Vastu Shastra for House – Hrelate Astrology https://hrelate.com/astrology Tue, 04 Jul 2017 12:46:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.3.21 हमेशा घर में रखे यह पांच चीजें, बनी रहेगी सुख समृद्धि और खुशहाली https://hrelate.com/astrology/vastu-shastra-for-house/ https://hrelate.com/astrology/vastu-shastra-for-house/#respond Tue, 04 Jul 2017 12:46:58 +0000 https://hrelate.com/astrology/?p=16235 अपने घर में सुख समृद्धि और खुशहाली बढ़ाने के लिए आप लोग बहुत से उपाय करते होंगे। जैसे की घर में पूजा पाठ से लेकर टोटके भी आज़माते होंगे, ताकि आपके घर में किसी...

The post हमेशा घर में रखे यह पांच चीजें, बनी रहेगी सुख समृद्धि और खुशहाली appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
अपने घर में सुख समृद्धि और खुशहाली बढ़ाने के लिए आप लोग बहुत से उपाय करते होंगे। जैसे की घर में पूजा पाठ से लेकर टोटके भी आज़माते होंगे, ताकि आपके घर में किसी भी प्रकार की कोई बाधा या फिर किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

आज हम आपको कुछ ऐसी 5 चीज़ो के बारे में बताने जा रहे है। जो आपके घर में खुशहाली को बढ़ाने का काम करेंगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन 5 सामान्य चीजों को अपने घरों में रख आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते है। आइये जानते Vastu Shastra for House.

Vastu Shastra for House: घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए

Vastu Shastra for House

वीणा

यह तो आप भी जानते है कि वीणा एक वाद्य यंत्र है। जिसे माँ सरस्वती का यन्त्र माना जाता है। सरस्वती जी बुद्धि और शिक्षा की देवी है। अगर वीणा को आप लोग अपने घर पर रखते है, तो माँ सरस्वती की कृपा से आपके परिवार में खुशहाली बढ़ेगी और आपके बच्चो की बुद्धि का विकास होगा। सरस्वती जी के इस यन्त्र को घर में रखने से कठिन समय में धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए प्रेरणा मिलती है।

घी

घी का सेवन हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करता है। शरीर को स्वस्थ रखने के अलावा घी को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। यह घर के वास्तु दोष को कम करने में मददगार भी साबित होता है। घर में देवी देवताओ की पूजा के लिए घी के दीपक को जलने से हमारे आसपास का वातावरण शांत रखता है। पूजा-पाठ में घी का विशेष महत्व होता है, इसलिए घर में हमेशा घी को रखना चाहिए। घी से भरे हुए दीपक को जलाने पर उसमें से उत्पन्न प्रकाश से पुरे घर में पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ती हैं।

चंदन

चन्दन को पवित्र माना जाता है। चन्दन की मनमोहक महक से घर के वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का खत्म होता है। चन्दन के उपयोग से घर में कलह नहीं होती है और वातावरण शांत रहता है। चन्दन का उपयोग भगवान की पूजा में भी करना चाहिए। इसके साथ ही चन्दन का तिलक लगाने से हमारा मन और दिमाग दोनों शांत बने रहते है।

शहद

शहद को घर पर रखने से निहित वास्तु दोष में शांति मिलती है। और वास्तु दोष का प्रभाव कम होता है। शहद का उपयोग पूजा के विधि विधान में भी किया जाता है। शहद को देवी देवताओ को भी अर्पित करने से उनकी कृपा बढ़ती है। इसके साथ ही सफलता भी प्राप्त होती है। आप अपने घर में नित नियम से पूजा करते है, तो उसमें शहद को अवश्य शामिल करें और भगवान को इसका भोग भी लगाया करें।

पानी

घरो में हमेशा साफ और स्वच्छ जल भरना चाहिए। घर के किसी भी हिस्से में गंदे पानी को जाम नहीं होने दें, क्योंकि घर में गन्दा पानी इक्कठा होने से घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा मिलता है। जिस कारण घर में अशांति का माहौल पैदा हो जाता है। इसके अलावा घर पर जब भी कोई मेहमान आये, तो आपको उन्हें सबसे पहले ठंडा जल जरूर देना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में मौजूद दोष दूर हो जाते है।

The post हमेशा घर में रखे यह पांच चीजें, बनी रहेगी सुख समृद्धि और खुशहाली appeared first on Hrelate Astrology.

]]>
https://hrelate.com/astrology/vastu-shastra-for-house/feed/ 0