Avocado Ke Fayde – वजन और पेट की चर्बी घटाने में फायदेमंद हैं एवोकाडो

क्या आप अपने वजन को कम करने की कोशिशों में लगे है? साथ ही पेट की चर्बी भी घटाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको नियमित व्यायाम करना होगा और कुछ खास फ़ूड का सेवन करना होगा।

यदि आप व्यायाम करते जायेंगे लेकिन अपने आहार में कोई परिवर्तन नहीं लाएंगे तो आपको मन मुताबित रिजल्ट नहीं मिलेगा। आपको बतादे की कई आहार ऐसे होते है जिनका सेवन करने भी आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।

फैट बर्निंग फूड्स में शामिल है सेब, एवोकाडो, ग्रेपफ्रूट, नारियल, मैथी आदि। आज हम आपको एवोकाडो की मदद से वजन घटाने के बारे में बता रहे है। यह फल अपने पौष्टिक गुणों के कारण काफी प्रसिद्ध है।

इस फल में 20 ग्राम मोनोसैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल होता है जो ब्लड शूगर को नियंत्रण रखने में सहायक होता है। इसलिए इसे वजन घटाने के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। तो चलिए आज के लेख में हम जानते है Avocado Ke Fayde.

Avocado Ke Fayde: वजन घटाने के लिए हर रोज सेवन करे

Avocado for Weight Loss

आपकी भूख को कम करे

  • एवोकाडो आपकी भूख को कम करता है जिससे आप ज्यादा खाने से बचते है।
  • एक शोध के अनुसार एक दिन में केवल आधे एवोकाडो का सेवन करने वाले लोगो में इसे खाने के बाद कुछ भी खाने की इच्छा 40% कम पाई जाती है।
  • दरअसल एवोकाडो में फाइबर, विटामिन बी तथा एमिनो एसिड पाया जाता है जो आपको भरेपन का एहसास दिलाता है।
  • इसलिए जब भी आपको भूख लगती है तेलयुक्त खाद्यों के स्थान पर एवोकाडो का सेवन करे।

फ्री रेडिकल्स से लड़े

  • जब भी फ्री रेडिकल्स आपके बॉडी के सेल्स को नुकसान पहुंचाते है तो इससे आपके मेटाबोलिज्म पर भी असर पढता है।
  • और आपके शरीर का वजन नियंत्रित रखने के लिए आपके मेटाबोलिज्म का सही से कार्य करना जरुरी है।
  • एवोकैडो आपके शरीर में फ्री रेडिकल्स को नूट्रलाइज़ करता है।

पेट कम करे

  • जब हम वजन घटाते है तो शरीर के बाकी हिस्सों को वजन तो कम हो जाता है लेकिन पेट की चर्बी कम करना बहुत मुश्किल होता है।
  • एवोकाडो में मोनोसैचुरेटेड फैट मौजूद होता है जो आपके पेट के आसपास फैट को फैलने से रोकता है।iइस तरह avocado weight loss में मददगार होता है।
  • अपने पेट की कम करने के लिए आप बहुत सी चीज़े तलने के लिए एवोकाडो तेल का इस्तेमाल करे।
  • इसक तेल के केवल एक चम्मच में लगभग 120 कैलोरी और 10 ग्राम मोनोसैचुरेटेड फैट होता है।

कैलोरी घटाने में मदद करे

  • बहुत सारे प्री वर्कआउट सप्‍लीमेंट आपको वर्कआउट करने में मदद करते है, जिससे आप पसीना बहा पाते है।
  • कुछ शोध के अनुसार वर्कआउट से पहले एवोकाडो भी इन्ही सप्‍लीमेंट की तरह आपको ऊर्जा देते है।
  • आपको जानकारी दे की साधारण से एवोकाडों में 20 से अधिक जरुरी पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। इसलिए वर्कआउट से पहले इसका सेवन फायदेमंद है।

फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत

  • एवोकाडो में अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो की डाइटरी फाइबर होता है।
  • यह फाइबर घुलनशील फाइबर होता है जो की बॉडी में बहुत जल्दी मिल जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है।
  • इसी के साथ ये शरीर में जल्दी ही खाना पचाने का काम करता है।

कमर कम करने में सक्षम

  • एवोकाडो का सेवन करने से ना केवल आपका पेट कम होता है बल्कि कमर भी कम हो सकती है।
  • एवोकाडो मोनोअनस्यूटेटेड पाया जाता है जो कि वजन कम करने में काफी ज्यादा फायदेमंद होता है और मेटाबोलिक सिंड्रोम में भी मददगार होता है।
  • कई शोधकर्ताओं का मानना है कि अगर आप खाने में एवोकाडो आयल से बने खाने का प्रयोग करेंगे तो आपका वेट जल्द ही कम होगा
  • एवोकाडो आयल में मोनोअनस्यूटेटेड और ओलिक फैटी एसिड भी होता है जो शरीर की सभी प्रकार की चर्बी कम करने के काम आता है।
  • हाल ही में पेन्न स्टेट की एक स्टडी में यह पता चला है कि अगर आप रोज़ाना 40 ग्राम एवोकाडो आयल का सेवन करते है तो यह बैली फैट 1.6% तक कम कर देता है।

वजन कम करने की डाइट में फायदेमंद

  • नेशनल हेल्थ एंड न्युट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे (एनएचएनईईईएसई) और सेंटर ऑफ़ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार वजन कम करने के लिए आपको अपने डाइट प्लान में एक मीडियम साइज के एवोकाडो को शामिल करना चाहिए।
  • न्युट्रिशन जर्नल में पब्लिश एक शोध में यह बात साबित हुई है कि रोज़ एक एवोकाडो खाने से यह आपके आहार के पोषण को बढ़ाता है और साथ ही 50% तक मेटाबोलिक सिंड्रोम के खतरे को कम भी करता है।

मेन्टेन करे स्वीटनेस लेवल

  • यह तो सभी जानते है कि मीठा खाने से बॉडी में बहुत ही जल्दी फैट बढ़ता है लेकिन बॉडी के लिए एक सीमित मात्रा में शुगर होना भी जरुरी होती है तो एवोकाडो उस शुगर लेवल को भी मेन्टेन करता है।
  • एक एवोकाडो के सेवन से हमे शरीर में अपने वजन को मेन्टेन करने के लिए जिन भी तत्वों की जरूरत होती एवोकाडो वो प्रदान करता है।
  • इन तत्वों में 20 तरह के विटामिन, मिनरल्स और फाइटोन्यूट्रीएंट्स होते है।
  • इसी के साथ एवोकाडो शरीर में 44 ग्राम तक की फाइबर की कमी को पूरा करता है और साथ ही 66% तक विटामिन के प्रदान करता है।

न्यूट्रिशन से भरपूर होता है

  • एवोकाडो उन लोगों के लिए एक बहुत ही अच्छा पदार्थ है जो बहुत कम समय में Vajan Kam Karne Ke Liye आतुर है।
  • इससे वजन कम तो होता ही है और साथ ही यह आपके शरीर को कई प्रकार के तत्व भी प्रदान करता है जिससे की आपका शरीर स्वस्थ रहे।
  • एवोकाडो का सेवन आपको कई प्रकार के विटामिन्स और दूसरे न्यूट्रिशन के साथ इसमें घुलनशील कैरोटिनॉइड होता है जो की आपको कई खतरनाक बीमारियों से बचाता है।

यहाँ आपने जाना कि एवोकाडो कितना फायदेमंद है और यह कैसे आपका Motapa Kam Karne Ke Liye एक बहुत ही अच्छा पदार्थ है । तो आज से ही शुरू करें एवोकाडो का सेवन और अपने शरीर को फिट बनाए।

Loading...

You may also like...