कम समय में ज्यादा कैलोरी जलाने के लिए इस तरह करे Burpee Yoga

बर्पी करना बहुत कम लोगों को पसंद आता है, लेकिन इससे मिलने वाले फायदों को देखते हुए इसकी लोकप्रियता बहुत बढ़ी है| भले ही इसे करने में लोगो को मजा ना भी आये फिर भी लोग इसे करना पसंद करते है|

आजकल बर्पी को लगभग हर जगह किया जा रहा है जैसे जिम में, योग क्लासेज में आदि| क्योकि यह बहुत ही फायदेमंद एक्सरसाइज है जिसे आप कर सकते है|

जो लोग अपनी मांसपेशियों को मजबूत और शरीर को चुस्त बनाना चाहते है वो जान ले की इन दोनों के लिए बर्पी सबसे फायदेमंद और असरदार एक्‍सरसाइज में से एक है। यह आपके पुरे शरीर की मसल्‍स पर कार्य करती है, जिससे आपको मिलती है मजबूत और एक्टिव बॉडी|

बर्पी के कई प्रकार होते इसे पुश अप्स, प्लैंक, टक जम्प आदि| इसके अलावा यदि बर्पी को योग के साथ मिला दे तो भी यह बेहतरीन कॉम्बिनेशन बन जाता है| तो चलिए आज जानते है Burpee Yoga के बारे में जिसे रोज करके आप अपनी स्ट्रेंथ को बढ़ा सकते हैं।

Burpee Yoga: जानिए इसे करने की विधि और लाभ

Burpee Yogaबर्पी योगा करने की विधि

विधि 1

  • सबसे पहले हलके डम्बल दोनों हांथो में लेकर हांथो को जमीन पर रखकर स्क्वाट की पोजीशन में आइये।
  • स्क्वाट की पोजीशन में आने के उपरांत एक हाथ को मोड़ते हुए ऊपर लाइए और फिर वापस नीचे ले जाइये।
  • इसी प्रकार से दूसरे हाँथ के साथ करना है।
  • इसे करने के उपरांत अब आपको दोनों हाथों से खड़े होकर डम्बल प्रेस करना है और वापस स्क्वाट की पोजीशन में आना है
  • वापस से हाथों को एक-एक कर डम्बल पकड़े हुए ऊपर लाइए फिर इस पूरी प्रक्रिया के कई सेट तेजी से कीजिये|

विधि 2

यदि आप इसे डम्बल के साथ नहीं करना चाहते है तो खाली हाथ से करे, लेकिन इसमें अपने हाथो को ऊपर उठाने के बजाय पैरो का मूवमेंट करे| पहले दाए पैर को घुटने से मोड़ते हुए साइन के पास लाये और वापिस पीछे ले जाये, फिर ऐसा ही बाये पैर के साथ भी करे|

बर्पी योगा करने के फायदे

  1. बर्फी योगा करने से आप मजबूत बनते है।
  2. बर्फी योग को निरंतर करने से दिल की धड़कने सुचारु रूप से चलने लगती है।
  3. इसको लम्बे समय तक रोज करने से बॉडी की चर्बी कम हो जाती है। Burpees for Weight Loss भी बहुत असरदारी है|
  4. बर्फी योग विशेषकर टांगों, बाहों और छाती की मांसपेशियों के लिए के लिए अत्यंत लाभकारी है|
  5. यह योगा आपके पुरे शरीर पर काम करता है। इसे करने से आप कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाते है।
  6. बर्फी योगा को आप कही भी कर सकते है। इसके लिए जरुरी नहीं की आप जिम में ही हो या एक कोई निश्चित स्थान पर।

बर्पी योगा क्यों चुने?

यदि आप बर्पी योगा करते है तो इस एक ही क्रिया में आपकी स्क्वाट, पुश-अप और जंपिंग जैक तीनों ही एक्सरसाइज हो जाती हैं। इसका मतलब आपको अपनी दिनचर्या में अलग से कोई एक्सरसाइज नहीं करनी होती है| इन तीनों ही एक्सरसाइज को एक साथ करने का फायदा यह होता है की आप कई वर्कऑउट्स और योग आसनों का अभ्यास एक साथ कर लेते है| आपको अलग से समय देने की जरुरत नहीं होती|

Loading...

You may also like...