Diet Plans For Men: पुरुषों को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाये रखने के लिए अपनाएँ ये डाइट प्लान

किसी भी घर में पुरुष की क्या अहमियत होती है सभी जानते है। भारतीय परिवेश में पुरुष हीं ज्यादातर बाहरी कार्य करते हैं। आप खुद ही सोचिये आपके घर में आपके पिता जॉब पर नहीं जाते, काम नहीं करते तो आपका घर कैसे चलता। वे पूरे परिवार की नीव होते है। इसलिए पुरुषों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत ज़रुरी होता है।

पुरुषों को यह ख्याल केवल घर की ज़िम्मेदारी आने के बाद ही नहीं बहुत पहले से रखनी होती है। क्योंकि आप आज कैसा खाते, इसी पर आपका कल डिपेंड करता है। यदि आप आज पोषण युक्त आहार का सेवन करते है तो कल आप उर्जा से भरपूर स्वस्थ जीवन जी सकते है। इसलिए पुरुषों के लिए Healthy Diet Plan बनाना बहुत जरुरी होता है।

अगर आज आप तला, गला फ़ास्ट फ़ूड आहार का सेवन ज्यादा करते है तो इसके चलते आपको फ़्यूचर में कई बीमारियाँ परेशान कर सकती है। यह सब बाते जो हमने बताई इससे सभी लोग परिचित है की अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपका आहार अच्छा होना ज़रुरी है। लेकिन फिर भी कभी जानकारी के अभाव में तो कभी आलस के चलते लोग अपनी फिटनेस की अनदेखी करते हैं और ज्यादातर पुरुष बड़ी सी तोंद के साथ चलते है।

यदि आप अपने परिवार के साथ लम्बे समय तक स्वस्थ जीवन जीना चाहते है, तो आपको अभी से अपना ख्याल रखना चाहिए और रही बात जानकारी की तो उसकी चिंता मत कीजिये क्योंकि आज हम आपको बता रहे है Diet Plans for Men.

Diet Plans for Men: पुरुषों के लिए फायदेमंद डाइट प्लान आइडियाज

Diet Plans For Men

आपके लिए Diets for Men के अंतर्गत क्या खाना ज़रुरी है और क्या नहीं, यह तो हम आपको बताएँगे लेकिन इससे पहले हम आपको यह बताना चाहते है की आप जिस भी आहार का सेवन करते है, उनमे परिवर्तन लाना बहुत ज़रुरी है। अलग अलग टेस्ट की अलग अलग चीज़े खाते रहने से आपको कई तरह के नुट्रिएंट्स मिलते है और आपको इसे खाने में इंटरेस्ट भी आता है इसे हीं Best Diet Plan For Men माना जाता है ।

यदि आप गिने चुने आहार खाते है, फिर भले ही वो स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद हो इसके बावजूद भी आपको विटामिन्स और मिनरल की कमी हो जाएगी और आपका एनर्जी लेवल भी कम हो जायेगा।

आपको अपने आहार में प्रोटीन को शामिल करना चाहिए, डाइटरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा फल, सब्जी और साबुत अनाज का भी सेवन करना चाहिए। साइड डिश में आप कभी कभी Quinoa या फिर ओटमील भी खा सकते हैं। जानते हैं कुछ Healthy Diet Plan For Men के बारे में।

केला

  • पुरुषों के आहार की मेनू लिस्ट में केला ज़रुर शामिल होना चाहिए। यह पोटैशियम से भरपूर होता है और आपको तुरंत शक्ति देता है।
  • यदि आपके पास सुबह सुबह नाश्ता करने का वक्त नहीं है तो कोई बात नहीं सुबह सुबह दो केले खा लें।
  • यह आपको दिन भर ऊर्जावान बनाये रखने में मदद करता है और दैनिक काम के प्रेशर से भी बचाता है।
  • इसके अलावा केले के सेवन से आप हार्ट अटैक और कई सारी दिल की बीमारियों के होने के खतरे को भी कम कर सकते है।

साबुत अनाज

  • जिन पुरुषों के पास वर्कआउट करने का समय नहीं होता है। उन्हें अपने आहार में साबुत अनाज ज़रुर शामिल करना चाहिए।
  • साबुत अनाज में रेशा, विटामिन और मिनरल पाया जाता है। यह दिल को स्वस्थ रखता है और वजन को कम करने में मददगार होता है।

प्रोटीन से भरपूर आहार

  • प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रुरी होता है। प्रोटीन से बाल मजबूत बनते है। ऐसा देखा जाता है की पुरुषों में बालों का झड़ना बहुत ज्यादा देखने को मिलता है।
  • इस कारण से भी पुरुषों को प्रोटीन का सेवन ज़रुर करना चाहिए।
  • प्रोटीन के लिए आप अंडे, दूध, मछली आदि का सेवन कर सकते है ।
  • यदि आप वर्क आउट वगैरह करते है तो प्रोटीन सप्लीमेंट जैसे व्हेय प्रोटीन ले सकते है।

आहार के साथ साथ पानी भी जरुरी

  • आपके लिए जितना आहार ज़रुरी है, उतना ही पानी पीना भी ज़रुरी होता है।
  • आपके शरीर के हाइड्रेशन स्टेटस पर भी आपके शरीर का एनर्जी लेवल डिपेंड करता है।
  • दरअसल पानी आपके शरीर में न्यूट्रिएंट्स को ब्लड में ट्रांसफर करने का काम करता है। बिना पानी के आपके शरीर में मेटाबोलिक एक्टिविटी परफॉर्म नहीं हो पाती है।
  • आप जो भी आहार ले रहे है उसे ईंधन में कन्वर्ट करने के लिए पानी बहुत ज़रूरी है। इसलिए हमेशा भरपूर पानी पीना चाहिए।
  • यदि आप वर्कआउट करते है तो वर्कआउट करने से पहले और बाद में पानी ज़रूर पीना चाहिए।

सूखे मेवे

  • सूखे मेवे से आपको कई चीज़े मिलती है जैसे हेल्थी फैट, फाइबर और प्रोटीन।
  • सूखे मेवे में मौजूद कार्ब्स ग्लूकोज को उर्जा के छोटे छोटे टुकड़ो में तोड़ती है। इसमें मौजूद फाइबर ग्लूकोज के रिलीज़ को धीमा कर देता है, ताकि इसका सप्लाई स्थिर हो।
  • इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों की क्षति को ठीक करता है।
  • पुरुषों को इसका सेवन ज़रुर करना चाहिए, क्योंकि इससे बहुत लम्बे समय तक उर्जा मिलती रहती है।

अंडे

  • अंडे में अच्छी मात्रा विटामिन बी मौजूद होता है, यह प्राकृतिक तरीके से आहार को उर्जा में परिवर्तित करता है।
  • इसके अलावा अंडे में विटामिन डी भी मौजूद होता है जिससे हड्डियाँ मजबूत होती है।
  • इसके अलावा यह प्रोटीन का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जो की इंटेंस ट्रेनिग के बाद शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होता है।

सैम्पल मील प्लान

  • यह Healthy Diet for Men दरअसल 20 वर्ष के उम्र के लोगो के साथ साथ 50 वर्ष के उम्र के लोगो के लिए है।
  • यह प्लान सैम्पल है, इसलिए आपकी हाइट, हेल्थ के हिसाब से थोड़ा बदल सकता है।
  • इसके अलावा यदि आपको किसी तरह की परेशानी या बीमारी है तो यह भी हो सकता है।
  • इस चार्ट में शामिल चीज़े आपके लिए ना हो। इसलिए ऐसे केस में आप चाहे तो डॉक्टर की राय ले सकते है।
वक्त आहार मात्रा
सुबह की शुरुवात सेवफल 1 फल
दूध वाली कॉफ़ी 1 कप
ब्रेकफास्ट एग 1 ब्रेड के साथ
अंकुरित अनाज 1 बाउल
दोपहर का भोजन सब्जी 1 कटोरी
रोटी 2
दाल 1 प्लेट
चावल 1 कटोरी
सलाद मिक्स्ड
शाम का नाश्ता कॉफ़ी/ चाय 1 कप
सूखे मेवे 1 मुट्ठी
रात का खाना दाल राजमा 1 कटोरी
सब्जी 1 कटोरी
चपाती 3
रात को सोने से पहले दूध 1 ग्लास

आज के इस लेख में आपने जाना Diet Plan for Men in Hindi. यह डाइट प्लान आपको हेल्थी लाइफस्टाइल जीने में मदद करता है। यदि आपका बॉडी शेप अधिक उम्र में होने के बावजूद भी मेन्टेन है तब भी आपका डाइट प्लान अच्छा होना चाहिए।

Loading...

You may also like...