Cancer Research: साइकिल चलाएं और कैंसर को दूर भगाएं

इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में हम खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाते है। जिससे हम जल्द ही बिमारियों का शिकार हो जाते है। इन्ही बिमारियों में एक खतरनाक बीमारी कैंसर है। कैंसर का नाम सुनते ही हर व्यक्ति घबरा जाता है।

शरीर के किसी भी भाग पर गांठ बनना या उभार आना कैंसर हो सकता है।हर साल इस बीमारी से लाखों लोग मरते है। यह विश्व स्तर पर एक बड़ी समस्या है, इसलिए हर वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।हमें जरुरत है कैंसर जैसे भयंकर रोग से बचे रहने की।

हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक शोध से पता चला है कि नियमित रूप से सायकल चलाने से दिल की बिमारियों और असमय मृत्यु से बचा जा सकता है। आज हम आपको इसी विषय पर विस्तार से जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है इस Cancer Research में और क्या जानकारियां हासिल हुई है।

Cancer Research: जानिए शोध में क्या पाया गया?

Cancer Research: जानिए शोध में क्या पाया गया?

इस शोध के विषय में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में एक अध्ययन भी प्रकाशित किया गया है। जिसमें शोधकर्ताओं ने अपने अनुभव शेयर किये है। उनके अनुसार, आमतौर पर व्यक्ति अपने ऑफिस या काम के लिए गाडी से जाना पसंद करते है। वहीं कुछ लोग पैदल भी ये सफर तय करते है। उन्होंने बताया कि ऑफिस तक सायकल से जाना, पैदल जाने की अपेक्षा ज्यादा लाभकारी होता है। क्योंकि सायकल चलाने से हमारी मासपेशियों को टोनिन मिलती है और हमारा ह्रदय स्वस्थ रहता है।

उन्होंने अपनी शोध से पाया कि साइकिल का नियमित रूप से प्रयोग करने पर कैंसर का खतरा 45 फीसदी कम हो जाता है। और दिल की बीमारियों का खतरा भी लगभग 46 फीसदी तक कम हो सकता है। जबकि पैदल चलने से दिल की बीमारियों का खतरा 27 फीसदी तक घट जाता है। साथ ही साथ इन बीमारियों से जान जाने का खतरा 36 फीसदी तक घट जाता है। इस शोध को करते समय 2,64,377 लोगों के आंकड़ों पर अध्ययन किया गया। जिनकी उम्र लगभग 53 वर्ष थी।

इस अध्ययन से यह भी पता चला है कि जो लोग मध्यम और बड़ी उम्र में शारीरिक एक्टिविटी ज्यादा करते है। उनको कैंसर का खतरा कम होता है।

कैंसर की रोकथाम के कुछ उपाय

  • शराब और सिगरेट का सेवन न करे इससे फेफड़े, गले और सर का कैंसर होता है।
  • ज्यादा तला भुना और वसा युक्त भोजन न खाएं, इससे ब्रेस्ट और प्रोट्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है।
  • गर्मियों के मौसम में धुप से बचे इससे स्किन कैंसर की संभावनाएं बढ़ सकती है।

Cycle Exercise Benefits: जानिए इसके अन्य फायदे

  1. सायकलिंग करने से मांसपेशियों को टोनिंग मिलती है क्योंकि इससे शारीरिक कसरत अच्छी होती है।
  2. सायकल चलाने से ह्रदय स्वस्थ रहता है और सामान्य से ज्यादा तेजी से धड़कता है। जिससे ह्रदय हेल्दी बना रहता है।
  3. सायकलिंग मधुमेह जैसे रोग को भी नियंत्रित करती है। मधुमेह से ह्रदय रोग, स्ट्रोक, नेत्र रोग, त्वचा रोग, किडनी रोग और अन्य प्रकार के रोग होते है। शारीरिक एक्टिविटी से मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिए सायकलिंग इसका एक अच्छा उपाय है।
  4. स्टेमिना बढ़ाने में भी सायकल चलाना मदद करता है। इससे बहुत ऊर्जा मिलती है और धीरज क्षमता भी बढ़ती है।
  5. सायकलिंग करके तनाव को भी कम किया जा सकता है।
  6. सायकलिंग को रिलीजिंग व्यायाम भी कहा जाता है, क्योंकि यह शारीरिक दर्द को भी कम करती है।
  7. वजन को कम करने के लिए भी सायकलिंग काफी फायदेमंद है, इससे वेस्ट कैलोरी बर्न करने में आसानी होती है।

गठिया को रोकने में भी यह सहायक होती है। 

आज हमने आपको हाल ही हुई एक Cancer Research के बारे में जानकारी दी है, जो वाकई में हम सभी के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। तो आप भी शुरू हो जायें और जमकर साइकिल चलाएं।

Loading...

You may also like...