Eating Garlic On Empty Stomach: सुबह खाली पेट लहसुन खाने से होते हैं कई फायदे

लहसुन एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो हर किसी के किचन में आसानी से मिल जाता है। ज्यादातर इसका प्रयोग सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए ही किया जाता है।

पर क्या आप जानते है की खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा भी लहसुन के कई और इस्तेमाल किये जा सकते हैं जिससे हमें कई स्वास्थ्य संबंधित फायदे मिल सकते हैं? जी हाँ, अगर अगर आप नियमित तौर पर लहसुन का सेवन करेंगे तो इससे शरीर के कई अंदर होने वाले कई प्रकार के रोगो का नाश होता है और शरीर स्वस्थ हो जाता है।

लहसुन का सेवन अगर खाली पेट किया जाए तो यह ज्यादा लाभकारी होता है। यदि आप खाना खाने से पहले लहसुन खाते है तो इससे आपकी ताकत बढ़ती है और इसे खाली पेट खाने से तो यह और भी ज्यादा प्रभावी हो जाता है। रोज सुबह खाली पेट खाई गयी लहसुन की दो कलियाँ कई रोगों की समस्या का समाधान करती है।

लहसुन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। आयुर्वेद में तो लहसुन का महत्व बहुत अधिक बताया जाता है। कहा जाता है की इसके सेवन से आप जवान बने रहेंगे। आज हम आपको बता रहे है खाली पेट लहसुन के सेवन से होने वाले तमाम फ़ायदों के बारे में। विस्तार से जानिए Eating Garlic On Empty Stomach.

Eating Garlic On Empty Stomach: खाली पेट लहसुन खाएं और स्वस्थ रहें

Benefits of Eating Garlic on an Empty Stomach

उच्‍च रक्‍तचाप में बेहद फ़ायदेमंद

  • Benefits of Eating Garlic on an Empty Stomach में सबसे पहले बात करते हैं उच्‍च रक्‍तचाप की समस्या का।
  • खाली पेट लहसुन का सेवन उच्‍च रक्‍तचाप के लक्षणों से निजात दिलाता है।
  • यह रक्त के संचार को सुधारता है बल्कि और विभिन्न प्रकार की हृदय संबंधी समस्याओं से भी बचाता है।

दांत दर्द से आराम

  • यदि आपके दांतो में दर्द है तो लहसुन की एक कली आपके लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।
  • लहसुन में एन्टीबैक्टिरीअल और दर्दनिवारक गुण होते है जो दांत के दर्द से राहत दिलाते है।
  • प्रयोग के लिए एक कली Garlic in the Morning खा ले और एक कली पीसकर दांत के दर्द के जगह पर लगा दें।

पेट संबंधी समस्या में

  • Eating Raw Garlic in The Morning पेट संबंधी समस्याओं को दूर करता है।
  • यह खाने से आपके पेट में मौजूद विषाक्त पदार्थों का सफाया हो जाता है।
  • डायरिया के इलाज के लिए भी इसका सेवन करना फायदेमंद है।
  • लहसुन तंत्रिका की समस्‍याओं के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है इसलिए इसे सुबह के समय खाली पेट खाना चाहिए।
  • इसका सेवन करने से पाचन अच्छा रहता है।

डिटॉक्सीफिकेशन में मददगार

  • लहसुन में डिटॉक्सीफिकेशन के गुण भी होते है।
  • यही वजह है की इसे वैकल्पिक चिकित्सा में महत्वूर्ण खाद्य पदार्थ माना जाता है।
  • यह आपके शरीर को साफ़ करता है साथ ही यह शरीर को सूक्ष्मजीवों और कीड़ों से बचाता है।
  • साथ ही इससे मधुमेह, अवसाद, व कुछ प्रकार के कैंसर की संभावना को भी कम करता है।

दिल के दौरे के खतरे को कम करे

  • सर्दियों के दिनों में भी लहुसन का सेवन करना फ़ायदेमंद होता है। Garlic on Empty Stomach खाने से दिल को स्वस्थ रखा जाता है।
  • इससे खून का जमाव नहीं होता और आप हार्ट अटैक की संभावना से दूर रहते है।
  • सुबह के समय खाली पेट लहसुन का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
  • कभी कभी धमनियों का लचीलापन ख़त्म हो जाता है। यदि आप लहसुन का सेवन करते है तो यह लचीलेपन को बरक़रार रखने में मदद करती है। साथ ही लहसुन में पाया जाने वाला सल्फर रक्त-कोशिकाओं को ख़त्म होने से भी रोकता है।

लहसुन के अन्य लाभ

श्वसन तंत्र के लिए लाभकारी

  • लहसुन का सेवन करने से श्वसन तंत्र भी अच्छा रहता है इसके सेवन से निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, सर्दी, फेफड़ों का संक्रमण जैसी समस्याएं नहीं होती है। साथ ही खांसी से भी निजात मिल जाता है।
  • Eating Raw Garlic on Empty Stomach से टीवी और दमा जैसे रोग भी नहीं होते है।
  • लहसुन के रस को निकाल कर उसे रुई में भिगो ले और फिर उसे सूंघे, ऐसा करने से सर्दी ठीक हो जाती है। लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे सर्दियों के मौसम में खाने से सर्दी नहीं लगती है।

फोड़ों को ठीक करे

  • लहसुन फोड़ों की समस्या को ठीक करने में भी मदद करता है। लहसुन में एंटीबायोटिक तत्व पाए जाते है। जिसके कारण फोड़े ठीक हो जाते है।
  • फोड़ों पर इसका इस्तेमाल करने के लिए लहसुन की कलियों को पीस ले और उसे कपड़े में बांधकर फोड़े पर लगा ले।

फ्लू में फ़ायदेमंद

  • फ्लू यानी इन्फलुएन्जा से निजात पाने में भी लहसुन बहुत ही फ़ायदेमंद रहता है।
  • इसका इस्तेमाल करने के लिए सुबह के समय हलके गर्म पानी सहित लहसुन का रस और प्याज का रस मिलाकर सेवन करने से फ्लू ठीक हो जाता है।

भूख में वृद्धि करने में सहायक

  • लहसुन का सेवन करना पाचन के लिए अच्छा होता है, जिसके कारण भूख बढ़ती है साथ ही लहसुन तनाव को दूर करने का कार्य भी करता है।
  • कभी कभी घबराहट के कारण भी भूख नहीं लगती है। लहसुन इस प्रकार की समस्याओं को ख़त्म कर भूख में वृद्धि करता है।
  • इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी आती है और आलस ख़त्म हो जाता है।

लहसुन के सेवन से जुड़ी आवश्यक जानकारी

  • ऊपर आपने Benefits of Eating Garlic on an Empty Stomach तो जान लिए है। लेकिन यदि आपको इससे एलर्जी है तो इसे कच्चा न खाएं और यदि सेक कर खाने के बाद भी परेशानी हो रही है तो इसका सेवन करना छोड़ दें।
  • इसके सेवन से यदि आपकी स्किन से संबंधित कोई समस्या हो रही है तो भी इसका सेवन बंद कर दे।
  • साथ ही यदि सिरदर्द की समस्या आती है तो भी इसका सेवन करना बंद कर दे और अपने डॉक्टर से सलाह ले।
  • यदि इसके सेवन से शरीर का तापमान उच्च हो रहा है तो इसे ना खाये।
  • एचआईवी/एड्स रोगी को भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है।
  • लहसुन की केवल दो काली को ही प्रतिदिन खाना अच्छा रहता है उससे अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करना हानिकारक हो सकता है।

उपरोक्त लेख को पढ़ कर आप समझ ही गए होंगे की लहसुन का सेवन हमारे लिए कितना फ़ायदेमंद है। और इसे खाने के लिए आपको ज्यादा समय की आवश्यकता भी नहीं होती है। सुबह उठकर कच्चा लहसुन का सेवन करना है और आपको इसके अनगिनत फायदे प्राप्त हो सकते है। लहसुन का सेवन नियमित रूप से करे। यह तभी लाभकारी होगा। लहसुन का उपयोग आप अपने प्रतिदिन के खाने में भी कर सकते है। जिसमे आप मसाले की तरह लहसुन का उपयोग कर सकते है इसके अतिरिक्त आप लहसुन की चटनी भी बनाकर खा सकते है। यह हर प्रकार से आपके लिए लाभकारी रहेगा। परन्तु इसे सीमित मात्रा में ही सेवन करे। अधिक मात्रा नुकसानकारी हो सकती है।

Loading...

You may also like...