Nashta Na Karne Ke Nuksan: नाश्ता न करने के होते है यह दुष्परिणाम

कहा जाता है की नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है।लेकिन आप में से कितने लोग इसका पालन करते हैं? पतले होने की चाहत में और कैलोरी को कम करने के लिए अधिकतर लोग नाश्ता स्किप कर देते है|

लेकिन क्या आप जानते है इससे भी आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जिस तरह किसी वाहन को चलाने के लिए फ्यूल की आवश्यकता पड़ती है उसी तरह आपके शरीर को भी चलने के लिए भोजन बहुत जरुरी होता है।

रात भर के आराम के बाद शरीर को भी ईंधन की आवश्यता पड़ती है यदि आप नाश्ता नहीं करते है तो इसका असर शरीर पर पड़ता है।

दरहसल इससे आपका मेटाबोलिज़्म रेट घटता है, जिससे मोटापा व् अन्य समस्याओ को न्योता मिलता है। आइये आज हम विस्तार से ही जानते है की Nashta Na Karne Ke Nuksan क्या है?

Nashta Na Karne Ke Nuksan: आप दे रहे है इन समस्याओ को न्योता  

Disadvantages of Skipping Breakfast

मधुमेह के लिए है खतरनाक

  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ ने एक अध्ययन किया जिसका उद्देश्य भोजन की आदतों और स्वास्थ्य के बीच एक संबंध खोजना था।
  • इस अध्यन को करने के लिए लगभग छह साल तक 46,289 महिलाओं पर रिसर्च किया गया।
  • इस अध्ययन के परिणाम अद्भुत थे परिणाम के मुताबिक,जो महिलाये प्रतिदिन नाश्ता करती है उनके तुलना में जिन महिलाओं को नाश्ते स्किप करने आदत थी, उनमे टाइप-2 डायबिटीज विकसित होने की सम्भावना अधिक थी|
  • इससे अलावा, काम करने वाली महिलाये जो भी सुबह के नाश्ते को छोड़ देती है, उनमे टाइप 2 मधुमेह के विकास की 54% अधिक संभावनाएं देखीं गयी है।

ह्रदय स्वास्थ्य

जामा में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, जो लोग नाश्ते को छोड़ते हैं, उनमे नाश्ते खाने वाले लोगों की तुलना में दिल का दौरा पड़ने की संभावनाएं 27% अधिक होती हैं।

हो सकता है वजन बढ़ने का कारण

  • यदि आप वजन घटाने के लिए नाश्ता छोड़ते है तो यह जरुरी नहीं की उससे आपका वजन कम हो जायेगा।
  • क्यूंकि सुबह भूखा रहने से, आपका भूख का स्तर बढ़ेगा और बाद में आप जरुरत से ज्यादा खाएंगे| इसे आपका कैलोरी इन्टेक बढ़ जाता है|

कैंसर की संभावना

  • यदि आपने नाश्ते को स्किप किया है तो आप दिन के समय के दौरान भोजन अधिक मात्रा में लेंगे जो कि मोटापे को बढ़ाता है।
  • कैंसर अनुसंधान यूके द्वारा किए गए शोध के मुताबिक, यह पता चला था कि जो व्यक्ति अधिक वजन या मोटापे का शिकार है उसमे कैंसर के विकास का खतरा बढ़ जाता है।

बालों का झड़ना

  • नाश्ता न करना आपके बालों को भी प्रभावित करता है। नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण खाना है और बालों के रोम की वृद्धि को बढ़ावा देने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है।
  • तो यदि आप मजबूत और स्वस्थ बाल चाहते है तो आपको दैनिक प्रोटीन युक्त नाश्ता करना चाहिए।
  • इसके अतिरिक्त इससे आपका मेटाबोलिज़्म प्रभावित हो सकता है, मनोदशा और ऊर्जा के स्तर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, यह माइग्रेन का कारण बन सकता है।
Loading...

You may also like...