Best Fruits for Weight Loss: अपना वज़न घटाने के लिए खाएं ये लाभकारी फल

आज कल जिसे देखो वो अपने वजन को लेकर काफी ज्यादा चिंतित दिखाई देता है। क्योंकि लोगो को अपनी बिजी लाइफ स्टाइल के चलते अपने आप को फिट रखने के लिए समय नहीं निकाल पाते है।

जिस वजह से शरीर में चर्बी बढ़ती है और मेटाबोलिज्म कम होता है। यह शरीर में आलस भर देता है जिस वजह से शरीर उतनी स्फूर्ति से काम नहीं कर पाता है और फैट बढ़ने लगता है। फैट के साथ वजन बढ़ना तो काफी आम सी बात है।

इस बढ़ते वजन को कम करने के लिए कुछ समय निकाल कर एक्सरसाइज करे और साथ ही अपनी डाइट पर ज्यादा ध्यान दें। एक्सरसाइज और डाइट दोनों हीं वजन कम करने के लिए जरुरी होती है।

इसलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन फलो के बारे में बता रहे है जिनके सेवन से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते है। इस लेख में पढ़े Best Fruits for Weight Loss.

Best Fruits for Weight Loss: जाने वजन कम करने में सहायक फलो के बारे में

Best Fruits for Weight Loss

एप्पल का सेवन

  • वजन कम करने के लिए एप्पल का सेवन फायदेमंद होता है।
  • क्योंकि एप्पल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
  • जिससे की शरीर में मेटाबोलिज्म की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और साथ ही एक्टिव रखने में सहायक होता है।
  • एप्पल का सेवन अपने भोजन के पहले करना चाहिए।
  • एक प्रचलित कथन है की “रोज़ के एप्पल का सेवन आपको डॉक्टर से दूर रख सकता है।”
  • इसी के साथ एप्पल में विटामिन ए काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है और इसमें काफी कम कैलोरीज भी होती है।
  • इस वजह से यह वेट कम करने में सक्षम होता है।
  • इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर में मेटाबोलिज्म की रेट को बढ़ाते है।  
  • How to lose weight fast के लिए एप्पल से बेहतर कोई और फल नहीं है।

तरबूज का सेवन

  • तरबूज एक काफी रस भरा फल होता है। इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है।
  • जो हाई फाइबर से भरपूर होता है।
  • इस वजह से यह वजन कम करने में सहायक होता है। इसी के साथ यह हेल्थ को भी सही रखने में मददगार होता है।
  • तरबूज में लाइकोपीन और बीटा कैरोटीन होता है जो कैंसर सेल्स को शरीर में बढ़ने से रोकता है।
  • तरबूज का सेवन डिहाइड्रेसन जैसी समस्याओ में भी काफी फायदेमंद होता है।
  • यह सनबर्न से बचाने में काफी हद तक सहायक होता है।
  • तरबूज खाने की सलाह कई हैल्थ विशेषज्ञ भी देते है।
  • यह वजन कम करने में कफी मददगार होता है।

संतरे का सेवन

  • वजन बढ़ने का सबसे अहम कारण होता है शरीर में कैलोरीज का बढ़ना।
  • संतरे में कैलोरीज काफी कम पाई जाती है।
  • एक साबूत संतरे में सिर्फ 40 से 50 कैलोरीज होती है।
  • इसके सेवन से भूख भी ख़त्म होती है और साथ ही यह शरीर में कैलोरीज भी नहीं बढ़ाता है।
  • संतरे में कई अलग अलग प्रकार के पौष्टिक तत्व भी पाए जाते है।

अमरुद का सेवन

  • अमरुद में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।
  • साथ ही इसमें कई ऐसे प्रकार के तत्व भी होते है जो पेट की सभी प्रकार की बीमारियों को दूर करने में काफी सक्षम होते है।
  • इससे मोटापा नियंत्रित रहता है और साथ ही कम कैलोरीज की वजह से यह वजन कम करने में भी सहायक होता है।

ग्रेपफ्रूट का सेवन

  • वैसे तो भारत में ग्रेपफ्रूट मिलना थोड़ा मुश्किल होता है।
  • लेकिन ग्रेपफ्रूट का सेवन वजन कम करने में काफी ज्यादा असरकारी माना जाता है।    
  • वैसे इस ग्रेपफ्रूट को कई अलग अलग जगह पर खाया भी जाता है।
  • ग्रेपफ्रूट को विटामिन सी का एक बहुत ही अच्छा स्रोत माना जाता है।
  • Weight Loss Foods के तौर पर इसका सेवन जरूर करे।

अंगूर का सेवन

  • अंगूर में काफी कम कैलोरीज होती है। इस वजह से इसमें किसी भी प्रकार का फैट नहीं पाया जाता है।
  • अंगूर में विटामिन सी काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।
  • इसमें पाए जाने वाला साइट्रस, 78% तक डाइट को संतुलित रखने में मदद करता है।
  • इसका नियमित रूप से सेवन शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को सही रखने के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • अंगूर का सेवन भोजन के पहले या बीच में करना फायदेमंद साबित होता है।

पपीता का सेवन

  • पपीता साल भर मिलने वाले फलो में से एक है।
  • यह शरीर में पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है और साथ ही आहार को पचाने में मदद करता है।
  • पपीता में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर मौजूद होता है।
  • इसी के साथ कई ऐसे  तत्व होते है जो की मेटाबोलिज्म को बढ़ाकर फैट को कम करने में सहायक होते होते है।
  • रोज़ सुबह एक प्लेट पपीता का सेवन करने से शरीर में ठंडक बनी रहती है।
  • इसी के साथ यह शरीर में हो रहे भारीपन से भी छुटकारा दिलाता है। यह शरीर को हल्का रखने में मदद करता है।

नाशपाती का सेवन

  • नाशपाती में भी दूसरे फलो की तरह फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है।
  • इसमें मौजूद फाइबर और अन्य तत्व शरीर में मेटाबोलिज्म को बढ़ाकर फैट को कम करने का काम करते है।
  • इसी के साथ इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम,  कॉपर आदि होते है जो की शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करते है।
  • Weight Loss Tips – रोज़ाना एक नाशपाती का सेवन वजन कम करने के लिए जरुरी होता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

एवोकाडो का सेवन

  • भारत में आज कल एवोकाडो काफी आसानी से मिल जाता है।
  • इसका सेवन शरीर से फैट कम करने में काफी हद तक सक्षम होता है।
  • इसी के साथ इसमें पाए जाने वाला मोनोसैचुरेटेड फैट एक ऐसा तत्व है जो की शरीर में ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है।

अनार का सेवन

  • अनार में बहुत ज्यादा मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते है।
  • यह भूख को कम करने में काफी ज्यादा सहायक होता है।
  • जिस वजह से बार बार खाने की आदत पर रोक लगती है और साथ ही वजन कम होता है।

केले का सेवन

  • वैसे देखा जाए तो कई लोग केले का सेवन वजन बढ़ाने के लिए करते है।
  • लेकिन केले का सेवन करने से वजन भी जल्द ही कम होता है।
  • वर्कआउट करने के बाद अगर भूख लगने पर केले का सेवन किया जाए तो यह शरीर को तुरंत ताकत प्रदान करता है और साथ ही भूख भी शांत करता है।
  • इसका शेक बना कर भी पिया जा सकता है। यह एक Weight Loss Shakes है।

इस ऊपर दिए लेख में अपने जाना की कौन से फलो का सेवन करने से वजन कम होता है। इसी के साथ अगर आप चाहे तो इन सभी फ्रूट्स का सलाद बनाकर भी सेवन कर सकते है। यहाँ ऊपर दिए सभी फल आसानी से मार्किट में उपलब्ध होते है इन में से कुछ फल मौसमी है तो उनका सेवन मौसमी फलो के तौर पर करना सही होता है। वजन नियत्रित रखने में यह सभी फल काफी फ़ायदेमंद साबित होते है।

Loading...

You may also like...