Benefits of Cauliflower: जाने गुणकारी फूलगोभी के स्वास्थ्यवर्धक लाभ

फूलगोभी एक ऐसी सब्जी होती है जो संभवतः हर किसी को पसंद आती है। फूलगोभी को हमारे खान पान का एक अहम् हिस्सा माना जाता है। उम्दा और लजीज स्वाद के साथ साथ इसमें लगभग हर तरह के पौस्टिक तत्व भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।

यह मानव शरीर में होने वाली बहुत सारे जानलेवा बीमारियों के उपचार में भी अहम् भूमिका निभाता है। इनमे कैंसर और दिमाग की तमाम बीमारियां महत्वपूर्ण हैं। इसका आहार के तौर पर नियमित रूप में सेवन करने से खून को साफ रखने में बहुत हद तक मदद मिलती है।

दिल से जुड़ी हर प्रकार की परेशानियों से छुटकारा पाने में फूलगोभी का सेवन काफी मददगार साबित होता है । महिलायें जब गर्भधारण करती हैं तब उनके गर्भावस्‍था के समय में फूलगोभी का खाद्य पदार्थ के रूप में सेवन करना माँ और होने वाले बच्चे दोनों के लिए काफी ज्यादा फ़ायदेमंद होता है।

गोभी में फोलेट नाम का तत्व अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसके साथ ही इसमें विटामिन ए तथा विटामिन बी भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसी कारण से यह शरीर की कोशिकाओं के ग्रोथ में सहायता करते हैं। इससे माँ के गर्भ में पल रहे बच्चे के भ्रूण को लाभ पहुँचता है। इसके अलावा भी फूलगोभी के बहुत सारे फायदे हम इस लेख में पढ़ेंगे । पढ़ें Benefits of Cauliflower.

Benefits of Cauliflower: फूलगोभी है काफी फायदेमंद, जाने इसके फायदे

Benefits of Cauliflower

आइये अब विस्तार से जानते हैं Health Benefits of Cauliflower.

Weight Loss में फायदेमंद फूलगोभी

  • आजकल लोग अपना वज़न घटाने के लिए क्या क्या नहीं करते हैं। अगर उन्हें सही जानकारी मिले तो वो अपने खान पान में बदलाव कर के भी अपने वज़न कम कर सकते हैं।
  • फूलगोभी को अगर आप सब्जी या फिर सलाद के रूप में खाएंगे तो इससे आपके शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट घटने लगती है।
  • फूलगोभी के अंदर फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, और फाइबर वेट को कंट्रोल करने में बहुत मददगार साबित होता है।
  • इसके वज़न कम करने के गुणों का फायदा उठाने के लिए इसका सेवन कम तेल में पका कर करना अच्छा माना जाता है।
  • Vitamins in Cauliflower के अंतर्गत फूलगोभी में उपस्थित विटामिन सी शरीर के अतिरिक्‍त वसा को काम करती है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में फ़ायदेमंद

  • हड्डियों की देखभाल हमें हर उम्र में करनी चाहिए। बचपन में हमारी हड्डियाँ पोषण की जरुरत होती है और फिर 30-40 वर्ष की उम्र के बाद हड्डियों का क्षय होने लगता है इसलिए इसके अतिरिक्त पोषण की जरुरत पड़ती है।
  • फूलगोभी को हड्डियों के लिए बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है। यह आपकी हड्डियों को अच्छा पोषण प्रदान करता है।
  • फूलगोभी के अंदर अच्छी मात्रा में कैल्शियम मौजूद होते हैं और हमें पता है की कैल्शियम हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद होता है। इसके कारण हड्डियाँ मजबूत बनती हैं।
  • इसके अलावा हड्डियों की हर तरह की समस्या जैसे जोड़ों का दर्द, गठिया तथा हड्डियों में दर्द की परेशानी हो जाने पर फूलगोभी तथा गाजर के रस का सेवन करने से काफी लाभ मिलता है। ऐसा देखा गया है की इसका लगातार तीन महीने तक सेवन करना बेहद लाभप्रद होता है।

पाचन तंत्र के लिए लाभदायक

  • आजकल के अस्त-व्यस्त जीवनशैली में लोग खान-पान पे ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और इसी कारण उनका पाचन तंत्र अच्छे से काम नहीं कर पाता है।
  • पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए फूल गोभी का सेवन बहुत मददगार साबित होता है। फूलगोभी के अंदर भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर मौजूद होता है जिसकी वजह से पाचन तंत्र अच्छे से काम करता रहता है ।
  • अगर आपको कब्ज़ की परेशानी हो तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए गोबी के रस का सेवन कर सकते हैं। रात को सोने से पहले आधा गिलास रस पीने से कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है।
  • इसके अलावा भी पेट की हर तरह की परेशानी में फूलगोभी का सेवन बहुत ज्यादा फ़ायदेमंद होता है।

फूलगोभी करता है खून को साफ़

  • खून के साफ़ रहने से आप स्वस्थ्य रहते हैं पर जब खून में कुछ मिलावट हो जाती है तो इसके कारण कई तरह की बीमारियां भी होने लग जाती है।
  • इसलिए अपने खून को साफ करने और हमेशा साफ़ रखने के लिए फूलगोभी का सेवन बहुत ज्यादा फ़ायदेमंद माना जाता है।
  • इसके साथ हीं फूलगोभी चर्म रोगों से बचाने में बेहद फ़ायदेमंद साबित होता है।
  • खून साफ़ करने के लिए आप चाहें तो ताज़ी कच्ची फूलगोभी का सेवन कर सकते हैं या फिर आप चाहें तो इसका रस तैयार कर के इसे भी पी सकते हैं। दोनों प्रकार से ये आपके लिए फ़ायदेमंद होंगे।

याददाश्त बढाए फूलगोभी

  • बढ़ती उम्र के साथ साथ याददाश्त के कमजोर होने की समस्या बढ़ने लग जाती है। इस समस्या से निजात दिलाने में फूलगोभी आपकी कभी मदद करता है।
  • फूलगोभी में अच्छी मात्रा में कोलिन नाम का तत्व पाया जाता है। कोलिन दरअसल एक प्रकार का विटामिन बी होता है जो आपके मस्तिष्क के विकास में मदद करता है ।
  • तेज मस्तिष्क और अच्छे याददाश्त के लिए फूलगोभी का सेवन ज़रूर करें।

मसूड़ों के लिए फ़ायदेमंद फूलगोभी

  • मसूड़ों की समस्याएं भी आजकल बहुत आम हो गई है। फूलगोभी की सहायता से हम मसूड़ों में दर्द और सूजन को तो दूर कर हीं सकते हैं साथ हीं इसकी मदद से मसूड़ों से खून आने की परेशानी का भी निदान हो जाता है।
  • इसके लिए फूलगोभी के पत्तों का जूस बना कर इससे कुल्ला किया जाता है। ऐसा करने से मसूड़ों को राहत मिलती है और सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
  • बताए गए तरीके से फूलगोभी के पत्तों का सेवन आपकी पैराथायरॉइड ग्रंथि को सही ढंग से कार्य करने में सहायता पहुँचाता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद फूलगोभी

  • गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त देखभाल की जरुरत पड़ती है। इस दौरान फूलगोभी का सेवन इनके लिए फायदेमंद साबित होता है।
  • फूलगोभी में फोलेट, विटामिन ए तथा विटामिन बी की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे कोशिकाओं का विकास अच्छे तरीके से हो पाता है, इसके साथ हीं इसके सेवन से माँ के गर्भ में पल रहे भ्रूण को भी बहुत सारे लाभ मिलते हैं ।

इस लेख के माध्यम से आपने जाना कैसे फूलगोभी आपको बहुत सारे शारीरिक लाभ पहुँचाता है। अगर आप फूलगोभी का सेवन नहीं करते हैं तो इसका सेवन शुरू कर दें और इसके फ़ायदों का लाभ उठा कर अपने आप को स्वस्थ रखें।

Loading...

You may also like...