Curd For Hair: मुलायम, लम्बे और घने बालोंं के लिए फ़ायदेमंद होता है दही का उपयोग

हर कोई सुन्दर और घने बाल चाहता है। आपके बालों का स्वास्थ्य आपके स्वास्थ्य को बयान करता है। अच्छे बाल और अच्छा स्वास्थ्य हाईजिन को दर्शाते हैं। बालों का झड़ना मतलब आपके शरीर में प्रोटीन और न्यूट्रिएंट्स की कमी हो रही है। सब्जी रोटी से हमें जरूरी न्यूट्रिएंट्स तो मिल जाते है, लेकिन प्रोटीन की पूर्ति नहीं हो पाती है।

प्रोटीन की पूर्ति करने के लिए आपको दूध, अंडे, मछली आदि का सेवन करना होता है। यदि आप यह सब नहीं खाना पसंद करते है तो रोज दही खाना शुरू कर दें। दही से भी आपके बाल झड़ना कम हो जाते है और उनमे ग्रोथ होने लगती है।

अच्छे बालों के लिए दही का इस्तेमाल आप न केवल खाने के लिए बल्कि ऊपरी तौर पर लगाने के लिए भी कर सकते है। वैसे तो बालों के देखभाल के लिए कई चीज़े मौजूद है लेकिन उन सब में से दही सबसे सस्ता और आसानी से मिलने वाला पदार्थ है।

आज के लेख में हम आपको बता रहे है Curd For Hair. इसके जरिये आप जान पायंगे की दही की मदद से बालों की देखभाल कैसे की जा सकती है।

Curd For Hair: बालोंं के पोषण के लिए उपयोगी होता है दही, जाने इसके फायदे

Curd For Hair

झड़ते बालोंं के लिए दही: Curd for Hair Fall

यदि आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान है तो दही और मेथी के बीज इसमें आपकी मदद कर सकते है। इन दोनों में ही पोषक तत्व मौजूद होते है जो आपके बालों की जड़ों को मजबूत करते है।

जरुरी सामग्री:

  • दही
  • मेथी

प्रयोग विधि:

  • दही और मेथी का मिश्रण बनाने के लिए सबसे पहले आपको मेथी को पीसना पड़ेगा। इसके लिए ब्लेंडर में मेथी के दाने डालकर पीस लें। अब इन पिसी हुई मेथी में दही को अच्छे से फेट लें और पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को अपने बालों में तथा स्कैल्प में अच्छी तरह लगा ले।
  • एक घंटे तक लगा रहने दे, इसके बाद अपने बालों को धो ले। बालों को धोने के लिए आप गुनगुने पानी तथा शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते है। यह तरीका अपनाने से आपके बाल धीरे धीरे झड़ना बंद हो जायेंगे, साथ ही साथ दो मुंहे बालों से भी छुटकारा मिलेगा। अच्छे परिणाम चाहते है तो इस प्रक्रिया को हर चार दिन में दोहराए।
  • अपने बालोंं को धोने के लिए आप गुनगुने पानी एवं शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते है। यह तरीका दो बालों के रूखेपन से भी छुटकारा दिला सकता है। अच्छे परिणाम पाने के लिए इस प्रक्रिया को नियमित रूप से दोहराए।

रुसी हटाने के लिए दही: Curd for Dandruff

जिन लोगो को रुसी की समस्या है उन्हें दही लगाने से बहुत फायदा मिलता है। दरअसल दही में जीवाणुविरोधी गुण पाए जाते है, जो Dandruff Cure के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं।बालों में रुसी होने की एक वजह बालों का रूखापन भी बना रहता है। दही लगाने से आपके स्कैल्प का रूखापन कम हो जाता है और रुसी की समस्या नहीं होती।

जरुरी सामग्री:

प्रयोग विधि:

  • मुट्ठी भर मेंहदी की पत्ती लें और मुट्ठी भर कड़ी पत्ता भी। इन दोनों को पीसकर इनका पाउडर बना ले।
  • अब एक कटोरी ले और उसमे तीन चम्मच दही तथा तीन चम्मच मेहँदी पाउडर मिला लें। इसके बाद इस पैक को अच्छे से स्कैल्प पर लगा ले और 30 से 45 मिनट तक के लिए छोड़ दें।
  • बाल धोने के लिए माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करे, गुनगुने पानी से बालों को धोये और पोंछ दे। इससे बालों का झड़ना भी कम होता है।

बालों में चमक लाने के लिए दही: Yogurt for Hair

यदि आपके बाल काले और घने है लेकिन इसमें बिलकुल भी चमक नहीं है तो यह इतने अच्छे नहीं दिखते, जितने की दिख सकते थे। बालों में चमक होने पर वो आकर्षक लगते है।

जरुरी सामग्री:

प्रयोग विधि:

  • एक बड़ा कटोरा लें और उसमे एक कप दही तथा दो चम्मच शहद मिलाइए और इसके बाद इसे अपने बालोंं में लगाइए। दही और शहद दोनों से आपके बालों में चमक आती है। 1 घंटे तक इसे लगा रहने दे, फिर गुनगुने पानी से धोये और बाद में शैम्पू से धो लें।
  • शैम्पू माइल्ड होना चाहिए, बालों को रुखा करने वाला शैम्पू इनकी चमक भी छीन लेगा। हफ़्ते में दो बार यह प्रयोग ज़रूर करे।

बालोंं को बाउंसी लुक देने के लिए दही: Curd Hair Pack

यदि आपको अपने बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर की जरुरत है तो अंडे और दही का मिश्रण आप इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा यदि आपके बाल बहुत पतले हैं तो ऐसे में यदि आप कंडीशनर का इस्तेमाल करते है तो वो और भी ज्यादा पतले दिखाई देते है। लेकिन अंडे का इस्तेमाल करने पर आपके बाल चिपकेंगे नहीं बल्कि पहले से भी ज्यादा बाउंसी दिखाई देते है।

जरुरी सामग्री:

  • दही
  • अंडा

प्रयोग विधि:

  • प्रयोग के लिए एक बर्तन में अंडा तोड़े और उसमे कम से कम 2 चम्मच दही के मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से मिला के और फिर इस मास्क को अपने बालों पर लगाए।
  • 20 से 25 मिनट के लिए लगा रहने दे और फिर बाद में धो ले। इस दौरान बाल धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करते है तो अच्छा है।
  • लेकिन ठंडे पानी से बाल नहीं धो पा रहे हैं तो गुनगुना पानी लें। गर्म पानी से ज्यादा फायदा नहीं दिखेगा।

बालों की वृद्धि करने के लिए दही: Curd for Hair Growth

बालों को अच्छा पोषण देने की वजह से दही बालों के अच्छे ग्रोथ में भी फायदेमंद साबित होता है। अगर आपके बालों की ग्रोथ अच्छी नहीं है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

जरुरी सामग्री:

  • दही
  • गुड़हल की पत्ती
  • नारियल तेल

प्रयोग विधि:

  • मुट्ठी भर गुड़हल की पत्ती ले और उसे दही की सहायता से पीस लें। फिर एक छोटी सी कढ़ाई में नारियल का तेल उबलने के लिए रखे।
  • दही के साथ पिसी हुई गुड़हल की पत्ती की छोटी छोटी गोलियां बना लें और नारियल के तेल में डाले। गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दे।
  • फिर इस मिश्रण को एक दो घंटो के लिए रखकर अपने बालों को धो लें। यह बालोंं की वृद्धि में सहायता करता है।

आज के इस लेख में आपने जाना Curd for Hair in Hindi के बारे में। Dahi for Hair बहुत फ़ायदेमंद होता है। यह आपके बालों को प्राकृतिक तरीके से पोषण देता है। इससे आपके बाल स्वस्थ एवं चमकदार होते है। तो लेख में बताये गए नुस्खों का इस्तेमाल ज़रूर करें।

Loading...

You may also like...