सही दिशा में रखा जाये तो घर के सजावट के साथ साथ घर के वातावरण में चार चाँद लग जाते है। आज कल तो एक्वेरियम भी कई प्रकार और स्टाइल के आने लगे है। जिसे आप कहीं पर भी अपनी आवश्यकता और जगह के हिसाब से रख सकते है। इसके अलावा आज कल तो एक्वेरियम लगाने की कई नयी टेक्निक आ गयी है जो काफी इम्प्रेसिव लगती है।

यहाँ हम आपको बता रहे है कि एक़्वेरियम को घर में कैसे रखना चाहिए और कहाँ पर रखना चाहिए ताकि यह आपके घर की शोभा भी बढ़ाये और साथ ही घर की खुशहाली और तरक्की में सहायता भी करे। आइये जानते है Fish Aquarium Vastu.

Fish Aquarium Vastu: वास्तु के हिसाब से इन बातों का रखें ध्यान

Fish Aquarium Vastu

  • एक़्वेरियम को घर के दक्षिण पूर्वी भाग में रखना बहुत ही शुभ माना गया है। धन में वृद्धि करने और घर में संपन्नता के लिए यह दिशा काफी शुभ मानी गयी है।
  • घर के उत्तरी या पूर्वी भाग में एक्वेरियम रखने से कॅरियर में सफलता मिलती है और खुशहाली आती है, क्योंकि घर का उत्तरी भाग कॅरियर का प्रतिनिधित्व करता है तथा पूर्वी भाग खुशहाली को दर्शाता है।
  • ध्यान रखें कि एक्वेरियम को ऐसे स्थान पर ना रखें जहाँ पर खाना बनता हो या जहां पर विश्राम किया जाता हो। इसके अलावा कभी भी घर के मध्य में एक्वेरियम को स्थापित नहीं करना चाहिए।
  • आपके घर में जो भी मछली घर हो, उसमें नौ मछलियां रखनी चाहिए।
  • एक से दूसरी जगह पर मछलियों को बार-बार नहीं रखना चाहिए और उन्हे सिर्फ एक ही व्यक्ति के द्वारा भोजन देना चाहिए।
  • Fish Aquarium का घर में होना शुभ शगुन होता है, क्योंकि मछलियां घर को बुरी नज़र से दूर रखती हैं।
  • ऐसी मान्यता है कि अगर आपके द्वारा पाली गई मछलियां प्राकृतिक मृत्यु द्वारा मरती हैं तो आपके घर या ऑफिस की भी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक, फिश टैंक में बहुत सारा पानी भरा जाता है, जो भर सही तरीके से बैलेंस करता है। भर को बैलेंस करने के लिए एक्वेरियम को घर के हॉल या वरांडे के साउथ वेस्ट कोने में रखना चाहिए। ताकि घर में आने वाला हर व्यक्ति उसे देख सके।
  • उस घर और कार्यालय में काफी ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जहां मछलियों का पालन किया जाता है।
  • जब कभी आप चिंतित होते है या थके हुए हो तो इन मछलियों को देखने से दिमाग को आराम मिलता है।
  • मछलियों को दाना देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार उत्पन्न होता है।
  • एक्वेरियम को सदैव साफ सुथरा रहना चाहिए, समय समय पर एक्वेरियम का पानी बदलते रहना चाहिए।
  • रात में कमरे की बत्ती बन्द करने के बाद भी एक्वेरियम की लाईट जलती रहनी चाहिए। इसके जलते रहने से घर में किसी तरह बुरी रूह या गलत ताकते प्रवेश नहीं कर सकती है।
  • एक्वेरियम में मछलियों का चुनाव करते समय सुनरही मछली और कम से कम एक काली मछली अवश्य रखनी चाहिए। एक गोल्ड फिश को भी बेस्ट माना जाता है।
  • प्राकृतिक रौशनी के नीचे एक्युरियम रखने से तनाव कम होता है। इसके अंदर बहने वाले पानी की आवाज से पॉजिटिव एनर्जी उत्पन्न होती है।
  • इसके अलावा चीनी फेंग सुई के अनुसार, मछलियों को घर में रखने से ची नमक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो धन को बढ़ाती है और हमें स्वस्थ रखती है।

The post Fish Aquarium Vastu: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें फिश टैंक appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/fish-aquarium-vastu/feed/ 0