Chinese Beauty Secrets In Hindi : जानिये चीनी महिलाओंं के ये ब्यूटी सीक्रेट

चीनी महिलाएं अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उनकी ख़ूबसूरती बाकी देशों से अलग और कुछ ज्यादा ही आकर्षक होती है और उन्हें Asian Beauty के जाता है। चीनी महिलाओंं की त्वचा चिकनी और चमकदार होती है जिसकी वजह से वे अत्यधिक सुन्दर नजर आते हैं।

ऐसी त्वचा पाने के लिए वह कई प्रकार के पद्धति और उपायों का प्रयोग करती है। साथ ही वे अपनी स्लिम बॉडी के लिए भी जानी जाती है। अपनी बॉडी को स्लिम बनाये रखने के लिए वे अपनी डाइट का ख़ास ख्याल रखती हैं।

Beautiful Chinese Women की खूबसूरती को देखकर हर किसी को यही लगता है की काश हमारी त्वचा भी ऐसी होती। यदि आप भी ऐसी त्वचा पाना चाहते हैं तो कोई बात नहीं आज के लेख में हम आपको बताने रहे है Chinese Beauty Secrets In Hindi  के बारे में।

यदि आपको ऐसा लग रहा है की हम आपको महंगे महंगे प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने को कहेंगे तो ऐसा नहीं है, हम आपको प्राकृतिक उपचारो द्वारा ही चीनी महिलाओंं के जैसी त्वचा पाने का उपाय बताएँगे।

Chinese Beauty Secrets In Hindi : चीनी महिलाओंं की तरह चमकदार त्वचा पाएं

Chinese Beauty Secrets in Hindi

चेहरे पर कसावट लाने के लिए

  • चीनी महिलाओंं की त्वचा कसी हुई और चमकदार होती है।
  • त्वचा में कसाव लाने के लिए अंडे का उपयोग अच्छा होता है।
  • अंडे के फ़ेस मास्क से त्वचा में कसावट आती है इसके लिए अंडे के सफ़ेद भाग को लगाएँ और इसे 20 मिनट तक सूखने दें।
  • इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। यह Chinese Beauty पाने में आपकी मदद करेगी।
  • इसके साथ ही इससे चेहरे पर होने वाली झुर्रियों की समस्या भी दूर हो जाती है।

त्वचा में चमक लाने के लिए

  • चीन की महिलाओं के Beauty Tips for Skin के अंतर्गत त्वचा में चमक लाने के लिए आप भी नीबू- पानी का उपयोग कर सकती है।
  • इसके लिए प्रति दिन सुबह खाली पेट हल्का गर्म पानी के साथ निम्बू और शहद ले।
  • प्रति दिन ऐसा करने से शरीर सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है जिससे त्वचा साफ होती है और त्वचा में चमक आने लगती है।

प्राकृतिक रंग पाने के लिए

  • अक्सर देखा जाता है की चीनी महिलाएं प्राकृतिक रंग लाने के लिए चावल के पानी का उपयोग करती है जिससे वे Clear Skin पाती है ।
  • इसका उपयोग करने के लिए एक कटोरी पानी में चावल डाल ले और जब तक पानी दूधिया सफ़ेद नहीं हो जाए तब तक मिलाये।
  • फिर इस पानी को फ्रीज़ में रख ले।
  • इसके बाद इसका उपयोग एक टोनर के सामान कर सकते है।
  • आपको बता दे की इस पानी को 3-4 दिन तक स्टोर किया जा सकता है फिर इसके बाद इसे बदल सकते हैं।

त्वचा की सफाई के लिए

  • त्वचा की सफाई के लिए एक कटोरी में कच्चा दूध ले और इसे रात को सोने से पहले कॉटन की सहायता से चेहरे पर लगाए।
  • कुछ सेकण्ड्स रखने के बाद साफ़ कॉटन की मदद से चेहरा साफ़ कर लें और फिर पानी से धो ले।
  • यह त्वचा की धूल मिट्टी को अंदर तक साफ़ करती है, जिससे त्वचा साफ़ और गोरी होती है।

स्वस्थ और आकर्षक शरीर

  • चीनी लोग हमेशा स्वस्थ एवं दुबले पतले नजर आते हैं।
  • दरअसल यह लोग वजन कम करने के लिए ग्रीन टी बहुत पीते हैं। इसमें मौजूद कटेचिंस मेटाबोलिज्म बढाकर वजन कम करने में सहायता करते है।
  • साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट है और एंटी-एजिंग तत्व होते हैं। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर आपको लंबे समय तक जवां और स्वस्थ रखते हैं।

त्वचा को तरोताजा रखने के लिए

  • चीनी महिलाएं अपनी त्वचा को फ्रेश रखने के लिए मोतियों का इस्तेमाल करती है। साथ ही मोती त्वचा में होने वाले जलन और सूजन को भी कम करने में मदद करता है।
  • इसके उपयोग के लिए वह सीप की खोल का उपयोग करती है।
  • वह सीप की खोल का पाउडर बनाती है फिर उसमे अंडे की जर्दी और शहद को मिलाया जाता है। इसके बाद इस मिश्रण का उपयोग किया जाता है।

बेदाग त्वचा के लिए Natural Beauty Tips

  • चीनी महिलाएं बेदाग और निखरी त्वचा के लिए बहुत सी औषधियों का उपयोग करती है। यदि आप भी बेदाग त्वचा की इच्छा रखते है तो इसके लिए पुदीने का पेस्ट बना ले और उसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल करे।
  • यह बहुत ही असरकारी होता है।
  • इसके अतिरिक्त चीनी महिलाएं मूंग दाल का भी इस्तेमाल करती है। यह भी बेदाग त्वचा के लिए असरकारी होता है।
  • मूंग दाल का पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को पीस कर उसका पाउडर बना ले। इसके बाद इस पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलकर पेस्ट तैयार कर ले और इसे चेहरे पर लगाए।
  • फिर सूखने के बाद चेहरे को हलके गुनगुने पानी से धो ले। इस पेस्ट को नियमित रूप से उपयोग करने पर मुंहासो की समस्या भी दूर हो जाती हैं।

सूजन को कम करने के लिए

  • कभी कभी चेहरे में सूजन होने से भी चेहरा अच्छा नहीं नजर आता है। चीनी महिलाएं चेहरे की सूजन को कम करने के लिए मसाज का सहारा लेती है। मसाज कराने से रक्त संचार सही से होता है और सूजन दूर हो जाती है।
  • आप भी अपने चेहरे की मसाज कर सकती है इसके लिए कानों से शुरुआत करे और फिर धीरे धीरे अपनी हसली की हड्डी तक आये।
  • ध्यान रहे की आपको अपनी त्वचा को खींचना या फिर रगड़ना नहीं है। हलके हाथों से मालिश करनी है। फिर धीरे धीरे जबड़े और ठोढ़ी की तरफ भी मसाज करे।

स्किन टोन को दूर करने के लिए

  • स्किन टोन को दूर करने के लिए चीनी महिलाएं हल्दी का उपयोग करती है। हल्दी बहुत सारे गुणों से भरपूर होती है।
  • साथ ही यह त्वचा में निखार भी लाती है। इसके लिए आप हल्दी का पेस्ट तैयार कर ले और उस पेस्ट को चेहरे पर लगाए। इसे सूखने के बाद पानी से धो ले।
  • यह झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है। साथ ही पिग्मेंटेशन की समस्या भी दूर हो जाती है।

अन्य टिप्स

  • उपयुक्त उपायों के साथ साथ अपने चेहरे का फेशियल समय समय पर करवाए। इससे भी आपके चेहरे की त्वचा निखरी और जवां बनी रहती है।
  • साथ ही संतुलित आहार का सेवन करे। उपायों के साथ आहार भी बहुत ज़रुरी होता है तभी आप निखरी और स्वस्थ्य त्वचा पा सकती है।
  • नियमित रूप से व्यायाम करे यह भी आपकी त्वचा को स्वस्थ्य बनाये रखने में मदद करता है।
  • पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करे यह त्वचा में नमी को बनाये रखने के लिए लाभकारी होता है साथ ही त्वचा में निखार भी लाता है।
  • पर्याप्त नींद भी लेना ज़रुरी होता है। इससे चेहरा फ्रेश रहता है और चेहरे पर दाग धब्बे जैसी समस्या नहीं आती है।

आज के लेक में आपने चीनी महिलाओं के ख़ूबसूरती के राज जाने। आप भी इन बताये गए उपायों का उपयोग कर के चीनी महिलाओं की तरह आकर्षक व्यक्तित्व को प्राप्त कर सकती हैं।

Loading...

You may also like...