Benefits Of Buttermilk: शरीर को ठंढक प्रदान करने के अलावा छाछ के सेवन से मिलते हैं कई फायदे

बटरमिल्क जिसे छाछ, मठा आदि के नामो से भी देश के अलग अलग हिस्सों में जाना जाता है। यह एक पेय पदार्थ है जो की अधिकांश भारतीय घरों में उपलब्ध रहता है। छाछ को दही से बनाया जाता है।

दही को मथने के बाद इसका घी अलग हो जाता है और जो तरल पदार्थ बचता है उसे छाछ कहा जाता है। यह शरीर को शीतलता प्रदान करता है। इसलिए अधिकांश लोग इसका सेवन गर्मियों के दिनों में करते हैं।

शरीर को ठंढक देने के साथ साथ यह शरीर को अन्य कई फायदे भी पहुँचाता है। यदि किसी को एसिडिटी हो रही हो तो छाछ पीने से राहत मिलती है। भोजन के बाद इसका सेवन करने से खाना आसानी से पच जाता है और साथ ही गैस की भी शिकायत नहीं होती है।

आज के इस लेख में हम आपको बटरमिल्क यानी छाछ (Chaas) के फायदे के बारे में बताने जा रहे है। जिसे जानकर आप भी छाछ का सेवन करने लगेंगे। चलिए जानते है की आखिर इसमें ऐसा क्या है? पढ़ें Benefits Of Buttermilk के बारे में विस्तार से।

Benefits Of Buttermilk: छाछ सेहत के लिए कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है

Benefits Of Buttermilk

छाछ में मौजूद पोषक तत्व: Buttermilk Nutrition

छाछ विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन और पोटेशियम जैसे विटामिन का एक बड़ा स्रोत माना जाता है। विटामिन बी, विशेष रूप से राइबोफ्लेविन भोजन को ऊर्जा के रूप में परिवर्तित करने, हार्मोन और पाचन के स्राव के लिए आवश्यक होता है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में कैल्सियम भी पाया जाता है।

छाछ के फायदे: Buttermilk Benefits in Hindi

छाछ का सेवन कई तरह से किया जाता है। कोई इसे पेय पदार्थ के रूप में उपयोग करता है तो कोई इसकी कढ़ी बनाकर खाना पसंद करता है या फिर इसका सेवन रायते के रूप में भी किया जाता है। यह हर रूप में स्वादिष्ट लगता है। स्वाद के साथ साथ यह फायदे भी देता है जैसे-

वसा कम करने में सहायक

  • यदि आप भोजन करने के बाद पेट में भारीपन महसूस कर रहे है या फिर आपने खाना ज्यादा खा लिया है तो आप छाछ का उपयोग करे यह आपको इन समस्याओं से निजात दिलाएगा।
  • इसके लिए आप एक गिलास छाछ में अदरक, काली मिर्च और अन्य मसाले भी मिला सकते है और इसे पीने से पाचन क्रिया की समस्याओं में सुधार होने लगता है।
  • साथ ही यह वसा को कम करने में भी मदद करता है। वसा के कम होने से शरीर का वजन भी संतुलित रहता है।

पाचन तंत्र को नियंत्रित रखने में सहायक

  • यदि किसी को मसालेदार और तीखे भोजन से पेट में जलन हो रही है तो छाछ का सेवन करने से इससे राहत मिलती है।
  • छाछ भोजन के ज्वलनशील तत्वों को शरीर से साफ कर देता है जिससे पेट को राहत मिलती है।
  • इसका सेवन भोजन के बाद करने से यह लाभकारी होता है। इससे पाचन तंत्र में सुधार होता है जिससे पेट सही रहता है।

रक्तचाप नियंत्रित करे

  • शोध से पता चला है कि छाछ में पर्याप्त मात्रा में बायोएक्टिव प्रोटीन पाया जाता है। इसका सेवन करने कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
  • इसके अलावा इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल तत्व भी होते है। यदि व्यक्ति को रक्तचाप नियंत्रित रखना है तो उसे नियमित रूप से छाछ का सेवन करना चाहिए।
  • शरीर को ठंढक प्रदान करे
  • छाछ को ज्यादातर गर्मियों में सेवन किया जाता है क्योंकि इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर को ठंढक प्रदान करते है।
  • इसे पीने से शरीर की गर्मी शांत होती है।

महिलाओ के लिए फ़ायदेमंद

  • रजोनिवृत्ति के समय यदि महिलाएं छाछ का सेवन करती है तो इससे रजोनिवृत्ति के कई लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
  • यह शरीर के मेटाबॉलिज्म स्तर को भी नियंत्रित रखता है।

हड्डियों को मज़बूती प्रदान करे

  • दही में पानी डालकर भी छाछ तैयार किया जाता है। इस तरह के छाछ में दूध के समस्त पोषक तत्व मौजूद रहते है।
  • Health Benefits of Buttermilk के तहत इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। कैल्शियम शरीर के हड्डियों की मज़बूती प्रदान करने में बहुत लाभकारी होता है।
  • साथ ही इसका सेवन करने से दाँत भी मजबूत होते है। इसके सेवन से बोन डेंसिटी को बनाए रखने में सहायता मिलती है।

प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने में सहायक

  • छाछ लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया से भरपूर होता है। जिसके कारण यह जीवाणु प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करता है।
  • साथ ही यह शरीर को दैनिक खाद्य पदार्थों में उपस्थित हानिकारक रोगजनकों से लड़ने में सहायता करता है।

त्वचा की देखभाल

  • त्वचा के लिए भी छाछ बहुत लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है।
  • छाछ से त्वचा को मॉइस्चराइज करने में भी मदद मिलती है साथ ही इससे त्वचा में प्राकृतिक चमक भी आती है।
  • सेवन करने से तो छाछ के फायदे मिलते ही हैं साथ ही इसे त्वचा पर लगाने से भी इसके लाभ प्राप्त होते हैं।
  • छाछ से स्नान करना भी त्वचा के लिए लाभकारी होता है।
  • इसके अतिरिक्त फेस मास्क में भी छाछ का इस्तेमाल कर सकते है।
  • यह त्वचा से डेड स्किन को निकालने में मदद करती है साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा भी मुलायम होती है।
  • त्वचा की झाईयो के लिए भी यह फ़ायदेमंद होती है। यह एंटी एंजिंग में भी मददगार होता है।
  • इसके इस्तेमाल से त्वचा में कसावट आती है जिससे चेहरे की झुर्रियां दूर होती है।

छाछ बनाने की विधि

  • छाछ को बनाना बहुत ही आसान होता है। आजकल बाजार में भी छाछ बना हुआ मिलता है।
  • यदि आप घर पर ही छाछ बनाना चाहते है तो सबसे पहले काली मिर्च, जीरा, कड़ी पत्ता, धनिया पत्ता, अदरक का टुकड़ा ले लें और उन्हें अच्छी तरह से पीस लें।
  • अब दही ले लें और उसमें पानी मिला ले। इसे तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक यह अच्छी तरह न मिल जाए।
  • अब मिश्रण में नमक और पेस्ट मिलाएं। इसे आप फ्रीज में भी ठंडा करने के लिए भी रख सकते है।
  • सर्दी जुखाम में यह राहत देता है साथ ही बबासीर के उपचार में भी यह उपयोगी होता है।
  • आप भी अपने दैनिक जीवन में छाछ का उपयोग शुरू कर सकते है इससे आपको उपरोक्त फायदे मिलेंगे।

आज के लेख में आपने पढ़े Chaas Benefits. इसका सेवन कर के आप भी इस लेख में लिखें फ़ायदों का लाभ उठा सकते हैं।

Loading...

You may also like...