Chilgoza Ke Fayde: जानिए कैसे चिलगोज़ा के पौष्टिक बीज कैसे आपको जवां बनाए रखता है

चिलगोजा का नाम आपने बहुत कम सुना होगा, लेकिन यह आपके शरीर के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद है। चिलगोजा चीड़ फल का बीज होता है, जिसका रंग लाल और भूरा होता है। भारत में इसका प्रयोग एक मेवे के तरह किया जाता है।

यह स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही ज्यादा शक्तिवर्धक होता है, इसलिए इसकी तुलना बादाम से की भी जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर Chilgoza ना केवल अच्छे स्वास्थ्य के लिए बल्कि सौंदर्य बढ़ाने में भी उपयोगी सिद्ध होता है।

अंग्रेजी में चिलगोजा को पाइन नट्स (Pine Nuts) कहा जाता है। इसका सेवन बहुत समय पहले से किया जाता आ रहा है। प्राचीन काल में रोमन सैनिक इसे बहुत खाया करते थे। ग्रीक लेखकों द्वारा इसे 300 ईसा पूर्व भी वर्णित किया गया था।

पाइन नट्स में, सूखे मेवे की तरह हेल्दी मोनो सैचुरेटेड फैट और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। लेकिन यह वास्तव में सूखा मेवा नहीं है। यह खाने में हल्का मीठा होता है। आइये आज के लेख में जानते है Chilgoza Ke Fayde के बारे में विस्तार से। इनकी खूबियों को जान कर आप भी इसे जरूर खाने लग जाएंगे।

Chilgoza Ke Fayde: पाइन नट्स के फायदे और पोषण सम्बन्धी तथ्यों की जानकारी

Chilgoza Ke Fayde

हृदय के लिए फ़ायदेमंद

  • चिलगोजे में ओइलिक एसिड असंतृप्त वसा अम्ल मौजूद होता है। इसकी वजह से रक्त में अच्छे कोलेस्ट्रॅाल का स्तर बढ़ता है और खराब कोलेस्ट्रॅाल का स्तर कम होता है।
  • Chilgoza Benefits के अंतर्गत चिलगोजे का सेवन कर के कोरोनरी धमनी संबंधी बीमारियों जैसे स्ट्रोक, दिल का दौरा और कोनोनरी धमनियों का सख्त हो जाना जैसी समस्यायों से बचाव होता है।

आपकी भूख को कम करे

  • यदि आप वजन घटाना चाहते है, तो पाइन नट खाने से आपको मदद मिल सकती है।
  • कुछ शोधों से पता चला है कि यदि आप अच्छी मात्रा में पाइन नट्स खाते है तो इससे प्राप्त फैटी एसिड प्यूलेसीस्टोकिनिन रिलीज़ होता है।
  • यह हार्मोन दरअसल भूख को दबाने वाला हॉर्मोन होता है और इसके कारण हमें बहुत समय तक भूक नहीं लगता और हम ज्यादा खाने से बचे रहते हैं।

आँखों के लिए लाभकारी

  • पाइन नट्स में बहुत अच्छी मात्रा में बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे मौजूद होते हैं।
  • इसीलिए Chilgoza Dry Fruit Benefits आँखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं।
  • पाइन नट्स में मौजूद लूटीइन आँखों को युवी किरणों से बचाता है साथ ही डैमेज होने से भी रोकता है।
  • यदि आप अपने बच्चे को भी इसे खाने के लिए देते है तो इससे उनकी आँखों की रौशनी तेज होती है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

  • Chilgoza Pine नट्स में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट होते है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, बी, सी, डी और इ भी शामिल है।
  • एंटीऑक्सीडेंट, आपको नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स का खात्मा करते है। जो लोग जंवा दिखना चाहते है, उन्हें पाइन नट्स खाने से बहुत फायदा मिलता है।
  • Chilgoza Benefits For Health के अंतर्गत बहुत फ़ायदेमंद होते हैं। यह आपके बच्चे को इन्फेक्शन और वायरस से लड़ने में भी मदद करते है।

विटामिन का अच्छा स्रोत

  • यदि आप इसमें मौजूद विटामिन के बारे में ज्यादा नहीं जानते है तो हम आपको बता दें की यह विटामिन आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है।
  • इसके अलावा इसकी मदद से खून का जमना भी रुक जाता है।
  • यह औरतों के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होता है, इसमें मौजूद विटामिन मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को होने वाली ऐंठन की समस्या को कम करने में मदद करते है।
  • 70 एमसीजी की एक कप सर्विंग लेने से विटामिन की दैनिक जरुरत का 90% हिस्सा मिल जाता है।

पाइन नट्स में मौजूद अन्य विटामिन:-  

विटामिन
फोलेट्स 34 µg 9%
नियासिन 4.387 mg 27%
पैंटोथैनिक एसिड 0.313 mg 6%
पाइरिडोक्सीन 0.094 mg 7%
रिबोफ़्लिविन 0.227 mg 17%
थियामीन 0.364 mg 30%
विटामिन ए 29 IU 1%
विटामिन सी 0.8 mg 1%
विटामिन ई 9.33 mg 62%

Pine Nuts Benefits in Hindi: एक नजर में देखे इसके फायदे

  • पाइन नट्स विटामिन ए और ल्यूटिन में समृद्ध है, यह दोनों आँखों की दृष्टि को बढ़ाने में मदद करते है।
  • इसमें हृदय-अनुकूल मोनोअनसैचुरेटेड वसा शामिल है।
  • यह हड्डियों को मजबूत बनाते है, इसमें बहुत ज्यादा विटामिन डी भी मौजूद होता है।
  • इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, क्योंकि वे विटामिन सी में समृद्ध हैं।
  • पाइन नट्स में ओइलिक एसिड होता है, इससे आपको लम्बे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होने लगता है और वजन घटाने में सहायता मिलती है।
  • यह लोह तत्व का भी एक अच्छा स्रोत होता है, इसलिए इसका सेवन तंत्रिका तंत्र के लिए काफी अच्छा है।
  • पाइन नट्स में प्रोटीन तथा मैग्नीशियम मौजूद होता है और Pine Nuts Benefits के अंतर्गत यह इन्हे ऊर्जा का एक उत्कृष्ट स्रोत बनाता है।
  • इसलिए जब भी आप थका हुआ महसूस करे, पाइन नट का सेवन करे।

पाइन नट्स को सर्व करने का तरीका

  • Pine Nuts Nutrition जैसे है उन्हें वैसे ही भी खाया जा सकता है और आप चाहे तो इसे भून कर भी खा सकते है।
  • आप इसका इस्तेमाल बिस्कुट, कुकीज, चॉकलेट और एनर्जी बार बनाते वक्त भी कर सकते है।
  • इसका इस्तेमाल सलाद के रूप में भी किया जाता है। इसे आप फ्रूट्स या वेजिटेबल किसी के ऊपर भी डाल सकते है।
  • पाइन नट्स का इस्तेमाल डेजर्ट में भी किया जाता है। इसे खासतौर पर संदेश मिठाई और आइस क्रीम में इस्तेमाल किया जाता है।
  • सलाद की ड्रेसिंग और कुकिंग में भी Pine Nut Oil का इस्तेमाल किया जाता था।

चिलगोजा (पाइन नट्स) खाते वक्त ध्यान दे यह बाते

  • पाइन नट्स खाते वक्त सबसे सामान्य साइड इफ़ेक्ट यदि कोई है तो वो है पाइन माउथ सिंड्रोम। यदि आप रोजाना पाइन नट्स का सेवन करते है
  • तो यह मुँह में हल्का कड़वा टेस्ट छोड़ देती है। आपको ऐसा कुछ दिनों तक इसे लगातार खाने के बाद लगता है और कड़वा टेस्ट एक हफ्ते तक रहता है।
  • यह साइड इफ़ेक्ट हार्मफुल नहीं रहता है और इससे पाइन नट्स के नुट्रिएंट्स में कोई फर्क नहीं पड़ता है। अति संवेदनशील लोगो में पाइन नट्स से एलर्जी हो सकती है। इससे एलर्जी होने पर मतली आना, पेट में दर्द, त्वचा में खुजली आदि समस्याएँ हो सकती है।

Chilgoza Benefits तो आपने जान लिए। यदि आप पाइन नट्स को अपने बेबी को देना चाहते है, तो पहले बाल-चिकित्सक से राय ज़रूर ले क्योंकि यह नट्स हर किसी को सूट नहीं करते है।

Loading...

You may also like...