Guava Benefits in Hindi: सर्दी, खांसी से लेकर कैंसर के खतरे को दूर करने में सहायक

अमरुद को अंग्रेजी में गुआवा और सामान्य भाषा में जाम फल, अमृत फल भी कहा जाता है। ज्यादातर ये फल सर्दियों के मौसम में देखने को मिलता है, पर आजकल इसका उत्पादन हर मौसम में होने लगा है ।

अमरुद बहुत ही आसनी से बाजारो में उपलब्ध होता है और यह सबसे सस्ता फल भी माना जाता है। अमरुद को फल के रूप में या फिर जैम और जेली के रूप में भी खाया जाता है।

यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है। साथ ही कई बीमारियों को दूर करने में भी सहायक होता है। यह अंदर से सफेद, गुलाबी और लाल रंगो में भी मिलता है।

अमरुद कई पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है। साथ ही यह पेट के लिए भी फ़ायदेमंद होता है। इसके अन्य फायदे जानने के लिए पढ़िए Guava Benefits in Hindi.

Guava Benefits in Hindi: जानिए इसके अद्भुत फायदे और आवश्यक सावधानी

Guava Benefits in Hindi

कम करे कैंसर की सम्भावनाये

  • डॉक्टर्स कहते है की अमरुद में मौजूद लाइकोपीन, विटामिन सी, क्वेरसेटिन और अन्य पॉलीफेनोल शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं जो शरीर में उत्पन्न मुक्त कणों को बेअसर करते हैं साथ ही कैंसर कोशिकाओं के विकास को भी रोकते है।
  • इसके अतिरिक्त अमरुद प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में भी सहायक होता है और यह स्तन कैंसर कोशिकाओं के विकास को भी रोकता है।

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये

  • आपको बता दे की अमरुद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो की संतरे में पाए जाने वाले विटामिन सी से चार गुना ज्यादा होता है।
  • विटामिन सी, प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करता है और आम संक्रमण और रोग जनकों से बचाता है।
  • प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में अमरुद बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • यदि आप अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहते है तो अमरुद का सेवन कर सकते है।

आँखों में सुधार लाये

  • आँखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ए का सेवन आवश्यक होता है। अमरुद में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पायी जाती है जिसके कारण यह आँखों के लिए भी लाभकारी होता है।
  • अमरुद आँखों की दृष्टि सुधार के लिए भी कार्य करता है।
  • मोतियाबिंद रोगियों के लिए यह किसी रामवाण उपचार से कम नहीं होता है।

कब्ज के लिए असरकारक

  • अमरुद अन्य फलो के मुकाबले फाइबर से अधिक भरपूर होता है।
  • एक अमरुद में 12 प्रतिशत तक फाइबर पाया जाता है।
  • इसलिए इसका सेवन करने से पाचन अच्छे से होता है।
  • अमरुद के बीजो को चबाकर खाने से आंत स्वस्थ रहती है। साथ ही अमरुद के सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।

दांतों के लिए फ़ायदेमंद

  • अमरुद के साथ साथ अमरुद की पत्तियां भी लाभकारी होती है।
  • अमरुद की पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो की संक्रमण और रोगाणुओं को मार देते हैं ।
  • अमरुद के पत्तों का उपयोग दांत में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए भी किया जाता है।
  • अमरुद की पत्तियों का रस दांतों में होने वाले सूजन वाले मसूड़ों और मौखिक अल्सर के इलाज के लिए भी जाना जाता है।

वजन कम करने में सहायक

  • वजन की समस्या से निजात पाने के लिए अधिकतर लोग सरल उपाय खोजते रहते है।
  • अमरुद का सेवन करना वजन को कम करने के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • अमरुद में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर होते है जो की चयापचय को नियंत्रित करते है जिसके कारण वजन भी नियंत्रित होता है।
  • अमरुद को नाश्ते के रूप में खाने पर यह भूख को भी कम कर देता है। साथ ही इसमें दूसरे फलों जैसे सेब, संतरे, अंगूर और अन्य फलों के मुकाबले कम चीनी की मात्रा होती है जिसके कारण भी वजन में वृद्धि नहीं हो पाती है।

खांसी और सर्दी से छुटकारा

  • कई लोग ऐसा मानते है की अमरुद खाने से सर्दी, जुकाम की समस्या पैदा हो जाती है जिस कारण वह सर्दियों में अमरुद का सेवन कम करते है।
  • अमरुद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और आयरन होता है। जो की सर्दी और वायरल संक्रमणों से लड़ने में सहायक होते है।
  • अमरुद की पत्तियों से बने काढ़े या कच्चे अमरुद से बने रस का सेवन करने से सर्दी, खांसी और जुकाम से छुटकारा मिलता है।

अमरुद के अन्य लाभ

दिल का साथी है अमरुद

  • अमरुद का सेवन करना दिल के लिए भी फ़ायदेमंद होता है। इसमें उपस्थित पोटैशियम और मैग्‍नीशियम दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते है। साथ ही मांसपेशियों को भी तंदुरुस्त रखते है।

डीएनए में सुधार

  • अमरूद में विटामिन बी-9 भी पाया जाता है जो की डीएनए और कोशिकाओं में सुधार लाने का कार्य करता है।

त्वचा के लिए फ़ायदेमंद

  • अमरूद में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते है जो की त्वचा के लिए लाभकारी होते है। इसलिए इसका सेवन करने से त्वचा स्वस्थ रहती है। साथ ही यह झुर्रियों से भी निजात दिलाती है और त्वचा में चमक भी लाने में भी मदद करती है।

गर्भवती महिलाओ के लिए उपयोगी

  • गर्भवती महिलाओ के लिए भी अमरुद का सेवन करना लाभकारी होता है। अमरुद में फोलिक एसिड या विटामिन बी-9 जो की बच्चे के तंत्रिका तंत्र को विकसित करने और नवजात शिशुओं में न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर की समस्या से बचाने में मदद कर सकता है।

मधुमेह और रक्त चाप रोगियों का साथी

  • अमरुद में फाइबर अधिक होता है और चीनी की मात्रा कम होती है जिसके कारण यह मधुमेह रोगियों के लिए भी फ़ायदेमंद होता है।
  • साथ ही जिन लोगो को उच्च रक्त चाप की समस्या होती है उनके लिए भी अमरुद का सेवन करना किसी औषधि से कम नहीं होता है।

सावधानियां

  • जैसा की आपको बताया की अमरुद के सेवन से अनेक लाभ होते है। परन्तु आपको इस बात को भी जानना आवश्यक है की इसका ज्यादा सेवन कभी कभी हानिकारक भी हो सकता है।
  • अमरुद में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण गर्भवती महिलाओ को इसका सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।
  • यदि आप पहले से ही कोई विटामिन की मात्रा का सेवन कर रहे है या फिर आपको विटामिन की मात्रा को कम करने की सलाह दी गयी है तो अमरुद का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर राय ले ले।
Loading...

You may also like...