Common Running Mistakes – दौड़ने से पहले ना करे यह गलतिया

भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्तिगत स्वास्थ्य खतरे में आ गया है| क्योंकि आजकल बॉडी का फिजिकल वर्कआउट बहुत कम हो गया है| शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कसरत और दौड़ बहुत जरुरी है|

फिटनेस बरक़रार रखने के लिए दौड़ना एक सरल किन्तु फायदेमंद व्यायाम है| रोजाना केवल आधे घंटे दौड़कर आप शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकते है|

दौड़ने से आपके शरीर का रक्त संचार अच्छे से होता है जिससे आपको ह्रदय सम्बंधित बीमारिया होने का खतरा कम होता है| इससे मधुमेह की संभावना को भी दूर किया जा सकता है|

लेकिन दौड़ने के फायदे तभी मिलते है जब हम इसे सही से करते है| यदि हम इसे करते वक्त या इसे करने से पहले कुछ गलतिया करते है तो हमारे शरीर पर उल्टा असर पढ़ने लगता है| आइये जानते है कुछ Common Running Mistakes के बारे में|

Common Running Mistakes: यह गलतियां आपको पढ़ सकती है भारी

Common Running Mistakes

सही जुते ना पहनना

  • रनिंग की शुरुवात करने वाले नए लोगों के साथ अक्सर यह देखने को मिलता है की वे अपने जूते को नजरअंदाज कर देते हैं।
  • यह लोग कोई भी जूता पहनकर दौड़ना शुरू कर देते हैं, या फिर कुछ लोग तो चप्पल पहनकर ही रनिंग करते है|
  • हम आपको बता दे की यदि आपका जूता उचित नहीं है, तो आपको फिजिकल इंजुरी हो सकती है। इसलिए इसका ख्याल रखे|
  • आप दौड़ने के वजन घटाने के फायदों के बारे में भी यहाँ जान सकते है|
  • Long Distance Running Tips – आपके जुते काफी कंफर्टबल होना चाहिए।

वार्मअप ना करना

  • दौड़ने से पहले वार्मअप ना करने पर आपको मोच आने की संभावना रहती है।
  • Running Injuries से आपकी अगले दिन की दौड़ प्रभावित होगी।
  • वार्म के नाम पर एक ही जगह पर खड़े होकर स्ट्रेचिंग करने से फायदा नहीं मिलता है।
  • इसलिए आप डायनामिक वार्मअप करे, इससे आपको दौड़ने में आसानी रहेगी साथ ही मांसपेशियों की सारी जकड़न दूर हो जाएगी।

ज्यादा पानी पीना

  • दौड़ पर जाने से पहले कभी भी अधिक मात्रा में पानी ना पिए, क्योकि इससे आपको दौड़ने में परेशानी हो सकती है।
  • इसके अलावा आपको वाशरूम आ सकती है और यदि आप वाशरूम नहीं जा पाते है तो आपको पेट की गड़बड़ी हो सकती है।
  • यहाँ तक इससे आपको चक्कर भी आ सकते है। इसलिए आप रनिंग के बाद ही पानी पिए वो भी थोड़े थोड़े अंतराल में।
  • यह एक सबसे सामान्य Running Mistakes है जो काफी लोग करते है।

कुछ हैवी खा लेना

  • दौड़ने से पहले आप चाहे तो एक से दो बिस्किट खा सकते है, लेकिन इससे पहले खूब सारा खाना न खाये।
  • यदि आप हैवी डाइट के बाद दौड़ने जाते है तो इसका असर आपके डाइजेशन पर होता है। इससे आपको पेट में दर्द हो सकता है।
  • यदि आपने कुछ हैवी खा लिया है तो कम से कम उसके डेढ़ घंटे बाद ही दौड़ने जायें।

बिना इच्छा के रनिंग न करें

  • अगर आप पहले से ही थके हुए है तो आपको रनिंग नहीं करना चाहिए इससे आप सही तरीके से रनिंग नहीं कर पाएंगे।
  • अगर आप खुद को जबरदस्ती रनिंग करवाएंगे तो इसका आपके शरीर पर उल्टा असर पड़ने की भी संभावनाएं बढ़ जाती है।
  • कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आप थकान के चलते रनिंग करें और आपको चोट लग जाए।

ज्यादा तेज भागना

  • अगर आपने पहले कभी भी रनिंग नहीं की है तो आप एकदम से तेज रनिंग करना न स्टर्ट करें।
  • यह आपकी बॉडी में स्ट्रेस लेवल को बढ़ा देता है।
  • आपको रनिंग में अपनी स्पीड और डिस्टेंस धीरे धीरे कर के बढ़ाना चाहिए।
  • अगर आप एक डीएम से ज्यादा तेज़ और ज्यादा दूर रनिंग करना स्टार्ट कर देंगे तो इससे आप बीमारियों की चपेट में आ सकते है।
  • इसलिए एक एक दिन करके धीरे धीरे अपनी भागने की दूरी और स्पीड बढ़ाए।
  • आपको ज्यादा देर भागने में अपने Running Posture का भी ध्यान रखना चाहिए।

इंटरवल्स लें

  • कई लोग होते है जो रनिंग में इंटरवल्स नहीं लेते है यह शरीर पर गलत प्रभाव डालता है।
  • रनिंग में जब आप ज्यादा दूर और ज्यादा तेज़ी से भागना शुरू कर देते है तो आपको रनिंग करते समय बीच बीच में इंटरवल्स लेना चाहिए।
  • आपको 15 से 20 मिनट की वॉक जरूर करना चाहिए और इस बीच 5 मिनट का इंटरवल आप लें सकते है।

एनर्जी की जरूरत

  • कई लोग ये सोचते है कि खाना खाने के बाद रनिंग नहीं करना चाहिए यह सच भी है।
  • लेकिन आपको रनिंग के लिए एनर्जी की जरूरत होती है।
  • इसके लिए जरुरी है कि आप अपनी बॉडी को प्रॉपर एनर्जी देने के लिए कुछ पौष्टिक आहारों का सेवन करे।
  • आपको खाने के तुरंत बाद रनिंग स्टार्ट नहीं करनी चाहिए थोड़ा रोक कर रनिंग करना चाहिए।
  • आपको बॉडी को एनर्जी प्रदान करने के लिए प्रोटीन से युक्त आहारों का सेवन करना चाहिए।

चोट या कोई समस्या होने पर रनिंग

  • अगर आपको किसी प्रकार की समस्या है या फिर छूट लगी है तो आपको रनिंग अवॉयड करना चाहिए।
  • रनिंग करते समय आप की यह चोट ओर गंभीर रूप भी ले सकती है।
  • यह आपको किसी प्रकार की कोई ओर शारीरिक शिकायत हो तो भी आपको रनिंग को अवॉयड करना चाहिए।

एक ही प्लान को फॉलो करना

  • अगर आप हमेशा एक ही प्लान को फॉलो करेंगे तो यह आपको ज्यादा समय तक के लिए फायदा नहीं पहुंचाएगा।
  • आपको अपने प्लान को समय के साथ बदलना चाहिए यह जरुरी है।
  • एक समय के बाद आप जिस स्पीड में रनिंग करते है आपको उसकी आदत हो जाती है अब आपको उस स्पीड से ज्यादा तेज़ स्पीड में रनिंग करनी चाहिए।
  • अगर आप सेम स्पीड में ही रनिंग करते रहेंगे तो इससे आपको ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा। आपको समय के साथ Running Technique भी बदलना चाहिए।

आज हमने आपको बताया कि ज्यादातार लोग रनिंग करने में किस तरह की मिस्टेक्स करते है। ऊपर दिए इस लेख में इन मिस्टेक को पढ़े और नेक्स्ट टाइम रनिंग करते समय इन मिस्टेक्स को करना अवॉयड करें। ताकि आप रनिंग से होने वाले फायदों का लाभ उठा सके।

Loading...

You may also like...