Dandiya Dance: एक ऐसा डांस जो मस्ती के साथ साथ आपको फिट भी रखेगा

पारंपरिक नृत्य प्राचीन काल से ही चले आ रहे है। हमारे देश में सदियों से त्योहारों के दौरान नृत्य का विशेष महत्व रहा है। अपनी ख़ुशियों को जाहिर करने के लिए लोग नृत्य करते है।

ऐसा ही एक नृत्य है डांडिया। डांडिया नृत्य को नवरात्रि के समय पारम्परिक भेष भूषा के साथ किया जाता है। लोग इस दिन का इंतजार बहुत ही बेसब्री से करते है। बच्चे से लेकर बड़े तक सब इसे बहुत प्रसन्नता के साथ करते है।

यह नृत्य खास कर गुजरात प्रदेश की पारम्परिक नृत्य मानी जाती है पर आज कल इसे भारत के सभी राज्यों के अलावा कई सारे दूसरे देशों में भी किया जाता है और इसका आनंद उठाया जाता है। आमतौर पर यह नवरात्रों के नौ दिन तक किया जाता है पर आजकल यह नवरात्रों के बाद और पहले के कुछ दिनों में भी आयोजित किया जाता है।

डांडिया नृत्य लोगो का मनोरंजन तो करता है साथ ही इसे करने से शरीर में जमा हुआ अतिरिक्त वसा भी कम होता है। यह पूरे शरीर के लिए एक प्रकार का एक्सरसाइज होता है। जिसके कारण आप फिट भी रह सकते है। जानते है Dandiya Dance के बारे में विस्तार से।

Dandiya Dance: जाने डांडिया डांस करने से मिलने वाले अद्भुत फायदे के बारे में

Dandiya Dance

डांडिया नृत्य:

  1. डांडिया नृत्य को Garba भी कहा जाता है। दोनों में बस इतना फर्क होता है की गरबा को हाथों से भी कर सकते है और डंडे की सहायता से भी।
  2. डांडिया नृत्य नवरात्री के समय किया जाता है। ऐसा माना जाता है की डांडिया और गरवा जैसे नृत्य माँ दुर्गा जी को पसंद है इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए यह नृत्य किया जाता है।
  3. नवरात्री के समय माँ दुर्गा जी की प्रतिमा को जगह जगह स्थापित किया जाता है फिर नौ दिनों तक उनकी विधि पूर्वक पूजा अर्चना की जाती है साथ ही डांडिया और गरवा का भी आयोजन किया जाता है। लोग डांडिया खेलने के लिए बहुत ही उत्साहित रहते है।
  4. डांडिया में आपको 2 Dandiya Sticks की आवश्यकता होती है साथ ही यह नृत्य पार्टनर के साथ किया जाता है। इस नृत्य में लोग गोला बना कर अपने पार्टनर के साथ डंडे की सहायता से नृत्य करते है और इस नृत्य का आनंद उठाते है।
  5. आज के दौर में डांडिया आधुनिक हो गया है जिसके लिए लोग इसकी क्लासेज भी लेते है जहाँ  पर Dandiya steps को सिखाया जाता है। ताकि वह डांडिया को अच्छे से कर सके।

Gujarati Garba

  1. गुजरात का प्रसिद्ध लोकनृत्य गरबा है। इसका अर्थ होता है द्वीप।
  2. आजकल यह बहुत ही आधुनिक हो गया है। इस नृत्य को जोड़ो में किया जाता है
  3. यदि आप डांडिया खेल रहे है तो आपको अपने पार्टनर के साथ ही खेलना होगा।  या फिर आप गरबा का यह खेल किसी अनजान पार्टनर के साथ भी खेल सकते हैं।
  4. यह समूह में भी खेला जाता है।
  5. गरबा को हाथों के द्वारा किया जाता है जिसमे आपके हाथों और पैरो की गतिविधियाँ होती है।

डांडिया और गरबा दोनों ही बहुत अच्छे नृत्य होते है जिसे आप आसानी से कर सकते है। नवरात्री के अवसर पर बच्चों में भी डांडिया को लेकर बहुत उत्साह रहता है। वह नयी नयी पोशाक पहनकर नृत्य में भाग भी लेते है।  

इनके द्वारा मनोरंजन तो होता ही है साथ ही यह आपके स्वाथ्य के लिए भी यह बहुत लाभकारी होते है।  यदि आप फिटनेस को लेकर चिंतित है तो आप अपना मनोरंजन भी कर सकते और साथ ही फिट भी रह सकते है।

डांडिया नृत्य के स्वाथ्य लाभ

वजन कम करने में सहायक –

  1. नवरात्री के अवसर पर बहुत सारे पकवान बनते है जिसे हम बिना खाये तो रह नहीं पाते है जिस कारण हमारा वजन भी बढ़ जाता है।
  2. अपने वजन को नियंत्रित रखना है तो डांडिया से अच्छा कोई विकल्प हो भी नहीं सकता है।
  3. यह आपके पूरे शरीर का वसा कम करने में आपकी मदद कर सकता है। जब आप डांडिया खेलते है तो शरीर से पसीना बहता है जिसके कारण शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है साथ ही अतिरिक्त वसा भी कम होने लगता है।

सही ढंग से होता है रक्त का संचार

  1. जब डांडिया करते है तो उससे पूरे शरीर का व्यायाम होता है।
  2. यह सर से लेकर पैर तक के मांसपेशियों में खिचाव लाता है जिसके कारण रक्त का संचार सही ढंग से हो पाता है।   
  3. शरीर के सारे अंग सही से कार्य करने लगते है।

हृदय के लिए लाभकारी

  1. डांडिया हृदय के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इससे दिल की धड़कने तेज होती है।
  2. डांडिया में हाथों और पैरों का मूवमेंट्स होता है जिसके कारण बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होने लगता है। जो की हृदय की समस्याओं को दूर करने के लिए लाभकारी होता है।

पेट की चर्वी को कम करे

  1. अधिकांश लोग पेट की चर्वी को कम करने के लिए परेशान रहते है क्योंकि सबसे ज्यादा चर्बी पेट के आस पास ही जमा होती है।
  2. डांडिया जैसे नृत्य से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। क्योंकि इस नृत्य में यदि आप कुछ समय तक लगातार नृत्य करते है तो आप लगभग 400 कैलोरी तक कम कर सकते है।

तनाव और चिंता मुक्त करे

  1. आज के दौर में लोगो को कई चीजों के कारण तनाव बना रहता है जिसे दूर करने के लिए वह दवाओं का भी सहारा लेते है।
  2. यदि आप डांडिया करते हैं तो आप अपने तनाव को भी कम कर सकते है साथ ही इससे आपका मनोरंजन भी होता है जिसके कारण आप ख़ुशी का अनुभव कर पाएंगे।

डांडिया के अन्य फायदे

  1. यदि आप पतली कमर पाना चाहती है तो आपको डांडिया ज़रूर करना चाहिए क्योंकि यह शरीर से अतिरिक्त वसा को कम कर देता है।
  2. डांडिया लोगो में एकता की भावना को जगाती है जो आज के युग के लिए बहुत जरूरी है।
  3. डांडिया करने से शरीर शेप में आ जाता है और जिस जगह चर्बी अधिक जमा है वह भी ख़त्म हो जाती है।
  4. यदि आप प्रतिदिन डांडिया करते है तो इससे शरीर में लचीलापन आता है जो शरीर के लिए लाभकारी होता है।
  5. यदि आप लगातार डांडिया करते है तो इससे आपके शरीर में एनर्जी लेवल में वृद्धि होती है। आपका स्टेमिना भी  बढ़ता है। जो आपके कार्य करने की क्षमता के लिए फ़ायदेमंद होता है।

इस तरह आप नृत्य का मजा भी ले सकते है और साथ ही खुद को फिट भी रख सकते है। तो फिर इस नवरात्री को आप भी डांडिया के लिए तैयार रहिये।

Loading...

You may also like...