Castor Oil for Constipation: कब्ज़ से राहत के लिए फायदेमंद अरंडी का तेल

हर किसी को कभी न कभी कब्ज की बीमारी का सामना करना पड़ता हीं है। अधिकतर मामलो में ये समस्या 4-5 दिनों में खुद ब खुद ठीक हो जाती है। पर कई बार यह लम्बे वक्त तक परेशानी का सबब बन जाता है। इसके कारण हमारे स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

कब्ज का मतलब होता है पेट का ठीक से साफ़ ना होना और मल त्यागने में परेशानी होना। इस कारण-वश पीड़ित व्यक्ति का पेट भरा रहता है और उसे भोजन करने की भी इच्छा नहीं होती है। कई लोगो को कब्ज के कारण उल्टी भी हो जाती है और सर में दर्द बना रहता है।

कब्ज की समस्या कई कारणों से होती है जैसे गलत खानपान, खाने के बाद तुरंत सो जाना आदि। यह समस्या आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को ख़राब कर देती है जिससे बीमारियाँ होने की संभावना बढ़ जाती है।

क्या आप इससे निजात पाने के लिए सारे उपाय ट्राय कर चुके है पर कोई फायदा नहीं मिल रहा है? तो यह लेख आपके लिए ही है। अरंडी का तेल इस समस्या में राहत पहुँचाता है। यहाँ जानिए Castor Oil for Constipation.

Castor Oil for Constipation: कब्ज दूर करे अरंडी का गुणकारी तेल

Castor Oil for Constipation: कब्ज़ से राहत के लिए अरंडी का तेल

अरंडी के तेल को हीं अंग्रेजी भाषा मे Castor Oil के रूप में जाना जाता है। इससे कब्ज की समस्या तो दूर होती हीं है साथ हीं इससे स्किन, हेयर तथा स्वास्थ्य से जुड़े लाभ भी मिल जाते हैं। भारतीय घरों इस करामाती तेल का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है और इस तेल को बहु-उपयोगी माना जाता है। स्वास्थ्य से संबंधित अन्य समस्याएं जैसे जोड़ों का दर्द और त्वचा रोग जैसी परेशानियों में भी इसका इस्तेमाल अच्छा माना जाता है। वैसे तो अरंडी तेल का हमारी बहुत प्रकार से मदद करता है पर आज इस लेख में इसके कब्ज की समस्या में मिलने वाले फ़ायदों पर ज्यादा चर्चा करने वाले हैं। आइए जानते है अरंडी के तेल से होने वाले Constipation Treatment.

कब्ज में किस तरह फ़ायदेमंद है अरंडी का तेल

  • अरंडी का तेल आपको बिना किसी प्रकार का नुकसान पहुँचाए आपकी कब्ज की समस्या से निजात दिला देता है।
  • इस तेल के माध्यम से आप आपके द्वारा खाये गए भोजन को पच जाने के बाद आंतो से आगे की तरफ पहुँचा देता है।
  • इसके अलावा इस तेल की मदद से आपकी पेट में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ को भी बाहर निकालने में मदद मिलती है।
  • दरअसल यह एक प्राकृतिक रेचक (Castor Oil as Laxative) के रूप में हमारी परेशानी को दूर करने का काम करता है। इसके उपयोग से आपका पेट साफ़ तो हो हीं जाता है साथ हीं साथ कब्ज की समस्या से भी निजात मिल जाती है।
  • अरंडी के तेल के नियमित इस्तेमाल से आपकी सम्पूर्ण पाचन क्रिया दुरुस्त और सुचारू हो जाती है।

इसका प्रयोग कैसे करे?

  • इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक गिलास गुनगुना दूध ले लें और इस गुनगुने दूध में 30 से 60 ग्राम कैस्टर ऑयल को मिक्स कर दें।
  • कुछ लोगों को दूध पसंद नहीं होता है ऐसे लोग दूध की जगह पानी को गुनगुना कर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • और गुनगुने पानी में अरंडी का तेल मिक्स कर सकते हैं।
  • अब आप इस मिक्सचर का सेवन करें।
  • इसके सेवन के पश्चात करीब एक ही घंटे में ये उपचार कब्ज़ की समस्या में अपना असर दिखाना शुरू कर देता है।
  • इससे आपके पेट के अंदर मौजूद सारा म्यूकस बाहर निकल जाएगा और आपकी भूख दोबारा से बढ़ जाएगी।

इसे कौन इस्तेमाल कर सकता है

  • इसे हर कोई ले सकता है। लेकिन 12 साल की उम्र से कम और 60 साल की उम्र से ज्यादा का व्यक्ति को इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए ।
  • इसके अलावा गर्भवती स्त्री को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा यदि आपको किसी प्रकार की कोई बीमारी हो तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर की राय जरूर ले लें।

पेट से संबंधित समस्याओं तथा Constipation Relief के लिए अरंडी के तेल के इस्तेमाल के अलावा हमें अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव करने चाहिए। इन बदलावों से भी इन समस्याओं में हमे लाभ मिल सकता है।

भूख लगने पर हीं करें भोजन

  • बिना भूख लगे भोजन नहीं करना चाहिए। बिना भूख के भोजन ज़हर की तरह माना जाता है।
  • इसके कारण कब्ज की समस्याएं जन्म लेती हैं।
  • जब आप भूख ना लगने पर भोजन नहीं लेते हैं तो उस समय पाचन तंत्र के अंगों को आराम मिलता है जिससे इसकी कार्यक्षमता बढ़ जाती है।

उपवास करें

  • पेट की समस्याओं से निजात पाने के लिए हफ्ते में एक दिन उपवास करना भी एक फ़ायदेमंद उपाय है।
  • इस दौरान आप संतरे के रस का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी पाचन तंत्रों को आराम मिलता है और वो सही तरीके से काम करने लग जाता है।

चबा कर करें भोजन

  • कभी भी भोजन जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आप भोजन को अच्छे से चबा नहीं पाते हैं और दांत का काम आपकी आंत को करना पड़ जाता है।
  • इसके कारण कब्ज जैसी परेशानी उत्पन्न होती है।
  • ऐसे में आपको भोजन को अच्छे से चबा चबा कर करना इस समस्या से निजात दिला सकता है।

सुबह सुबह टहलें

  • टहलना सेहत के लिए बहुत ज्यादा फ़ायदेमंद माना जाता है। इससे कब्ज की समस्या में भी लाभ मिलता है।
  • अगर आप हर सुबह मौसम अनुकूल कपड़े पहन कर 30-40 मिनट तक टहलेंगे तो आपकी पाचन प्रक्रिया बेहतर होगी और कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी।

ऊपर आपने जाना Castor Oil for Constipation. इस उपचार की मदद से आप कब्ज की समस्या से निजात पा सकते है। लेकिन यदि आप को रक्त को पतला करने वाली, हड्डियों की, हृदय की बीमारी हो या फिर आप किसी तरह की एंटीबायोटिक मेडिसीन ले रहे है तो इस उपचार का सेवन ना करे।

Loading...

You may also like...