Turnip Health Benefits: शलजम खाना सेहत के लिए होता है लाभदायक, जाने इसके लाभ

शलजम जमीन में पैदा होने वाली एक गूदेदार सब्जी है। खाने में इसका प्रयोग कई प्रकार से करते है। इसकी पत्तियो की सब्जी बनाई जाती है इसके अलावा इसकी जड़ को पका कर खाया जाता है। शलजम दो रंगो में पाए जाते है, सफेद और लाल।

Shalgam को शलगम भी कहा जाता है। साथ ही इसे अंग्रेजी भाषा में Turnip भी कहा जाता है। यह हमारे स्वास्थ के लिए भी बहुत लाभप्रद होती है। यह बहुत से पोषक तत्व जैसे पोटैशियम, फोस्फोरस, कैल्शियम, विटामिन आदि से भरपूर होता है। इस प्रकार यह शरीर को कई प्रकार के रोगों और बीमारियो से दूर रखने में मदद करता है। शलजम की पत्तियो में भी कई प्रकार के खनिज-लवण और कैल्शियम की अधिकता पाई जाती है।

Turnip में सभी गूदेदार सब्जियों से अधिक स्वास्थ्यवर्धक गुण होते है। यह हमारे शरीर को पथरी, कैंसर, मुत्र संबंधी विकार, गठिया रोग आदि को ठीक करने में सहायता करता है। इसके साथ ही यह शरीर के ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में सहायक होता है।

शलजम हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होता है, साथ ही इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसके अलावा इसके और भी कई फायदे है जिन्हे जानने के लिए विस्तार से पढ़े Benefits of Turnip in Hindi.

Benefits of Turnip in Hindi: जानिए शलजम के सेवन से मिलने वाले आश्चर्यजनक फायदे

Turnip Health Benefits

Turnip Benefits: शलजम से मिलने वाले फायदे

शलजम का स्वाद कड़वा होता है, इस वजह से इसका प्रयोग कई प्रकार से किया जाता है जैसे इसका सूप बनाकर, सलाद और रायता बनाकर। इसमे कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है इस वजह से यह हमारे वजन को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है।

पाचन क्रिया में मदद करे

शलजम मे फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इस कारण से यह हमारे भोजन के पाचन में मदद करता है। इसके अलावा यह हमारे शरीर की आँतो और पेट को भी स्वस्थ रखता है।

आँखो की रोशनी बढ़ाए

शलजम में उपस्थित लुटेइन हमारी आँखो के स्वास्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके अलावा इसमे पाया जाने वाला केरोटेनोइड आँखो को मोतियाबिंद और मैकुलर डिजनरेशन को रोकने में मदद करता है। इसलिए अपनी आँखों को सुरक्षित रखने के लिए अपने दैनिक जीवन में शलजम का प्रयोग करे।

हृदय के लिए लाभकारी

शलजम हमारे हृदय और दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसमे उपस्थित फोलेट और विटामिन बी (Vitamin B), शरीर के कार्डियोवस्कुलर सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमे एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण भी पाया जाता है जो की शरीर को दिल से संबंधित बीमारियों से दूर रखने में सहायक होता है।

हड्डियों को मजबूत करे

शलजम में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिससे यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यदि आप गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों से दूर रहना चाहते है तो शलजम का प्रयोग करना चाहिए। शलजम में कैल्शियम, पोटैशियम और हड्डियों के लिए ज़रूरी सभी मिनरल्स पाए जाते है जो की हड्डियों को मज़बूती प्रदान करते है और उनके विकास में भी सहायक होते है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

शलजम हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसमे उपस्थित बीटा-केरोटीन शरीर में हेल्थी मेम्ब्रेन बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमे उपस्थित पोटैशियम की मदद से शरीर की सभी मांसपेशियाँ और तंत्रिका तंत्र सही से काम करना शुरू कर देते है।

त्वचा को अच्छा बनाए

शलजम का प्रयोग न केवल हमारे शरीर को अनेको बीमारियों से बचाने में किया जाता है बल्कि यह हमारी त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है। यह त्वचा से शुष्कपन (ड्राइनेस) को खत्म कर त्वचा को चिकनी और कोमल बनाने में मदद करता है। इसके प्रयोग के लिए आप रोज़ाना शलजम के जूस में गाजर के जूस को मिलकर पिए।

कैंसर के खतरे को रोके

शलजम हमारे शरीर को कैंसर से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। इसमे पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट और फीटोनुट्रिएंट्स, शरीर को कैंसर के खतरे से बचाते है। इसके अलावा इसमे उपस्थित प्लांट कॉंपाउंड और ग्लुकोसिनोलेट, शरीर में होने वाले ट्यूमर को बढ़ाने से रोकता है। साथ ही शलजम का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर, कोलोन कैंसर और रेक्टल ट्यूमर का खतरा भी कम हो जाता है।

वजन कम करे

शलजम में उपस्थित फाइबर हमारे शरीर के मेटाबोलिज्म को रेग्युलेट करने में मदद करता है जिससे भोजन का पाचन सही तरह से होता रहता है। इसके अलावा इसमे कैलोरी की भी बहुत कम मात्रा पाई जाती है जिससे शरीर में वसा का लेवल बढ़ नही पाता है। इस वजह से शलजम हमारे शरीर के वजन को कम करने में सहायक होता है।

उच्च रक्तचाप के लिए

शलजम में उपस्थित मैग्नीशियम और विटामिन बी (Vitamin-B) शरीर के उच्च रक्तचाप को नॉर्मल बनाने में भी सहायक होता है। साथ ही इसमे उपस्थित मैग्नीशियम दिल और हड्डियों से संबंधित बीमारियों से भी दूर रखता है।

अस्थमा के लिए

शलजम में उपस्थित एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण, शरीर को अस्थमा से बचाने में मदद करते है। इसके लिए अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से शलजम का सेवन करे।

अन्य लाभ

शलजम का उपयोग करने से बालों में चमक आ जाती है साथ ही बाल स्वस्थ दिखने लगते है।
गर्मी के दिनों में शरीर से दुर्गन्ध आने लगती है जिसे दूर करने के लिए शलजम उपयोगी होता है।
साथ ही यह शरीर से सूजन को दूर करने में भी मदद करता है।
फेफड़ों को स्वस्थ्य रखने में भी शलजम का महत्वूर्ण योगदान रहता है। इसके लिए इसका सेवन लाभकारी होता है।

शलजम से होने वाले नुक्सान

जिन व्यक्तियों को थायराइड की समस्या होती है उसे शलजम का सेवन नहीं करना चाहिए।
शलजम में सल्फर पाया जाता है जो की पेट की समस्या उत्पन्न के सकता है साथ ही इससे गैस की समस्या भी होती है।
जिन लोगो को पथरी की समस्या हो उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

यहाँ आपने जाना Benefits of Turnip in Hindi. इन सभी बीमारियों के अलावा शलजम दमा, उंगलिओं में आने वाली सूजन और दांतो से संबंधित परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है। इसलिए अपने भोजन के साथ शलजम का उपयोग शुरू करें। Shalgam Benefits का लाभ जरूर उठाएं।

Loading...

You may also like...