Castor Oil Ke Fayde: आपके चेहरे को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा अरंडी का तेल

क्या आप जानते है की अरंडी का तेल आपकी त्वचा के लिए लाभकारी होता है? हम में से ज्यादातर लोग इसे एक खाना पकाने वाले तेल के रूप में जानते हैं। कुछ लोग इसे वजन घटाने के लिए भी इस्तेमाल करते है।

अरंडी का तेल थोड़ा गाढ़ा और दिखने में हल्के पीले रंग का होता है। साथ ही यह चिपचिपा भी होता है। अंग्रेजी भाषा में इसे कैस्टर आयल (Castor Oil) के नाम से भी जाना जाता है।

यह तेल कई गुणों से भरपूर होता है, साथ ही इस तेल की खासियत यह है की यह बहुत सस्ता होता है, अर्थात इसे खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते हैं। साथ ही यह बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में राहत दिलाने के साथ साथ इस तेल में प्राकृतिक रूप से चेहरे की सुंदरता निखारने के भी गुण होते है। आईये जानते है Castor Oil Ke Fayde, अर्थात यह त्वचा के लिए किस प्रकार फ़ायदेमंद है?

Castor Oil Ke Fayde: अरंडी के तेल के होते हैं चमत्कारी फायदे

Castor Oil Benefits for Face

क्या है आरंडी ?

  • अरंडी एक प्रकार का पौधा होता है जो की भारत और अफ्रीका में ज्यादातर पाया जाता है।
  • इस पौधे का आकार छोटे से लेकर लगभग 12 मीटर तक भी होता है। इसकी पत्तियां मनुष्य की हथेली के आकार की होती हैं।
  • अरंडी के बीज से तेल बनाया जाता है। इसके बीज से 40 से 60% तक तेल निकाला जा सकता है।
  • अरंडी का तेल हलके पीले रंग का होता है इसमें किसी भी प्रकार की कोई महक नहीं होती है।

चेहरे की झुर्रियों को कम करे: Castor Oil for Wrinkles

  • क्या आप जानते है चेहरे की झुर्रियों को कम करने में भी अरंडी का तेल मददगार है।
  • प्रयोग के लिए अरंडी के तेल के 1 चम्मच में 1 चम्मच बादाम का तेल मिला ले। साथ ही इसमें लगभग 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलायें।
  • तीनो को अच्छी तरह मिला ले। इसके बाद इस मिश्रण से चेहरे पर मसाज करे।
  • करीब 15 मिनट तक नीचे से ऊपर की तरफ और अंदर से बाहर की तरफ चेहरे और गर्दन की मालिश करें।
  • ऐसा सप्ताह में 2 बार करे और यदि आपकी त्वचा अत्यधिक ऑयली है तो आप बादाम के तेल के स्थान पर जोजोबा ऑयल का उपयोग कर सकते है।
  • इस मिश्रण से चेहरे से झुर्रियां हट जाती है।

चेहरे की त्वचा का रूखापन दूर करे: Castor Oil for Dry Skin

  • यदि आपकी त्वचा रूखी है तो नहाने से पहले चेहरे पर कैस्टर ऑयल की मसाज करें।
  • या फिर रात को सोने से पहले इसे अपनी स्किन पर लगायें।
  • रात भर ऐसे ही लगे रहने दें और सुबह बेसन या माइल्ड फेस वाश से चेहरा धो लें। त्वचा का रुखापन दूर हो जायेगा।

चेहरे के दाग धब्बे मिटाने में लाभदायक: Castor Oil for Face

  • प्रतिदिन नहाने से आधा घंटा पहले अरंडी के तेल को चेहरे पर अच्छी तरह लगा ले।
  • इसके बाद 30 मिनट होने पर चेहरा धो लें। इसके नियमित प्रयोग से सुन्दर और बेदाग चेहरा प्राप्त किया जा सकता है।

सुंदर होंठो के लिए: Castor Oil for Lips

  • यदि आप सुन्दर और कोमल होंठ चाहते है तो अरंडी का तेल आपकी इस समस्या को हल कर सकता है।
  • अरंडी का तेल होठों को हाइड्रेट करता है और उसे चिकना और सॉफ्ट बनाता है।
  • इसके लिए रोज रात को सोने से पहले एक चम्मच अरंडी के तेल को पूरे होंठो पर लगा ले और सुबह धो ले।
  • आप चाहे तो दिन के वक्त भी इसे लगा सकती है। यह महंगी लिप बाम की तुलना में प्रभावी और बेहतर विकल्प है।

अरंडी के तेल के अद्भुत अन्य फायदे: Castor Oil Benefits

  • अरंडी का तेल त्वचा को गोरा और मुलायम बनाने में बहुत प्रभावकारी होता है। अरंडी का तेल एक बहुत अच्छा मॉस्चराइजर भी होता है। इसके सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर ले फिर हलके हाथों से चेहरे पर तेल को लगाए। ऐसा करने से आपकी त्वचा मॉश्चाराइज हो जाएगी और त्वचा सुखी हुई नहीं लगेगी।
  • इसके अतिरिक्त यह तेल स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए, क्लीन्ज़र्स के रूप में उपयोग कर सकते है। गर्भावस्था के दौरान स्ट्रेच मार्क हो जाते है। अरंडी के तेल में फैटी एसिड की मात्रा होती है इसलिए यदि गर्भावस्था के अंतिम दो महीनो में इस तेल का इस्तेमाल करते है तो इन स्ट्रेच मार्क से बचा जा सकता है। इसका उपयोग करने के लिए थोड़ा सा अरंडी के तेल को हाथों में ले ले और फिर धीरे धीरे हलके हाथों से प्रभावित स्थान पर मालिश करे। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क की समस्या दूर हो जाती है।
  • मुहांसो की समस्या को दूर करने के लिए भी यह एक बेहतर विकल्प है। मुंहासो को दूर करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को हलके गर्म पानी से धो लें, ऐसा करने से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते है फिर अरंडी का तेल हाथों में लेकर हलके से अपने चेहरे पर मालिश करे। रात के समय इसे लगाए और फिर रात भर उसे वैसा ही छोड़ दे। सुबह के समय अपना चेहरा ठंडे पानी से धोएं। नियमित रूप से उपयोग करने से मुंहासों की समस्या दूर हो जाती है।
  • यह बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है अरंडी के तेल से बालों के गिरने की समस्या कम हो जाती है साथ ही डेंड्रफ के लिए भी यह एक असरकारी उपाय होता है। इसका उपयोग करने से नए बाल आने लगते है।
  • अरंडी का तेल त्वचा में आयी सूजन को कम करने में भी लाभकारी होता है। इसके तेल में फैटी एसिड पाया जाता है जो की सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होता है।

अरंडी के तेल को आपअपनी त्वचा को जवां बनाये रखने के लिए भी उपयोग कर सकते है क्योंकि यह त्वचा में कसावट लाता है और त्वचा की चमक को बरक़रार रखता है। साथ ही इसका इस्तेमाल दाद को दूर करने, घावों को भरने के लिए, गठिया के उपचार के लिए, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने, पीठ दर्द आदि के लिए भी क्या जा सकता है।

इस तरह आप अरंडी के तेल का उपयोग चेहरे के अतिरिक्त भी अन्य रोगों को दूर करने के लिए भी कर सकते है। यह बहुत ही असरकारी होता है। इसलिए आज ही लाये अपने घर पर अरंडी के तेल को और इसके फ़ायदों का लाभ उठायें ।

Loading...

You may also like...