Chironji Benefits in Hindi: चिरौंजी स्वास्थ के साथ साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद

चिरौंजी वैसे तो काफी छोटी छोटी होती है पर काफी ज्यादा पौष्टिक तत्वों से भरपूर भी होती है। चिरौंजी को इंग्लिश में कुडप्पा आलमंड (cuddapah almond) के नाम से जाना जाता है। चिरौंजी के फायदों का उल्लेख आपको आयुर्वेद में भी मिलता है। इसे कई सालो से स्वास्थ और त्वचा संबंधित लाभों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

चिरौंजी जहाँ मनुष्य को स्वस्थ रखने के लिए फ़ायदेमंद है वही यह त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने में भी मददगार होती है। इस में कई प्रकार के तत्व पाए जाते है जैसे विटामिन सी, विटामिन बी 1, विटामिन बी 2, कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस आदि।

चिरौंजी को कई जगह चारोली के नाम से भी जाना जाता है। भारत में चिरौंजी की खेती कई जगहों पर होती है जैसे दक्षिण भारत में, मध्यप्रदेश में, हिमाचल प्रदेश में, और नागपुर में। इसका इस्तेमाल कई प्रकार की बीमारियों में अलग अलग तरह से किया जाता है जिससे की बीमारियों से लड़ने और छुटकारा पाने में सहायता मिलती है।

इस लेख में हम आपको चिरौंजी के अलग अलग फ़ायदों के बारे में बताने जा रहे है जिससे की आपको कई प्रकार की बीमारियों और समस्याओं में राहत मिल पाएगी साथ ही आपकी सुंदरता भी बढ़ेगी। इस लेख में पढ़े Chironji Benefits in Hindi.

Chironji Benefits in Hindi: जाने चिरौंजी के सेवन से होने वाले फायदे

Chironji Benefits in Hindi

सर्दी जुकाम में राहत

  • चिरौंजी का इस्तेमाल आप कई तरह से कर के सर्दी और जुकाम की समस्या से राहत पा सकते है।
  • इस के लिए आप चाहे तो चिरौंजी को पहले पीस ले और 2 चम्मच चिरौंजी को घी में सेक कर एक गिलास दूध में उबाल लें।
  • इसका सेवन दूध के साथ करना फ़ायदेमंद होता है।
  • चिरौंजी काफी पौष्टिक होती है। आप इसका सेवन काढ़ा बना कर भी कर सकते है।
  • चिरौंजी में औषधीय गुण भी मौजूद होते है।
  • चिरौंजी को मेवे के रूप में इस्तेमाल करने से यह एक टॉनिक की तरह काम करता है जो आपको सर्दी में होने वाले कफ, पित्त और वात से राहत दिलाता है।

वजन कम करने में फ़ायदेमंद

  • चिरौंजी के बीज का सेवन करना फ़ायदेमंद होता है।
  • इसमें काफी कम कैलोरीज पाई जाती है साथ ही यह फैट और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है।
  • चिरौंजी में फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो वजन कम करने में मददगार होती है।

प्रोटीन से भरपूर

  • चिरौंजी में प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
  • चिरौंजी का कम मात्रा में सेवन या फिर कुछ मात्रा में सेवन करने से ही आपकी बॉडी में प्रोटीन की आवश्यकता पूरी हो जाती है ।
  • आप कच्ची चिरौंजी का सेवन भी कर सकते है, यह भी आपके लिए फ़ायदेमंद है।
  • इसका सेवन आप किसी भी चीज़ के साथ पकाकर भी कर सकते है।

कमजोरी की परेशानी में फ़ायदेमंद

  • जिन लोगो को हमेशा शरीर में कमजोरी होने की शिकायत रहती है उन्हें रोज़ाना चिरौंजी का सेवन करना चाहिए।
  • इसके अंदर मौजूद विटामिन एस्कॉर्बिक एसिड / विटामिन सी, राइबोफ्लेविन, नियासिन आदि शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है।
  • इसी के साथ यह शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का काम भी करते है।

कील मुंहासो से राहत दिलाता है

  • चिरौंजी चेहरे पर से कील और मुहांसो को हटाने में काफी हद तक सक्षम होती है।
  • इस में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण मुहांसो की समस्या दूर कर के इन से छुटकारा दिला देती है।
  • आपको सिर्फ चिरौंजी को पीस कर अपने चेहरे के कील और मुहांसो की जगह पर लगाना है।

चेहरे की चमक बढ़ाता है

  • चिरौंजी में कई ऐसे तत्व होते जिस की वजह से यह चेहरे की चमक बढ़ाने में मददगार होता है।
  • चिरौंजी को पीस कर गुलाब-जल के साथ मिक्स कर ले और पेस्ट बना कर अपने चेहरे पर इस्तेमाल करे।
  • सूखने के बाद अपने चेहरे को सादे पानी से धोले। चेहरे की प्राकृतिक चमक वापिस लौट आएगी।

दस्त और अन्य पाचन सम्बंधित समस्याओं में लाभकारी

  • चिरौंजी में कत्थे के गुण होते है जो दस्त की समस्या में मददगार होते है।
  • चिरौंजी का रस बना कर पीने से दस्त की समस्या में लाभ मिलता है और तुरंत ही राहत मिल जाती है।
  • साथ ही चिरौंजी का सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया भी ठीक रहती है।
  • यह दस्त के साथ खून निकलने की समस्या में भी लाभकारी है।
  • 5 से 10 ग्राम चिरौंजी को दूध के साथ खाने से दस्त में खून आने की समस्या से राहत मिल जाएगी।

मुँह के अल्सर से राहत दिलाता

  • कई सालो से इसका इस्तेमाल लोग मुँह के अल्सर से राहत पाने के लिए करते आ रहे है।
  • चिरौंजी में एंटी अल्सर गुण होता है जो आपके मुँह के अल्सर को जल्दी ही ठीक करने में काफी सक्षम होता है।
  • साथ ही चिरौंजी का सेवन करने से शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है जिससे की यह अल्सर पर ठंडक पहुंचता है और धीरे धीरे इस समस्या से छुटकारा दिलाता है।

बॉडी और खून को सही रखता है

  • चिरौंजी का सेवन बॉडी में खून के फ्लो को सही रखने में मदद करता है।
  • इसी के साथ यह कोर्टिसोल जैसे तनाव वाले हॉर्मोन को बढ़ने से भी रोकता है।
  • चिरौंजी का सेवन मन और बॉडी पर एक पॉजिटिव इफ़ेक्ट डालता है।
  • अगर आप चिरौंजी का सेवन अपने आहार के साथ करते है तो यह दूषित खून को बॉडी में से साफ़ करने में मदद करता है।

सूजन से राहत दिलाता है

  • चिरौंजी के बीज में 50% से ज्यादा तेल होता है।
  • इसके तेल को कई प्रकार के कॉस्मेटिक क्रीम और अन्य वस्तुओं के उत्पादन में इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसके तेल का इस्तेमाल ग्रंथियों में आई सूजन से भी राहत दिलाने में काफी सक्षम होता है।

इस ऊपर दिए लेख में हम ने आपको बताया की चिरौंजी खाने के क्या क्या फायदे होते है और साथ ही यह आपको कैसे सेहतमंद रखने के अलावा आपकी सुंदरता को बढ़ाता है। तो आप भी ऊपर दिए इस लेख से चिरौंजी खाने के फ़ायदों को जाने और अपने आहार में चिरौंजी को शामिल करे जिससे आप भी स्वास्थ रह सकेंगे।

Loading...

You may also like...