Dull Skin Tips In Hindi: घरेलु नुस्खों से त्वचा को बनाएं फ्रेश और जंवा

कुछ महिलाओं की त्वचा बहुत डल होती है। जिसके कारण उनको कई त्वचा सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

रूखी त्वचा की देखभाल करना थोड़ा कठिन होता है। आप चाहे जितना भी मॉस्चराइजर लगा दे परन्तु थोड़ी देर के बाद त्वचा वापस से रूखी लगने लगती है। त्वचा के डल होने पर ड्राई पैचेस भी होने लगते है। साथ ही क्रेक्स की समस्या भी आसानी से हो जाती है।

रूखी त्वचा को दूर करने के लिए बाजार में कई उत्पाद भी उपलब्ध रहते है परन्तु वह भी कुछ समय तक साथ देते है और कुछ उत्पादों के कारण स्किन को हानि भी पहुँचाती है।

रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपायों का भी सहारा ले सकती है यह काफी असरकारी होते है और साथ ही इनके कुछ दुष्प्रभाव भी नहीं होते है। इसके लिए जानते है Dull Skin Tips In Hindi.

Dull Skin Tips In Hindi:  त्वचा की डलनेस दूर करने के उपाय

Home Remedies for Dull Skin

प्रकृति ने हमे कई तरह के प्राकृतिक उपहार प्रदान किये है। जिसका उपयोग करके हम अपनी त्वचा को निखार सकते है और त्वचा की समस्याओं को भी दूर कर सकते है । इसके कुछ उपाय निम्न है।     

डल स्किन के लिए शहद का उपयोग

  • शहद में एंटीऑक्सिडेंट, एंटीसेप्टिक, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है।
  • शहद का उपयोग रूखी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है।

उपयोग विधि

  • इसे लगाने के लिए एक चम्मच शहद ले और उसमे निम्बू का रस मिलाएं।
  • इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाए।
  • शहद त्वचा की नमी को बनाये रखने में मदद करता है और निम्बू से त्वचा स्वस्थ रहती है।
  • इसके अतिरिक्त आप शहद में ओटमील को मिला कर भी इसका पेस्ट बना सकते है।
  • उसमे एक अंडे की जर्दी, 2 चम्मच शहद और 3 चम्मच ओट्स को मिलाकर उसका पेस्ट बना ले।
  • इसे त्वचा पर 20 मिनट तक लगा कर रखे। इसे सप्ताह में दो बार लगाए।

ग्लिसरीन का उपयोग

  • ग्लिसरीन भी रूखी त्वचा को रिपेयर करने का कार्य करती है।
  • यह त्वचा में नमी को बनाए रखने में सहायक होती है।
  • इसका उपयोग मॉस्चराइजर के रूप में किया जाता है।

उपयोग विधि

  • इसे बनाने के लिए एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच गुलाब जल ले।
  • दोनों को अच्छी तरह से मिला ले।
  • इस मिश्रण को अपनी रूखी त्वचा पर लगाए और कुछ समय तक लगा रहने दे।
  • कुछ समय के बाद इसे साफ़ पानी से धो ले। इसके बेहतर परिणाम के लिए आप इसे प्रतिदिन लगाए।

निम्बू का उपयोग

  • नींबू में विटामिन सी बहुत मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते है जो कि त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकने में मदद करते है।  
  • यह डल स्किन के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है।

उपयोग विधि

  • प्रतिदिन सुबह के समय एक गिलास निम्बू का रस पीने से शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है।
  • साथ ही यदि निम्बू के रस से चेहरे को धोया जाए तो इसके एंटीसेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को रुखा होने से बचाने में मदद करते है।
  • साथ ही इसके छिलके को चेहरे और गर्दन पर रगड़ने से काले धब्बे भी हलके होने लगते है।

दही का उपयोग

  • दही भी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • दाग – धब्बे दूर करने के लिए इसका उपयोग करना अच्छा होता है। साथ ही यह त्वचा में चमक लाने का कार्य भी करता है।

उपयोग विधि

  • इसके लिए पहले थोड़ा सा दही ले और उसमे दो चम्मच शहद मिला ले।
  • इसके बाद इसमें एक चम्मच शक्कर को भी मिला दे। इन तीनों को अच्छी तरह मिला ले ताकि शक्कर अच्छी तरह से घुल जाए।
  • इसके बाद इसे चेहरे और त्वचा पर लगाकर अच्छी तरह से हल्का हल्का मसाज करे।
  • इसके बाद पांच मिनट तक मिश्रण को लगा रहने दे।
  • फिर इसे ठन्डे साफ पानी से धो दे।
  • सप्ताह में एक बार इस मिश्रण का उपयोग ज़रूर करे।

नारियल तेल का उपयोग

  • नारियल तेल में उपस्थित पोषक तत्व त्वचा को हाइड्रेटेड करने में मदद करता है।  
  • हाइड्रेटेड त्वचा रूखी और बेजान लगती है। इसके लिए त्वचा में नमी का होना जरुरी होता है।

उपयोग विधि

  • इसके लिए नारियल के तेल को हल्का गरम करे।
  • इसे रूखी त्वचा पर प्रतिदिन लगाए।
  • इससे त्वचा मॉइस्चराइज होती है और रूखापन दूर हो जाता है।
  • इसके अतिरिक्त आप इसे चेहरे का रूखापन हटाने के लिए भी उपयोग कर सकते है।
  • इसके लिए दो चम्मच नारियल के तेल में शहद को मिलाये। फिर इसे चेहरे पर अच्छे से लगा ले और इसके बाद 15 मिनट तक इसे लगा रहने दे।
  • 15 मिनट बाद हलके गर्म पानी से चेहरे को धो ले। यह त्वचा को नरम बनाने में मदद करता है।

अन्य उपाय

उपरोक्त विधियों के अतिरिक्त भी आप घरेलू तरीके अपना सकते है जैसे-

एलोवेरा के उपयोग

  • एलोवेरा के उपयोग से भी रूखी त्वचा में नमी लायी जा सकती है। यह एक सबसे अच्छा और आसान तरीका होता है जिससे त्वचा मॉश्चाराइज होती है। साथ ही यह त्वचा के अन्य रोगों से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

वैसलीन  का उपयोग

  • वैसलीन भी त्वचा को मॉश्चाराइज करने का कार्य करती है। यह त्वचा में होने वाली पानी की कमी को रोकती है। साथ ही त्वचा को बाहरी दुष्प्रभाव से भी बचाकर रखती है।

मुल्तानी मिटटी

  • रूखी त्वचा के लिए आप मुल्तानी मिटटी का भी उपयोग कर सकते है। इसके उपयोग के साथ ही यह ऑयली त्वचा के लिए भी फ़ायदेमंद होती है। त्वचा में होने वाली खुजली को भी मुल्तानी मिटटी के जरिये ठीक किया जा सकता है।

गुलाब जल

  • गुलाब जल भी रूखी त्वचा में जान लाने का कार्य करती है। इसका प्रतिदिन उपयोग रूखी त्वचा से निजात दिलाने में मदद करती है। इसे लगाने से त्वचा फ्रेश लगने लगती है।

उपरोक्त उपायों की सहायता से आप त्वचा के रूखेपन से छुटकारा पा सकती है। इसके लिए इसका नियमित इस्तेमाल करे तभी आपको इसके लाभ नजर आएंगे।

नोट – यदि आपको घरेलू उपायों से त्वचा में जलन या फिर अन्य समस्या आती है तो इसका इस्तेमाल न करे। साथ ही अपने डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते है।

Loading...

You may also like...