Castor Oil for Joint Pain: जोड़ों के दर्द का प्रभावी इलाज

इस लाइफ में हमें कई सारी शारीरिक समस्याओ का सामना करना पढता है| जोड़ो का दर्द भी इसमें आम है| आज-कल इसकी समस्या लोगो में तेजी से बढ़ती जा रही है| खासकर यह बढ़ती उम्र के लोगों को ज्यादा परेशान करती है| सर्दियों में तो बुजुर्ग इससे लगभग रोज ही परेशान रहते है|

जोड़ों का दर्द शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। यह दर्द कोहनियों, गर्दन, बाजूओं, कूल्हों और खासकर घुटनों में होता है| इसके होने के कई कारण होते है जैसे जब हम एक जगह पर ही लगातार बैठे रहते है तो हमारे पैरो में रक्त संचार ठीक से नहीं होता है जिसके चलते घुटने में दर्द होने लगता है| उसी तरह कंप्यूटर पर लगातार काम करने के वजह से कंधो और गर्दन में दर्द होने लगता है|

जोड़ो का दर्द होने की मुख्य वजह आपका गलत खान पान है, गलत खानपान से आपकी हड्डियों में मिनरल्स की कमी हो जाती है, जिसके चलते जोड़ो में दर्द होने लगता है| यदि इस पर ध्यान नहीं दिया जाये तो यह समस्या बढकर गठिया का रूप ले लेती है| इसलिए आज हम आपको बता रहे है Castor Oil for Joint Pain, इस तेल की मालिश से जोड़ो के दर्द की समस्या से निपटा जा सकता है|

Castor Oil for Joint Pain: जोड़ों के दर्द को कहे छूमंतर

Castor Oil for Joint Pain: जोड़ों के दर्द को कहे छूमंतर

अरंडी के तेल का इस्तेमाल  कैसे करना है?

  • एक साफ कपडा ले और उसे गर्म पानी में डुबोकर निचोड़ ले|
  • अब इस कपडे पर अरंडी के तेल की कुछ बूंदें डालें|
  • अब इसे दर्द वालें स्थान पर रखकर, ऊपर से एक और कपडा बांध दे|
  • अब इस कपडे पर गर्म पानी की बोतल या थैली रखकर 20 मिनट तक सिकाई करे|
  • ऐसा दिन में तीन बार करे| इससे आपको Joint Pain Relief मिलेगा|

जोड़ो के दर्द में अरंडी का तेल किस तरह फायदेमंद है

अरंडी एक तेल हमारे शरीर के अंदर प्राकृतिक रूप से लिम्फोसाइटों की संख्या बढ़ाता है| लिम्फोसाइट कोशिकाओं के बीच में पाया जाने वाला ऐसा टी सेल है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है|  टी कोशिका एक प्रकार की श्वेत रूधिर कणिका है|

यह शरीर की पुरानी चोटों और दर्द को ठीक करने में मददगार है| यह सेल्स वायरस, बैक्टीरिया और कवक को मारकर कैंसर की कोशिकाओं के बढ़ने से रोकती है। आपको बतादे की कैस्टर ऑयल की मालिश के 24 घंटों में ही टी-कोशिकाओं की संख्या बढ़ने लगती है|

ऊपर आपने जाना Castor Oil for Joint Pain. अरंडी का तेल काफी कम समय में जोड़ो के दर्द से राहत प्रदान करने में सक्षम है| और तो और इसका असर काफी लंबे समय तक भी बना रहता है। इस तेल को आप बाजार से भी खरीद सकते है और ऑनलाइन भी मंगा सकते है| बस ध्यान रखें कि 100% प्योर तेल ही मंगवाए|

Loading...

You may also like...