Kishmish Ke Fayde: सेहत की तंदुरुस्ती बनाये रखने के लिए करें किसमिस का सेवन

ड्रायफ्रूट्स की अगर बात की जाये तो ये आपके हेल्थ को तन्दरुस्त बनाये रखने में बहुत अहम भूमिका निभाते है। ड्रायफ्रूट्स खाने में जितने स्वादिष्ट लगते है उससे ज्यादा इसमें ऐसे कई पोषक तत्व और विटामिन छिपे होते है जो हमारे शरीर को एनर्जी देने में और हमे स्वस्थ्य रखने में मदद करते है।

आज हम आपको ड्रायफ्रूट्स में आने वाली Raisin Dry Fruit के अनगिनत फायदे बतायेंगे किशमिश का प्रतिदिन सेवन करना आपके लिए कितना ज्यादा लाभकारी हो सकता है ये जानकर आप हैरान हो जायेंगे। किशमिश आपको तन्दुरस्त बनाने के साथ जवां रखने में भी कारगर साबित होती है। किशमिश में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेड पाया जाता है जो एनर्जी का अच्छा स्त्रोत होता है।

किशमिश को खाने के जितने फायदे होते है उससे कई ज्यादा किशमिश का पानी पीना लाभकारी होता है। Kismis को प्रतिदिन रात में भिगोकर खाने से आपको सेहत से जुड़े बहुत सारे फायदे देखने को मिल सकते है। सर्दियों में मुख्य रूप से किशमिश के सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। किशमिश में प्रचुर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है जो शरीर में सभी आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में सहायक होता है।

किशमिश का सेवन करना महिलाओ और पुरुषों दोनों के लिए बहुत लाभकारी होता है। किशमिश के नियमित सेवन से पुरुषों में होने वाली कमज़ोरी भी दूर हो जाती है। साथ ही ये खून को भी बढ़ाने में सहायक होता है। जानते है Kishmish Ke Fayde बारे में।

Kishmish Ke Fayde: किसमिस खाना है लाभकारी, जाने इसके अद्भुत फायदे

Kishmish Ke Fayde

किशमिश के फायदे: Benefits of Raisins

मुंह की दुर्गंध दूर करता है

  • किशमिश में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं इससे बैक्टीरिया से लड़ने में सहायता मिलती है।
  • इसके सेवन से मुंह से आने वाली बदबू दूर होती है साथ ही ये मुंह में होने वाले हर तरह के इन्फेक्शन से लड़ने में भी मदद करता है।

खून को बढ़ाता है

  • किशमिश के नियमित सेवन से शरीर में होने वाली खून की कमी से निजात मिलती है जिससे ये एनीमिया को भी दूर करने में सहायक होता है।
  • साथ ही किशमिश में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है प्रतिदिन पानी में भीगे हुए किशमिश खाने से शरीर में खून बढ़ता है और इस प्रकार एनीमिया से बचाव होता है।

ब्लड प्रेशर(रक्त संचार) को नियंत्रित रखता है

  • किशमिश या किशमिश के पानी का सेवन करना ब्लड प्रेशर के मरीजो के लिए बहुत अच्छा होता है।
  • अगर आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तो रात को आधे गिलास पानी में 8-10 किशमिश भिगो दें।
  • सुबह उठकर बिना कुछ खाएं किशमिश के पानी को पी ले आप चाहें तो भीगी हुई किशमिश को खा भी सकते हैं इससे कुछ दिन में उच्च रक्तचाप की समस्या में आराम मिलेगा।
  • किशमिश में मौजूद पोटेशियम उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करता है और रक्त कोशिकाओं की कठोरता को कम करता है इसलिए प्रतिदिन इसका सेवन करना बहुत लाभकारी रहता है।

गठिया के इलाज में है सहायक

  • किशमिश में पॉलीफेनॉल होते हैं जो मजबूत एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रदान करते है जिससे गठिया जैसे हड्डियों के पुराने दर्द से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
  • अपनी हड्डियों के दर्द को कम करने के लिए सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन करना लाभकारी होता है।
  • किशमिश में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और माइक्रो न्यूट्रीयंट पाए जाते हैं। इससे हड्डियाँ स्वस्थ और मज़बूत रहती है। इसलिए हड्डियों की मजबूती के लिए किशमिश का प्रतिदिन सेवन ज़रुर करे।

पाचन क्रिया को मजबूत बनाये

  • किशमिश के नियमित सेवन करने से कब्‍ज से राहत मिलती है और पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता है।
  • किशमिश में मौजूद फाइबर गैस्ट्रोइंटेस्टिनल मार्ग से विषाक्त और अपशिष्‍ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते है।
  • किशमिश में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज से निजात दिलाता है।
  • अगर आपको भूख नही लगने की समस्या है तो ऐसे में किशमिश का सेवन करना आपके लिए और भी लाभकारी हो सकता है। किशमिश के नियमित प्रयोग से भूख भी खुल जाती है।

मसूड़ों को स्वस्थ्य और मजबूत बनाता है

  • किशमिश मसूड़ों को बीमारी और इन्फेक्शन से बचाने में सहायक होता है, साथ ही इससे दांत खराब नहीं होते बल्कि यह दांत और मसूड़े ख़राब होने से बचाता है।
  • इसमें पाए जाने वाले ओलिनोलिक एसिड नामक फाइटो केमिकल तत्व दाँत की कैविटी से रक्षा करते हैं साथ ही ये मुंह के बैक्टीरिया से लड़ने में भी मदद करते है। साथ ही इसमें मौजूद केल्शियम दाँतों को भी मज़बूती देता है।

पुरुषों के लिए है लाभकारी

  • किशमिश में मौजूद पोषक तत्व पुरुषों की कमजोरी और थकान को दूर करने में सहायक होते है।
  • किशमिश को पुराने समय से शक्ति को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसमें पाया जाने वाला अर्जिनिन नामक तत्व यौन सम्बन्धी कमजोरी को दूर करता है।
  • यह शुक्राणु की संख्या में वृद्धि करने में भी सहायक होता है। इसका नियमित सेवन करना पुरुषों के एनर्जी पावर को भी बढ़ा देता है।
  • इसमें मौजूद सेलेनियम और आयरन जैसे तत्व पुरुषों में स्टेमिना को भी बढ़ाने में सहायक होते है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है

  • जिन्हें बार बार कोलेस्ट्रॉल के बढने की शिकायत रहती है उनके लिए किशमिश का पानी प्रतिदिन पीना बेहद फ़ायदेमंद साबित होता है।
  • यह आपके शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मददगार होता है साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को नियन्त्रण में रखकर दिल से सम्बन्धित बीमारियों से भी बचा कर रखने है।
  • इसके सेवन से ह्रदयघात जैसी समस्याओं का खतरा भी बहुत कम हो जाता है।

आँखों के लिए है फ़ायदेमंद

  • किशमिश में एंटीऑक्सीडेंटस होते हैं इसमें मौजूद विटामिन ए और बीटा केरोटिन जैसे तत्व आँखों के लिए बहुत लाभकारी होते है।
  • इसका नियमित तौर पर सेवन करना आँखों की रौशनी को बढ़ाने में सहायक होता है।

कैंसर से बचाव

  • ज्यादातर ड्राई फूट में फेनोलिक तत्व पाए जाते है। किशमिश में पाए जाने वाले फेनोलिक तत्व एंटीऑक्सीडेंट का काम करते है।
  • एंटीऑक्सीडेंट में फ्री रेडिकल्स हानिकारक कैंसर व अन्य बीमारियों को दूर करने में मदद करते है।

त्वचा को जवां बनाये रखता है

  • किशमिश में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होते हैं जो आपकी त्वचा में निखार लाने में मदद करते है।
  • झुर्रियों की समस्या को भी दूर करने में इसका सेवन करना लाभकारी रहता है।

तो ये थे Kismis Benefits in Hindi, जिसका सेवन कर के आप भी इसके स्वास्थ लाभ उठा सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं।

Loading...

You may also like...