क्या लगातार कुर्सी पर बैठे रहने से बिगड़ सकता है आपके हिप्स का शेप?

पूरे दिन एक ही चेयर पर बैठे रहने से शरीर के नीचे का भाग मोटा, ढीला और saggy हो जाता है। अक्सर आपने देखा होगा की जो लोग जॉब के दौरान लगातार कुर्सी पर बैठे रहते है वो हिप्स की समस्या से परेशान रहते है।

घंटो लगातार बैठने के कारण उनके शरीर में हिप्स वाला हिस्सा ज्यादा बाहर निकल जाता है। क्योंकि इससे बॉडी में मूवमेंट नहीं हो पाता है और हिप्स में चर्बी बढ़ने लगती है| इससे आपका फिगर बहुत ही बेकार दीखता है|

अगर किसी मोटे व्यक्ति को देखते है तो उसका भी हिप्स वाला हिस्सा ज्यादा मात्रा में बाहर रहता है। क्यूंकि मोटे व्यक्ति ज्यादातर बैठे रहते है| हिप्स में फैट जमने का असर आपकी खूबसूरती पर ही नहीं पढता इससे आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है|

क्योंकि ग्लूट्स में कमजोरी आने के कारण कई गंभीर समस्याएं हो सकती है जैसे शरीर का झुकाव, घुटने की तकलीफ, एड़ी और पिंडली में दर्द आदि| आइये विस्तार से जानते है Does Sitting Make your Butt Bigger?

Does Sitting Make your Butt Bigger: अधिक बैठने से बिगड़ सकता है हिप्स का आकार

Does Sitting Make your Butt Bigger

हिप्स के बढ़ने के क्या कारण हो सकते है:-

सही तरीके से न बैठना

  • ज़्यादातर कार्यालय की नौकरियों में आप एक ही स्थिति में बैठे रहते है जो की सही नहीं रहता है।
  • नब्बे प्रतिशत लोग ऐसे बैठते है जिससे पेल्विक आगे की तरफ रहता है और शरीर का सारा दबाव रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है।
  • और जब आप घंटो इसी तरह बैठे रहते है तो आपके ग्लूट्स सक्रीय नहीं हो पाते है और आपका हिप्स शेप बिगड़ने लगता है|

कम मूवमेंट होना

  • लगातार लम्बे समय तक कुर्सी पर बैठे रहने से आपके हिप्स के मसल्स बंद हो जाते है, जिससे उनकी गति कम हो जाती है।
  • ग्लूट्स हिप मूवमेंट्स पेल्विक रोटेशन और पेल्विक स्टेबिलिटी को प्रभावित करते हैं।
  • आपको बता दे कि हिप्स में मूवमेंट्स कम होने से इसका असर पुरे शरीर पर पड़ता है।

रक्त प्रवाह धीमा हो जाता है

  • जब आप लंबे समय तक अपने डेस्क पर बैठते हैं तो इससे रक्त प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता|
  • हम सभी जानते है की लम्बे समय तक बैठे रहने से मोटापा बढ़ता है और ज्यादा देर सोने से माशपेशियों में जकड़न महसूस होती है|
  • और यह सब रक्त प्रवाह की कमी की वजह से होता है| इससे आपकी मांसपेशिया भी प्रभावित होती है|

प्री एडिपोसाइट सेल्स

  • यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन ज्यादा देर तक एक ही जगह बैठा रहता है तो शरीर में उपस्थित प्री एडिपोसाइट सेल्स, फैट सेल्स में परिवर्तित होने लगती है|
  • इसी कारणवश हिप्स वाले हिस्से में फैट के जमने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं और हिप्स का आकार बिगड़ने लगता है।
Loading...

You may also like...