Chocolate Benefits for Heart: दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाये

हार्टअटैक जिसे दिल का दौरा या ह्रदय घात के नाम से भी जाना जाता है, एक बहुत बड़ी समस्या है| यह तब होता है जब ह्रदय की मांसपेसियों को रक्त के साथ साथ ऑक्सीजन पहुंचाने वाली वाहिका किसी कारनवश ब्लॉक हो जाती है। जिससे हृयद के हिस्से  में रक्त प्रवाह बंद हो जाता है और दिल का दौरा पड़ता है।

हार्टअटैक आने से कई बार व्यक्ति की जान भी चली जाती है। हार्टअटैक से हर 33 सेकण्ड्स में भारत का एक व्यक्ति मरता है। इस खतरनाक समस्या के लिए आज हम आपको बता रहे है इसका एक छोटा सा नुस्खा जो हार्टअटैक को नियंत्रित करेगा, और वो है चॉकलेट|

चॉकलेट जीतनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही ज्यादा लाभकारी भी होती है| डार्क चॉकलेट खाने से दिल की बीमारी का खतरा 23 फीसदी कम हो जाता है। तो चलिए आज विस्तार से जानते है Chocolate Benefits for Heart.
 

Chocolate Benefits for Heart: हार्टअटैक का खतरा कम करती है चॉकलेट

Chocolate Benefits for Heart: दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाये

जानिए क्यों है ये असरदार?

चॉकलेट छोटे से लेकर बड़े लोगो को भी पसंद होती है। लेकिन कुछ लोग बच्चो को चॉकलेट खाने से मना करते है की दांत ख़राब हो जायेंगे। वही कुछ लोग चॉकलेट इसलिए नहीं खाते की उनका वजन बढ़ जायेगा।

लेकिन ऐसा कुछ नहीं है  हम आपको यही बताने वाले है की हकीकत में चॉकलेट खाने से क्या होता है। शोध के द्वारा पता चला है की एक सफ्ताह में 30 ग्राम चॉकलेट के 2 से 6 टुकड़े खाने से आपका दिल सुरक्षित रहता है।

सेहत के लिए अच्छी

डार्क चॉकलेट दूध के बने उत्पादों की अपेक्षा ज्यादा फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों का कहना है की कोको सेहत के लिए अच्छी होती है। यहाँ जाने और भी कई चॉकलेट के सेहत के लिए फायदे|

शरीर को दिल के रोगो से बचाये

अध्यन से पता चला है की फ्लेवोनॉयड जो कोको में पाया जाता है वह रक्त वाहिकाओं की सेहत के लिए अच्छा होता है| इसका सेवन शरीर में ग्लूकोज के लेवल को कण्ट्रोल करता है और लिपिड प्रोफाइल में सुधार लाता है। जिससे हमारा शरीर दिल के रोगों से बचा रहता है

रक्त के थक्के जमने से रोके

Dark Chocolate  में मौजूद फ्लेवोनॉयड में एंटीऑक्सीडेंट की भी अच्छी मात्रा होती है। जो शरीर के रक्तचाप को तेजी से ठीक करती है। साथ ही साथ शरीर की चिकनाई को कम करके रक्त के थक्के जमने से रोकती है। चॉकलेट खाने से पेट में ऐसे बैकटेरिया हो जाते है जो हार्ट के लिए एंटी-इफ्लैमेटरी कंपाउंड बनाते है।

कोलेस्ट्रॉल कम करे

डार्क चॉकलेट में शक्कर और वसा की मात्रा कम होती है। जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देती बल्कि उसे कम कर देती है| इससे हाई ब्लड प्रेसर भी कण्ट्रोल रहता है|

ऊपर आपने जाना Chocolate Benefits for Heart. आप भी चॉकलेट का सेवन कर सकते है| इसके अंदर पौष्टिक तत्वों का खज़ाना छुपा होता है| जो हमारे शरीर को ना केवल हार्ट अटैक बल्कि बहुत सारी बीमारियों से बचाता है|

Loading...

You may also like...