Body Spa: अपने पूरे शरीर को आराम पहुंचाने में बॉडी स्पा होगा मददगार

आजकल हर कोई अपने शरीर को फिट रखने में लगा रहता है। यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे। शरीर को फिट रखने के लिए कोई जिम जा रहा है तो कोई योग कर रहा है या तो कोई रोजाना वाक पे जा रहा है। आज के जमाने हर कोई अपने शरीर को लेकर चिंतित है। बहुत से लोग अपने शरीर को स्वस्थ व रिलैक्स रखने के लिए बॉडी Spa करवाते है।

आजकल फैशन के हिसाब हर चीज़ में बदलाव आ रहे है। आजकल नया नया फैशन पूरी दुनिया में बड़ी तेजी से बदल रहा है। हर कोई फैशन का दीवाना है चाहे फिर वो लड़की हो या लड़का हर किसी से सर पर फैशन का बुखार चढ़ा हुआ है। आज के मॉडर्न जमाने में हेल्थ व ब्यूटी के लिए इन दिनों स्पा का बहुत क्रेज है। इसमें कई तरह की मसाज, बाथ, योग, मेडिटेशन व नेचुरल फूड के जरिए शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकाला जाता है।

स्पा एक अंग्रेजी शब्द है, जो लैटिन टर्म सोलस पर एक्वा से आया है। इसका अर्थ है पानी के माध्यम से हेल्थ का ख्याल रखना। नेचुरल तरीके से शरीर को तरोताजा करने वाले इस ट्रीटमेंट की पॉपुलैरिटी इतनी है कि आज हर कोई इसे करवाना चाहता है। Body Massage Spa के माध्यम से पूरे तरीके से बॉडी को रिलैक्स किया जा सकता है। स्पा के अलावा बहुत से लोग अपनी बॉडी की मसाज भी करते है।

क्या आप जानते है की स्पा भी कई तरीके के होते है? बॉडी मसाज, स्टीम बाथ और मेंटल हीलिंग आदि स्पा के जनरल प्रकार हैं। शरीर के हर अंगो के लिए स्पा होता है। जैसे- बालों के लिए, फेस के लिए, फुट के लिए आदि। आइये आज जानते की कौन कौन से स्पा होते है और कितने प्रकार के होते है साथ ही इस स्पा के क्या फायदे होते है। आइये जाने Body Spa.

Body Spa: पूरे बॉडी को रिलॅक्सेशन देने के लिए बहुत फायदेमंद होता है बॉडी स्पा

Body Spa

क्या होते हैं Spa and Massage?

Spa

  • स्पा मुख्यतः बॉडी को आराम पहुंचाने के लिए जाना जाता है। यह एक लक्ज़री ट्रीटमेंट माना जाता है।
  • यह सबसे पहले यूरोप में शुरू किया गया था और सदियों से चला आ रहा है। यूरोप से होते हुए यह दुनिया भर में धीरे धीरे फैलता चला गया ।
  • स्पा की प्रक्रिया को पूरे शरीर से थकान और तनाव को दूर करने के लिया जाता है।
  • बॉडी मसाज, सोना बाथ, स्टीम बाथ आदि को मिलाकर स्पा की प्रक्रिया को किया जाता है।
  • अगर रिलैक्स करने के लिए स्पा लेना चाहते हैं तो खुद चुन सकते हैं। इसमें आपकी सेहत और खूबसूरती को बेहतर करने और रिलैक्सेशन के लिए दी जानेवाली थेरपी शामिल होती है।

Massage

  • यह स्पा उपचार का एक और रूप है जहां आपको अपनी मांसपेशियों में होने वाले तनावों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
  • यह आराम करने के लिए एक शानदार तरीका है क्योंकि इससे आप थकान और तनाव को भूल जायँगे।
  • मालिश चिकित्सा अन्य सौंदर्य उपचार के साथ संयुक्त माना जाता है। मसाज या मालिश से पूरे शरीर में रक्त के संचलन में मदद कर सकता है।
  • आप चाहे तो अपने हिसाब से मसाज करा सकते है, मसाज कई तरीके की होती है। जैसे- आयुर्वेदिक मसाज, स्वीडिश मसाज, बेलिनिस मसाज, गर्भावस्था मसाज आदि कई मसाज होती है।
  • यह मसाज करने से पहले Spa Therapist से ज़रूर लें। मसाज स्पा का एक हिस्सा है।
  • किसी भी तरह की मसाज स्पा में ही आती है। लेकिन स्पा में मसाज के अलावा स्टीम, सॉना, पैक और रैप आदि भी आते हैं।

Facial Spa

  • फेसिअल स्पा फेस की त्वचा के छिद्रों को साफ करता है, मृत त्वचा कोशिकाओं को दूर करता है, और कस्टम मास्क के साथ सामान्य त्वचा की चिंताओं का इलाज करता है।
  • इस उपचार के कारण किसी भी तरह से आपके चेहरे की चमक में सुधार हो सकता है क्योंकि आप अपनी त्वचा की एक नई और ताजा परत उजागर करेंगे।
  • फेसिअल स्पा से आपकी त्वचा कोमल बनती है और निखरती है। यह भी कई प्रकार के होते है।आप घर पर भी फेसिअल मसाज कर सकते है।

Foot Spa

  • फुट स्पा एक आरामदायक और प्रभावी तकनीक है। इस तकनीक में गर्म पानी के साथ पैर साफ़ करना, नमक व आवश्यक तेल, स्क्रबिंग से मालिश और डिटॉक्सिफाइंग करना, लोशन की मदद से पैर के नाखुनो की सफाई व नेल पेंट साफ़ करना शामिल है।
  • इसके अलावा फिश स्पा भी होता है। इसमें बस कुछ खास मछलियों के जरिए पैरों की डेड स्किन को निकाल दिया जाता है। यह भी बहुत पॉपुलर है।
  • एक फुट स्पा आपके लंबे और तनावपूर्ण दिन के बाद आपको आराम देने लिए एक अच्छा समाधान हो सकते है। आप चाहे तो घर पर भी Foot Spa कर सकते है।

Full Body Spa

  • आजकल फुल बॉडी स्पा भी बहुत फेमस है। इसका हेल्थ पर बेहद पॉजिटिव असर होता है।
  • यह मसाज 1 घंटे तक चलती है। इसमें चिकित्सक आपके पीठ, कंधे, पैर, बाहों, हाथों और गर्दन की अच्छे से मसाज करता है।
  • आपके शरीर की त्वचा को साफ करना और हाइड्रेट करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि यह आपके चेहरे की त्वचा के लिए होता है।
  • इसमें फुल बॉडी स्क्रब होती है साथ ही इसमें कभी-कभी शरीर की पॉलिश भी किया जाता है। इस प्रक्रिया में कई बार समुद्री नमक का भी प्रयोग किया जाता है।

Hair spa

  • इन दिनों लड़कियों में हेयर स्पा का क्रेज कुछ ज्यादा की बढ़ गया है। धूल, मिटटी और केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बाल खराब होने लगते है।
  • जिसके कारण बाल का झड़ना, टूटना और सफ़ेद होने की समस्या होती है।
  • इसलिए समस्या से निजात पाने के लिए हेयर स्पा एक अच्छा विकल्प है। यह बालों की किस्म को देख कर किया जाता है।
  • इसमें बालों को अच्छे शैम्पू से वाश किया जाता है फिर तरह तरह की क्रीम से मालिश करते है और फिर बालों को भाप दी जाती और अंत में कंडीशनर से कंडीशन करते है।

स्पा के फायदे

  • बॉडी स्पा से शरीर में पॉजिटिव ऊर्जा मिलती है और तनाव भी कम होता है।
  • यदि आपकी त्वचा धूप और धूल से रूखी व गन्दी हो गई है तो स्पा ट्रीटमेंट कराने से आपको फायदा मिलेगा।
  • स्पा ट्रीटमेंट एक प्राकृतिक औषधि है, जिससे तनाव, थकान और तनाव को कम किया जा सकता है।
  • स्पा ट्रीटमेंट के जरिए चेहरे की खोई रंगत व चमक को पाया जा सकता है।
  • हेयर स्पा से बालों में चमक आती है और बालों के पोर्स खुल जाते है।

तो ये थी बॉडी स्पा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ। आप भी इसे करवाए और इससे मिलने वाले फ़ायदों का लाभ उठायें।

Loading...

You may also like...