mole on forehead – Hrelate Astrology https://hrelate.com/astrology Tue, 04 Jul 2017 10:34:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.3.20 क्या आपके शरीर पर भी है तिल, तो जानिए क्या है इनका रहस्य https://hrelate.com/astrology/moles-on-body-meaning/ https://hrelate.com/astrology/moles-on-body-meaning/#respond Tue, 04 Jul 2017 10:13:16 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16229 शरीर पर तिल का होना आपकी सुंदरता को ही नहीं बल्कि आपके भविष्य में होने वाली घटनाओं को भी सूचित करता है। आपके शरीर में अलग अलग अंग पर तिल का होना, उनके अनेक...

The post क्या आपके शरीर पर भी है तिल, तो जानिए क्या है इनका रहस्य appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
शरीर पर तिल का होना आपकी सुंदरता को ही नहीं बल्कि आपके भविष्य में होने वाली घटनाओं को भी सूचित करता है। आपके शरीर में अलग अलग अंग पर तिल का होना, उनके अनेक रंग और आकृति से आप भविष्य का लगाया जा सकता है। जैसे आदमियों के शरीर पर दाहिनी ओर तिल होना शुभ होता है। वहीं महिलाओं के बायीं तरफ तिल होने पर शुभ और लाभकारी होता है। यहाँ हम आपको बताने जा रहे है Moles on Body Meaning.

Moles on Body Meaning: जानिए शरीर पर होने वाले तिल का अर्थ और महत्व

Moles on Body Meaning

माथे पर तिल: जिन लोगों के माथे के बीचों बीच तिल (Mole on Face) होता है। वे लोग साफ दिल से प्यार करने वाले होते है। माथे के दायें तरफ तिल होना बुद्धिमत्ता को दर्शाता है। वहीं जिन लोगों के माथे पर बायीं तरफ तिल होता है, वो लोग फिजूलखर्ची करने वाले होते है। इसके अलावा दायें माथे पर तिल होने वाले व्यक्ति धन वृद्धिकारक संकेत दर्शाता है। वहीं बायीं तरफ वाले व्यक्ति का जीवन घोर निराशात्मक होता है।

भौहों पर तिल: जिन लोगों की दोनों आँखों की भौहों पर तिल होता है। वे लोग अक्सर यात्रा करते रहते है। आंख के दाये ओर तिल होने पर जीवन सुखमय और बाएं आंख पर तिल होना दांपत्य जीवन के लिए दुखमय होता है।

पलकों पर तिल: आँखों की पलकों पर तिल होने पर व्यक्ति के स्वभाव में भावुकता होता है। परन्तु दायें आँख की पालक पर तिल वाला व्यक्ति बाएं पलक पर तिल वाले व्यक्ति की अपेक्षा ज्यादा भावुक होता है।

कान पर तिल: कान पर तिल होना उस व्यक्ति के लंबी आयू के होने का संकेत देता है।

नाक पर तिल: यदि Mole on Nose हो तो वह व्यक्ति संपन्न और सुखी होता है। यही तिल महिलाओं के नाक पर हो तो उनके भाग्यवान होने का संकेत देता है।

गाल पर तिल: गाल पर तिल होना शुभ फल माना जाता है। बाएं गाल पर काला तिल व्यक्ति को निर्धन और दाएं गाल पर काला तिल होने पर धनी बनाता है।

ठोड़ी पर तिल: जिन महिलाओं को ठोड़ी पर तिल होता है। उनके अंदर मिलन सारिता की कमी होती है और वे थोड़ी बहुत हठी भी होती है।

कंधों पर तिल: कंधे के दाएं ओर तिल होना दृढ़ता को बताता है और जिनके बाएं कंधे पर तिल होता है वे लोग थोड़े तुनकमिजाजी के होते है।

बाँह पर तिल: बाँह के दाहिनी ओर तिल होने वाला व्यक्ति प्रतिष्ठित और बुदिमान होता है। साथ ही दूसरे लोग उनका आदर भी करते है। बाएं बाँह पर तिल वाले व्यक्ति हमेशा झगड़ालू होते है और हमेशा निरादर के पत्र बने रहते है। साथ इनकी बुद्धि में हमेशा बुरे ही विचार भरे होते है।

हाथों पर तिल: जिनके हाथ पर तिल होता है, वे बहुत चालाक होते है। जिन लोगों की दायी हथेली पर तिल होता है वो बलवान और हथेली के पीछे भाग में तिल हो तो वो लोग धनवान होते है। बायीं हथेली पर तिल होने वाले लोगों का स्वभाव खर्चीला और उनकी हथेली के पीछे भाग पर तिल हो तो वे कंजूस होते है।

अंगूठे पर तिल: व्यक्ति के अंगूठे पर तिल होना उसके कार्यकुशल, व्यवहार कुशल और न्याय प्रिय को दर्शाता है।

तर्जनी पर तिल: जिन लोगों की तर्जनी पर तिल होता है। वे लोग विद्यावान, गुणवान और धनवान होते है। परन्तु वे लोग शत्रुओं से पीड़ित होते है।

मध्यमा पर तिल: जिस व्यक्ति के मध्यमा उंगली पर तिल होता है। वे लोग सुखी और उनका जीवन शांतिपूर्ण होता है।

अनामिका पर तिल: हाथ की अनामिका उंगली पर तिल होना लोगो के ज्ञानी, यशस्वी, धनी और पराक्रमी होने का प्रतिका होता है।

कनिष्ठा पर तिल: जिन लोगों के कनिष्ठा पर तिल होता है। वे लोग संपत्तिवान होते है। परन्तु उनके जीवन दुखमय रहता है।

मुंह पर तिल: Mole on Face व्यक्ति को भाग्य का धनी बनाता है और इनका जीवनसाथी बहुत अच्छा होता है।

गले पर तिल: जिन लोगों के गले पर तिल होता है। वे लोग आरामतलब होते है। और गले के सामने की और तिल होने पर जातक के घर मित्रों का जमावड़ा लगा रहता है। दोस्त सच्चे होते है। पृष्ठ भाग पर तिल होने का संकेत है कि जातक कर्मठ है।

छाती पर तिल: छाती के बायी ओर तिल होने से पत्नी पक्ष से असहयोग की संभावना बनी रहती है। मध्य पर तिल का होना जीवन में सुख को दिखाता है। किसी स्त्री के हृदय पर तिल हो तो वो सौभाग्यवती होती है और इसी के साथ छाती के दाहिनी ओर तिल होना भी शुभ होता है।

कमर पर तिल: अगर किसी व्यक्ति के कमर पर तिल है, तो उस व्यक्ति की जिंदगी सदा परेशानियों से घिरी रहती है।

पेट पर तिल: जिस व्यक्ति के पेट पर तिल होता है। वह व्यक्ति चटोरा होता है। और वह भोजन का प्रिय व मीठा खाने का प्रेमी होता है। ऐसे व्यक्ति में दूसरे लोगों को खिलाने की इच्छा कम होती है।

पैर पर तिल: पैर पर तिल का संकेत दर्शाता है कि वह व्यक्ति के जीवन में भटकाव और यात्राओं का शौकीन रहेगा।

घुटनों पर तिल: अगर किसी के दाहिने घुटने पर तिल हो तो उसके गृह जीवन में सुखमय और बायी ओर हो तो शादीशुदा जीवन दुःख से भरा रहता है।

The post क्या आपके शरीर पर भी है तिल, तो जानिए क्या है इनका रहस्य appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/moles-on-body-meaning/feed/ 0